Monday, 23 Nov 2026 | 04:06 AM

Trending :

SL Strong vs WI 1st Test

SL Strong vs WI 1st Test

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका 5 विकेट पर 338 रन बना लिए हैं। 32 साल के ओपनर लाहिरू उदारा ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही 248 गेंदों पर 188 रनों की पारी खेली। हालांकि, वे अपने पहले ही मैच में दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 12 रन से चूक गए। उदारा को प्लेइंग इलेवन में पाथुम निसंका की जगह टीम में शामिल किया गया था।

पहले दिन का खेल खत्म होने से ठीक आधा घंटा पहले वेस्टइंडीज ने दो विकेट लेकर मैच में थोड़ी वापसी जरूर की, लेकिन इससे पहले श्रीलंका के बल्लेबाजों ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी। हरी पिच होने के बावजूद श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो चौंकाने वाला था।

25 रन पर गिर गए थे 2 विकेट

श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। मैच के पहले ही घंटे में तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने निशान मदुष्का और दिनेश चांदीमल को सस्ते में पवेलियन भेज दिया था। 25 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद लाहिरू उदारा और कमिंडू मेंडिस (84 रन) ने श्रीलंकाई पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 255 गेंदों पर 215 रनों की पार्टनरशिप की। यह वेस्टइंडीज की धरती पर श्रीलंका की अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारी है।

उदारा और कमिंडू मेंडिस ने तीसरे विकेट के लिए 255 गेंदों पर 215 रन की साझेदारी की।

धनंजय डी सिल्वा के साथ मिलकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेला कमिंडू मेंडिस के आउट होने के बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा क्रीज पर आए। उदारा और धनंजय ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 93 रनों की पार्टनरशिप की। उदारा ने अपनी पारी में 4 छक्के भी लगाए। उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक भी एक छक्के के साथ ही पूरा किया था।

आखिरी सेशन में वेस्टइंडीज ने की वापसी, जेडन सील्स के 100 टेस्ट विकेट पूरे

दिन के आखिरी सेशन में वेस्टइंडीज ने मैच में वापसी की। टीम ने पहले लाहिरू उदारा का विकेट लिया, फिर धनंजय डी सिल्वा 33 रन बनाकर स्लिप में कैच दे बैठे। धनंजय का विकेट लेते ही वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वह गेंदों के हिसाब से 100 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए। इस सूची में पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप पहले स्थान पर हैं।

उदारा का कैच छूटा, मेंडिस के खिलाफ अपील भी नहीं की

वेस्टइंडीज ने दिन के खेल में दो अहम मौके भी गंवाए। लाहिरू उदारा जब 55 रन पर थे, तब जेडन सील्स की गेंद पर स्लिप में जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स के बीच तालमेल की कमी से उनका कैच छूट गया। इसके बाद कमिंडू मेंडिस 41 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उनके बल्ले का किनारा लगा, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने अपील नहीं की। बाद में रिप्ले में अल्ट्रा-एज से साफ हुआ कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया था।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

May 18, 2026/
11:39 pm

Last Updated:May 18, 2026, 23:39 IST कई बार उल्टा-सीधा, अधिक तेल और मसालेदार चीजें खाने से काफी लोगों को पेट,...

इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

October 15, 2026/
1:02 pm

एक्टर इमरान खान के खिलाफ भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल होने पर शिकायत दर्ज हुई है।...

Trumps Idea for White House Fight

May 28, 2026/
1:49 pm

वॉशिंगटन डीसी33 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 14 जून को 80 साल के हो जाएंगे। इस...

232 अस्पतालों की संबद्धता 1 अप्रैल से समाप्त:आयुष्मान योजना में NABH सर्टिफिकेट वाले ही रहेंगे इंपैनल्ड, मरीज के फीडबैक से होगी निगरानी

April 1, 2026/
12:16 am

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के चार बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में अस्पतालों को लेकर बड़ा बदलाव...

कलेक्टर रात में वेयरहाउस पहुंचे, ताला खुलवाया:फसल तुलाई रुकने पर कलेक्टर की फटकार; बोले- किसान जगेगा तो सबको जागना पड़ेगा

April 14, 2026/
9:26 am

अशोकनगर जिले के सिजावट गांव स्थित अमल वेयरहाउस पर 8 अप्रैल से किसानों की फसल तुलाई बंद होने की सूचना...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

SL Strong vs WI 1st Test

SL Strong vs WI 1st Test

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका 5 विकेट पर 338 रन बना लिए हैं। 32 साल के ओपनर लाहिरू उदारा ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही 248 गेंदों पर 188 रनों की पारी खेली। हालांकि, वे अपने पहले ही मैच में दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 12 रन से चूक गए। उदारा को प्लेइंग इलेवन में पाथुम निसंका की जगह टीम में शामिल किया गया था।

पहले दिन का खेल खत्म होने से ठीक आधा घंटा पहले वेस्टइंडीज ने दो विकेट लेकर मैच में थोड़ी वापसी जरूर की, लेकिन इससे पहले श्रीलंका के बल्लेबाजों ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी। हरी पिच होने के बावजूद श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो चौंकाने वाला था।

25 रन पर गिर गए थे 2 विकेट

श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। मैच के पहले ही घंटे में तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने निशान मदुष्का और दिनेश चांदीमल को सस्ते में पवेलियन भेज दिया था। 25 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद लाहिरू उदारा और कमिंडू मेंडिस (84 रन) ने श्रीलंकाई पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 255 गेंदों पर 215 रनों की पार्टनरशिप की। यह वेस्टइंडीज की धरती पर श्रीलंका की अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारी है।

उदारा और कमिंडू मेंडिस ने तीसरे विकेट के लिए 255 गेंदों पर 215 रन की साझेदारी की।

उदारा और कमिंडू मेंडिस ने तीसरे विकेट के लिए 255 गेंदों पर 215 रन की साझेदारी की।

धनंजय डी सिल्वा के साथ मिलकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेला कमिंडू मेंडिस के आउट होने के बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा क्रीज पर आए। उदारा और धनंजय ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 93 रनों की पार्टनरशिप की। उदारा ने अपनी पारी में 4 छक्के भी लगाए। उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक भी एक छक्के के साथ ही पूरा किया था।

आखिरी सेशन में वेस्टइंडीज ने की वापसी, जेडन सील्स के 100 टेस्ट विकेट पूरे

दिन के आखिरी सेशन में वेस्टइंडीज ने मैच में वापसी की। टीम ने पहले लाहिरू उदारा का विकेट लिया, फिर धनंजय डी सिल्वा 33 रन बनाकर स्लिप में कैच दे बैठे। धनंजय का विकेट लेते ही वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वह गेंदों के हिसाब से 100 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए। इस सूची में पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप पहले स्थान पर हैं।

उदारा का कैच छूटा, मेंडिस के खिलाफ अपील भी नहीं की

वेस्टइंडीज ने दिन के खेल में दो अहम मौके भी गंवाए। लाहिरू उदारा जब 55 रन पर थे, तब जेडन सील्स की गेंद पर स्लिप में जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स के बीच तालमेल की कमी से उनका कैच छूट गया। इसके बाद कमिंडू मेंडिस 41 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उनके बल्ले का किनारा लगा, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने अपील नहीं की। बाद में रिप्ले में अल्ट्रा-एज से साफ हुआ कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया था।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket