Monday, 09 Nov 2026 | 07:29 PM

Trending :

Kunal Shah WhatsApp Global Head

Kunal Shah WhatsApp Global Head

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। सोमवार को एक किलो चांदी 5,828 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए पर पहुंची। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,340 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए पर पहुंच गया।

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने क्रेड (CRED) एप के फाउंडर कुणाल शाह को वॉट्सएप का नया ग्लोबल हेड बनाया है। वे विल कैथकार्ट की जगह लेंगे, जो 7 साल से वॉट्सएप की कमान संभाल रहे थे।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. चांदी ₹5,828 महंगी, ₹2.38 लाख पर पहुंची: सोने का दाम ₹2,340 बढ़ा, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1.47 लाख का हुआ

सोने-चांदी के दाम में 22 जून को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 5,828 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए पर पहुंची। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.32 रुपए प्रति किलो थी।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,340 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए पर पहुंच गया है। 19 जून को इसकी कीमत 1.45 रुपए थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. क्रेड एप के फाउंडर कुणाल वॉट्सएप के नए ग्लोबल हेड: विल कैथकार्ट AI की कमान संभालेंगे; पैरेंट कंपनी मेटा क्रेड में ₹8,550 करोड़ निवेश करेगी

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने क्रेड (CRED) एप के फाउंडर कुणाल शाह को वॉट्सएप का नया ग्लोबल हेड बनाया है। वे विल कैथकार्ट की जगह लेंगे, जो 7 साल से वॉट्सएप की कमान संभाल रहे थे। कैथकार्ट अब मेटा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।

सोमवार को यह जानकारी मेटा CEO मार्क जुकरबर्ग ने पोस्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने यह फैसला उस डील के तहत लिया है, जिसमें मेटा UPI और बिल पेमेंट एप क्रेड में करीब 8,550 करोड़ रुपए निवेश करेगी। इसके बदले मेटा को क्रेड में 20% की हिस्सेदारी मिलेगी। इसके बाद क्रेड कंपनी की कुल वैल्यूएशन बढ़कर ₹43,239 करोड़ हो जाएगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. ब्रेड-जूस कंपनियों के ‘100%’ शुद्ध प्रोडक्ट का दावा गलत: स्टोरिया और इंग्लिश ओवन पर 1-1 लाख का जुर्माना, CCPA ने विज्ञापन को हटाने को कहा

CCPA यानी सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने खाने-पीने के सामानों पर ‘100%’ शुद्धता का भ्रामक दावा करने वाली दो कंपनियों पर ₹1-1 लाख का जुर्माना लगाया है। ये स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड और इंग्लिश ओवन ब्रेड बनाने वाली कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज लिमिटेड है।

अथॉरिटी ने जांच में पाया कि इन कंपनियों ने अपने विज्ञापनों और पैकेट पर 100% शब्द का इस्तेमाल इस तरह किया जो उनके प्रोडक्ट्स की असली सामग्री (कंपोजीशन) से बिल्कुल अलग था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. 14 फूड ब्रांड्स को FSSAI का नोटिस: मैदे को बताया ऑर्गेनिक, गन्ने के रस को कहा ‘नो ऐडेड शुगर’; भ्रामक दावों पर जवाब मांगा

FSSAI यानी भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने 14 फूड ब्रांड्स को नोटिस जारी किया है। गलत दावें, लेबलिंग नियमों के उल्लंघन और ग्राहकों की शिकायतों के कारण ये नोटिस भेजा गया है। FSSAI ने इन सभी कंपनियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राजनाथ बोले- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने:बंगाल में नजर डाली तो बुरा नतीजा होगा; PAK बोला था- भविष्य में कोलकाता निशाने पर

April 7, 2026/
5:00 pm

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमला करने की धमकी...

प्रीति जिंटा बोलीं- मैंने रोज 18 घंटे काम किया:दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे शिफ्ट के लिए छोड़ी थी फिल्म; मेल एक्टर्स पर सवाल उठाया था

September 3, 2026/
12:35 pm

फिल्म इंडस्ट्री में काम के लंबे घंटों और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है।...

तेजस्वी यादव ने गाजियाबाद में बेटे इराज का पहला जन्मदिन मनाया। यहां बताया गया है कि किसने भाग लिया - और किसने नहीं लिया

May 28, 2026/
9:44 am

राजद नेता तेजस्वी यादव के बेटे इराज के पहले जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के पास गाजियाबाद में एक भव्य...

Profit Jumps 16 Percent, Asset Quality Improves

July 18, 2026/
8:23 pm

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक ICICI बैंक लिमिटेड ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Kunal Shah WhatsApp Global Head

Kunal Shah WhatsApp Global Head

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। सोमवार को एक किलो चांदी 5,828 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए पर पहुंची। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,340 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए पर पहुंच गया।

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने क्रेड (CRED) एप के फाउंडर कुणाल शाह को वॉट्सएप का नया ग्लोबल हेड बनाया है। वे विल कैथकार्ट की जगह लेंगे, जो 7 साल से वॉट्सएप की कमान संभाल रहे थे।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. चांदी ₹5,828 महंगी, ₹2.38 लाख पर पहुंची: सोने का दाम ₹2,340 बढ़ा, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1.47 लाख का हुआ

सोने-चांदी के दाम में 22 जून को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 5,828 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए पर पहुंची। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.32 रुपए प्रति किलो थी।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,340 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए पर पहुंच गया है। 19 जून को इसकी कीमत 1.45 रुपए थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. क्रेड एप के फाउंडर कुणाल वॉट्सएप के नए ग्लोबल हेड: विल कैथकार्ट AI की कमान संभालेंगे; पैरेंट कंपनी मेटा क्रेड में ₹8,550 करोड़ निवेश करेगी

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने क्रेड (CRED) एप के फाउंडर कुणाल शाह को वॉट्सएप का नया ग्लोबल हेड बनाया है। वे विल कैथकार्ट की जगह लेंगे, जो 7 साल से वॉट्सएप की कमान संभाल रहे थे। कैथकार्ट अब मेटा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।

सोमवार को यह जानकारी मेटा CEO मार्क जुकरबर्ग ने पोस्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने यह फैसला उस डील के तहत लिया है, जिसमें मेटा UPI और बिल पेमेंट एप क्रेड में करीब 8,550 करोड़ रुपए निवेश करेगी। इसके बदले मेटा को क्रेड में 20% की हिस्सेदारी मिलेगी। इसके बाद क्रेड कंपनी की कुल वैल्यूएशन बढ़कर ₹43,239 करोड़ हो जाएगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. ब्रेड-जूस कंपनियों के ‘100%’ शुद्ध प्रोडक्ट का दावा गलत: स्टोरिया और इंग्लिश ओवन पर 1-1 लाख का जुर्माना, CCPA ने विज्ञापन को हटाने को कहा

CCPA यानी सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने खाने-पीने के सामानों पर ‘100%’ शुद्धता का भ्रामक दावा करने वाली दो कंपनियों पर ₹1-1 लाख का जुर्माना लगाया है। ये स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड और इंग्लिश ओवन ब्रेड बनाने वाली कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज लिमिटेड है।

अथॉरिटी ने जांच में पाया कि इन कंपनियों ने अपने विज्ञापनों और पैकेट पर 100% शब्द का इस्तेमाल इस तरह किया जो उनके प्रोडक्ट्स की असली सामग्री (कंपोजीशन) से बिल्कुल अलग था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. 14 फूड ब्रांड्स को FSSAI का नोटिस: मैदे को बताया ऑर्गेनिक, गन्ने के रस को कहा ‘नो ऐडेड शुगर’; भ्रामक दावों पर जवाब मांगा

FSSAI यानी भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने 14 फूड ब्रांड्स को नोटिस जारी किया है। गलत दावें, लेबलिंग नियमों के उल्लंघन और ग्राहकों की शिकायतों के कारण ये नोटिस भेजा गया है। FSSAI ने इन सभी कंपनियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket