Friday, 30 Oct 2026 | 04:48 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Delhi Police Constable Accused of Murdering Neighbor at Wedding in Wazirabad | Parliament Housekeeping Staff Ashish Shot Dead Over Dispute | शादी की जश्न में डूबा था परिवार, तभी ठायं-ठायं से मच गया हड़कंप, घर में पसर गया मातम

authorimg

Last Updated:

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक शादी की जश्न में मातम पसर गया. आपसी दुश्मनी में एक 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह संसद भवन में हाउसकीपिंग कंपनी में काम करता था. मुख्य आरोपी प्रवेश दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल है और पीड़ित का पड़ोसी है. पीड़ित को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. दिल्ली पुलिस ने अपने ही अधिकारी की भूमिका की जांच शुरू कर दी है.

Zoom

पुरानी रंजिश की वजह से शादी के घर में पसरा मातम (सांकेतिक तस्वीर)

नई दिल्ली. राजधानी के वजीराबाद इलाके की गली नंबर 14 रविवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी. उत्तर प्रदेश के बागपत से आई एक बारात में शामिल होने आए 24 वर्षीय युवक आशीष की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने का आरोप दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही प्रवेश पर लगा है. आशीष दिल्ली में पार्लियामेंट हाउसकीपिंग का काम करने वाली एक निजी कंपनी में कार्यरत था.

मृतक आशीष और आरोपी प्रवेश दोनों उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कत्था गांव के रहने वाले हैं और आपस में पड़ोसी हैं. परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच रंजिश का सिलसिला रविवार सुबह गांव में हुई घुड़चढ़ी के दौरान शुरू हुआ था. आरोप है कि उस समय भी प्रवेश ने आशीष को जान से मारने की धमकी दी थी और हवा में फायरिंग की थी. हालांकि, गांव के बड़े-बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था और पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई.

बारात में आमना-सामना और कत्ल

रविवार रात जब दोनों पक्ष वजीराबाद में बारात के साथ पहुंचे, तो एक बार फिर इनके बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि प्रवेश ने अपना आपा खो दिया और आशीष पर गोली चला दी. गोली आशीष के शरीर के आर-पार हो गई. लहूलुहान हालत में आशीष को तुरंत पास के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आशीष की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का कहना है कि अगर सुबह गांव में हुई घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई होती, तो शायद आज आशीष जीवित होता. उन्होंने आरोपी सिपाही प्रवेश के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है और आरोपी चाहे विभाग का ही क्यों न हो, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है और वजीराबाद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

About the Author

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
लखनऊ में संजू बाबा बोले- ओए मामू, बात सुन:पौधा लगाने का, पानी बचाने का; विधायक राजेश्वर सिंह के साथ निकाला रोड शो

February 22, 2026/
11:53 am

फिल्म अभिनेता संजय दत्त रविवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने युवाओं से मुंबइया स्टाइल में कहा- ओए मामू, बात सुन। जित्ते...

शाजापुर में गौरी गार्डन के पीछे झाड़ियों में आग:पुलिस-फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में बुझाई

April 28, 2026/
7:06 am

शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में गौरी गार्डन के पीछे खेत की मेड़ पर सूखी और बांस की झाड़ियों...

शाहरुख खान लंदन में मना रहे हैं वेकेशन:चेहरा छिपाए गौरी, आर्यन-अबराम के साथ टहलते दिखे; स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर चुप्पी के बीच वायरल हुई थी फर्जी पोस्ट

July 25, 2026/
12:55 pm

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर फर्जी पोस्ट वायरल होने के बीच शाहरुख खान अपने परिवार के साथ लंदन में वेकेशन मना रहे...

Mahesh Manjrekars Wife Medha Reveals Cancer Battle

July 13, 2026/
4:50 pm

9 मिनट पहले कॉपी लिंक मराठी सिनेमा की एक्ट्रेस और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा मांजरेकर ने अपनी कैंसर...

राजनीति

Delhi Police Constable Accused of Murdering Neighbor at Wedding in Wazirabad | Parliament Housekeeping Staff Ashish Shot Dead Over Dispute | शादी की जश्न में डूबा था परिवार, तभी ठायं-ठायं से मच गया हड़कंप, घर में पसर गया मातम

authorimg

Last Updated:

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक शादी की जश्न में मातम पसर गया. आपसी दुश्मनी में एक 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह संसद भवन में हाउसकीपिंग कंपनी में काम करता था. मुख्य आरोपी प्रवेश दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल है और पीड़ित का पड़ोसी है. पीड़ित को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. दिल्ली पुलिस ने अपने ही अधिकारी की भूमिका की जांच शुरू कर दी है.

Zoom

पुरानी रंजिश की वजह से शादी के घर में पसरा मातम (सांकेतिक तस्वीर)

नई दिल्ली. राजधानी के वजीराबाद इलाके की गली नंबर 14 रविवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी. उत्तर प्रदेश के बागपत से आई एक बारात में शामिल होने आए 24 वर्षीय युवक आशीष की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने का आरोप दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही प्रवेश पर लगा है. आशीष दिल्ली में पार्लियामेंट हाउसकीपिंग का काम करने वाली एक निजी कंपनी में कार्यरत था.

मृतक आशीष और आरोपी प्रवेश दोनों उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कत्था गांव के रहने वाले हैं और आपस में पड़ोसी हैं. परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच रंजिश का सिलसिला रविवार सुबह गांव में हुई घुड़चढ़ी के दौरान शुरू हुआ था. आरोप है कि उस समय भी प्रवेश ने आशीष को जान से मारने की धमकी दी थी और हवा में फायरिंग की थी. हालांकि, गांव के बड़े-बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था और पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई.

बारात में आमना-सामना और कत्ल

रविवार रात जब दोनों पक्ष वजीराबाद में बारात के साथ पहुंचे, तो एक बार फिर इनके बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि प्रवेश ने अपना आपा खो दिया और आशीष पर गोली चला दी. गोली आशीष के शरीर के आर-पार हो गई. लहूलुहान हालत में आशीष को तुरंत पास के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आशीष की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का कहना है कि अगर सुबह गांव में हुई घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई होती, तो शायद आज आशीष जीवित होता. उन्होंने आरोपी सिपाही प्रवेश के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है और आरोपी चाहे विभाग का ही क्यों न हो, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है और वजीराबाद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

About the Author

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket