Saturday, 19 Sep 2026 | 11:28 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Vaibhav Sooryavanshi Fight Penalty Row; BCCI Action

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका ए के खिलाड़ी को धक्का देने के मामले में वैभव सूर्यवंशी पर कार्रवाई की अटकलों को BCCI ने खारिज कर दिया है। 15 जून को दांबुला में खेले गए मैच के टाई होने के बाद सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने भारत ए को हराया था। मैच खत्म होने के बाद सूर्यवंशी और कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच बहस हुई, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई थी।

हालांकि, आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर अब तक कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की गई है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि यह ट्राई सीरीज श्रीलंका क्रिकेट के अधिकार क्षेत्र में खेली जा रही है, इसलिए मामले पर फैसला लेने का अधिकार मैच रेफरी और अंपायरों के पास है, न कि BCCI के।

15 जून को हुए मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी और वैभव सूर्यवंशी (3 नंबर जर्सी)।

BCCI के पास कार्रवाई का अधिकार नहीं

सैकिया ने कहा, सोशल मीडिया पर बहुत सी बातें चल रही हैं कि BCCI कार्रवाई पर विचार कर रहा है। क्या आप चाहते हैं कि BCCI मैच रेफरी के अधिकार क्षेत्र में दखल दे? BCCI कोई ऐसी अथॉरिटी नहीं है जिसे उस क्षेत्र में हस्तक्षेप करना चाहिए, जहां मैच रेफरी और अंपायर निर्णय लेने के लिए नियुक्त हैं। मैदान पर जो कुछ भी हुआ, उस पर फैसला लेने का अधिकार उन्हीं के पास है।

उन्होंने आगे कहा, जो भी हुआ, वह खेल का हिस्सा था और उसमें BCCI की कोई भूमिका नहीं है। अगर कुछ गलत हुआ है तो मैच रेफरी और अंपायर उसके बारे में निर्णय लेंगे। इसके लिए पूरी व्यवस्था मौजूद है।

रेफरी ने एक्शन की सिफारिश की

इससे पहले बुधवार को खबर आई थी कि मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने दोनों टीमों के बोर्ड को मैच रिपोर्ट भेजी है। इसमें सूर्यवंशी पर जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई थी। इंडिया ए के कप्तान तिलक पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाने को कहा गया है। तिलक ने मैच के समय अंपायर से बहस करते हुए मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर कराने को कहा था।

रिपोर्ट में श्रीलंका ए के विशेन हलामबागे पर 50% और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर भी 20% जुर्माना लगाने को कहा गया है। डिकवेला पर स्लेजिंग के आरोप लगाए गए हैं।

श्रीलंकाई खिलाड़ी के कमेंट से विवाद शुरू हुआ

मेजबान टीम के खिलाड़ी विशन हलमबागे ने वैभव पर कमेंट किया था। हलमबागे ने वैभव से कहा, यह IPL नहीं है, मैच खत्म… अब तुम घर जाओ। इस टिप्पणी पर सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और दोनों को एक-दूसरे से अलग किया।

टूर्नामेंट की शुरुआत से ही कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ी सूर्यवंशी पर लगातार स्लेजिंग कर रहे थे। बताया गया कि वे खिलाड़ियों के IPL प्रदर्शन को लेकर भी तंज कस रहे थे।

यूथ वनडे में ICC के नियम लागू नहीं होते

ए-टीम स्तर के मुकाबलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई का नियम सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग है। ऐसे मामलों में ICC की ओर से जुर्माना या सजा अपने आप लागू नहीं होती।

मैच रेफरी की सिफारिशें अब BCCI और श्रीलंका क्रिकेट को भेज दी गई हैं। अब दोनों बोर्ड यह तय करेंगे कि इन प्रस्तावित जुर्मानों को मंजूरी दी जाए या नहीं और इन्हें लागू किया जाए या नहीं।

रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई। मैच रेफरी ने मैदान पर मौजूद अंपायरों की रिपोर्ट के आधार पर ये सिफारिशें की हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दीपिका-रणवीर नए घर में दिखे:एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आया; अपार्टमेंट में दूसरे बच्चे के जन्म के बाद शिफ्ट हो सकते हैं

June 9, 2026/
11:29 am

सोमवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपने समुद्र किनारे बने नए क्वाड्रुप्लेक्स घर की...

ओमान के पास जहाज पर हमला, 14 भारतीय सवार थे:13 का रेस्क्यू हुआ, एक लापता; भारत ने हमले की निंदा की

September 13, 2026/
8:58 pm

ओमान के तट के पास रविवार को कमर्शियल जहाज एमटी एल गाइया पर हमला हुआ। जहाज पर 14 भारतीय सवार...

जस्टिस धर्माधिकारी मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे:एमपी हाईकोर्ट में 24 साल की प्रैक्टिस की, केरल स्टोरी-टू मामले में भी की सुनवाई

March 6, 2026/
12:14 am

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में रहे जस्टिस धर्माधिकारी मद्रास हाईकोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद...

संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक की खबर गलत:टीम ने बताया- वह पूरी तरह स्वस्थ, केवल रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे

February 25, 2026/
4:06 pm

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर हाल ही में खबरें आईं कि उन्हें हार्ट अटैक के बाद मुंबई के कोकिलाबेन...

टीकमगढ़ में तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले:एसपी दफ्तर-कलेक्ट्रेट में पेड़ गिरे; विवाह घर की दीवार क्षतिग्रस्त

April 30, 2026/
5:57 pm

टीकमगढ़ में गुरुवार शाम करीब 4 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो...

लेबनान पर हमले से नाराज ईरान ने होर्मुज बंद किया:कहा- इजराइल पर अमेरिका लगाम नहीं लगा पा रहा; आज स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान की बातचीत

June 21, 2026/
6:50 am

लेबनान पर इजराइल के हमले से नाराज होकर ईरान ने एक बार फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Vaibhav Sooryavanshi Fight Penalty Row; BCCI Action

Vaibhav Sooryavanshi Fight Penalty Row; BCCI Action

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका ए के खिलाड़ी को धक्का देने के मामले में वैभव सूर्यवंशी पर कार्रवाई की अटकलों को BCCI ने खारिज कर दिया है। 15 जून को दांबुला में खेले गए मैच के टाई होने के बाद सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने भारत ए को हराया था। मैच खत्म होने के बाद सूर्यवंशी और कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच बहस हुई, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई थी।

हालांकि, आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर अब तक कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की गई है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि यह ट्राई सीरीज श्रीलंका क्रिकेट के अधिकार क्षेत्र में खेली जा रही है, इसलिए मामले पर फैसला लेने का अधिकार मैच रेफरी और अंपायरों के पास है, न कि BCCI के।

15 जून को हुए मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी और वैभव सूर्यवंशी (3 नंबर जर्सी)।

15 जून को हुए मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी और वैभव सूर्यवंशी (3 नंबर जर्सी)।

BCCI के पास कार्रवाई का अधिकार नहीं

सैकिया ने कहा, सोशल मीडिया पर बहुत सी बातें चल रही हैं कि BCCI कार्रवाई पर विचार कर रहा है। क्या आप चाहते हैं कि BCCI मैच रेफरी के अधिकार क्षेत्र में दखल दे? BCCI कोई ऐसी अथॉरिटी नहीं है जिसे उस क्षेत्र में हस्तक्षेप करना चाहिए, जहां मैच रेफरी और अंपायर निर्णय लेने के लिए नियुक्त हैं। मैदान पर जो कुछ भी हुआ, उस पर फैसला लेने का अधिकार उन्हीं के पास है।

उन्होंने आगे कहा, जो भी हुआ, वह खेल का हिस्सा था और उसमें BCCI की कोई भूमिका नहीं है। अगर कुछ गलत हुआ है तो मैच रेफरी और अंपायर उसके बारे में निर्णय लेंगे। इसके लिए पूरी व्यवस्था मौजूद है।

रेफरी ने एक्शन की सिफारिश की

इससे पहले बुधवार को खबर आई थी कि मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने दोनों टीमों के बोर्ड को मैच रिपोर्ट भेजी है। इसमें सूर्यवंशी पर जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई थी। इंडिया ए के कप्तान तिलक पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाने को कहा गया है। तिलक ने मैच के समय अंपायर से बहस करते हुए मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर कराने को कहा था।

रिपोर्ट में श्रीलंका ए के विशेन हलामबागे पर 50% और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर भी 20% जुर्माना लगाने को कहा गया है। डिकवेला पर स्लेजिंग के आरोप लगाए गए हैं।

श्रीलंकाई खिलाड़ी के कमेंट से विवाद शुरू हुआ

मेजबान टीम के खिलाड़ी विशन हलमबागे ने वैभव पर कमेंट किया था। हलमबागे ने वैभव से कहा, यह IPL नहीं है, मैच खत्म… अब तुम घर जाओ। इस टिप्पणी पर सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और दोनों को एक-दूसरे से अलग किया।

टूर्नामेंट की शुरुआत से ही कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ी सूर्यवंशी पर लगातार स्लेजिंग कर रहे थे। बताया गया कि वे खिलाड़ियों के IPL प्रदर्शन को लेकर भी तंज कस रहे थे।

यूथ वनडे में ICC के नियम लागू नहीं होते

ए-टीम स्तर के मुकाबलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई का नियम सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग है। ऐसे मामलों में ICC की ओर से जुर्माना या सजा अपने आप लागू नहीं होती।

मैच रेफरी की सिफारिशें अब BCCI और श्रीलंका क्रिकेट को भेज दी गई हैं। अब दोनों बोर्ड यह तय करेंगे कि इन प्रस्तावित जुर्मानों को मंजूरी दी जाए या नहीं और इन्हें लागू किया जाए या नहीं।

रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई। मैच रेफरी ने मैदान पर मौजूद अंपायरों की रिपोर्ट के आधार पर ये सिफारिशें की हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket