Monday, 14 Sep 2026 | 02:55 PM

Trending :

हंसी का मजेदार तड़का है ‘पति पत्नी और वो 2:रिश्तों में गलतफहमियों और ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ से मनोरंजन करती है फिल्म

शादीशुदा जिंदगी में अगर दोस्ती, शक और पुराने रिश्तों की एंट्री हो जाए, तो जिंदगी कितनी उलझ सकती है, यही दिखाने की कोशिश करती है फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’। फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी प्रयागराज में रहने वाले फॉरेस्ट ऑफिसर प्रजापति पांडे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने काम में माहिर हैं और विभाग में उनकी अच्छी साख है। उनकी पत्नी अपर्णा एक स्थानीय टीवी रिपोर्टर है, जबकि उनकी सहकर्मी और दोस्त नीलोफर उनके साथ वन विभाग में काम करती हैं। कहानी में मोड़ तब आता है, जब उनकी कॉलेज की पुरानी दोस्त चंचल अचानक उनकी जिंदगी में वापस लौटती है। चंचल अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है और उसकी मदद करते-करते प्रजापति की अपनी शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है। गलतफहमियों का ऐसा जाल बुनता है कि अपर्णा को प्रजापति और नीलोफर के बीच अफेयर का शक होने लगता है, वहीं चंचल के प्रेमी को लगता है कि प्रजापति और चंचल के बीच कुछ चल रहा है। इन रिश्तों के उलझे धागों के बीच कॉमेडी और कन्फ्यूजन का तड़का फिल्म को आगे बढ़ाता है। स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?
अभिनय की बात करें, तो आयुष्मान खुराना ने प्रजापति पांडे के किरदार को बेहद सहज तरीके से निभाया है और उनका प्रदर्शन कहानी को मजबूती देता है। वामिका गब्बी अपने किरदार में ठीक लगती हैं, जबकि सारा अली खान का काम औसत कहा जा सकता है। हालांकि, रकुल प्रीत सिंह सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं; उन्होंने अपने अभिनय और कॉमिक टाइमिंग से फिल्म में जान डालने का काम किया है। वहीं आयशा रजा, तिग्मांशु धूलिया और विजय राज ने अपनी शानदार कॉमिक मौजूदगी और स्थानीय बोली पर अपनी पकड़ से कई दृश्यों को बेहद मजेदार बना दिया है। फिल्म का डायरेक्शन कैसा है?
निर्देशक मुदस्सर अजीज ने एक सामान्य सी कहानी को ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ के अंदाज में पेश करने की कोशिश की है। फिल्म में कई जगह अनीस बज्मी और प्रियदर्शन की फिल्मों जैसी हलचल और भ्रम वाली कॉमेडी की झलक मिलती है। कहानी में बहुत कुछ नया या खास नहीं है, लेकिन कुछ अच्छे मोड़, कलाकारों का सधा हुआ अभिनय और रिश्तों का उलझा खेल दर्शकों को बांधे रखता है। हालांकि, कुछ दृश्य जरूरत से ज्यादा लंबे लगते हैं और कई कॉमेडी पंच उतना असर नहीं छोड़ पाते, जितनी उनसे उम्मीद की गई थी। फिल्म का म्यूजिक कैसा है?
संगीत की बात करें, तो फिल्म में पंजाबी रंग थोड़ा ज्यादा महसूस होता है, जो उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि वाली कहानी में थोड़ा खटकता है। हालांकि, फिल्म ‘तेरे नाम’ का गाना ‘क्यों किसी को वफा के बदले’ और फिल्म ‘तेजाब’ के ‘कह दो कि तुम’ जैसे गानों का इस्तेमाल कहानी की परिस्थितियों के हिसाब से बेहतर तरीके से किया गया है। लेकिन कई जगह गानों की अधिक लंबाई फिल्म की रफ्तार को धीमा कर देती है। फाइनल वर्डिक्ट, देखें या नहीं?
कुल मिलाकर ‘पति पत्नी और वो 2’ ऐसी फिल्म है, जो दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं डालती, लेकिन रिश्तों की गलतफहमी और हल्के-फुल्के हास्य के सहारे मनोरंजन करने में काफी हद तक सफल रहती है। अगर आपको उलझनों वाली पारिवारिक कॉमेडी फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म एक बार जरूर देखी जा सकती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
उमा-कल्याण सिंह को भारत रत्न दिया जाए:प्रीतम लोधी ने कहा: हेमा मालिनी के धर्मेन्द्र को मिल सकता है तो हमारे नेताओं को क्यों नहीं

April 28, 2026/
6:13 pm

अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वाले पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी फिर चर्चा में हैं। प्रीतम लोधी...

Messi Hits 900 Goals, Inter Miami Out of CONCACAF Cup

March 19, 2026/
9:34 am

1 घंटे पहले कॉपी लिंक अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर और इंटर मियामी के कप्तान लियोनेल मेसी आधिकारिक मैचों में 900...

authorimg

May 20, 2026/
11:13 am

Mental Health Tips: आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका...

मोदी बोले- बंगाल में डर का माहौल, हिंसा चरम पर:ममता बोलीं- BJP हद पार कर रही; TMC का आरोप- EC उनके नेताओं को टारगेट कर रहा

April 15, 2026/
5:01 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में डर का माहौल है और हत्या, दुष्कर्म व दंगे...

10 और 20 रुपए के पॉलीमर नोटों को मंजूरी:वित्त मंत्री बोलीं- ट्रायल में दोनों के 100-100 करोड़ नोट छपेंगे, ये 30 साल तक चलेंगे

August 11, 2026/
2:27 pm

सरकार ने 10 और 20 रुपए के पॉलीमर बैंक नोट के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी है। दोनों के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हंसी का मजेदार तड़का है ‘पति पत्नी और वो 2:रिश्तों में गलतफहमियों और ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ से मनोरंजन करती है फिल्म

हंसी का मजेदार तड़का है ‘पति पत्नी और वो 2:रिश्तों में गलतफहमियों और ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ से मनोरंजन करती है फिल्म

शादीशुदा जिंदगी में अगर दोस्ती, शक और पुराने रिश्तों की एंट्री हो जाए, तो जिंदगी कितनी उलझ सकती है, यही दिखाने की कोशिश करती है फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’। फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी प्रयागराज में रहने वाले फॉरेस्ट ऑफिसर प्रजापति पांडे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने काम में माहिर हैं और विभाग में उनकी अच्छी साख है। उनकी पत्नी अपर्णा एक स्थानीय टीवी रिपोर्टर है, जबकि उनकी सहकर्मी और दोस्त नीलोफर उनके साथ वन विभाग में काम करती हैं। कहानी में मोड़ तब आता है, जब उनकी कॉलेज की पुरानी दोस्त चंचल अचानक उनकी जिंदगी में वापस लौटती है। चंचल अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है और उसकी मदद करते-करते प्रजापति की अपनी शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है। गलतफहमियों का ऐसा जाल बुनता है कि अपर्णा को प्रजापति और नीलोफर के बीच अफेयर का शक होने लगता है, वहीं चंचल के प्रेमी को लगता है कि प्रजापति और चंचल के बीच कुछ चल रहा है। इन रिश्तों के उलझे धागों के बीच कॉमेडी और कन्फ्यूजन का तड़का फिल्म को आगे बढ़ाता है। स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?
अभिनय की बात करें, तो आयुष्मान खुराना ने प्रजापति पांडे के किरदार को बेहद सहज तरीके से निभाया है और उनका प्रदर्शन कहानी को मजबूती देता है। वामिका गब्बी अपने किरदार में ठीक लगती हैं, जबकि सारा अली खान का काम औसत कहा जा सकता है। हालांकि, रकुल प्रीत सिंह सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं; उन्होंने अपने अभिनय और कॉमिक टाइमिंग से फिल्म में जान डालने का काम किया है। वहीं आयशा रजा, तिग्मांशु धूलिया और विजय राज ने अपनी शानदार कॉमिक मौजूदगी और स्थानीय बोली पर अपनी पकड़ से कई दृश्यों को बेहद मजेदार बना दिया है। फिल्म का डायरेक्शन कैसा है?
निर्देशक मुदस्सर अजीज ने एक सामान्य सी कहानी को ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ के अंदाज में पेश करने की कोशिश की है। फिल्म में कई जगह अनीस बज्मी और प्रियदर्शन की फिल्मों जैसी हलचल और भ्रम वाली कॉमेडी की झलक मिलती है। कहानी में बहुत कुछ नया या खास नहीं है, लेकिन कुछ अच्छे मोड़, कलाकारों का सधा हुआ अभिनय और रिश्तों का उलझा खेल दर्शकों को बांधे रखता है। हालांकि, कुछ दृश्य जरूरत से ज्यादा लंबे लगते हैं और कई कॉमेडी पंच उतना असर नहीं छोड़ पाते, जितनी उनसे उम्मीद की गई थी। फिल्म का म्यूजिक कैसा है?
संगीत की बात करें, तो फिल्म में पंजाबी रंग थोड़ा ज्यादा महसूस होता है, जो उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि वाली कहानी में थोड़ा खटकता है। हालांकि, फिल्म ‘तेरे नाम’ का गाना ‘क्यों किसी को वफा के बदले’ और फिल्म ‘तेजाब’ के ‘कह दो कि तुम’ जैसे गानों का इस्तेमाल कहानी की परिस्थितियों के हिसाब से बेहतर तरीके से किया गया है। लेकिन कई जगह गानों की अधिक लंबाई फिल्म की रफ्तार को धीमा कर देती है। फाइनल वर्डिक्ट, देखें या नहीं?
कुल मिलाकर ‘पति पत्नी और वो 2’ ऐसी फिल्म है, जो दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं डालती, लेकिन रिश्तों की गलतफहमी और हल्के-फुल्के हास्य के सहारे मनोरंजन करने में काफी हद तक सफल रहती है। अगर आपको उलझनों वाली पारिवारिक कॉमेडी फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म एक बार जरूर देखी जा सकती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket