Saturday, 26 Sep 2026 | 03:23 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Shubman Gill; ICC ODI Ranking 2026 List Update

स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय कप्तान शुभमन गिल दुनिया के नंबर-2 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, ईशान किशन ने 21 स्थान की लंबी छलांग लगाई है।

ICC ने बुधवार को तीनों फॉर्मेट में खिलाड़ियों की साप्ताहिक रैंकिंग जारी की है। वनडे गेंदबाजों में भारत के प्रसिद्ध कृष्णा को 34 और अर्शदीप सिंह को 16 स्थान का फायदा मिला है।

वहीं, टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के मैट हैनरी भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। 36 साल बाद न्यूजीलैंड का कोई गेंदबाज पहले स्थान पर आया है। इससे पहले 1990 में रिचर्ड हैडली टेस्ट के टॉप गेंदबाज थे।

अफगानिस्तान सीरीज में गिल को मिला फायदा

गिल वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से सिर्फ 24 रेटिंग अंक पीछे हैं। गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में 238 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन 21 स्थान की छलांग लगाकर 43वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से बाहर रहे विराट कोहली तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

तीन भारतीय गेंदबाजों को भी फायदा

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के तीन खिलाड़ियों ने बड़ी छलांग लगाई है। अर्शदीप सिंह 16 स्थान ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा 34 पायदान की बढ़त के साथ 58वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर 17 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 71वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले, पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर तीसरे स्थान पर हैं।

हेनरी ने बुमराह के साथ शेयर की टॉप पोजीशन

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की 253 रनों की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज मैट हेनरी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। 34 साल के हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कुल 11 विकेट लिए, जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है।

अब हेनरी ने जसप्रीत बुमराह के साथ नंबर-1 की पोजीशन शेयर की है। बुमराह नवंबर 2024 में कागिसो रबाडा को पीछे छोड़ने के बाद से अकेले इस टॉप पोजीशन पर काबिज थे।

टेस्ट बैटर्स में इंग्लैंड के जो रूट फिर बने नंबर-1

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी बदलाव हुआ है। इंग्लैंड के स्टैंड-इन कप्तान जो रूट दो पायदान ऊपर चढ़ गए हैं। इस बढ़त के साथ रूट ने टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में एक बार फिर से नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रोलिंग पर आलिया के सपोर्ट में आईं मां सोनी राजदान:कहा- सोशल मीडिया पर ढेर सारी नफरत; कांस में आलिया को इग्नोर किए जाने का दावा

May 17, 2026/
7:39 pm

कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट से एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के...

400 साल पुराने मंदिर से निकली 'द वन' की कहानी:अरुणाभ बोले- कहानी लिखते समय जीभ कटी, फिर नॉन-वेज छोड़ने का फैसला किया

September 7, 2026/
1:48 pm

टीवीएफ की चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा अब बड़े पर्दे पर ‘द वन: फोर्स ऑफ द...

महिला कैदी ने साड़ी से फंदा बनाकर की आत्महत्या:रायसेन जेल में बैरक के वेंटीलेशन से लगाई फांसी, दहेज प्रताड़ना के मामले में थी बंद

April 30, 2026/
9:43 pm

रायसेन जिला जेल में गुरुवार शाम एक महिला कैदी ने आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 6:30 बजे हुई। महिला...

Mitchell Marsh and Nicholas Pooran are building a second-wicket partnership (Picture credit: AP)

May 4, 2026/
8:11 pm

आखरी अपडेट:04 मई, 2026, 20:11 IST इस दिन को “ऐतिहासिक और अभूतपूर्व” बताते हुए, पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में...

शूटिंग रोकी तो मधुबाला को कटघरे तक ले पहुंचे बी.आर.चोपड़ा:प्रिंस ने भारत को समझने के लिए इनकी फिल्म देखी, जवाहरलाल नेहरू ने लिखी चिट्ठी

April 22, 2026/
4:30 am

22 अप्रैल 1914 आज से ठीक 112 साल पहले अखण्ड भारत के पंजाब में पीडब्ल्यू डी में सरकारी नौकरी करने...

पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 7 विकेट हराया:शाई होप के नाबाद 65 रन, होल्डर-जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए

June 12, 2026/
10:32 am

जमैका के किंग्स्टन में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका...

राजनीति

Shubman Gill; ICC ODI Ranking 2026 List Update

Shubman Gill; ICC ODI Ranking 2026 List Update

स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय कप्तान शुभमन गिल दुनिया के नंबर-2 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, ईशान किशन ने 21 स्थान की लंबी छलांग लगाई है।

ICC ने बुधवार को तीनों फॉर्मेट में खिलाड़ियों की साप्ताहिक रैंकिंग जारी की है। वनडे गेंदबाजों में भारत के प्रसिद्ध कृष्णा को 34 और अर्शदीप सिंह को 16 स्थान का फायदा मिला है।

वहीं, टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के मैट हैनरी भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। 36 साल बाद न्यूजीलैंड का कोई गेंदबाज पहले स्थान पर आया है। इससे पहले 1990 में रिचर्ड हैडली टेस्ट के टॉप गेंदबाज थे।

अफगानिस्तान सीरीज में गिल को मिला फायदा

गिल वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से सिर्फ 24 रेटिंग अंक पीछे हैं। गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में 238 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन 21 स्थान की छलांग लगाकर 43वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से बाहर रहे विराट कोहली तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

तीन भारतीय गेंदबाजों को भी फायदा

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के तीन खिलाड़ियों ने बड़ी छलांग लगाई है। अर्शदीप सिंह 16 स्थान ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा 34 पायदान की बढ़त के साथ 58वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर 17 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 71वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले, पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर तीसरे स्थान पर हैं।

हेनरी ने बुमराह के साथ शेयर की टॉप पोजीशन

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की 253 रनों की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज मैट हेनरी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। 34 साल के हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कुल 11 विकेट लिए, जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है।

अब हेनरी ने जसप्रीत बुमराह के साथ नंबर-1 की पोजीशन शेयर की है। बुमराह नवंबर 2024 में कागिसो रबाडा को पीछे छोड़ने के बाद से अकेले इस टॉप पोजीशन पर काबिज थे।

टेस्ट बैटर्स में इंग्लैंड के जो रूट फिर बने नंबर-1

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी बदलाव हुआ है। इंग्लैंड के स्टैंड-इन कप्तान जो रूट दो पायदान ऊपर चढ़ गए हैं। इस बढ़त के साथ रूट ने टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में एक बार फिर से नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket