Friday, 04 Sep 2026 | 01:52 AM

Trending :

EXCLUSIVE

शोएब अख्तर बोले-भारतीय गेंदबाजों में मेल्कम मार्शल जैसा खौफ नहीं:साउथ अफ्रीका के खिलाफ पंड्या-दुबे बेअसर रहे; कुलदीप मैच विनर, उन्हें खिलाएं

शोएब अख्तर बोले-भारतीय गेंदबाजों में मार्शल जैसा खौफ नहीं:साउथ अफ्रीका के खिलाफ पंड्या-दुबे बेअसर रहे; कुलदीप मैच विनर, उन्हें खिलाएं

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की आलोचना की। अख्तर ने कहा, ‘हार्दिक और शिवम दुबे 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। वे कोई मैल्कम मार्शल नहीं हैं जो साउथ अफ्रीका जैसी टीम को डरा सकें। अगर आप डेथ ओवर्स में उनसे गेंदबाजी कराएंगे, तो अफ्रीकी बल्लेबाजों का ऐसा पलटवार होना तय था।’ मैल्कम मार्शल वेस्टइंडीज के गेंदबाज थे, जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे। 1970 और 80 के दशक में जब वेस्टइंडीज क्रिकेट की दुनिया पर राज करता था, तब मार्शल उनके सबसे खतरनाक हथियार थे। वे दुनिया के सबसे खतरनाक बाउंसर मारने के लिए जाने जाते थे। कई दिग्गज बल्लेबाजों की नाक और जबड़े उनकी गेंदों से टूट चुके थे। अख्तर- बोले- भारतीय बॉलिंग यूनिट की कमियां उजागर हुईं
अख्तर का मानना है कि इस हार ने भारतीय बॉलिंग यूनिट की कमियों को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका जैसे मजबूत बैटिंग लाइन-अप के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आए। खासकर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे की गेंदबाजी को उन्होंने बिना धार वाली बताया। दोनों ऑलराउंडर्स ने मिलकर 6 ओवरों में 67 रन खर्च किए और केवल एक विकेट हासिल किया। वरुण चक्रवर्ती की कम हुई स्पीड पर उठाए सवाल
अख्तर ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वरुण अपनी सामान्य लय में नहीं दिखे। अख्तर के मुताबिक ,’वरुण की ताकत 97-98 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालना है, लेकिन इस मैच में वे 94 की स्पीड पर आ गए थे। जब वे अटैक पर आए, तो डेवाल्ड ब्रेविस ने उन्हें सिक्स जड़ दिया। इससे साफ है कि गेंदबाज दबाव में थे।’ कुलदीप यादव हैं ‘मिसिंग लिंक’, उन्हें खिलाना जरूरी
भारतीय गेंदबाजी में सुधार के लिए अख्तर ने एक बड़ा सुझाव दिया है। उन्होंने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग-इलेवन में शामिल करने की वकालत की। अख्तर ने कहा,’इस टीम में कुलदीप यादव की कमी खल रही है। वे ऐसे गेंदबाज हैं जो हवा में बल्लेबाजों को धोखा दे सकते हैं और जरूरत पड़ने पर विकेट निकाल सकते हैं। वे एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और उन्हें बाहर रखना समझ से परे है।’ सुंदर और वरुण के बॉलिंग का अंदाजा पहले से लगाया जा सकता है
अख्तर का मानना है कि वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती एक ही तरह की स्किल्स वाले गेंदबाज हैं। इससे भारतीय आक्रमण का अंदाजा बल्लेबाज आसानी से लगा लेते हैं। उन्होंने कहा कि जब अटैक में विविधता नहीं होती, तो दुनिया की टॉप टीमें आसानी से भारतीय गेंदबाजों को टारगेट कर लेती हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में यही देखने को मिला जहां अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर्स को जमने नहीं दिया। भारतीय टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई थी
22 फरवरी रविवार को टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के अंतर से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। मार्को यानसन ने 4 विकेट झटके। केशव महाराज ने 3 विकेट लिए। कॉर्बिन बॉश को 2 और ऐडन मार्करम को एक विकेट मिला। शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। ————————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें —————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप पांचवें सुपर-8 मुकाबले में आज ENG vs PAK:टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का 100% जीत का रिकॉर्ड, पॉसिबल प्लेइंग-11 टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का पांचवां मुकाबला आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 07:00 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भाजपा ने पोलिंग एजेंट भी परीक्षा लेकर बनाए:कुछ पॉकेट्स से निकल भाजपा पूरे प्रदेश में छाई; जनता ने ‘बंगाली अस्मिता’ की जगह ‘डबल इंजन’ चुना

May 5, 2026/
3:20 am

बंगाल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ‘बंगाली अस्मिता’ नैरेटिव के मुकाबले पीएम नरेंद्र मोदी के ‘डबल इंजन’ के वादे को...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-516 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

April 21, 2026/
4:25 pm

आखरी अपडेट:21 अप्रैल, 2026, 16:25 IST 23 अप्रैल के विधानसभा चुनाव और 4 मई के नतीजों का दिन नजदीक आने...

दुनिया के तीसरे सबसे छोटे देश ने अपना नाम बदला:अब 'नौरू' नहीं 'नाओएरो' कहलाएगा; UN रिकॉर्ड्स में आज से नया नाम लागू

August 3, 2026/
2:30 pm

प्रशांत महासागर में बसे दुनिया के तीसरे सबसे छोटे देश नौरू ने ऐसा ही एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब...

एयर इंडिया एक्सप्रेस के MD आलोक सिंह ने इस्तीफा दिया:5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ; उनके नेतृत्व में एयरएशिया इंडिया का मर्जर हुआ था

March 2, 2026/
5:08 pm

टाटा ग्रुप की किफायती एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस (AIX) में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। एयरलाइन के मैनेजिंग डायरेक्टर...

सागर आईजी ने दमोह में क्राइम समीक्षा बैठक की:बोले- यहां अपराध सुलझाने का तरीका अच्छा, थोड़ी कमियां मिलीं, सुधार के निर्देश दिए

April 25, 2026/
3:02 pm

सागर संभाग के प्रभारी आईजी मिथिलेश शुक्ला शनिवार दोपहर दमोह पहुंचे। उन्होंने जबलपुर नाका स्थित नए पुलिस कंट्रोल रूम में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शोएब अख्तर बोले-भारतीय गेंदबाजों में मेल्कम मार्शल जैसा खौफ नहीं:साउथ अफ्रीका के खिलाफ पंड्या-दुबे बेअसर रहे; कुलदीप मैच विनर, उन्हें खिलाएं

शोएब अख्तर बोले-भारतीय गेंदबाजों में मार्शल जैसा खौफ नहीं:साउथ अफ्रीका के खिलाफ पंड्या-दुबे बेअसर रहे; कुलदीप मैच विनर, उन्हें खिलाएं

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की आलोचना की। अख्तर ने कहा, ‘हार्दिक और शिवम दुबे 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। वे कोई मैल्कम मार्शल नहीं हैं जो साउथ अफ्रीका जैसी टीम को डरा सकें। अगर आप डेथ ओवर्स में उनसे गेंदबाजी कराएंगे, तो अफ्रीकी बल्लेबाजों का ऐसा पलटवार होना तय था।’ मैल्कम मार्शल वेस्टइंडीज के गेंदबाज थे, जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे। 1970 और 80 के दशक में जब वेस्टइंडीज क्रिकेट की दुनिया पर राज करता था, तब मार्शल उनके सबसे खतरनाक हथियार थे। वे दुनिया के सबसे खतरनाक बाउंसर मारने के लिए जाने जाते थे। कई दिग्गज बल्लेबाजों की नाक और जबड़े उनकी गेंदों से टूट चुके थे। अख्तर- बोले- भारतीय बॉलिंग यूनिट की कमियां उजागर हुईं
अख्तर का मानना है कि इस हार ने भारतीय बॉलिंग यूनिट की कमियों को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका जैसे मजबूत बैटिंग लाइन-अप के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आए। खासकर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे की गेंदबाजी को उन्होंने बिना धार वाली बताया। दोनों ऑलराउंडर्स ने मिलकर 6 ओवरों में 67 रन खर्च किए और केवल एक विकेट हासिल किया। वरुण चक्रवर्ती की कम हुई स्पीड पर उठाए सवाल
अख्तर ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वरुण अपनी सामान्य लय में नहीं दिखे। अख्तर के मुताबिक ,’वरुण की ताकत 97-98 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालना है, लेकिन इस मैच में वे 94 की स्पीड पर आ गए थे। जब वे अटैक पर आए, तो डेवाल्ड ब्रेविस ने उन्हें सिक्स जड़ दिया। इससे साफ है कि गेंदबाज दबाव में थे।’ कुलदीप यादव हैं ‘मिसिंग लिंक’, उन्हें खिलाना जरूरी
भारतीय गेंदबाजी में सुधार के लिए अख्तर ने एक बड़ा सुझाव दिया है। उन्होंने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग-इलेवन में शामिल करने की वकालत की। अख्तर ने कहा,’इस टीम में कुलदीप यादव की कमी खल रही है। वे ऐसे गेंदबाज हैं जो हवा में बल्लेबाजों को धोखा दे सकते हैं और जरूरत पड़ने पर विकेट निकाल सकते हैं। वे एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और उन्हें बाहर रखना समझ से परे है।’ सुंदर और वरुण के बॉलिंग का अंदाजा पहले से लगाया जा सकता है
अख्तर का मानना है कि वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती एक ही तरह की स्किल्स वाले गेंदबाज हैं। इससे भारतीय आक्रमण का अंदाजा बल्लेबाज आसानी से लगा लेते हैं। उन्होंने कहा कि जब अटैक में विविधता नहीं होती, तो दुनिया की टॉप टीमें आसानी से भारतीय गेंदबाजों को टारगेट कर लेती हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में यही देखने को मिला जहां अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर्स को जमने नहीं दिया। भारतीय टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई थी
22 फरवरी रविवार को टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के अंतर से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। मार्को यानसन ने 4 विकेट झटके। केशव महाराज ने 3 विकेट लिए। कॉर्बिन बॉश को 2 और ऐडन मार्करम को एक विकेट मिला। शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। ————————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें —————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप पांचवें सुपर-8 मुकाबले में आज ENG vs PAK:टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का 100% जीत का रिकॉर्ड, पॉसिबल प्लेइंग-11 टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का पांचवां मुकाबला आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 07:00 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket