Saturday, 31 Oct 2026 | 02:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Air India Basic Fare Launched

Air India Basic Fare Launched
  • Hindi News
  • Business
  • Air India Basic Fare Launched | No Free Meals, Chai Coffee Complimentary

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया ने चुनिंदा घरेलू रूट्स पर एक नई ‘बेसिक’ किराया कैटेगरी की शुरुआत की है। जिसके तहत यात्रियों को कम कीमत में सफर करने का ऑप्शन मिलेगा। इकोनॉमी क्लास टिकट में मुफ्त भोजन शामिल नहीं होगा, हालांकि यात्रियों को मुफ्त चाय या कॉफी दी जाएगी।

एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि इस किराए को अभी ट्रायल बेसिस पर शुरू किया गया है, जो उन यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम खर्च में यात्रा करना चाहते हैं।

लगेज के लिए मिलेगी 15 किलोग्राम की लिमिट

  • एअर इंडिया की इस नई ‘बेसिक’ किराया कैटेगरी को चुनने वाले यात्रियों के लिए सामान ले जाने के नियम भी तय किए गए हैं।
  • इस कैटेगरी के तहत यात्रा करने वाले पैसेंजर्स अपने साथ 15 किलोग्राम तक का चेक-इन बैगेज ले जा सकेंगे।
  • इसके अलावा, उन्हें 7 किलोग्राम तक का केबिन बैगेज अपने साथ एयरक्राफ्ट के अंदर ले जाने की अनुमति होगी।

24 घंटे पहले बुक कर सकेंगे अपनी पसंद का भोजन

भले ही इस बेसिक किराए में मुफ्त खाना शामिल नहीं है, लेकिन यात्रियों के पास खाना खरीदने का ऑप्शन रहेगा। बेसिक फेयर बुक करने वाले यात्री फ्लाइट के रवाना होने से 24 घंटे पहले तक अपने लिए भोजन प्री-परचेज कर सकते हैं।

यात्रियों को भोजन के लिए वेजिटेरियन, नॉन वेजिटेरियन, जैन और डायबिटिक मील्स के ऑप्शन भी दिए जाएंगे।

फ्लाइट री-शेड्यूल होने पर रिफंड या ट्रांसफर की सुविधा

एअर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोजन के रिफंड और ट्रांसफर को लेकर भी नियम स्पष्ट किए हैं। एयरलाइन के मुताबिक, यदि फ्लाइट के शेड्यूल में कोई बदलाव होता है या यात्री को किसी दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट किया जाता है, तो पैसेंजर के पहले से खरीदा गया भोजन नई फ्लाइट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यदि किसी स्थिति में भोजन उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो यात्री को उसके पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।

एयरलाइन के पुराने किराए के ऑप्शन भी रहेंगे मौजूद

  • एयरलाइन ने साफ किया है कि इस नए ऑप्शन के आने के बाद भी ग्राहकों के पास पुराने किरायों के विकल्प भी मौजूद रहेंगे।
  • यात्री पहले की तरह ही एयरलाइन की मौजूदा वैल्यू, क्लासिक और फ्लेक्स किराया कैटेगरी को बुक करना जारी रख सकते हैं।
  • इन तीनों ही पुरानी कैटेगरी में यात्रियों को पहले की तरह मुफ्त भोजन यानी कॉम्प्लिमेंट्री मील्स की सुविधा भी मिलती रहेगी।

इन माध्यमों से की जा सकती है बुकिंग

एअर इंडिया का कहना है कि यह बेसिक किराया वर्तमान में केवल कुछ चुनिंदा घरेलू रूट्स पर ही उपलब्ध है। जो यात्री इस किराए के तहत टिकट बुक करना चाहते हैं, वे एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप, कॉन्टैक्ट सेंटर और एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिसेज के माध्यम से अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

फीडबैक के बाद लिया जाएगा फैसला

एअर इंडिया के अनुसार, यह पूरी कवायद उन यात्रियों के लिए है जो किफायती यात्रा को प्राथमिकता देते हैं। एयरलाइन इस पायलट फेज (ट्रायल) के दौरान ग्राहकों से मिलने वाले रिपॉन्स और उनके फीडबैक का बारीकी से आकलन करेगी।

इस ट्रायल से मिलने वाले अनुभवों और ग्राहकों की प्रतिक्रिया की समीक्षा करने के बाद ही कंपनी इस बेसिक किराया सर्विस को भविष्य में स्थायी रूप से लागू करने या आगे बढ़ाने पर कोई अंतिम फैसला लेगी।

क्या होता है पायलट फेज या ट्रायल बेसिस?

जब कोई कंपनी अपनी किसी नई सर्विस या प्रोडक्ट को पूरे बाजार में बड़े पैमाने पर लॉन्च करने से पहले कुछ चुनिंदा जगहों या रूट्स पर सीमित समय के लिए शुरू करती है, तो उसे पायलट फेज या ट्रायल कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों का रिस्पॉन्स देखना और आनी वाली कमियों को सुधारना होता है।

ये खबर भी पढ़ें…

बिगबास्केट के CEO हरि मेनन ने इस्तीफा दिया: अमेजन के अमित नंदा उनकी जगह लेंगे, टाटा ग्रुप की कंपनी में बड़ा फेरबदल

टाटा के ओनरशिप वाले ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट के को-फाउंडर हरि मेनन ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने 16 जून को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके अमित नंदा अब बिगबास्केट के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
SRH Praful Hinge IPL 2026 Strategy; Sunrisers Hyderabad

April 24, 2026/
4:39 pm

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने आने वाले मैचों के लिए अपनी...

सोनीपत में टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का 'समीर कनेक्शन':STF ने उठाया, रो पड़ी मां; बोली- बेटा 14 साल की उम्र से किडनी पेशेंट, उसे छुड़वा दो

October 20, 2026/
1:15 pm

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के तार सीधे तौर पर हरियाणा के सोनीपत से जुड़ गए हैं। इस...

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की प्राइजमनी 10 % बढ़ी:ICC ने टूर्नामेंट की कुल राशि ₹82 करोड़ तय की, विजेता टीम को ₹21.8 करोड़ मिलेंगे

April 14, 2026/
8:12 am

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अगले साल होने वाले विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इनामी राशि का ऐलान कर...

Vinesh Phogat vs. Sakshi Malik Statement

May 12, 2026/
12:12 pm

पानीपत14 मिनट पहले कॉपी लिंक रेसलर विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ में विवाद के बीच हरियाणा की ओलिंपियन पहलवान...

तिब्बत की बाढ़ से नेपाल की भोटेकोशी नदी उफान पर:कई जिलों में चेतावनी जारी, सीमा चौकी के 9 जवान लापता

August 26, 2026/
11:36 am

चीन के तिब्बत क्षेत्र से आई बाढ़ मंगलवार को नेपाल के रसुवा जिले में पहुंच गई। इसके चलते भोटेकोशी नदी...

पंजाब की इंस्टा इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली का निहंग को चैलेंज:बोली- मैंने कत्ल नहीं किया जो भागती; बेल मिली; अश्लीलता फैलाने के आरोपों पर हुई थी FIR

July 11, 2026/
6:20 am

पंजाब की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली उर्फ रंजीत कौर ने निहंग द्वारा FIR कराने के बाद उन्हें चैलेंज किया है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Air India Basic Fare Launched

Air India Basic Fare Launched
  • Hindi News
  • Business
  • Air India Basic Fare Launched | No Free Meals, Chai Coffee Complimentary

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया ने चुनिंदा घरेलू रूट्स पर एक नई ‘बेसिक’ किराया कैटेगरी की शुरुआत की है। जिसके तहत यात्रियों को कम कीमत में सफर करने का ऑप्शन मिलेगा। इकोनॉमी क्लास टिकट में मुफ्त भोजन शामिल नहीं होगा, हालांकि यात्रियों को मुफ्त चाय या कॉफी दी जाएगी।

एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि इस किराए को अभी ट्रायल बेसिस पर शुरू किया गया है, जो उन यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम खर्च में यात्रा करना चाहते हैं।

लगेज के लिए मिलेगी 15 किलोग्राम की लिमिट

  • एअर इंडिया की इस नई ‘बेसिक’ किराया कैटेगरी को चुनने वाले यात्रियों के लिए सामान ले जाने के नियम भी तय किए गए हैं।
  • इस कैटेगरी के तहत यात्रा करने वाले पैसेंजर्स अपने साथ 15 किलोग्राम तक का चेक-इन बैगेज ले जा सकेंगे।
  • इसके अलावा, उन्हें 7 किलोग्राम तक का केबिन बैगेज अपने साथ एयरक्राफ्ट के अंदर ले जाने की अनुमति होगी।

24 घंटे पहले बुक कर सकेंगे अपनी पसंद का भोजन

भले ही इस बेसिक किराए में मुफ्त खाना शामिल नहीं है, लेकिन यात्रियों के पास खाना खरीदने का ऑप्शन रहेगा। बेसिक फेयर बुक करने वाले यात्री फ्लाइट के रवाना होने से 24 घंटे पहले तक अपने लिए भोजन प्री-परचेज कर सकते हैं।

यात्रियों को भोजन के लिए वेजिटेरियन, नॉन वेजिटेरियन, जैन और डायबिटिक मील्स के ऑप्शन भी दिए जाएंगे।

फ्लाइट री-शेड्यूल होने पर रिफंड या ट्रांसफर की सुविधा

एअर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोजन के रिफंड और ट्रांसफर को लेकर भी नियम स्पष्ट किए हैं। एयरलाइन के मुताबिक, यदि फ्लाइट के शेड्यूल में कोई बदलाव होता है या यात्री को किसी दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट किया जाता है, तो पैसेंजर के पहले से खरीदा गया भोजन नई फ्लाइट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यदि किसी स्थिति में भोजन उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो यात्री को उसके पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।

एयरलाइन के पुराने किराए के ऑप्शन भी रहेंगे मौजूद

  • एयरलाइन ने साफ किया है कि इस नए ऑप्शन के आने के बाद भी ग्राहकों के पास पुराने किरायों के विकल्प भी मौजूद रहेंगे।
  • यात्री पहले की तरह ही एयरलाइन की मौजूदा वैल्यू, क्लासिक और फ्लेक्स किराया कैटेगरी को बुक करना जारी रख सकते हैं।
  • इन तीनों ही पुरानी कैटेगरी में यात्रियों को पहले की तरह मुफ्त भोजन यानी कॉम्प्लिमेंट्री मील्स की सुविधा भी मिलती रहेगी।

इन माध्यमों से की जा सकती है बुकिंग

एअर इंडिया का कहना है कि यह बेसिक किराया वर्तमान में केवल कुछ चुनिंदा घरेलू रूट्स पर ही उपलब्ध है। जो यात्री इस किराए के तहत टिकट बुक करना चाहते हैं, वे एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप, कॉन्टैक्ट सेंटर और एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिसेज के माध्यम से अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

फीडबैक के बाद लिया जाएगा फैसला

एअर इंडिया के अनुसार, यह पूरी कवायद उन यात्रियों के लिए है जो किफायती यात्रा को प्राथमिकता देते हैं। एयरलाइन इस पायलट फेज (ट्रायल) के दौरान ग्राहकों से मिलने वाले रिपॉन्स और उनके फीडबैक का बारीकी से आकलन करेगी।

इस ट्रायल से मिलने वाले अनुभवों और ग्राहकों की प्रतिक्रिया की समीक्षा करने के बाद ही कंपनी इस बेसिक किराया सर्विस को भविष्य में स्थायी रूप से लागू करने या आगे बढ़ाने पर कोई अंतिम फैसला लेगी।

क्या होता है पायलट फेज या ट्रायल बेसिस?

जब कोई कंपनी अपनी किसी नई सर्विस या प्रोडक्ट को पूरे बाजार में बड़े पैमाने पर लॉन्च करने से पहले कुछ चुनिंदा जगहों या रूट्स पर सीमित समय के लिए शुरू करती है, तो उसे पायलट फेज या ट्रायल कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों का रिस्पॉन्स देखना और आनी वाली कमियों को सुधारना होता है।

ये खबर भी पढ़ें…

बिगबास्केट के CEO हरि मेनन ने इस्तीफा दिया: अमेजन के अमित नंदा उनकी जगह लेंगे, टाटा ग्रुप की कंपनी में बड़ा फेरबदल

टाटा के ओनरशिप वाले ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट के को-फाउंडर हरि मेनन ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने 16 जून को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके अमित नंदा अब बिगबास्केट के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket