Wednesday, 07 Oct 2026 | 11:25 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बम्प की तस्वीर:लिखा- माई सिक्स पैक; फिल्म मेकर राज निदिमोरू के साथ पिछले साल हुई थी शादी

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बम्प की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों की पुष्टि करते हुए मजाकिया अंदाज में इस फोटो के साथ ‘माई सिक्स पैक’ लिखा है। सामंथा और उनके पति, फिल्म मेकर राज निदिमोरू अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। फोटो शेयर कर लिखा- माई सिक्स पैक
सामंथा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से यह फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में वे अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “माई सिक्स पैक। आई विल सी यू व्हेन आई सी यू।” उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। फिल्म की सक्सेस मीट में दिया बयान
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू ने हाल ही में एक इवेंट में प्रेग्नेंसी की खबरों पर कन्फर्मेशन दे दी थी। एक इवेंट में टी-शर्ट पहनने से दिखे बेबी बंप के बाद से ही एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें थीं। एक्ट्रेस ने बताया था की वो मदरहुड के लिए फिल्मों से ब्रेक भी लेने वाली हैं। सामंथा रुथप्रभू बुधवार को हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म मां इंती बंगारम के सक्सेस मीट में पति राज निदिमोरू के साथ पहुंची थीं। इवेंट में मीडिया से बातचीत करते हुए सामंथा ने प्रेग्नेंसी कन्फर्म करते हुए कहा, ‘मां इंती बंगारम के बाद मैं अपनी कंडीशन को देखते हुए एक छोटा सा ब्रेक लूंगी। मुझे मेटरनिटी लीव लेनी ही पड़ेगी। इसके बाद मैं अपने फैंस के लिए एक और फिल्म के साथ वापसी करूंगी।’ टी-शर्ट में बेबी बंप दिखने से हुआ प्रेग्नेंसी का खुलासा सामंथा रुथप्रभू की फिल्म मां इंती बंगारम 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की काफी सराहना मिल रही है। फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाने के लिए हाल ही में सामंथा एक फैन मीट-अप का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम पेयर किया था। इवेंट से बाहर आते हुए हर किसी की नजर उनके बेबी बंप पर थी, जो फिटेड टी-शर्ट में साफ नजर आ रहा था। 6 महीने पहले की राज निदिमोरू से शादी सामंथा रुथप्रभू ने 1 दिसंबर 2025 में द फैमिली मैन डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी की है। ये एक प्राइवेट वेडिंग थी, जिसमें सामंथा-राज के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। कपल ने सदगुरु के ईशा फाउंडेशन के लिंगा भैरवी मंदिर में प्राचीन योगिक परंपरा से भूत शुद्धि विवाह किया था। सामंथा रुथप्रभू ने शादी की तस्वीरें पोस्ट कर आधिकारिक घोषणा की थी। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा था- ‘01.12.2025।’ देखिए सामंथा- राज निदिमोरू की शादी की तस्वीरें- सामंथा रुथप्रभू और राज निदिमोरू ने पॉपुलर सीरीज द फैमिली के दूसरे सीजन में साथ काम किया था। जिसे राज निदिमोरू और डीके ने मिलकर बनाया था। कौन हैं राज निदिमोरू? ​​​​50 साल के राज निदिमोरू, फिल्ममेकर हैं। उनकी और डीके (कृष्णा दसराकोठापल्ली) की फिल्ममेकर जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। दोनों ने यूके से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने के बाद 2002 की फिल्म शादी डॉट कॉम से साथ में फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दोनों ने साल 2003 से स्वतंत्र फिल्ममेकर के तौर पर फिल्म 99 लिखी, प्रोड्यूस की और डायरेक्ट की। इसके बाद दोनों ने शोर इन द सिटी, गो गोवा गोन, हैप्पी एंडिंग, ए जेंटलमैन जैसी फिल्में लिखने के साथ-साथ इनका निर्देशन भी किया। साल 2019 से राज और डीके ने ओटीटी में कदम रखा और मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज द फैमिली मैन डायरेक्ट-प्रोड्यूसर की। आगे उन्होंने फर्जी, सिटाडेल और गन्स और गुलाब जैसी सीरीज बनाईं। राज और डीके की जोड़ी ने ही श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री लिखी और प्रोड्यूस की है। 2021 में सामंथा ने लिया था नागा चैतन्य से तलाक सामंथा रुथप्रभू और नागा चैतन्य फिल्म ये माया चेसावे में साथ नजर आए थे। इस फिल्म के सेट पर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और रिलेशनशिप में आ गए। 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सामंथा ने साउथ स्टार नागा चैतन्य से साल 2017 में शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद सामंथा ने अपना सरनेम अक्किनेनी कर लिया था, हालांकि जुलाई 2021 में उन्होंने सामंथा अक्किनेनी से नाम सामंथा रुथप्रभू कर लिया। इसके बाद से ही दोनों के तलाक की खबरें सामने आने लगीं और दोनों ने अक्टूबर 2021 में तलाक की अनाउंसमेंट कर दी। सामंथा से तलाक लेने के 2 साल बाद नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला से शादी की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
धुरंधर-2 में एसपी असलम को मारने वाले हिरव की कहानी:बिना डायलॉग के हाव-भाव से दिल जीता; पाकिस्तान से आ रहे ड्राइविंग सिखाने के मैसेज

April 16, 2026/
2:57 pm

भारतीय सिनेमा में 3,000 करोड़ रुपए की कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाली फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ में एक चेहरा इन दिनों खूब...

‘भूत बंगला’ का पहला गाना ‘रामजी आके भला करेंगे’ रिलीज:अक्षय कुमार क्लासिक कॉमिक अंदाज में नजर आए; गाने में हाई-एनर्जी विजुअल्स, भूतिया माहौल दिखा

February 26, 2026/
12:56 pm

फिल्म ‘भूत बंगला’ के पहले गाने ‘राम जी आके भला करेंगे’ को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। गाने में...

Find all the highlights from India's big win over Zimbabwe.(AP)

February 12, 2026/
11:02 am

आखरी अपडेट:फ़रवरी 12, 2026, 11:02 IST ओवैसी ने लोकसभा में अमेरिकी व्यापार समझौते की आलोचना करते हुए इसे भारत की...

तमिलनाडु: अन्नामलाई के 'बीजेपी से बाहर निकलने' की बड़ी चर्चा | संविधान 'उद्धारकर्ता' चुप? | कठिन तथ्य | न्यूज18

June 1, 2026/
9:55 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

लखनऊ अग्निकांड: यूपी सरकार ने भीषण अग्निकांड के बाद 4 अधिकारियों को निलंबित किया | न्यूज18

June 23, 2026/
5:54 pm

लखनऊ अग्निकांड मामले में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, उत्तर प्रदेश सरकार ने घटना के संबंध में चार अधिकारियों को निलंबित...

ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा:कहा- प्यार और जंग में सब जायज; एक्ट्रेस ने गवाह बनने की अर्जी दी थी

April 23, 2026/
11:03 am

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के अप्रूवर बनने के आवेदन के बीच आरोपी सुकेश...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बम्प की तस्वीर:लिखा- माई सिक्स पैक; फिल्म मेकर राज निदिमोरू के साथ पिछले साल हुई थी शादी

सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बम्प की तस्वीर:लिखा- माई सिक्स पैक; फिल्म मेकर राज निदिमोरू के साथ पिछले साल हुई थी शादी

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बम्प की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों की पुष्टि करते हुए मजाकिया अंदाज में इस फोटो के साथ ‘माई सिक्स पैक’ लिखा है। सामंथा और उनके पति, फिल्म मेकर राज निदिमोरू अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। फोटो शेयर कर लिखा- माई सिक्स पैक
सामंथा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से यह फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में वे अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “माई सिक्स पैक। आई विल सी यू व्हेन आई सी यू।” उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। फिल्म की सक्सेस मीट में दिया बयान
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू ने हाल ही में एक इवेंट में प्रेग्नेंसी की खबरों पर कन्फर्मेशन दे दी थी। एक इवेंट में टी-शर्ट पहनने से दिखे बेबी बंप के बाद से ही एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें थीं। एक्ट्रेस ने बताया था की वो मदरहुड के लिए फिल्मों से ब्रेक भी लेने वाली हैं। सामंथा रुथप्रभू बुधवार को हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म मां इंती बंगारम के सक्सेस मीट में पति राज निदिमोरू के साथ पहुंची थीं। इवेंट में मीडिया से बातचीत करते हुए सामंथा ने प्रेग्नेंसी कन्फर्म करते हुए कहा, ‘मां इंती बंगारम के बाद मैं अपनी कंडीशन को देखते हुए एक छोटा सा ब्रेक लूंगी। मुझे मेटरनिटी लीव लेनी ही पड़ेगी। इसके बाद मैं अपने फैंस के लिए एक और फिल्म के साथ वापसी करूंगी।’ टी-शर्ट में बेबी बंप दिखने से हुआ प्रेग्नेंसी का खुलासा सामंथा रुथप्रभू की फिल्म मां इंती बंगारम 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की काफी सराहना मिल रही है। फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाने के लिए हाल ही में सामंथा एक फैन मीट-अप का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम पेयर किया था। इवेंट से बाहर आते हुए हर किसी की नजर उनके बेबी बंप पर थी, जो फिटेड टी-शर्ट में साफ नजर आ रहा था। 6 महीने पहले की राज निदिमोरू से शादी सामंथा रुथप्रभू ने 1 दिसंबर 2025 में द फैमिली मैन डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी की है। ये एक प्राइवेट वेडिंग थी, जिसमें सामंथा-राज के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। कपल ने सदगुरु के ईशा फाउंडेशन के लिंगा भैरवी मंदिर में प्राचीन योगिक परंपरा से भूत शुद्धि विवाह किया था। सामंथा रुथप्रभू ने शादी की तस्वीरें पोस्ट कर आधिकारिक घोषणा की थी। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा था- ‘01.12.2025।’ देखिए सामंथा- राज निदिमोरू की शादी की तस्वीरें- सामंथा रुथप्रभू और राज निदिमोरू ने पॉपुलर सीरीज द फैमिली के दूसरे सीजन में साथ काम किया था। जिसे राज निदिमोरू और डीके ने मिलकर बनाया था। कौन हैं राज निदिमोरू? ​​​​50 साल के राज निदिमोरू, फिल्ममेकर हैं। उनकी और डीके (कृष्णा दसराकोठापल्ली) की फिल्ममेकर जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। दोनों ने यूके से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने के बाद 2002 की फिल्म शादी डॉट कॉम से साथ में फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दोनों ने साल 2003 से स्वतंत्र फिल्ममेकर के तौर पर फिल्म 99 लिखी, प्रोड्यूस की और डायरेक्ट की। इसके बाद दोनों ने शोर इन द सिटी, गो गोवा गोन, हैप्पी एंडिंग, ए जेंटलमैन जैसी फिल्में लिखने के साथ-साथ इनका निर्देशन भी किया। साल 2019 से राज और डीके ने ओटीटी में कदम रखा और मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज द फैमिली मैन डायरेक्ट-प्रोड्यूसर की। आगे उन्होंने फर्जी, सिटाडेल और गन्स और गुलाब जैसी सीरीज बनाईं। राज और डीके की जोड़ी ने ही श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री लिखी और प्रोड्यूस की है। 2021 में सामंथा ने लिया था नागा चैतन्य से तलाक सामंथा रुथप्रभू और नागा चैतन्य फिल्म ये माया चेसावे में साथ नजर आए थे। इस फिल्म के सेट पर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और रिलेशनशिप में आ गए। 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सामंथा ने साउथ स्टार नागा चैतन्य से साल 2017 में शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद सामंथा ने अपना सरनेम अक्किनेनी कर लिया था, हालांकि जुलाई 2021 में उन्होंने सामंथा अक्किनेनी से नाम सामंथा रुथप्रभू कर लिया। इसके बाद से ही दोनों के तलाक की खबरें सामने आने लगीं और दोनों ने अक्टूबर 2021 में तलाक की अनाउंसमेंट कर दी। सामंथा से तलाक लेने के 2 साल बाद नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला से शादी की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket