Monday, 21 Sep 2026 | 09:30 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Mithali Raj, T20 World Cup, Womens Cricket, India, Australia, England, West Indies, South Africa, Laura Wolvaardt

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Mithali Raj, T20 World Cup, Womens Cricket, India, Australia, England, West Indies, South Africa, Laura Wolvaardt

स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में कप्तान लौरा वोल्वार्ट का विकेट भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। शुक्रवार को जियोस्टार मीडिया डे के दौरान ICC टी-20 वर्ल्ड कप की एक्सपर्ट मिताली राज ने कहा, लौरा का विकेट जल्दी मिलने से साउथ अफ्रीकी टीम पर दबाव बनाया जा सकता है।

पूर्व भारतीय कप्तान मिताली ने दोनों टीमों के बल्लेबाजी पैटर्न की तुलना करते हुए कहा, लौरा साउथ अफ्रीका के लिए वही रोल निभाती हैं, जो स्मृति मंधाना भारत के लिए करती हैं। लौरा हर मैच में एक छोर संभालकर खेलती हैं और बाकी के बल्लेबाज उनके इर्द-गिर्द बल्लेबाजी करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, अफ्रीका के लिए पहले 6 ओवरों के पावरप्ले में दिशा तय करने की पूरी जिम्मेदारी लौरा की ओपनिंग पार्टनरशिप और उनके स्टैंड पर टिकी होती है। ऐसे में उनका विकेट भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा।

फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज को आउट करना हर टीम का मुख्य प्लान

मिताली ने आगे कहा, किसी भी फॉर्मेट में फॉर्म में चल रहे या सेट बल्लेबाज को जल्दी आउट करना विपक्षी टीम की पहली रणनीति होती है। जैसे हर टीम भारत के खिलाफ स्मृति मंधाना को जल्दी आउट करने का प्लान बनाती है, वैसे ही भारत को लौरा के लिए योजना बनानी होगी। अगर आप इन-फॉर्म बल्लेबाज को पावरप्ले में ही पवेलियन भेज देते हैं, तो आने वाले नए बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाता है।

टीम इंडिया ग्रुप-1 में 2 मैचौं में 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। टीम का अगला मैच 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा।

ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज हो सकते हैं सेमीफाइनलिस्ट

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल को लेकर मिताली ने कहा, भारत के ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और भारत नॉकआउट में जगह बनाएंगे, क्योंकि दोनों टीमों ने अपने शुरुआती 2 मैच जीते हैं। वहीं दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में है। दूसरे स्थान के लिए न्यूजीलैंड की संभावनाएं कम होने के बाद वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच कड़ा मुकाबला है, जिसमें वेस्टइंडीज मजबूत दिख रही है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी

मिताली के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए उसकी ओपनर जॉर्जिया वॉल और एंकर रोल निभाने वाली बेथ मूनी के साथ-साथ फीबी लिचफील्ड का विकेट जल्दी लेना होगा, जो हाई स्ट्राइक रेट से खेलती हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास सीमर्स और स्पिनर्स का बेहतरीन ऑलराउंड अटैक है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला केवल स्किल का नहीं बल्कि मानसिक मजबूती का होगा। जो टीम दबाव को बेहतर तरीके से झेलेगी और परिस्थितियों के अनुसार तुरंत प्लान बदलेगी, वही जीत दर्ज करेगी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा। इस मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Amit Shah Bengal Election Strategy

May 5, 2026/
6:50 am

नई दिल्ली/कोलकाता27 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा की बंगाल विजय ऐतिहासिक है। इस बदलाव के रणनीतिकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित...

Swimming Pool Water Vs Eye Infection; Side Effects

March 24, 2026/
4:30 am

5 घंटे पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक गर्मियों में लोग स्विमिंग पूल और वाटर पार्क में एंजॉय करना बहुत पसंद...

धुरंधर 2 के प्रीव्यू शोज में तकनीकी दिक्कत:दक्षिण भारत में डबिंग की समस्या से शोज रद्द, मुंबई-दिल्ली में देरी, डायरेक्टर आदित्य धर ने मांगी माफी

March 18, 2026/
7:29 pm

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के पेड-प्रिव्यू शोज कई जगहों पर रद्द हो गए हैं। इसके पीछे...

ट्रम्प ने भारत में बाइक चलाने का AI-वीडियो शेयर किया:शेर की सवारी करते, चांद पर झंडा भी लगाया

June 7, 2026/
11:27 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर AI-जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह...

'कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता सड़क के कुत्ते नहीं': कर्नाटक मंत्री की टिप्पणी पर डीके सुरेश | राजनीति समाचार

February 17, 2026/
4:07 pm

आखरी अपडेट:17 फरवरी, 2026, 16:07 IST कर्नाटक नेतृत्व की अटकलों के बीच महादेवप्पा ने कथित तौर पर कांग्रेस सहयोगियों की...

सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 73,900 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 200 अंक नीचे 23,300 पर आया; आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

June 3, 2026/
9:27 am

आज यानी बुधवार, 3 जून को सेंसेक्स 700 अंक (0.96%) की गिरावट के साथ 73,900 पर कारोबार कर रहा है।...

RPSC Recruitment 2026 | Application Correction Window Open

July 18, 2026/
8:59 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2026, निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स परीक्षा- 2025 एवं...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Mithali Raj, T20 World Cup, Womens Cricket, India, Australia, England, West Indies, South Africa, Laura Wolvaardt

Mithali Raj, T20 World Cup, Womens Cricket, India, Australia, England, West Indies, South Africa, Laura Wolvaardt
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Mithali Raj, T20 World Cup, Womens Cricket, India, Australia, England, West Indies, South Africa, Laura Wolvaardt

स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में कप्तान लौरा वोल्वार्ट का विकेट भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। शुक्रवार को जियोस्टार मीडिया डे के दौरान ICC टी-20 वर्ल्ड कप की एक्सपर्ट मिताली राज ने कहा, लौरा का विकेट जल्दी मिलने से साउथ अफ्रीकी टीम पर दबाव बनाया जा सकता है।

पूर्व भारतीय कप्तान मिताली ने दोनों टीमों के बल्लेबाजी पैटर्न की तुलना करते हुए कहा, लौरा साउथ अफ्रीका के लिए वही रोल निभाती हैं, जो स्मृति मंधाना भारत के लिए करती हैं। लौरा हर मैच में एक छोर संभालकर खेलती हैं और बाकी के बल्लेबाज उनके इर्द-गिर्द बल्लेबाजी करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, अफ्रीका के लिए पहले 6 ओवरों के पावरप्ले में दिशा तय करने की पूरी जिम्मेदारी लौरा की ओपनिंग पार्टनरशिप और उनके स्टैंड पर टिकी होती है। ऐसे में उनका विकेट भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा।

फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज को आउट करना हर टीम का मुख्य प्लान

मिताली ने आगे कहा, किसी भी फॉर्मेट में फॉर्म में चल रहे या सेट बल्लेबाज को जल्दी आउट करना विपक्षी टीम की पहली रणनीति होती है। जैसे हर टीम भारत के खिलाफ स्मृति मंधाना को जल्दी आउट करने का प्लान बनाती है, वैसे ही भारत को लौरा के लिए योजना बनानी होगी। अगर आप इन-फॉर्म बल्लेबाज को पावरप्ले में ही पवेलियन भेज देते हैं, तो आने वाले नए बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाता है।

टीम इंडिया ग्रुप-1 में 2 मैचौं में 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। टीम का अगला मैच 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा।

टीम इंडिया ग्रुप-1 में 2 मैचौं में 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। टीम का अगला मैच 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा।

ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज हो सकते हैं सेमीफाइनलिस्ट

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल को लेकर मिताली ने कहा, भारत के ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और भारत नॉकआउट में जगह बनाएंगे, क्योंकि दोनों टीमों ने अपने शुरुआती 2 मैच जीते हैं। वहीं दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में है। दूसरे स्थान के लिए न्यूजीलैंड की संभावनाएं कम होने के बाद वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच कड़ा मुकाबला है, जिसमें वेस्टइंडीज मजबूत दिख रही है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी

मिताली के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए उसकी ओपनर जॉर्जिया वॉल और एंकर रोल निभाने वाली बेथ मूनी के साथ-साथ फीबी लिचफील्ड का विकेट जल्दी लेना होगा, जो हाई स्ट्राइक रेट से खेलती हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास सीमर्स और स्पिनर्स का बेहतरीन ऑलराउंड अटैक है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला केवल स्किल का नहीं बल्कि मानसिक मजबूती का होगा। जो टीम दबाव को बेहतर तरीके से झेलेगी और परिस्थितियों के अनुसार तुरंत प्लान बदलेगी, वही जीत दर्ज करेगी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा। इस मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket