Saturday, 19 Sep 2026 | 05:12 AM

Trending :

EXCLUSIVE

RCB CEO बोले- कोहली 4 साल और IPL खेलेंगे:उनके बिना टीम की कल्पना भी नहीं की; लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के CEO राजेश मेनन का मानना है कि विराट कोहली अगले चार साल तक IPL खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोहली की फिटनेस शानदार है और क्रिकेट के लिए उनकी भूख अब भी वैसी ही है। राजेश मेनन ने CNBC TV18 से बातचीत में कहा कि RCB और विराट कोहली एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। राजेश के मुताबिक, हमने बिना कोहली के टीम की कल्पना भी नहीं की है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट से संन्यास के बाद भी कोहली किसी न किसी रूप में फ्रेंचाइजी से जुड़े रह सकते हैं। वे फिट हैं और IPL 2026 में आपने उनकी ऊर्जा, रन बनाने की क्षमता और रवैया देखा ही है। कोहली के लगातार चौथे सीजन 600+ रन IPL 2026 में कोहली ने RCB के लिए सबसे ज्यादा 16 मैचों में 675 रन बनाए। उन्होंने 165.84 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जो उनके IPL करियर के किसी एक सीजन का बेस्ट स्ट्राइक रेट रहा। इसके साथ ही कोहली ने लगातार चौथे सीजन 600 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा भी किया। फाइनल में कोहली ने नाबाद 75 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बना। टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। खेल के प्रति प्यार अब भी बरकरार पिछले महीने विराट कोहली ने कहा था कि वह मैदान पर अपना दिल और जान लगा देते हैं क्योंकि एक दिन उनका करियर खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हर दिन का पूरा आनंद लेना चाहते हैं और दबाव वाली परिस्थितियों में खुद को चुनौती देना पसंद करते हैं। कोहली के मुताबिक, खेल सिर्फ प्रदर्शन नहीं सिखाता बल्कि इंसान का चरित्र भी बनाता है। उन्होंने कहा कि इतने सालों बाद भी उनके अंदर खेल के प्रति वही प्यार है और बल्ले के बीचोंबीच गेंद लगने की खुशी अब भी वैसी ही महसूस होती है। 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने की इच्छा टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर वह क्रिकेट खेल रहे हैं तो उनका लक्ष्य आगे भी खेलते रहना और भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना है। हालांकि हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वे अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। उम्मीद है कि कोहली जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। खुद को साबित करने की जरूरत महसूस नहीं करना चाहते RCB पॉडकास्ट में कोहली ने कहा था कि उनका नजरिया बिल्कुल साफ है। अगर वह टीम के माहौल में योगदान दे सकते हैं और टीम को भी ऐसा लगता है, तो वह खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह हर मैच में अपनी कीमत साबित करने के दबाव में नहीं खेलना चाहते। कोहली के मुताबिक, वह अपनी तैयारी और मेहनत के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहते हैं। मैदान पर वह टीम के लिए हर संभव योगदान देने को तैयार रहते हैं, चाहे बल्लेबाजी हो, फील्डिंग हो या विकेटों के बीच दौड़ना। कोहली ने कहा कि वह अब किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेलते। वह सिर्फ इसलिए खेलते हैं क्योंकि उन्हें क्रिकेट से प्यार है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
10 Dead, FIFA World Cup Host

May 18, 2026/
3:16 am

2 घंटे पहले कॉपी लिंक मैक्सिको लंबे समय से संगठित अपराध से जुड़ी हत्याओं और लोगों के लापता होने की...

Assam HS Result 2026: Assam Class 12 Result Release Time, Official Websites, DigiLocker Access, Marksheets Download Link

April 28, 2026/
8:00 am

आखरी अपडेट:28 अप्रैल, 2026, 08:00 IST अपने स्वयं के वित्तीय रिकॉर्ड के अनुसार, I-PAC ने एक तीव्र वित्तीय उलटफेर देखा...

दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले नेता की सैलरी बढ़ी:सिंगापुर के प्रधानमंत्री को हर साल ₹27 करोड़ मिलेंगे; यह PM मोदी से 135 गुना ज्यादा

September 8, 2026/
7:23 pm

सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, मंत्रियों और दूसरे बड़े पदों पर बैठे अधिकारियों की सैलरी बढ़ाने का फैसला किया है। दुनिया...

कटरीना को विक्की और बेटे विहान ने दिया खास गिफ्ट:एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद सेलिब्रेट किया पहला मदर्स डे

May 11, 2026/
6:57 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के मां बनने के बाद उन्होंने अपना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर...

विजय थलपति फिल्म 'जन नायकन' पर सेंसर का निर्णय कल:रिवाइजिंग कमेटी करेगी नई स्क्रीनिंग, फिल्म देखने के बाद सर्टिफिकेट को लेकर होगा फैसला

March 16, 2026/
5:13 pm

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलपति की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर सेंसर से जुड़ा विवाद अभी तक खत्म...

पार्टनर झगड़े के बाद चुप है तो पीछे न पड़ें:शांत होने का समय दें, भरोसा रखें; बार-बार हो तो खुलकर बात करें

September 10, 2026/
10:55 am

झगड़े के बाद पार्टनर अचानक बात करना बंद कर दे तो मन में कई सवाल आने लगते हैं- आखिर हुआ...

हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगा नैनीताल का कैंची धाम:1960 के बाद की कहानी; 2006 में डायरेक्टर ने टेका था माथा, कमाई 107 करोड़ के पार

September 6, 2026/
2:18 pm

बाबा नीब करौरी के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश के पार्ट-2 की तैयारी शुरू हो गई है। फिल्म के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

RCB CEO बोले- कोहली 4 साल और IPL खेलेंगे:उनके बिना टीम की कल्पना भी नहीं की; लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाए

RCB CEO बोले- कोहली 4 साल और IPL खेलेंगे:उनके बिना टीम की कल्पना भी नहीं की; लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के CEO राजेश मेनन का मानना है कि विराट कोहली अगले चार साल तक IPL खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोहली की फिटनेस शानदार है और क्रिकेट के लिए उनकी भूख अब भी वैसी ही है। राजेश मेनन ने CNBC TV18 से बातचीत में कहा कि RCB और विराट कोहली एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। राजेश के मुताबिक, हमने बिना कोहली के टीम की कल्पना भी नहीं की है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट से संन्यास के बाद भी कोहली किसी न किसी रूप में फ्रेंचाइजी से जुड़े रह सकते हैं। वे फिट हैं और IPL 2026 में आपने उनकी ऊर्जा, रन बनाने की क्षमता और रवैया देखा ही है। कोहली के लगातार चौथे सीजन 600+ रन IPL 2026 में कोहली ने RCB के लिए सबसे ज्यादा 16 मैचों में 675 रन बनाए। उन्होंने 165.84 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जो उनके IPL करियर के किसी एक सीजन का बेस्ट स्ट्राइक रेट रहा। इसके साथ ही कोहली ने लगातार चौथे सीजन 600 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा भी किया। फाइनल में कोहली ने नाबाद 75 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बना। टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। खेल के प्रति प्यार अब भी बरकरार पिछले महीने विराट कोहली ने कहा था कि वह मैदान पर अपना दिल और जान लगा देते हैं क्योंकि एक दिन उनका करियर खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हर दिन का पूरा आनंद लेना चाहते हैं और दबाव वाली परिस्थितियों में खुद को चुनौती देना पसंद करते हैं। कोहली के मुताबिक, खेल सिर्फ प्रदर्शन नहीं सिखाता बल्कि इंसान का चरित्र भी बनाता है। उन्होंने कहा कि इतने सालों बाद भी उनके अंदर खेल के प्रति वही प्यार है और बल्ले के बीचोंबीच गेंद लगने की खुशी अब भी वैसी ही महसूस होती है। 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने की इच्छा टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर वह क्रिकेट खेल रहे हैं तो उनका लक्ष्य आगे भी खेलते रहना और भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना है। हालांकि हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वे अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। उम्मीद है कि कोहली जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। खुद को साबित करने की जरूरत महसूस नहीं करना चाहते RCB पॉडकास्ट में कोहली ने कहा था कि उनका नजरिया बिल्कुल साफ है। अगर वह टीम के माहौल में योगदान दे सकते हैं और टीम को भी ऐसा लगता है, तो वह खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह हर मैच में अपनी कीमत साबित करने के दबाव में नहीं खेलना चाहते। कोहली के मुताबिक, वह अपनी तैयारी और मेहनत के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहते हैं। मैदान पर वह टीम के लिए हर संभव योगदान देने को तैयार रहते हैं, चाहे बल्लेबाजी हो, फील्डिंग हो या विकेटों के बीच दौड़ना। कोहली ने कहा कि वह अब किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेलते। वह सिर्फ इसलिए खेलते हैं क्योंकि उन्हें क्रिकेट से प्यार है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket