Wednesday, 07 Oct 2026 | 04:06 PM

Trending :

Salman Khan Dubai Perfume Launch Event फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार:तत्काल 1.15 करोड़ का ड्राफ्ट जमा कराया, 7 चेक बाउंस मामलों में पेश हुए एक्टर
EXCLUSIVE

Shafali Verma Wicket Record | Womens T20 World Cup

मैनचेस्टर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 137 रन का टारगेट हासिल कर बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। यह भारतीय टीम का विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। वहीं, श्री चरणी एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं।

शेफाली को 53 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड हासिल करने वाली प्लेयर्स के क्लब में शामिल हो गई हैं। इस क्लब में स्मृति मंधाना और मिताली राज जैसे नाम हैं।

IND Vs BAN मैच के टॉप रिकॉर्ड्स

1. श्री चरणी ने पूनम यादव का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

श्री चरणी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट चटकाए। वे इस वर्ल्ड कप में 12 विकेट ले चुकी हैं। उन्होंने पूर्व स्पिनर पूनम यादव का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पूनम ने 2020 में 10 विकेट लिए थे।

इसके साथ ही चरणी एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की संयुक्त रुप से चौथी महिला गेंदबाज हैं। न्यूजीलैंड की अमीलिया कर पहले स्थान पर है। उन्होंने 2024 में 15 विकेट लिए थे।

2. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज किया

भारत ने 137 रन का टारगेट चेज किया। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। टीम ने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 150 रन का टारगेट हासिल किया था। जोकि टूर्नामेंट में भारत का सबसे बड़ा रनचेज था।

3. शेफाली ने टूर्नामेंट में तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच जीता

शेफाली वर्मा ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। वे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। वे स्मृति मंधाना और मिताली राज के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हरमनप्रीत कौर 4 अवॉर्ड्स के साथ पहले स्थान पर हैं।

4. शेफाली ने 29 गेंद पर फिफ्टी लगाई

शेफाली ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैनचेस्टर में सिर्फ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पहले स्थान पर कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। उन्होंने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 27 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी।

5. भारत ने पावरप्ले में 63 रन बनाए

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने इस मैच में पहले 6 ओवर के दौरान 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए। इससे पहले इसी टूर्नामेंट में टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए थे।

6. बांग्लादेश ने पहली पारी का सबसे बड़ा स्कोर बनाया

बांग्लादेश ने मैनचेस्टर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे।

7. बांग्लादेश की शर्मिन अख्तर ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया

बांग्लादेश की शर्मिन अख्तर विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में रिटायर्ड आउट होने वाली बांग्लादेश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। वे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में रिटायर्ड हर्ट आउट होने वाली दुनिया की दूसरी बल्लेबाज हैं। इस सीजन इंग्लैंड की नैट सीवर-ब्रंट भी साउथम्प्टन में आयरलैंड के खिलाफ रिटायर्ड आउट हुई थीं।

शर्मिन अख्तर 10 रन के स्कोर पर रिटायर आउट हुईं।

यहां से मैच के टॉप-3 मोमेंट्स…

1. भारतीय फील्डर्स ने 4 बॉल में 3 कैच ड्रॉप किए

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की फील्डिंग कमजोर नजर आई। चौथे और पांचवें ओवर में टीम ने 4 गेंद के अंदर 3 कैच ड्रॉप किए। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर राधा यादव ने डीप मिडविकेट पर जुआरिया फिरदौस का आसान कैच छोड़ा। इसके बाद श्री चरणी के अगले ओवर में दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार कैच छूटे। इन दोनों मौकों पर फील्डर नंदनी शर्मा थीं।

नंदनी शर्मा ने लगातार 2 गेंद पर कैच ड्रॉप किए।

2. ऋचा को फील्ड अंपायर ने दो बार LBW आउट दिया

ऋचा घोष के खिलाफ दो बार LBW की जोरदार अपील हुई। दोनों बार अंपायर ने उंगली उठाई। भारतीय पारी के 11वें ओवर में नाहिदा अख्तर की गेंद पर उन्हें अंपायर ने LBW करार दिया। ऋचा ने DRS लिया। रिप्ले में दिखा की इंपैक्ट बाहर था, जिससे वह बच गईं।

फिर 13वें ओवर में राबिया खान की गेंद फिर उनके पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें फिर आउट दिया। ऋचा ने इस बार भी रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर्स कॉल पर गेंद स्टंप पर लग रही थी। आखिरकार उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

ऋचा घोष 10 रन बनाकर आउट हुईं।

ऋचा घोष 10 रन बनाकर आउट हुईं।

3. जेमिमा रनआउट होने से बची

भारतीय पारी के 14वें ओवर में जेमिमा रोड्रिगेज रनआउट होने से बच गईं। ओवर की तीसरी गेंद पर हरमनप्रीत ने शॉट खेला। वे रन के लिए आगे बढ़ीं और अचानक रुक गईं। इस बीच नॉन-स्ट्राइक पर खड़ी जेमिमा हाफ पिच तक आ गईं। यहां गेंदबाज नाहिदा अख्तर के पास उन्हें रनआउट करने का मौका था, लेकिन वे थ्रो को कलेक्ट नहीं कर पाईं। इस दौरान जेमिमा फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर क्रीज में सुरक्षित पहुंच गईं।

जेमिमा ने फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर खुद को बचाया।

——————————————————–

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शेफाली का अर्धशतक

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा। गुरुवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Allu Arjun Court Summons | Hyderabad Pushpa 2 Stampede Case

June 19, 2026/
3:03 pm

18 मिनट पहले कॉपी लिंक हैदराबाद की नम्पल्ली कोर्ट ने तेलुगु फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन को अदालत में व्यक्तिगत रूप...

Shubman Gill departs for a well-made 84 (Picture credit: AP)

May 9, 2026/
9:27 pm

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 21:27 IST सस्पेंस के बीच, केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीसन और रमेश चेन्निथला के समर्थक अपने पसंदीदा...

बड़वानी में किसानों का कलेक्ट्रेट पर धरना:फसल मुआवजे और ऋण तिथि बढ़ाने की मांग; सीएम के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन

April 9, 2026/
8:09 pm

बड़वानी जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस...

Delhi Capitals vs Punjab Kings Live Score, IPL 2026 Today Match Updates, Scorecard & Commentary

April 25, 2026/
1:16 pm

आखरी अपडेट:25 अप्रैल, 2026, 13:16 IST भाजपा, जो विकास की कमी को लेकर राज्य सरकार पर हमला करती रही है...

करनाल के युवक की अमेरिका में मौत:ट्रक खाई में गिरा, परिवार का इकलौता बेटा, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश

May 28, 2026/
12:39 pm

अमेरिका के कैलिफोर्निया में करनाल के एक युवक की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। युवक ट्रक ड्राइवर था। हादसे...

Salman Khan Mumbai Health Update

July 20, 2026/
9:31 am

3 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई में एक इवेंट के दौरान सलमान खान का नया लुक चर्चा में आया, जहां...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Shafali Verma Wicket Record | Womens T20 World Cup

Shafali Verma Wicket Record | Womens T20 World Cup

मैनचेस्टर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 137 रन का टारगेट हासिल कर बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। यह भारतीय टीम का विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। वहीं, श्री चरणी एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं।

शेफाली को 53 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड हासिल करने वाली प्लेयर्स के क्लब में शामिल हो गई हैं। इस क्लब में स्मृति मंधाना और मिताली राज जैसे नाम हैं।

IND Vs BAN मैच के टॉप रिकॉर्ड्स

1. श्री चरणी ने पूनम यादव का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

श्री चरणी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट चटकाए। वे इस वर्ल्ड कप में 12 विकेट ले चुकी हैं। उन्होंने पूर्व स्पिनर पूनम यादव का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पूनम ने 2020 में 10 विकेट लिए थे।

इसके साथ ही चरणी एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की संयुक्त रुप से चौथी महिला गेंदबाज हैं। न्यूजीलैंड की अमीलिया कर पहले स्थान पर है। उन्होंने 2024 में 15 विकेट लिए थे।

2. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज किया

भारत ने 137 रन का टारगेट चेज किया। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। टीम ने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 150 रन का टारगेट हासिल किया था। जोकि टूर्नामेंट में भारत का सबसे बड़ा रनचेज था।

3. शेफाली ने टूर्नामेंट में तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच जीता

शेफाली वर्मा ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। वे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। वे स्मृति मंधाना और मिताली राज के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हरमनप्रीत कौर 4 अवॉर्ड्स के साथ पहले स्थान पर हैं।

4. शेफाली ने 29 गेंद पर फिफ्टी लगाई

शेफाली ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैनचेस्टर में सिर्फ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पहले स्थान पर कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। उन्होंने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 27 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी।

5. भारत ने पावरप्ले में 63 रन बनाए

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने इस मैच में पहले 6 ओवर के दौरान 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए। इससे पहले इसी टूर्नामेंट में टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए थे।

6. बांग्लादेश ने पहली पारी का सबसे बड़ा स्कोर बनाया

बांग्लादेश ने मैनचेस्टर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे।

7. बांग्लादेश की शर्मिन अख्तर ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया

बांग्लादेश की शर्मिन अख्तर विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में रिटायर्ड आउट होने वाली बांग्लादेश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। वे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में रिटायर्ड हर्ट आउट होने वाली दुनिया की दूसरी बल्लेबाज हैं। इस सीजन इंग्लैंड की नैट सीवर-ब्रंट भी साउथम्प्टन में आयरलैंड के खिलाफ रिटायर्ड आउट हुई थीं।

शर्मिन अख्तर 10 रन के स्कोर पर रिटायर आउट हुईं।

शर्मिन अख्तर 10 रन के स्कोर पर रिटायर आउट हुईं।

यहां से मैच के टॉप-3 मोमेंट्स…

1. भारतीय फील्डर्स ने 4 बॉल में 3 कैच ड्रॉप किए

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की फील्डिंग कमजोर नजर आई। चौथे और पांचवें ओवर में टीम ने 4 गेंद के अंदर 3 कैच ड्रॉप किए। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर राधा यादव ने डीप मिडविकेट पर जुआरिया फिरदौस का आसान कैच छोड़ा। इसके बाद श्री चरणी के अगले ओवर में दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार कैच छूटे। इन दोनों मौकों पर फील्डर नंदनी शर्मा थीं।

नंदनी शर्मा ने लगातार 2 गेंद पर कैच ड्रॉप किए।

नंदनी शर्मा ने लगातार 2 गेंद पर कैच ड्रॉप किए।

2. ऋचा को फील्ड अंपायर ने दो बार LBW आउट दिया

ऋचा घोष के खिलाफ दो बार LBW की जोरदार अपील हुई। दोनों बार अंपायर ने उंगली उठाई। भारतीय पारी के 11वें ओवर में नाहिदा अख्तर की गेंद पर उन्हें अंपायर ने LBW करार दिया। ऋचा ने DRS लिया। रिप्ले में दिखा की इंपैक्ट बाहर था, जिससे वह बच गईं।

फिर 13वें ओवर में राबिया खान की गेंद फिर उनके पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें फिर आउट दिया। ऋचा ने इस बार भी रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर्स कॉल पर गेंद स्टंप पर लग रही थी। आखिरकार उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

ऋचा घोष 10 रन बनाकर आउट हुईं।

ऋचा घोष 10 रन बनाकर आउट हुईं।

3. जेमिमा रनआउट होने से बची

भारतीय पारी के 14वें ओवर में जेमिमा रोड्रिगेज रनआउट होने से बच गईं। ओवर की तीसरी गेंद पर हरमनप्रीत ने शॉट खेला। वे रन के लिए आगे बढ़ीं और अचानक रुक गईं। इस बीच नॉन-स्ट्राइक पर खड़ी जेमिमा हाफ पिच तक आ गईं। यहां गेंदबाज नाहिदा अख्तर के पास उन्हें रनआउट करने का मौका था, लेकिन वे थ्रो को कलेक्ट नहीं कर पाईं। इस दौरान जेमिमा फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर क्रीज में सुरक्षित पहुंच गईं।

जेमिमा ने फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर खुद को बचाया।

जेमिमा ने फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर खुद को बचाया।

——————————————————–

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शेफाली का अर्धशतक

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा। गुरुवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket