Saturday, 26 Sep 2026 | 06:47 AM

Trending :

EXCLUSIVE

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत:पाकिस्तान को 113 रन से हराया,पेरी-वोल की 100+ रन की पार्टनरशिप

टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। हेडिंग्ले में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रन से हरा दिया। एलिस पेरी की 71 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 199 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 86 रन पर सिमट गई। यह ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत है और टीम ने सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत कर ली है। पहली ही गेंद पर विकेट गिरा, फिर पेरी-वोल ने संभाली पारी टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर बेथ मूनी शून्य पर आउट हो गईं। इसके बाद एलिस पेरी और जॉर्जिया वोल ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़े। पावरप्ले तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 64 रन था, जो टूर्नामेंट में टीम का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। 10वें वर्ल्ड कप में पहली बार लगाया अर्धशतक अपने करियर का 10वां टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहीं एलिस पेरी ने टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 48 गेंदों में 71 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 199 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में उनका सर्वोच्च स्कोर 42 रन था, जो उन्होंने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। पेरी ने अपने पहले ओवर में दो विकेट लिए और मैच में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर 113 रन की जीत दर्ज की। उंगली दो बार खिसकी, फिर भी मैदान नहीं छोड़ा मैच में ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बेथ मूनी का जज्बा देखने को मिला। नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछले मैच में रिटायर्ड हर्ट होने वाली मूनी इस मुकाबले में खाता नहीं खोल सकीं, लेकिन विकेट के पीछे अहम भूमिका निभाई। किम गार्थ की वाइड गेंद रोकने के प्रयास में उनके दाहिने हाथ की उंगली अपनी जगह से खिसक गई। मेडिकल स्टाफ ने मैदान पर ही उसे सही जगह पर सेट किया, जिसके बाद मूनी ने फिर कीपिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद मुनीबा अली का कैच लेने की कोशिश में उसी उंगली पर फिर चोट लगी और उसे टेप करना पड़ा। इसके बावजूद मूनी मैदान पर बनी रहीं और कैच व रनआउट मिलाकर 5 खिलाड़ियों को आउट करने में योगदान दिया। तीन रन आउट से बिखरी पाकिस्तान की पारी 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत ठीक नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में 3 विकेट पर 50 रन बनाए, लेकिन खराब रनिंग ने मुश्किलें बढ़ा दीं। पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए, जिनमें मुनीबा अली दो मौकों पर शामिल रहीं। पहले गुल फिरोजा और फिर आयशा जफर गलत तालमेल का शिकार बनीं। बाद में फातिमा सना के साथ रन लेने के प्रयास में रमीन शमीम भी रन आउट हो गईं। लगातार विकेट गिरने से पाकिस्तान 13.4 ओवर में 86 रन पर सिमट गया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिनक्स, एनाबेल सदरलैंड और एलिस पेरी ने 2-2 विकेट लिए। विकेटकीपर बेथ मूनी ने रन आउट और कैच मिलाकर पांच खिलाड़ियों को आउट करने में भूमिका निभाई। संधू और शमीम ने कुछ देर रोके रन पाकिस्तान की गेंदबाजी में नशरा संधू और रमीन शमीम ने बीच के ओवरों में असर छोड़ा। संधू ने 10वें ओवर में तीन गेंदों के भीतर जॉर्जिया वोल (46 रन) और एशले गार्डनर को आउट किया। रमीन शमीम ने जॉर्जिया वेयरहैम और एनाबेल सदरलैंड के विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की रन गति पर कुछ समय के लिए रोक लगाने की कोशिश की। हालांकि तब तक ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्कोर की नींव रख चुका था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बंगाल चुनाव: बीजेपी के खिलाफ ममता बनर्जी का गुस्सा, अमित शाह बोले- ये टीएमसी के 15 साल का काला चिट्ठा

March 28, 2026/
5:44 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अब बीजेपी और शोर मचाने वाला एक और विरोध प्रदर्शन सामने आया है. इसी को...

MP में 5,600 फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर:20 हजार कर्मचारी निकाले, 30 हजार की सैलरी आधी; 3 शिफ्ट का काम एक में चल रहा

April 3, 2026/
5:00 am

ईरान और इजराइल-अमेरिका के युद्ध का असर मध्य प्रदेश के ‘डेट्रॉयट’ कहे जाने वाले औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर पर बढ़ता जा...

गुरुग्राम में रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे शिखर धवन:पत्नी सोफी शाइन भी साथ, दोनों ने मैरिज डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए

May 6, 2026/
6:02 pm

पूर्व इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन ने बुधवार को गुरुग्राम पहुंचकर मैरिज रजिस्ट्रड करा ली। पत्नी सोफी साइन के साथ ऑफिस...

जेपी अस्पताल विवाद पर डिप्टी सीएम सख्त:सीएमएचओ से रिपोर्ट तलब; तीन साल से बंद प्रसव सुविधा, अब तक नहीं हुई कार्रवाई

March 26, 2026/
12:07 am

भोपाल के जेपी अस्पताल में तीन साल से बंद प्रसव सुविधा का मामला अब सरकार के उच्च स्तर तक पहुंच...

दतिया में रात में 8.25 मिमी बारिश दर्ज:न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट, फसलों को नुकसान की आशंका

April 8, 2026/
11:55 am

दतिया में अप्रैल महीने में जहां आमतौर पर तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिलता है, वहीं इस...

राजनीति

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत:पाकिस्तान को 113 रन से हराया,पेरी-वोल की 100+ रन की पार्टनरशिप

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत:पाकिस्तान को 113 रन से हराया,पेरी-वोल की 100+ रन की पार्टनरशिप

टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। हेडिंग्ले में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रन से हरा दिया। एलिस पेरी की 71 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 199 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 86 रन पर सिमट गई। यह ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत है और टीम ने सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत कर ली है। पहली ही गेंद पर विकेट गिरा, फिर पेरी-वोल ने संभाली पारी टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर बेथ मूनी शून्य पर आउट हो गईं। इसके बाद एलिस पेरी और जॉर्जिया वोल ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़े। पावरप्ले तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 64 रन था, जो टूर्नामेंट में टीम का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। 10वें वर्ल्ड कप में पहली बार लगाया अर्धशतक अपने करियर का 10वां टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहीं एलिस पेरी ने टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 48 गेंदों में 71 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 199 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में उनका सर्वोच्च स्कोर 42 रन था, जो उन्होंने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। पेरी ने अपने पहले ओवर में दो विकेट लिए और मैच में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर 113 रन की जीत दर्ज की। उंगली दो बार खिसकी, फिर भी मैदान नहीं छोड़ा मैच में ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बेथ मूनी का जज्बा देखने को मिला। नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछले मैच में रिटायर्ड हर्ट होने वाली मूनी इस मुकाबले में खाता नहीं खोल सकीं, लेकिन विकेट के पीछे अहम भूमिका निभाई। किम गार्थ की वाइड गेंद रोकने के प्रयास में उनके दाहिने हाथ की उंगली अपनी जगह से खिसक गई। मेडिकल स्टाफ ने मैदान पर ही उसे सही जगह पर सेट किया, जिसके बाद मूनी ने फिर कीपिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद मुनीबा अली का कैच लेने की कोशिश में उसी उंगली पर फिर चोट लगी और उसे टेप करना पड़ा। इसके बावजूद मूनी मैदान पर बनी रहीं और कैच व रनआउट मिलाकर 5 खिलाड़ियों को आउट करने में योगदान दिया। तीन रन आउट से बिखरी पाकिस्तान की पारी 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत ठीक नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में 3 विकेट पर 50 रन बनाए, लेकिन खराब रनिंग ने मुश्किलें बढ़ा दीं। पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए, जिनमें मुनीबा अली दो मौकों पर शामिल रहीं। पहले गुल फिरोजा और फिर आयशा जफर गलत तालमेल का शिकार बनीं। बाद में फातिमा सना के साथ रन लेने के प्रयास में रमीन शमीम भी रन आउट हो गईं। लगातार विकेट गिरने से पाकिस्तान 13.4 ओवर में 86 रन पर सिमट गया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिनक्स, एनाबेल सदरलैंड और एलिस पेरी ने 2-2 विकेट लिए। विकेटकीपर बेथ मूनी ने रन आउट और कैच मिलाकर पांच खिलाड़ियों को आउट करने में भूमिका निभाई। संधू और शमीम ने कुछ देर रोके रन पाकिस्तान की गेंदबाजी में नशरा संधू और रमीन शमीम ने बीच के ओवरों में असर छोड़ा। संधू ने 10वें ओवर में तीन गेंदों के भीतर जॉर्जिया वोल (46 रन) और एशले गार्डनर को आउट किया। रमीन शमीम ने जॉर्जिया वेयरहैम और एनाबेल सदरलैंड के विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की रन गति पर कुछ समय के लिए रोक लगाने की कोशिश की। हालांकि तब तक ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्कोर की नींव रख चुका था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket