Friday, 30 Oct 2026 | 09:54 AM

Trending :

EXCLUSIVE

आतिफ असलम को रोकना पड़ा लाइव कॉन्सर्ट:महिला फैन सेल्फी लेने स्टेज पर चढ़ी; जाने से किया मना, सिक्योरिटी को देना पड़ा दखल

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में वो कराची के डीएचए स्पोर्ट्स क्लब (मोइन खान एकेडमी) में परफॉर्म करने पहुंचे थे। कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर चढ़ गई। जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि फैन ने पहले आतिफ असलम के साथ सेल्फी ली। इसके बाद आतिफ पीछे हट गए। उन्हें लगा कि फैन अब स्टेज से उतर जाएगी, लेकिन वह वहीं रुकी रही। कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर ने भी उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने बात नहीं मानी। इसके बाद फैन दोबारा सेल्फी लेने के लिए आतिफ के पास पहुंच गई। सिंगर ने और पोज देने से मना कर दिया, जिसके बाद सिक्योरिटी ने दखल दिया। सिक्योरिटी ने फैन को स्टेज से हटाने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार सेल्फी लेने की कोशिश करती रही। गार्ड्स से बहस करती दिखी महिला फैन अफरा-तफरी बढ़ने पर सिक्योरिटी को उसका फोन नीचे रखवाना पड़ा और उसे स्टेज से बाहर ले जाया गया। वीडियो में फैन को सिक्योरिटी गार्ड्स से बहस करते हुए भी देखा जा सकता है। इस घटना के चलते आतिफ असलम ने कुछ समय के लिए कॉन्सर्ट रोक दिया था। आतिफ ने कई फिल्मों में गाने गाए हैं आतिफ असलम बॉलीवुड फिल्मों में कई गाने गा चुके हैं। 2005 में फिल्म जहर के ‘वो लम्हे’ गाने से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले आतिफ ने कलयुग, रेस, बस एक पल जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भारत में पाबंदी लगा दी है। इसी वजह से आतिफ असलम का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में दिखाई नहीं देता।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ओलिंपिक चैम्पियन पिता के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करेगा बेटा:दिग्गज ​ब्रिटिश तैराक डेविड विल्की के बेटे एडम खास तरीके से देना चाहते हैं श्रद्धांजलि

April 18, 2026/
4:34 pm

ब्रिटेन के 33 वर्षीय मार्केटिंग मैनेजर एडम विल्की ने अपनी नौकरी छोड़कर एक ऐसा मिशन शुरू किया है, जिसे खेल...

Anil Ambanis Mumbai Property Seized

February 25, 2026/
6:45 pm

मुंबई3 मिनट पहले कॉपी लिंक यह कार्रवाई RCOM और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है।...

मेरे बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा:सेलिना जेटली बोलीं- उन्हें कहीं छिपा दिया गया; पति पर घरेलू हिंसा और धोखे का आरोप

May 10, 2026/
8:30 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने मदर्स डे के मौके पर सेलिना ने एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने...

RBSE 12th Result 2026 Date Live: Scorecards soon at rajeduboard.rajasthan.gov.in.

March 30, 2026/
1:22 pm

आखरी अपडेट:मार्च 30, 2026, 13:22 IST तमिलनाडु चुनाव 2026: चुनाव के दिन से पहले, पुष्टि करें कि आपका नाम मतदाता...

राजनीति

आतिफ असलम को रोकना पड़ा लाइव कॉन्सर्ट:महिला फैन सेल्फी लेने स्टेज पर चढ़ी; जाने से किया मना, सिक्योरिटी को देना पड़ा दखल

आतिफ असलम को रोकना पड़ा लाइव कॉन्सर्ट:महिला फैन सेल्फी लेने स्टेज पर चढ़ी; जाने से किया मना, सिक्योरिटी को देना पड़ा दखल

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में वो कराची के डीएचए स्पोर्ट्स क्लब (मोइन खान एकेडमी) में परफॉर्म करने पहुंचे थे। कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर चढ़ गई। जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि फैन ने पहले आतिफ असलम के साथ सेल्फी ली। इसके बाद आतिफ पीछे हट गए। उन्हें लगा कि फैन अब स्टेज से उतर जाएगी, लेकिन वह वहीं रुकी रही। कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर ने भी उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने बात नहीं मानी। इसके बाद फैन दोबारा सेल्फी लेने के लिए आतिफ के पास पहुंच गई। सिंगर ने और पोज देने से मना कर दिया, जिसके बाद सिक्योरिटी ने दखल दिया। सिक्योरिटी ने फैन को स्टेज से हटाने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार सेल्फी लेने की कोशिश करती रही। गार्ड्स से बहस करती दिखी महिला फैन अफरा-तफरी बढ़ने पर सिक्योरिटी को उसका फोन नीचे रखवाना पड़ा और उसे स्टेज से बाहर ले जाया गया। वीडियो में फैन को सिक्योरिटी गार्ड्स से बहस करते हुए भी देखा जा सकता है। इस घटना के चलते आतिफ असलम ने कुछ समय के लिए कॉन्सर्ट रोक दिया था। आतिफ ने कई फिल्मों में गाने गाए हैं आतिफ असलम बॉलीवुड फिल्मों में कई गाने गा चुके हैं। 2005 में फिल्म जहर के ‘वो लम्हे’ गाने से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले आतिफ ने कलयुग, रेस, बस एक पल जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भारत में पाबंदी लगा दी है। इसी वजह से आतिफ असलम का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में दिखाई नहीं देता।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket