Sunday, 22 Nov 2026 | 09:51 PM

Trending :

28 Players Divided into Four Grades, Salary Details Revealed

  • Hindi News
  • Sports
  • BCB Announces 2026 Central Contracts: 28 Players Divided Into Four Grades, Salary Details Revealed

स्पोर्ट्स डेस्क15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2026 तक के लिए पुरुष टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। 2025 में जहां 22 खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट में शामिल थे, वहीं 2026 के लिए यह संख्या बढ़ाकर 28 कर दी गई है। BCB ने खिलाड़ियों को कैटेगरी A, B, C और D में बांटा है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी।

तस्किन अहमद A+ ग्रेड से इस बार A ग्रेड में आ गए

तेज गेंदबाज तस्किन अहमद, जो पिछले साल अकेले A+ ग्रेड में थे, इस बार A ग्रेड में आ गए हैं। फरवरी में एचिलीज चोट के कारण वे 2025 में कोई टेस्ट मैच नहीं खेल सके, लेकिन व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सक्रिय रहे।

उन्होंने 6 वनडे में 8 विकेट और 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24 विकेट लिए। कुल मिलाकर तस्किन ने 17 टेस्ट में 49 विकेट, 83 वनडे में 117 विकेट और 86 टी20 में 106 विकेट लिए हैं।

ग्रेड A में नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास और तस्किन अहमद शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को 8 लाख बांग्लादेशी टका (लगभग ₹ 6 लाख ) प्रति माह मिलेंगे।

तस्किन अहमद एचिलीज चोट के कारण 2025 में कोई टेस्ट मैच नहीं खेल सके।

ग्रेड B में 11 खिलाड़ी को रखा गया

वहीं, अनुभवी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम पिछले साल मार्च में वनडे से संन्यास लेने के बाद अब B ग्रेड में आ गए हैं। उनके साथ मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदय, हसन महमूद, नाहिद राणा, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, रिशाद हुसैन और शाक माहेदी हसन को भी B ग्रेड में रखा गया है। इस ग्रुप के खिलाड़ियों को 6 लाख टका (करीब ₹ 4.5 लाख ) प्रति माह मिलेंगे।

4 खिलाड़ियों को B ग्रेड में प्रमोशन मिला

शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, रिशाद हुसैन और शाक माहेदी हसन को शानदार प्रदर्शन के चलते B ग्रेड में प्रमोशन मिला है। तंजीद हसन 2025 में टी20 में बांग्लादेश के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 27 मैचों में 775 रन बनाए। वहीं, रिशाद हुसैन ने पिछले सीजन वनडे और टी-20 दोनों में सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 25 टी20 में 33 और 7 वनडे में 17 विकेट झटके।

रिशाद हुसैन ने पिछले सीजन वनडे और टी-20 दोनों में सबसे ज्यादा विकेट लिए।

ग्रेड D के खिलाड़ियों को ₹ 1.5 लाख

ग्रेड C में सौम्या सरकार, जाकेर अली अनिक, शरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, नासुम अहमद और सैयद खालिद अहमद शामिल हैं। इनकी मासिक सैलरी 4 लाख टका (लगभग ₹ 2.9 लाख ) होगी।

ग्रेड D में सैफ हसन, परवेज हुसैन एमोन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और काजी नुरुल हसन सोहन शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को 2 लाख टका (करीब ₹ 1.5 लाख ) प्रति माह मिलेंगे।

————————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

—————————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान बोर्ड ने क्रिकेटर से कहा-दिग्गजों पर कमेंट न करें:शादाब खान बोले थे- हमने भारत को हराया, ये सीनियर खिलाड़ी नहीं कर पाए

टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद की यह तस्वीर शादाब खान की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शादाब खान ने पूर्व खिलाड़ियों को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नाराज बताया जा रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान को अपने बयान के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। शादाब ने कहा था कि हमने भारत को हराया है, ये काम सीनियर प्लेयर नहीं कर पाए। शादाब का इशारा 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत पर जीत को लेकर था।

अब PCB ने पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना पर दिए शादाब के बयान को अनुचित माना है। 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया था।

बोर्ड ने शादाब को हिदायत देते हुए अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की सलाह दी है। यह पूरा मामला 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद हुई पाकिस्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस से शुरू हुआ। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मुकेश खन्ना बोले- रणवीर सिंह के चेहरे पर नेगेटिविटी है:वो शक्तिमान के रोल के लिए सही नहीं; किलविश का रोल कर सकते हैं

April 30, 2026/
1:07 pm

एक्टर मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को एक बार फिर ‘शक्तिमान’ के रोल के लिए सही नहीं बताया। उन्होंने कहा...

Vaibhav Suryavanshi T20 Final Innings: Experts Reaction

June 21, 2026/
8:30 pm

दांबुला2 घंटे पहले कॉपी लिंक सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के फाइनल...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला पहुंचेंगी:अगले 6 दिन यहीं रुकेंगी, अटल टनल रोहतांग और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर भी जाएंगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

April 27, 2026/
10:08 am

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (सोमवार) हिमाचल प्रदेश के छह दिन के दौरे पर शिमला पहुंच रही हैं। वह शिमला से...

कॉफी अब सबसे महंगी आदतों में से एक:2020 में 4.3 डॉलर में मिलने वाला कॉफी पैकेट 9.6 डॉलर पहुंचा, पर मांग ठंडी नहीं पड़ी

May 29, 2026/
12:33 pm

लंदन के कू ब्रिज पर विंटेज इतालवी कॉफी कार्ट के बाहर लंबी कतार है। दौड़ लगाने वाले, पर्यटक और डॉग...

महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:खिलौने में बम लगाकर हमले की तैयारी कर रहे थे; राम मंदिर और संसद निशाने पर था

April 18, 2026/
3:58 pm

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

28 Players Divided into Four Grades, Salary Details Revealed

28 Players Divided into Four Grades, Salary Details Revealed
  • Hindi News
  • Sports
  • BCB Announces 2026 Central Contracts: 28 Players Divided Into Four Grades, Salary Details Revealed

स्पोर्ट्स डेस्क15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2026 तक के लिए पुरुष टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। 2025 में जहां 22 खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट में शामिल थे, वहीं 2026 के लिए यह संख्या बढ़ाकर 28 कर दी गई है। BCB ने खिलाड़ियों को कैटेगरी A, B, C और D में बांटा है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी।

तस्किन अहमद A+ ग्रेड से इस बार A ग्रेड में आ गए

तेज गेंदबाज तस्किन अहमद, जो पिछले साल अकेले A+ ग्रेड में थे, इस बार A ग्रेड में आ गए हैं। फरवरी में एचिलीज चोट के कारण वे 2025 में कोई टेस्ट मैच नहीं खेल सके, लेकिन व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सक्रिय रहे।

उन्होंने 6 वनडे में 8 विकेट और 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24 विकेट लिए। कुल मिलाकर तस्किन ने 17 टेस्ट में 49 विकेट, 83 वनडे में 117 विकेट और 86 टी20 में 106 विकेट लिए हैं।

ग्रेड A में नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास और तस्किन अहमद शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को 8 लाख बांग्लादेशी टका (लगभग ₹ 6 लाख ) प्रति माह मिलेंगे।

तस्किन अहमद एचिलीज चोट के कारण 2025 में कोई टेस्ट मैच नहीं खेल सके।

तस्किन अहमद एचिलीज चोट के कारण 2025 में कोई टेस्ट मैच नहीं खेल सके।

ग्रेड B में 11 खिलाड़ी को रखा गया

वहीं, अनुभवी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम पिछले साल मार्च में वनडे से संन्यास लेने के बाद अब B ग्रेड में आ गए हैं। उनके साथ मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदय, हसन महमूद, नाहिद राणा, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, रिशाद हुसैन और शाक माहेदी हसन को भी B ग्रेड में रखा गया है। इस ग्रुप के खिलाड़ियों को 6 लाख टका (करीब ₹ 4.5 लाख ) प्रति माह मिलेंगे।

4 खिलाड़ियों को B ग्रेड में प्रमोशन मिला

शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, रिशाद हुसैन और शाक माहेदी हसन को शानदार प्रदर्शन के चलते B ग्रेड में प्रमोशन मिला है। तंजीद हसन 2025 में टी20 में बांग्लादेश के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 27 मैचों में 775 रन बनाए। वहीं, रिशाद हुसैन ने पिछले सीजन वनडे और टी-20 दोनों में सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 25 टी20 में 33 और 7 वनडे में 17 विकेट झटके।

रिशाद हुसैन ने पिछले सीजन वनडे और टी-20 दोनों में सबसे ज्यादा विकेट लिए।

रिशाद हुसैन ने पिछले सीजन वनडे और टी-20 दोनों में सबसे ज्यादा विकेट लिए।

ग्रेड D के खिलाड़ियों को ₹ 1.5 लाख

ग्रेड C में सौम्या सरकार, जाकेर अली अनिक, शरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, नासुम अहमद और सैयद खालिद अहमद शामिल हैं। इनकी मासिक सैलरी 4 लाख टका (लगभग ₹ 2.9 लाख ) होगी।

ग्रेड D में सैफ हसन, परवेज हुसैन एमोन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और काजी नुरुल हसन सोहन शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को 2 लाख टका (करीब ₹ 1.5 लाख ) प्रति माह मिलेंगे।

————————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

—————————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान बोर्ड ने क्रिकेटर से कहा-दिग्गजों पर कमेंट न करें:शादाब खान बोले थे- हमने भारत को हराया, ये सीनियर खिलाड़ी नहीं कर पाए

टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद की यह तस्वीर शादाब खान की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शादाब खान ने पूर्व खिलाड़ियों को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नाराज बताया जा रहा है।

टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद की यह तस्वीर शादाब खान की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शादाब खान ने पूर्व खिलाड़ियों को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नाराज बताया जा रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान को अपने बयान के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। शादाब ने कहा था कि हमने भारत को हराया है, ये काम सीनियर प्लेयर नहीं कर पाए। शादाब का इशारा 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत पर जीत को लेकर था।

अब PCB ने पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना पर दिए शादाब के बयान को अनुचित माना है। 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया था।

बोर्ड ने शादाब को हिदायत देते हुए अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की सलाह दी है। यह पूरा मामला 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद हुई पाकिस्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस से शुरू हुआ। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket