Thursday, 17 Sep 2026 | 02:40 PM

Trending :

किम जोंग की बहन बोली- परमाणु हथियार छोड़ना बेवकूफी होगी:यह हमारी सुरक्षा की गारंटी; उत्तर कोरिया के पास 60 परमाणु हथियार उत्तर कोरिया बोला- परमाणु हथियार छोड़ना बेवकूफी है:किम जोंग की बहन ने कहा- न्यूक्लियर वेपन हमारी सुरक्षा की गारंटी बांग्लादेश में 20 साल का सबसे बड़ा बिजली संकट:अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, भारत भी ज्यादा मदद नहीं कर पाएगा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू Japan Centenarians Record | Population Over 100 Years Milestone
EXCLUSIVE

India A vs Afghanistan A, ODI Series, Sri Lanka, Vaibhav Surya, Cricket News, India Cricket, Afghanistan Cricket, Tri Series

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • India A Vs Afghanistan A, ODI Series, Sri Lanka, Vaibhav Surya, Cricket News, India Cricket, Afghanistan Cricket, Tri Series

स्पोर्ट्स डेस्क49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया-ए आज अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।

इंडिया-ए को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इससे टीम को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए आज हर हाल में जीत चाहिए। जीत के बावजूद टीम को दूसरे नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर

भारत-ए के 3 मैचों में 2 अंक हैं। टीम आज जीती तो उसके 4 अंक हो जाएंगे। इसके बाद 19 जून को होने वाले श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के मुकाबले पर नजर रहेगी। यदि अफगानिस्तान-ए उस मैच में श्रीलंका-ए को हरा देता है, तो तीनों टीमों के 4-4 अंक हो जाएंगे और फाइनलिस्ट का फैसला नेट रनरेट के आधार पर होगा।

सूर्यवंशी तीनों मैच में फेल

भारत के 15 साल बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इस सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 79 रन बनाए हैं। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद उनकी कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बहस भी हो गई थी।

पिछला मैच अफगानिस्तान की टीम जीती थी

भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच अब तक खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में भारत-ए का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच हुए तीन मैचों में से भारत-ए ने दो जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान-ए को एक जीत मिली है। पिछले मैच में बारिश के बाद अफगानिस्तान की टीम डकवर्थ लुइस मैथड से 4 रन से जीत दर्ज की थी।

गायकवाड सीरीज के टॉप स्कोरर

इस ट्राई सीरीज में भारत-ए के लिए ऋतुराज गायकवाड और अरशद खान का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा है। गायकवाड ने तीन मैचों में 204 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वे सीरीज के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था। वहीं, अरशद खान ने तीन मैचों में 4 विकेट लिए हैं।

अफगानिस्तान को कप्तान इमरान से होगी उम्मीद

अफगानिस्तान-ए के लिए इमरान मीर और फरमनुल्लाह सफी टॉप परफॉर्मर हैं। इमरान ने दो मैचों में 96 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, फरमनुल्लाह सफी ने दो मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

अशोक शर्मा स्क्वॉड में शामिल

BCCI ने चोटिल युधवीर सिंह की जगह तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को इंडिया A टीम में शामिल किया है। युधवीर को ट्राई-सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

दांबुला में बारिश की संभावना

दांबुला में बुधवार को बारिश की संभावना 22% है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 22 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI

इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज।

अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।

——————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत:टूर्नामेंट में पहली बार कीवियों को हराया; 5 विकेट रहते रनचेज किया, निलाक्षिका की फिफ्टी

श्रीलंका ने मंगलवार को विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। यह पहली बार है जब विमेंस वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया है।

साउथम्पटन में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 150/6 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

रनचेज में श्रीलंका ने 55 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निलाक्षिका सिल्वा (54*) और कौशनी नुथ्यंगना (24*) ने टीम को 19.4 ओवर में जीत दिला दी। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हंसी का मजेदार तड़का है ‘पति पत्नी और वो 2:रिश्तों में गलतफहमियों और ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ से मनोरंजन करती है फिल्म

May 13, 2026/
4:30 am

शादीशुदा जिंदगी में अगर दोस्ती, शक और पुराने रिश्तों की एंट्री हो जाए, तो जिंदगी कितनी उलझ सकती है, यही...

England Player Bethall Out of IPL 2026 Due to Injury

May 23, 2026/
9:16 pm

स्पोर्ट्स डेस्क56 मिनट पहले कॉपी लिंक जैकब बेथेल बेंगलुरु के लिए सीजन 96 रन ही बना पाए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन...

जबलपुर क्रूज हादसा; सोनू सूद ने उठाए सवाल:बोले-बिहार, वृंदावन के बाद MP में भी जानें गईं, आखिर कब तक?

May 2, 2026/
12:15 pm

मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम को हुए क्रूज हादसे के बाद एक्टर सोनू सूद ने...

राजनीति

India A vs Afghanistan A, ODI Series, Sri Lanka, Vaibhav Surya, Cricket News, India Cricket, Afghanistan Cricket, Tri Series

India A vs Afghanistan A, ODI Series, Sri Lanka, Vaibhav Surya, Cricket News, India Cricket, Afghanistan Cricket, Tri Series
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • India A Vs Afghanistan A, ODI Series, Sri Lanka, Vaibhav Surya, Cricket News, India Cricket, Afghanistan Cricket, Tri Series

स्पोर्ट्स डेस्क49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया-ए आज अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।

इंडिया-ए को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इससे टीम को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए आज हर हाल में जीत चाहिए। जीत के बावजूद टीम को दूसरे नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर

भारत-ए के 3 मैचों में 2 अंक हैं। टीम आज जीती तो उसके 4 अंक हो जाएंगे। इसके बाद 19 जून को होने वाले श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के मुकाबले पर नजर रहेगी। यदि अफगानिस्तान-ए उस मैच में श्रीलंका-ए को हरा देता है, तो तीनों टीमों के 4-4 अंक हो जाएंगे और फाइनलिस्ट का फैसला नेट रनरेट के आधार पर होगा।

सूर्यवंशी तीनों मैच में फेल

भारत के 15 साल बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इस सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 79 रन बनाए हैं। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद उनकी कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बहस भी हो गई थी।

पिछला मैच अफगानिस्तान की टीम जीती थी

भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच अब तक खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में भारत-ए का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच हुए तीन मैचों में से भारत-ए ने दो जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान-ए को एक जीत मिली है। पिछले मैच में बारिश के बाद अफगानिस्तान की टीम डकवर्थ लुइस मैथड से 4 रन से जीत दर्ज की थी।

गायकवाड सीरीज के टॉप स्कोरर

इस ट्राई सीरीज में भारत-ए के लिए ऋतुराज गायकवाड और अरशद खान का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा है। गायकवाड ने तीन मैचों में 204 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वे सीरीज के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था। वहीं, अरशद खान ने तीन मैचों में 4 विकेट लिए हैं।

अफगानिस्तान को कप्तान इमरान से होगी उम्मीद

अफगानिस्तान-ए के लिए इमरान मीर और फरमनुल्लाह सफी टॉप परफॉर्मर हैं। इमरान ने दो मैचों में 96 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, फरमनुल्लाह सफी ने दो मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

अशोक शर्मा स्क्वॉड में शामिल

BCCI ने चोटिल युधवीर सिंह की जगह तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को इंडिया A टीम में शामिल किया है। युधवीर को ट्राई-सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

दांबुला में बारिश की संभावना

दांबुला में बुधवार को बारिश की संभावना 22% है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 22 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI

इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज।

अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।

——————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत:टूर्नामेंट में पहली बार कीवियों को हराया; 5 विकेट रहते रनचेज किया, निलाक्षिका की फिफ्टी

श्रीलंका ने मंगलवार को विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। यह पहली बार है जब विमेंस वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया है।

साउथम्पटन में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 150/6 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

रनचेज में श्रीलंका ने 55 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निलाक्षिका सिल्वा (54*) और कौशनी नुथ्यंगना (24*) ने टीम को 19.4 ओवर में जीत दिला दी। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket