Wednesday, 07 Oct 2026 | 07:20 PM

Trending :

EXCLUSIVE

आमिर खान से भाई फैसल ने माफी मांगी:कहा- मैं अपनी गलती सुधारूंगा, वो अपनी सुधारें, पुराने बयान पर पछतावा जाहिर किया, शादी की बधाई दी

आमिर खान और उनके छोटे भाई फैसल में सुलह हो चुकी है। कुछ महीनों पहले ही फैसल ने आमिर और परिवार के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए एक बयान दिया था और रिश्ते खत्म कर लिए थे। हालांकि अब फैसल का कहना है कि उन्होंने परिवार से माफी मांग ली है। सभी ने उन्हें माफ कर दोबारा अपना लिया है। इसी बीच फैसल ने आमिर को 5 जुलाई को होने वाली उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं भी दीं। फैसल खान ने उज्जवल त्रिवेदी को दिए इंटरव्यू में भाई आमिर को मैसेज देते हुए कहा, ‘मैं आमिर, अम्मी और निखत से बस माफी मांगना चाहता हूं। मुझसे जो गलती हुई है, मैं उसकी माफी मांगता हूं। वो भी सोचें कि उन्होंने क्या गलती की है। वो अपना सुधारें, हम अपना सुधारें, तो अपने आप चीजें सुधर जाएंगी।’ जमीने के कब्जे की जानकारी देने के लिए परिवार से संपर्क किया फैसल ने बातचीत में बताया है कि कुछ समय पहले वो खानदानी जमीनों का ब्योरा लेने गांव गए थे। वहां उन्हें पता चला कि आमिर की कुछ जमीनों पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। हालांकि तब उनकी आमिर से बातचीत बंद थी। ऐसे में फैसल ने बहन निखत को कॉल किया और उन्होंने तुरंत कॉल रिसीव कर लिया। बहन ने उन्हें बताया कि मां की तबीयत भी बिगड़ी है और वो उनके बारे में पूछती रहती हैं। ऐसे में फैसल ने उनसे भी बात की और मां की भावुक बातें सुन वो अगले दिन ही उनसे मिलने पहुंचे और परिवार में सुलह हो गई। आमिर को दी शादी की मुबारकबाद आमिर की शादी पर बात करते हुए फैसल ने कहा, ‘5 जुलाई को उनकी शादी है। मैं उनको मुबारकबाद देता हूं। वो खुश रहें, यही हमारी दिल से दुआ है।’ फैसल खान ने अपने पुराने दिए गए बयान पर भी पछतावा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू में जो भी उन्होंने कहा, वो उनका गुस्सा था। वो अपने परिवार से कुछ सवालों के जवाब चाहते थे, लेकिन इंटरव्यू में उन्होंने परिवार के खिलाफ कई बातें कहीं, जो नहीं कहनी चाहिए थीं। फैसल ने कहा कि उस इंटरव्यू के बाद मेरा परिवार बिखर गया। आखिर में फैसल ने कहा, ‘मेरी दुआ है कि अब हम इससे आगे ही बढ़ते जाएं और हमारी बॉन्डिंग और मजबूत होती जाए। आज से मेरी यही कोशिश रहेगी।’ फैसल खान को आखिरी बार कन्नड़ फिल्म ओपंदा में देखा गया था। इन दिनों वो अपनी कुछ स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिस पर आगे वो फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं। इनमें पप्पू हिंदुस्तानी भी शामिल है, जो एक कॉमेडी सस्पेंस फिल्म होगी। फैसल के आरोपों पर परिवार ने जारी किया था स्टेटमेंट आमिर खान के भाई फैसल खान ने कुछ महीने पहले दिए गए एक इंटरव्यू में परिवार पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने ये कहा था कि आमिर और परिवार ने उन्हें एक साल तक एक कमरे में बंद रखा था। हालांकि अब परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर साफ किया है कि परिवार ने मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह पर उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए कुछ कदम उठाए थे, जिन्हें फैसल पहले भी गलत तरीके से पेश कर चुके हैं। बता दें कि फैसल सिजोफ्रेनिया के मरीज रह चुके हैं और उन्हें ये लगने लगा था कि आसपास के लोग उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। इसके अलावा स्टेटमेंट में परिवार ने इस निजी मसले को गपशप का टॉपिक बनाने से बचने की विनती की है। परिवार ने स्टेटमेंट में लिखा, मीडिया से संवेदनशीलता दिखाने का निवेदन है। हम फैसल द्वारा अपनी मां जीनत ताहिर हुसैन, बहन निखत हेगड़े और भाई आमिर पर की गई आहत करने वाली और मिसलीडिंग प्रस्तुति से व्यथित हैं। चूंकि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इन घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया है, हम अपने इरादों को स्पष्ट करना और एक परिवार के रूप में अपने आपसी एकजुटता को दोहराना जरूरी समझते हैं। आगे लिखा था, ‘यह साझा करना जरूरी है कि फैसल से जुड़े हर निर्णय परिवार ने सामूहिक रूप से, कई चिकित्सकीय विशेषज्ञों से परामर्श करके, केवल प्रेम, करुणा और उनके भावनात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए लिए हैं। इसी कारण, हमने अपने परिवार के लिए कठिन और पीड़ादायक इस दौर के विवरण को सार्वजनिक रूप से साझा करने से परहेज किया है। हम मीडिया से संवेदनशीलता की अपील करते हैं और आग्रह करते हैं कि इस पर्सनल सब्जेक्ट को सनसनीखेज, भड़काऊ और आहत करने वाली गपशप में न बदलें।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हैदराबाद में महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या की:खुद भी सुसाइड किया; पति के दोबारा शादी करने से नाराज थी

April 1, 2026/
9:32 am

हैदराबाद में महिला ने दो बेटों की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया। तीनों के शव फांसी के फंदे पर...

शिवपुरी के बदरवास में दो दुकानों में लगी आग:जेसीबी से शटर-दीवार तोड़ी, ढाई घंटे में पाया काबू, डिफ्रीजर, माइक्रोवेव समेत लाखों का सामान जला

April 3, 2026/
1:57 pm

शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में गुरुवार देर रात दो दुकानों में आग लग गई। किराना और बेकरी की इन...

ask search icon

April 11, 2026/
4:35 pm

Last Updated:April 11, 2026, 16:35 IST Pregnancy Care: गर्भावस्था के दौरान, पोषण के स्रोतों के संबंध में सही चुनाव करना...

एक्टर्स की पेमेंट रोके जाने पर भड़कीं शिल्पा शिंदे:एक्टर शहजादा धामी के 30 लाख रोके जाने पर बोलीं- सब्जी बेचूंगी, लेकिन प्रोड्यूसर की नहीं चाटूंगी

June 19, 2026/
1:49 pm

टीवी इंडस्ट्री में फिर एक नॉन पेमेंट का विवाद छिड़ गया है। टीवी एक्टर शहजादा धामी 2023 से ये रिश्ता...

बाली में नुसरत भरुचा का एक्सीडेंट हुआ:चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

October 1, 2026/
2:34 pm

एक्ट्रेस नुसरत भरुचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उन्हें चोट लगी है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में...

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला परिवार के साथ पहुंचीं पिंकसिटी:रामबाग पैलेस में शादी समारोह में होंगी शामिल, बोलीं- जयपुर से मेरा खास लगाव

June 29, 2026/
2:14 pm

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सोमवार को अपने परिवार के साथ जयपुर पहुंचीं हैं। वे एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट से...

विंबलडन में डिफेंडिंग चैंपियन स्वियातेक हारीं:फिलिपिंस की 21 साल की अलेक्जेंड्रा ईला ने हराया, पिछली बार की रनर-अप रहीं अनिसिमोवा और रायबाकिना भी बाहर

July 5, 2026/
10:40 am

विंबलडन 2026 के तीसरे दौर में शनिवार को कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। फिलिपिंस की 21 साल की अलेक्जेंड्रा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आमिर खान से भाई फैसल ने माफी मांगी:कहा- मैं अपनी गलती सुधारूंगा, वो अपनी सुधारें, पुराने बयान पर पछतावा जाहिर किया, शादी की बधाई दी

आमिर खान से भाई फैसल ने माफी मांगी:कहा- मैं अपनी गलती सुधारूंगा, वो अपनी सुधारें, पुराने बयान पर पछतावा जाहिर किया, शादी की बधाई दी

आमिर खान और उनके छोटे भाई फैसल में सुलह हो चुकी है। कुछ महीनों पहले ही फैसल ने आमिर और परिवार के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए एक बयान दिया था और रिश्ते खत्म कर लिए थे। हालांकि अब फैसल का कहना है कि उन्होंने परिवार से माफी मांग ली है। सभी ने उन्हें माफ कर दोबारा अपना लिया है। इसी बीच फैसल ने आमिर को 5 जुलाई को होने वाली उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं भी दीं। फैसल खान ने उज्जवल त्रिवेदी को दिए इंटरव्यू में भाई आमिर को मैसेज देते हुए कहा, ‘मैं आमिर, अम्मी और निखत से बस माफी मांगना चाहता हूं। मुझसे जो गलती हुई है, मैं उसकी माफी मांगता हूं। वो भी सोचें कि उन्होंने क्या गलती की है। वो अपना सुधारें, हम अपना सुधारें, तो अपने आप चीजें सुधर जाएंगी।’ जमीने के कब्जे की जानकारी देने के लिए परिवार से संपर्क किया फैसल ने बातचीत में बताया है कि कुछ समय पहले वो खानदानी जमीनों का ब्योरा लेने गांव गए थे। वहां उन्हें पता चला कि आमिर की कुछ जमीनों पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। हालांकि तब उनकी आमिर से बातचीत बंद थी। ऐसे में फैसल ने बहन निखत को कॉल किया और उन्होंने तुरंत कॉल रिसीव कर लिया। बहन ने उन्हें बताया कि मां की तबीयत भी बिगड़ी है और वो उनके बारे में पूछती रहती हैं। ऐसे में फैसल ने उनसे भी बात की और मां की भावुक बातें सुन वो अगले दिन ही उनसे मिलने पहुंचे और परिवार में सुलह हो गई। आमिर को दी शादी की मुबारकबाद आमिर की शादी पर बात करते हुए फैसल ने कहा, ‘5 जुलाई को उनकी शादी है। मैं उनको मुबारकबाद देता हूं। वो खुश रहें, यही हमारी दिल से दुआ है।’ फैसल खान ने अपने पुराने दिए गए बयान पर भी पछतावा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू में जो भी उन्होंने कहा, वो उनका गुस्सा था। वो अपने परिवार से कुछ सवालों के जवाब चाहते थे, लेकिन इंटरव्यू में उन्होंने परिवार के खिलाफ कई बातें कहीं, जो नहीं कहनी चाहिए थीं। फैसल ने कहा कि उस इंटरव्यू के बाद मेरा परिवार बिखर गया। आखिर में फैसल ने कहा, ‘मेरी दुआ है कि अब हम इससे आगे ही बढ़ते जाएं और हमारी बॉन्डिंग और मजबूत होती जाए। आज से मेरी यही कोशिश रहेगी।’ फैसल खान को आखिरी बार कन्नड़ फिल्म ओपंदा में देखा गया था। इन दिनों वो अपनी कुछ स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिस पर आगे वो फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं। इनमें पप्पू हिंदुस्तानी भी शामिल है, जो एक कॉमेडी सस्पेंस फिल्म होगी। फैसल के आरोपों पर परिवार ने जारी किया था स्टेटमेंट आमिर खान के भाई फैसल खान ने कुछ महीने पहले दिए गए एक इंटरव्यू में परिवार पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने ये कहा था कि आमिर और परिवार ने उन्हें एक साल तक एक कमरे में बंद रखा था। हालांकि अब परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर साफ किया है कि परिवार ने मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह पर उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए कुछ कदम उठाए थे, जिन्हें फैसल पहले भी गलत तरीके से पेश कर चुके हैं। बता दें कि फैसल सिजोफ्रेनिया के मरीज रह चुके हैं और उन्हें ये लगने लगा था कि आसपास के लोग उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। इसके अलावा स्टेटमेंट में परिवार ने इस निजी मसले को गपशप का टॉपिक बनाने से बचने की विनती की है। परिवार ने स्टेटमेंट में लिखा, मीडिया से संवेदनशीलता दिखाने का निवेदन है। हम फैसल द्वारा अपनी मां जीनत ताहिर हुसैन, बहन निखत हेगड़े और भाई आमिर पर की गई आहत करने वाली और मिसलीडिंग प्रस्तुति से व्यथित हैं। चूंकि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इन घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया है, हम अपने इरादों को स्पष्ट करना और एक परिवार के रूप में अपने आपसी एकजुटता को दोहराना जरूरी समझते हैं। आगे लिखा था, ‘यह साझा करना जरूरी है कि फैसल से जुड़े हर निर्णय परिवार ने सामूहिक रूप से, कई चिकित्सकीय विशेषज्ञों से परामर्श करके, केवल प्रेम, करुणा और उनके भावनात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए लिए हैं। इसी कारण, हमने अपने परिवार के लिए कठिन और पीड़ादायक इस दौर के विवरण को सार्वजनिक रूप से साझा करने से परहेज किया है। हम मीडिया से संवेदनशीलता की अपील करते हैं और आग्रह करते हैं कि इस पर्सनल सब्जेक्ट को सनसनीखेज, भड़काऊ और आहत करने वाली गपशप में न बदलें।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket