Monday, 24 Aug 2026 | 04:03 AM

Trending :

कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 37 लोग घायल:ट्रेन सेवाओं पर असर; सुनामी का खतरा नहीं 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया जन गण मन':मुकेश खन्ना बोले- ये राष्ट्रगान नहीं हो सकता; इसमें अंग्रेजों को भाग्य विधाता बताया गया पहली भारतीय महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जयसवाल का निधन:मीना कुमारी की नकल से फेम मिला, बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी थीं पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता जाम किया; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई
EXCLUSIVE

Bajaj Pulsar N125 Discontinued in India

Bajaj Pulsar N125 Discontinued in India

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बजाज ऑटो ने भारत में अपनी पल्सर N125 बाइक को बंद कर दिया है। अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुई यह बाइक भारतीय बाजार में दो साल भी पूरे नहीं कर पाई। कंपनी ने देश के डीलर्स को इसकी सप्लाई बंद कर दी है।

कम बिक्री के कारण कंपनी ने इसे भारतीय बाजार से हटाने का फैसला किया। बजाज ऑटो का इतिहास रहा है कि जो बाइक्स पर्याप्त संख्या में नहीं बिकती हैं, उन्हें कंपनी बंद कर देती है। पल्सर N125 इसका नया उदाहरण है। हालांकि, बाइक अभी भी बजाज की भारतीय वेबसाइट पर दिखाई दे रही है।

बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई थी बाइक

  • पल्सर N125 सिर्फ एक नया वेरिएंट नहीं थी, बल्कि इसे पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया था। इस प्लेटफॉर्म को किसी अन्य पल्सर बाइक के साथ शेयर नहीं किया गया था।
  • इसमें एक नया इंजन और बिल्कुल नया चेसिस दिया गया था, जिसने बाइक के कर्ब वेट (वजन) को महज 125 किलोग्राम तक रखने में मदद की थी।
  • इसके साथ ही कंपनी ने इसमें एकदम नई स्टाइलिंग की शुरुआत की थी, जो बाजार में मौजूद दूसरी बाइक्स से काफी अलग थी।

अजीब लुक और डिजाइन पसंद नहीं आया

इस बाइक का पतला और फैला हुआ लुक भारतीय ग्राहकों को पसंद नहीं आया। इसके मुकाबले बाजार में मौजूद दूसरी बाइक्स जैसे हीरो एक्सट्रीम 125R और होंडा CB125 हॉरनेट काफी लोकप्रिय हैं।

ये बाइक्स अपनी वास्तविक क्षमता से ज्यादा बड़ी और स्पोर्टी दिखती हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित करती हैं।

TFT डिस्प्ले और ABS जैसे फीचर्स की थी कमी

पल्सर N125 में लिमिटेड फीचर्स होना भी इसके बंद होने की एक बड़ी वजह बना। इस बाइक में कई ऐसे फीचर्स मौजूद नहीं थे, जो इसके कॉम्पिटिटर्स में मिलते हैं।

उदाहरण के लिए, इस बाइक में ग्राहकों को TFT डिस्प्ले और ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) की सुविधा नहीं मिलती थी।

विदेशी बाजारों में बिकती रहेगी बाइक

भारत में बंद होने के बावजूद पल्सर N125 का सफर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कंपनी इस बाइक को कई विदेशी बाजारों में बेचना जारी रखेगी। इनमें नेपाल, पेरू, कोलंबिया और मोरक्को जैसे देश शामिल हैं।

हालांकि, बदले हुए लुक और ज्यादा फीचर्स के साथ यह बाइक या इसका प्लेटफॉर्म भविष्य में भारत में वापसी करेगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है।

क्या होता है TFT डिस्प्ले और ABS?

  • TFT डिस्प्ले: यह स्मार्टफोन स्क्रीन की तरह एक हाई-रेजोल्यूशन और कलरफुल डिस्प्ले होता है, जो बाइक की स्पीड, ट्रिप मीटर और अन्य जरूरी जानकारियों को साफ और आधुनिक तरीके से दिखाता है।
  • ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम): यह एक सुरक्षा फीचर है जो अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक के पहियों को लॉक होने से रोकता है। इससे तेज रफ्तार में भी बाइक फिसलती नहीं है और राइडर का कंट्रोल बना रहता है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की कन्फर्म:वेडिंग का नाम रखा ‘विरोश की शादी’, कहा- इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया

February 23, 2026/
8:59 am

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी करने जा रहे हैं। लंबे समय से चल रही शादी की खबरों पर अब...

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका से कनाडा हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम: पाकिस्तानी समेत 3 गिरफ्तार

May 10, 2026/
10:36 am

अमेरिका के न्यूयॉर्क में पुलिस ने 89 हथियारों की तस्करी की बड़ी साजिश का खुलासा किया है। इस सिलसिले में...

authorimg

March 31, 2026/
10:11 pm

Paneer side effects: प्रोटीन के लिए मांसाहारी लोग नॉनवेज खाते हैं, जिसमें अंडा, चिकन, मछली आदि शामिल है, वहीं शाकाहारियों...

बीसीजी रिपोर्ट: पार्ट-2 यूएस में भारतवंशियों का कितना दमखम?:अमेरिकी पेटेंट में भारतवंशियों की हिस्सेदारी 50 साल में 5 गुना तक बढ़ गई

March 16, 2026/
12:38 pm

जब अमेरिका को नोबेल चाहिए, तो भारतीय दिमाग काम आता है। जब स्पेलिंग बी का ताज चाहिए, तो भारतीय बच्चे...

DU PG कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:82 कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन, जानें पूरी एप्लीकेशन प्रोसेस

May 21, 2026/
1:47 pm

दिल्ली विश्वविद्यालय यानी DU ने 2026-27 सत्र के लिए पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए 16 मई से रजिस्ट्रेशन...

देश में चाइनीज स्मार्टफोन की बाजार हिस्सेदारी घटी:6 साल में सबसे कम हुई, 15000 रुपए से सस्ते फोन की बिक्री 45% घटी

July 19, 2026/
10:05 am

देश के स्मार्टफोन बाजार में अप्रैल-जून तिमाही में एक खास ट्रेंड देखा गया। चाइनीज ब्रांड्स की बाजार हिस्सेदारी घटकर छह...

महिलाओं पर आतंकी हमले से भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी:नाइजीरिया में आतंकियों ने प्रेग्नेंट महिलाओं की हत्या की, एक्ट्रेस बोलीं- इन राक्षसों के लिए नरक में जगह

May 14, 2026/
4:30 pm

साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहु के नाम से फेमस देवोलीना भट्टाचार्जी ने नाइजीरिया में महिलाओं पर हुए आतंकी हमले...

राजनीति

Bajaj Pulsar N125 Discontinued in India

Bajaj Pulsar N125 Discontinued in India

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बजाज ऑटो ने भारत में अपनी पल्सर N125 बाइक को बंद कर दिया है। अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुई यह बाइक भारतीय बाजार में दो साल भी पूरे नहीं कर पाई। कंपनी ने देश के डीलर्स को इसकी सप्लाई बंद कर दी है।

कम बिक्री के कारण कंपनी ने इसे भारतीय बाजार से हटाने का फैसला किया। बजाज ऑटो का इतिहास रहा है कि जो बाइक्स पर्याप्त संख्या में नहीं बिकती हैं, उन्हें कंपनी बंद कर देती है। पल्सर N125 इसका नया उदाहरण है। हालांकि, बाइक अभी भी बजाज की भारतीय वेबसाइट पर दिखाई दे रही है।

बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई थी बाइक

  • पल्सर N125 सिर्फ एक नया वेरिएंट नहीं थी, बल्कि इसे पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया था। इस प्लेटफॉर्म को किसी अन्य पल्सर बाइक के साथ शेयर नहीं किया गया था।
  • इसमें एक नया इंजन और बिल्कुल नया चेसिस दिया गया था, जिसने बाइक के कर्ब वेट (वजन) को महज 125 किलोग्राम तक रखने में मदद की थी।
  • इसके साथ ही कंपनी ने इसमें एकदम नई स्टाइलिंग की शुरुआत की थी, जो बाजार में मौजूद दूसरी बाइक्स से काफी अलग थी।

अजीब लुक और डिजाइन पसंद नहीं आया

इस बाइक का पतला और फैला हुआ लुक भारतीय ग्राहकों को पसंद नहीं आया। इसके मुकाबले बाजार में मौजूद दूसरी बाइक्स जैसे हीरो एक्सट्रीम 125R और होंडा CB125 हॉरनेट काफी लोकप्रिय हैं।

ये बाइक्स अपनी वास्तविक क्षमता से ज्यादा बड़ी और स्पोर्टी दिखती हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित करती हैं।

TFT डिस्प्ले और ABS जैसे फीचर्स की थी कमी

पल्सर N125 में लिमिटेड फीचर्स होना भी इसके बंद होने की एक बड़ी वजह बना। इस बाइक में कई ऐसे फीचर्स मौजूद नहीं थे, जो इसके कॉम्पिटिटर्स में मिलते हैं।

उदाहरण के लिए, इस बाइक में ग्राहकों को TFT डिस्प्ले और ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) की सुविधा नहीं मिलती थी।

विदेशी बाजारों में बिकती रहेगी बाइक

भारत में बंद होने के बावजूद पल्सर N125 का सफर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कंपनी इस बाइक को कई विदेशी बाजारों में बेचना जारी रखेगी। इनमें नेपाल, पेरू, कोलंबिया और मोरक्को जैसे देश शामिल हैं।

हालांकि, बदले हुए लुक और ज्यादा फीचर्स के साथ यह बाइक या इसका प्लेटफॉर्म भविष्य में भारत में वापसी करेगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है।

क्या होता है TFT डिस्प्ले और ABS?

  • TFT डिस्प्ले: यह स्मार्टफोन स्क्रीन की तरह एक हाई-रेजोल्यूशन और कलरफुल डिस्प्ले होता है, जो बाइक की स्पीड, ट्रिप मीटर और अन्य जरूरी जानकारियों को साफ और आधुनिक तरीके से दिखाता है।
  • ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम): यह एक सुरक्षा फीचर है जो अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक के पहियों को लॉक होने से रोकता है। इससे तेज रफ्तार में भी बाइक फिसलती नहीं है और राइडर का कंट्रोल बना रहता है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.