Saturday, 26 Sep 2026 | 06:42 AM

Trending :

EXCLUSIVE

विमेंस वर्ल्डकप में भारत का सेमीफाइनल पहुंचना मुश्किल:ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराना पड़ेगा; टूर्नामेंट से 4 टीमें बाहर हो चुकी

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-A का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। मंगलवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में उसकी पहली हार दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158/7 रन बनाए थे। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका ने टारगेट हासिल कर लिया। इस हार के बाद भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। टीम को अब अपने बाकी दोनों मुकाबले बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने ही होंगे। दूसरी ओर पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अब तक का पॉइंट्स टेबल समीकरण क्या है? ग्रुप-A में ऑस्ट्रेलिया, भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल की जंग जारी है। ऑस्ट्रेलिया का रनरेट (+4.391) सबसे बेहतर है। भारत का रनरेट साउथ अफ्रीका से बेहतर है। ग्रुप-B में मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में है। भारत कैसे पहुंच सकता है सेमीफाइनल? साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारत के दोनों मैच नॉकआउट जैसे हो गए हैं। टीम अपना अगला मुकाबला 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 28 जून को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत के लिए बांग्लादेश के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया को हराना कहीं ज्यादा मुश्किल होगा। आंकड़े भी यही बताते हैं। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 23 में से 20 टी-20 जीते हैं। वहीं टी-20 वर्ल्डकप में भी भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले सभी तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच 38 टी-20 मैचों में भारत को सिर्फ 9 जीत मिली हैं। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 7 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने 5 और भारत ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं। भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… ऑस्ट्रेलिया के सामने क्या समीकरण है? ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 3 मैचों में 3 जीत और 6 पॉइंट्स के साथ ग्रुप-A में टॉप पर है। टीम का रनरेट सबसे ज्यादा +4.391 है। ऑस्ट्रेलिया के दो मैच पाकिस्तान (23 जून) और भारत (28 जून) के खिलाफ हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और उसकी सेमीफाइनल की जगह लगभग पक्की हो जाएगी। हालांकि अगर ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो जाती है, तो भारत के खिलाफ उसको आखिरी लीग मैच जीतना ही होगा। फिर भी मौजूदा फॉर्म और नेट रनरेट को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की स्थिति भारत, साउथ अफ्रीका के मुकाबले काफी मजबूत नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… साउथ अफ्रीका की राह कैसी है? साउथ अफ्रीका के 3 मैचों में 2 जीत और 4 पॉइंट्स हैं। टीम ने पाकिस्तान और भारत को हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से 65 रन की बड़ी हार के कारण उसका नेट रनरेट -0.546 है। अब उसे अपने आखिरी दो मुकाबले नीदरलैंड्स (25 जून) और बांग्लादेश (28 जून) के खिलाफ खेलने हैं। भारत के लिए परेशानी की बात यह है कि साउथ अफ्रीका के बाकी दोनों मुकाबले कमजोर टीमों के खिलाफ हैं। ऐसे में उसके 8 पॉइंट्स तक पहुंचने की संभावना ज्यादा है। साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… बांग्लादेश के पास भी मौका बांग्लादेश को भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। टीम ने अब तक 3 मैचों में 2 जीत हासिल की हैं और उसके 4 पॉइंट्स हैं। सेमीफाइनल के लिए बांग्लादेश को दोनों बचे मैच जीतने होंगे। अगर टीम भारत और साउथ अफ्रीका दोनों को हरा देती है तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफाइनल जाना लगभग तय हो जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच सिर्फ बांग्लादेश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे ग्रुप-A की तस्वीर तय कर सकते हैं। अगर बांग्लादेश इनमें से किसी एक टीम को भी हरा देता है तो सेमीफाइनल की दौड़ और दिलचस्प हो जाएगी। बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… ग्रुप-B में इंग्लैंड सबसे मजबूत दावेदार इंग्लैंड ने अब तक अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। टीम के 3 मैचों में 6 पॉइंट्स हैं। हालांकि ग्रुप-बी में इंग्लैंड की राह अभी पूरी तरह आसान नहीं है। उसे अपने आखिरी दो मुकाबले वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने हैं। अगर इंग्लैंड वेस्टइंडीज को हरा देता है तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच ग्रुप की टॉप-2 रैंकिंग तय कर सकता है। इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर…
वेस्टइंडीज को सिर्फ एक जीत की जरूरत वेस्टइंडीज भी तीनों मुकाबले जीत चुका है। टीम के 3 मैचों में 6 पॉइंट्स हैं। अब वेस्टइंडीज के सामने दो बड़े मुकाबले हैं। टीम 24 जून को इंग्लैंड और 27 जून को आयरलैंड से भिड़ेगी। इनमें से आयरलैंड के खिलाफ मैच आसान माना जा रहा है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ग्रुप-बी की तस्वीर बदल सकता है। अगर वेस्टइंडीज इंग्लैंड को हरा देती है तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफाइनल तय हो जाएगा। वहीं आयरलैंड पर जीत के साथ टीम 10 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। दूसरी ओर इंग्लैंड से हारने की स्थिति में भी वेस्टइंडीज के पास आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर 8 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका रहेगा। वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… न्यूजीलैंड-श्रीलंका की उम्मीदें जिंदा, लेकिन दूसरों पर निर्भर न्यूजीलैंड और श्रीलंका की सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी कायम हैं, लेकिन अब दोनों टीमों को अपने प्रदर्शन के साथ-साथ दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर 4 मैचों में 4 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं और उसका आखिरी मुकाबला 27 जून को इंग्लैंड से है। वहीं, श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से हराकर 4 मैचों में 4 पॉइंट्स कर लिए हैं। टीम का आखिरी मैच 26 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ है। दोनों टीमें अधिकतम 6 पॉइंट्स तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में उनके लिए सबसे अहम मुकाबला 24 जून को होने वाला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का मैच होगा। अगर इस मैच में हारने वाली टीम अपना अगला मुकाबला भी हार जाती है, तो न्यूजीलैंड और श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल की राह खुली रहेगी। तब दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला 6-6 पॉइंट्स पर नेट रनरेट से हो सकता है। पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड बाहर ग्रुप-A में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। दोनों अपने शुरुआती तीनों मुकाबले हार चुकी हैं। वहीं ग्रुप-B में आयरलैंड और स्कॉटलैंड का सफर भी समाप्त हो गया है। स्कॉटलैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरी हार मिली। टीम ने एकमात्र मैच आयरलैंड के खिलाफ जीता है। टीम का आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ हैं। इसे जीतकर भी वह 4 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकेगी। यह सेमीफाइनल में जाने के लिए काफी नहीं है। आयरलैंड भी अपने चारों मैच हारकर बाहर हो चुका है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सरकार ने एविएशन फ्यूल में एथेनॉल मिलाने की मंजूरी दी:कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी; गडकरी बोले-100% ब्लेंडिंग का टारगेट

April 22, 2026/
6:15 pm

सरकार ने एविएशन सेक्टर में प्रदूषण कम करने और महंगे कच्चे तेल के आयात को घटाने के लिए एक बड़ा...

मेकअप छोड़ने वाली डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन का इस्‍तीफा:देश में 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना मंजूर; 27 मार्च करेंट अफेयर्स

March 27, 2026/
4:30 am

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल...

authorimg

April 26, 2026/
10:57 am

अक्सर बुजुर्गावस्था में कुछ लोगों को चलने-फिरने में समस्या आने लगती है. धीरे-धीरे शारीरिक ताकत खो देते हैं. कभी सोचा...

Ruturaj Gaikwad and Kartik Sharma are building a partnership (Picture credit: AP)

May 18, 2026/
8:40 pm

आखरी अपडेट:18 मई, 2026, 20:40 IST पलानीस्वामी ने कहा कि फर्जी खबरें प्रसारित की गईं जिसमें आरोप लगाया गया कि...

गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज:एक का सिर फूटा, 20 घायल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बाइक फूंकी; काम पर न लौटने पर खदेड़ा था

April 9, 2026/
9:38 am

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में धारा 163 लागू होने के बाद आज आईएमटी के बाहर हड़ताली कर्मचारियों पर पुलिस...

राजनीति

विमेंस वर्ल्डकप में भारत का सेमीफाइनल पहुंचना मुश्किल:ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराना पड़ेगा; टूर्नामेंट से 4 टीमें बाहर हो चुकी

विमेंस वर्ल्डकप में भारत का सेमीफाइनल पहुंचना मुश्किल:ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराना पड़ेगा; टूर्नामेंट से 4 टीमें बाहर हो चुकी

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-A का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। मंगलवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में उसकी पहली हार दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158/7 रन बनाए थे। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका ने टारगेट हासिल कर लिया। इस हार के बाद भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। टीम को अब अपने बाकी दोनों मुकाबले बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने ही होंगे। दूसरी ओर पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अब तक का पॉइंट्स टेबल समीकरण क्या है? ग्रुप-A में ऑस्ट्रेलिया, भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल की जंग जारी है। ऑस्ट्रेलिया का रनरेट (+4.391) सबसे बेहतर है। भारत का रनरेट साउथ अफ्रीका से बेहतर है। ग्रुप-B में मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में है। भारत कैसे पहुंच सकता है सेमीफाइनल? साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारत के दोनों मैच नॉकआउट जैसे हो गए हैं। टीम अपना अगला मुकाबला 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 28 जून को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत के लिए बांग्लादेश के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया को हराना कहीं ज्यादा मुश्किल होगा। आंकड़े भी यही बताते हैं। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 23 में से 20 टी-20 जीते हैं। वहीं टी-20 वर्ल्डकप में भी भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले सभी तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच 38 टी-20 मैचों में भारत को सिर्फ 9 जीत मिली हैं। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 7 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने 5 और भारत ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं। भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… ऑस्ट्रेलिया के सामने क्या समीकरण है? ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 3 मैचों में 3 जीत और 6 पॉइंट्स के साथ ग्रुप-A में टॉप पर है। टीम का रनरेट सबसे ज्यादा +4.391 है। ऑस्ट्रेलिया के दो मैच पाकिस्तान (23 जून) और भारत (28 जून) के खिलाफ हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और उसकी सेमीफाइनल की जगह लगभग पक्की हो जाएगी। हालांकि अगर ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो जाती है, तो भारत के खिलाफ उसको आखिरी लीग मैच जीतना ही होगा। फिर भी मौजूदा फॉर्म और नेट रनरेट को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की स्थिति भारत, साउथ अफ्रीका के मुकाबले काफी मजबूत नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… साउथ अफ्रीका की राह कैसी है? साउथ अफ्रीका के 3 मैचों में 2 जीत और 4 पॉइंट्स हैं। टीम ने पाकिस्तान और भारत को हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से 65 रन की बड़ी हार के कारण उसका नेट रनरेट -0.546 है। अब उसे अपने आखिरी दो मुकाबले नीदरलैंड्स (25 जून) और बांग्लादेश (28 जून) के खिलाफ खेलने हैं। भारत के लिए परेशानी की बात यह है कि साउथ अफ्रीका के बाकी दोनों मुकाबले कमजोर टीमों के खिलाफ हैं। ऐसे में उसके 8 पॉइंट्स तक पहुंचने की संभावना ज्यादा है। साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… बांग्लादेश के पास भी मौका बांग्लादेश को भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। टीम ने अब तक 3 मैचों में 2 जीत हासिल की हैं और उसके 4 पॉइंट्स हैं। सेमीफाइनल के लिए बांग्लादेश को दोनों बचे मैच जीतने होंगे। अगर टीम भारत और साउथ अफ्रीका दोनों को हरा देती है तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफाइनल जाना लगभग तय हो जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच सिर्फ बांग्लादेश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे ग्रुप-A की तस्वीर तय कर सकते हैं। अगर बांग्लादेश इनमें से किसी एक टीम को भी हरा देता है तो सेमीफाइनल की दौड़ और दिलचस्प हो जाएगी। बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… ग्रुप-B में इंग्लैंड सबसे मजबूत दावेदार इंग्लैंड ने अब तक अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। टीम के 3 मैचों में 6 पॉइंट्स हैं। हालांकि ग्रुप-बी में इंग्लैंड की राह अभी पूरी तरह आसान नहीं है। उसे अपने आखिरी दो मुकाबले वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने हैं। अगर इंग्लैंड वेस्टइंडीज को हरा देता है तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच ग्रुप की टॉप-2 रैंकिंग तय कर सकता है। इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर…
वेस्टइंडीज को सिर्फ एक जीत की जरूरत वेस्टइंडीज भी तीनों मुकाबले जीत चुका है। टीम के 3 मैचों में 6 पॉइंट्स हैं। अब वेस्टइंडीज के सामने दो बड़े मुकाबले हैं। टीम 24 जून को इंग्लैंड और 27 जून को आयरलैंड से भिड़ेगी। इनमें से आयरलैंड के खिलाफ मैच आसान माना जा रहा है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ग्रुप-बी की तस्वीर बदल सकता है। अगर वेस्टइंडीज इंग्लैंड को हरा देती है तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफाइनल तय हो जाएगा। वहीं आयरलैंड पर जीत के साथ टीम 10 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। दूसरी ओर इंग्लैंड से हारने की स्थिति में भी वेस्टइंडीज के पास आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर 8 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका रहेगा। वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… न्यूजीलैंड-श्रीलंका की उम्मीदें जिंदा, लेकिन दूसरों पर निर्भर न्यूजीलैंड और श्रीलंका की सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी कायम हैं, लेकिन अब दोनों टीमों को अपने प्रदर्शन के साथ-साथ दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर 4 मैचों में 4 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं और उसका आखिरी मुकाबला 27 जून को इंग्लैंड से है। वहीं, श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से हराकर 4 मैचों में 4 पॉइंट्स कर लिए हैं। टीम का आखिरी मैच 26 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ है। दोनों टीमें अधिकतम 6 पॉइंट्स तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में उनके लिए सबसे अहम मुकाबला 24 जून को होने वाला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का मैच होगा। अगर इस मैच में हारने वाली टीम अपना अगला मुकाबला भी हार जाती है, तो न्यूजीलैंड और श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल की राह खुली रहेगी। तब दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला 6-6 पॉइंट्स पर नेट रनरेट से हो सकता है। पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड बाहर ग्रुप-A में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। दोनों अपने शुरुआती तीनों मुकाबले हार चुकी हैं। वहीं ग्रुप-B में आयरलैंड और स्कॉटलैंड का सफर भी समाप्त हो गया है। स्कॉटलैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरी हार मिली। टीम ने एकमात्र मैच आयरलैंड के खिलाफ जीता है। टीम का आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ हैं। इसे जीतकर भी वह 4 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकेगी। यह सेमीफाइनल में जाने के लिए काफी नहीं है। आयरलैंड भी अपने चारों मैच हारकर बाहर हो चुका है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket