Wednesday, 14 Oct 2026 | 12:53 AM

Trending :

EXCLUSIVE

शेखर सुमन का आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज:कहा- ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे, मोदी जी सकते में; बच्चों के शादी में पहुंचने पर भी कटाक्ष

एक्टर और होस्ट शेखर सुमन ने हाल ही में आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज कसा है। उन्होंने आमिर की 2 नाकाम शादियों के बाद तीसरी शादी को ट्रिपल इंजन सरकार कहा है। शेखर सुमन ने यूट्यूब चैनल के शो शेखर टुनाइट के एक ओपनिंग एपिसोड में कहा है, कहते हैं कि राजनीति करने वालों को गठबंधन की बड़ी गहरी समझ है। लेकिन उन्हें गठबंधन की सही सलाह इन साहब से सीखनी चाहिए। इन्होंने पहला गठबंधन किया, वो टूट गया। दूसरा किया, वो भी दुर्भाग्यवश टूट गया। अब इन्होंने तीसरा गठबंधन किया है। मुझे लगता है इसे अब गठबंधन नहीं महागठबंधन कहा जाना चाहिए। पार्टियां डबल इंजन सरकार नहीं चला पा रही हैं, और ये धड़ल्ले से ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे हैं। पूर्व पत्नियों की दोस्ती पर भी कटाक्ष आमिर खान की पिछली शादियों पर शेखर सुमन ने कहा, ‘इस बेमिसाल शख्स का नाम है…, एक मिनट आपने गौरी, नहीं आपने गौर किया होगा कि जब हम ट्रेन में सफर किया करते थे, तो कुछ दूरी चलकर किसी खास स्टेशन में आकर इंजन ड्राइवर एक बोगी को शंट कर देता था और उसमें दूसरी जोड़ देता था। फिर थोड़ा और आगे वो दूसरी बोगी भी शंट कर तीसरी जोड़ देता था। फिर आगे जाकर दो पिछले शंट की थीं, उसे तीसरी बोगी से जोड़ देता था। और इस तरह वो पूरी लंबी मुकम्मल ट्रेन बन जाती थी। ये वही इंजन ड्राइवर हैं, जिनका हुनर बेमिसाल है। ये अपने आप में अनूठे हैं, अद्भुत है अनोखे हैं।’ आगे शेखर ने कहा, ‘ये वो इंजन हैं, जिनमें एथेनॉल, आइसोब्यूटिनॉल है, फिर भी ये इंजन सीज नहीं हुआ और लगातार पटरी पर जोड़ते हुए नए कीर्तिमान बना रहा है। और इनका नाम है आमिर खान। मुबारक हो, आमिर खान ने तीसरी शादी कर ली। किसी और के अच्छे दिन आएं न आएं, लेकिन आमिर खान साहब के लगातार तीसरी बार अच्छे दिन आ गए। उन्होंने पूर्ण बहुमत से तीसरी बार सरकार बना ली।’ शादी में पूर्व पत्नियों के पहुंचने पर भी तंज शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी में पूर्व पत्नियों और बच्चों के पहुंचने पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘अब तक मोदी जी भी सकते में हैं कि मैंने अभी अभी तो नेहरू जी का रिकॉर्ड तोड़ा था, ये पीछे से आमिर कहां से आ गया। आमिर की ये शादी पूरी तरह पारिवारिक माहौल में हुई, जहां आमिर की पहली पत्नी दूसरी पत्नी, पहली पत्नी के बच्चे, दूसरी पत्नी के बच्चे और तीसरी पत्नी भी बच्चा साथ लाई। मुझे लगता है इंडिया गठबंधन को भी आमिर साहब से सीखना चाहिए कि नए-पुराने गठबंधन के साथियों को साथ लेकर कैसे चलना चाहिए।’ ‘उन्हें इसलिए परफेक्शनिस्ट कहते हैं, क्योंकि वो एक काम तब तक करते हैं, जब तक उसमें परफेक्ट न हो जाएं। परफेक्शन की कोई सीमा नहीं होती। सीमा ही नहीं कोई रीना और किरण भी नहीं होती।’ 5 जुलाई को हुई आमिर-गौरी की शादी, बच्चे भी रहे मौजूद आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की है। इस शादी में पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी पहुंची थीं। पूर्व पत्नियों से हुए बच्चे जुनैद, आयरा और आजाद भी शादी का हिस्सा बने।
देखिए आमिर- गौरी की शादी की तस्वीरें- घर के पास ही रहने वाली हैं पूर्व पत्नी किरण राव आमिर खान के मरीना स्थित अपार्टमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिसके चलते वो पाली स्थित घर में रह रहे हैं। अब कंस्ट्रक्शन लगभग पूरा होने वाला है। आमिर ने उस बिल्डिंग में 3 अपार्टमेंट लिए हैं, जिसमें वो पत्नी गौरी और बेटों आजाद-क्विन के साथ रहेंगे। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव भी इसी अपार्टमेंट में रहने वाली हैं। इसके अलावा आमिर की बहनें निखहत-फरहत और मां भी उनके साथ रहने वाली हैं। इन अपार्टमेंट्स के लिए आमिर खान ने 100 करोड़ का एडवांस दिया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Sikar NRI Maama Bharat 1 Crore Mayra

March 12, 2026/
10:06 am

सीकर56 मिनट पहले कॉपी लिंक दुबई रहने वाले मामा ने अपने भांजे की शादी में करीब एक करोड़ रुपए का...

अजित पवार के भतीजे का आरोप- प्लेन क्रैश बड़ी साजिश:दुर्घटना के समय कई धमाके हुए थे, विमान में पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे

February 21, 2026/
1:14 pm

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को अजित पवार प्लेन क्रैश पर फिर सवाल...

आराध्या को सरप्राइज देने एयरपोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या राय:बेटी की दोस्तों के साथ वीडियो और तस्वीरें लेती दिखीं एक्ट्रेस

April 21, 2026/
6:59 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी बेटी आराध्या बच्चन को रिसीव करने...

Asha Bhosle Passes Away at 92

April 13, 2026/
4:30 am

18 मिनट पहले कॉपी लिंक आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था।...

देसी स्टाइल भुने टमाटर की चटनी

June 30, 2026/
7:02 pm

30 जून 2026 को 19:02 IST पर अपडेट किया गया देसी स्टाइल रोस्टेड टमाटर चटनी: क्या आप भी गर्मियों में...

लखनऊ टीम को दाल-बाटी-चूरमा खिलाएंगे मुकुल चौधरी:जयपुर पहुंची LSG, फैंस ने किया स्वागत; 19 मई को राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच

May 16, 2026/
7:43 pm

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम शनिवार शाम जयपुर पहुंची। जयपुर एयरपोर्ट पर फैंस ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। टीम...

भास्कर अपडेट्स:सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया

March 25, 2026/
12:23 am

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंगलवार देर शाम तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती...

अब मुख्यमंत्री नहीं, ममता बनर्जी, राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का कार्यभार संभाला

May 7, 2026/
7:10 pm

ममता बनर्जी ने कोई घोषणा नहीं की, इसके बाद राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल में निजीकरण कर दिया। बंगाल चुनाव में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शेखर सुमन का आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज:कहा- ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे, मोदी जी सकते में; बच्चों के शादी में पहुंचने पर भी कटाक्ष

शेखर सुमन का आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज:कहा- ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे, मोदी जी सकते में; बच्चों के शादी में पहुंचने पर भी कटाक्ष

एक्टर और होस्ट शेखर सुमन ने हाल ही में आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज कसा है। उन्होंने आमिर की 2 नाकाम शादियों के बाद तीसरी शादी को ट्रिपल इंजन सरकार कहा है। शेखर सुमन ने यूट्यूब चैनल के शो शेखर टुनाइट के एक ओपनिंग एपिसोड में कहा है, कहते हैं कि राजनीति करने वालों को गठबंधन की बड़ी गहरी समझ है। लेकिन उन्हें गठबंधन की सही सलाह इन साहब से सीखनी चाहिए। इन्होंने पहला गठबंधन किया, वो टूट गया। दूसरा किया, वो भी दुर्भाग्यवश टूट गया। अब इन्होंने तीसरा गठबंधन किया है। मुझे लगता है इसे अब गठबंधन नहीं महागठबंधन कहा जाना चाहिए। पार्टियां डबल इंजन सरकार नहीं चला पा रही हैं, और ये धड़ल्ले से ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे हैं। पूर्व पत्नियों की दोस्ती पर भी कटाक्ष आमिर खान की पिछली शादियों पर शेखर सुमन ने कहा, ‘इस बेमिसाल शख्स का नाम है…, एक मिनट आपने गौरी, नहीं आपने गौर किया होगा कि जब हम ट्रेन में सफर किया करते थे, तो कुछ दूरी चलकर किसी खास स्टेशन में आकर इंजन ड्राइवर एक बोगी को शंट कर देता था और उसमें दूसरी जोड़ देता था। फिर थोड़ा और आगे वो दूसरी बोगी भी शंट कर तीसरी जोड़ देता था। फिर आगे जाकर दो पिछले शंट की थीं, उसे तीसरी बोगी से जोड़ देता था। और इस तरह वो पूरी लंबी मुकम्मल ट्रेन बन जाती थी। ये वही इंजन ड्राइवर हैं, जिनका हुनर बेमिसाल है। ये अपने आप में अनूठे हैं, अद्भुत है अनोखे हैं।’ आगे शेखर ने कहा, ‘ये वो इंजन हैं, जिनमें एथेनॉल, आइसोब्यूटिनॉल है, फिर भी ये इंजन सीज नहीं हुआ और लगातार पटरी पर जोड़ते हुए नए कीर्तिमान बना रहा है। और इनका नाम है आमिर खान। मुबारक हो, आमिर खान ने तीसरी शादी कर ली। किसी और के अच्छे दिन आएं न आएं, लेकिन आमिर खान साहब के लगातार तीसरी बार अच्छे दिन आ गए। उन्होंने पूर्ण बहुमत से तीसरी बार सरकार बना ली।’ शादी में पूर्व पत्नियों के पहुंचने पर भी तंज शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी में पूर्व पत्नियों और बच्चों के पहुंचने पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘अब तक मोदी जी भी सकते में हैं कि मैंने अभी अभी तो नेहरू जी का रिकॉर्ड तोड़ा था, ये पीछे से आमिर कहां से आ गया। आमिर की ये शादी पूरी तरह पारिवारिक माहौल में हुई, जहां आमिर की पहली पत्नी दूसरी पत्नी, पहली पत्नी के बच्चे, दूसरी पत्नी के बच्चे और तीसरी पत्नी भी बच्चा साथ लाई। मुझे लगता है इंडिया गठबंधन को भी आमिर साहब से सीखना चाहिए कि नए-पुराने गठबंधन के साथियों को साथ लेकर कैसे चलना चाहिए।’ ‘उन्हें इसलिए परफेक्शनिस्ट कहते हैं, क्योंकि वो एक काम तब तक करते हैं, जब तक उसमें परफेक्ट न हो जाएं। परफेक्शन की कोई सीमा नहीं होती। सीमा ही नहीं कोई रीना और किरण भी नहीं होती।’ 5 जुलाई को हुई आमिर-गौरी की शादी, बच्चे भी रहे मौजूद आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की है। इस शादी में पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी पहुंची थीं। पूर्व पत्नियों से हुए बच्चे जुनैद, आयरा और आजाद भी शादी का हिस्सा बने।
देखिए आमिर- गौरी की शादी की तस्वीरें- घर के पास ही रहने वाली हैं पूर्व पत्नी किरण राव आमिर खान के मरीना स्थित अपार्टमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिसके चलते वो पाली स्थित घर में रह रहे हैं। अब कंस्ट्रक्शन लगभग पूरा होने वाला है। आमिर ने उस बिल्डिंग में 3 अपार्टमेंट लिए हैं, जिसमें वो पत्नी गौरी और बेटों आजाद-क्विन के साथ रहेंगे। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव भी इसी अपार्टमेंट में रहने वाली हैं। इसके अलावा आमिर की बहनें निखहत-फरहत और मां भी उनके साथ रहने वाली हैं। इन अपार्टमेंट्स के लिए आमिर खान ने 100 करोड़ का एडवांस दिया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket