Wednesday, 14 Oct 2026 | 01:44 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Australia Khalistani and BJP Supporter Face-off Over Satluj Movie

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थक और बीजेपी सपोर्टर सिखों में बहस होती हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में खालिस्तान समर्थक और भाजपा समर्थक सिख भिड़ गए। खालिस्तानी पीएम को अपशब्द बोलते सुनाई दिए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

.

वीडियो को भाजपा समर्थक सिख जगविंदर विर्क ने 15 जुलाई की सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

वायरल वीडियो में कुछ खालिस्तान समर्थक प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां के साथ “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। बहस ‘सतलुज’ फिल्म पर लगे बैन को लेकर शुरू हुई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।

इस खालिस्तानी युवक ने बहस के दौरान दी पीएम को गाली।

अब 4 प्वाइंट्स में पढ़ें पूरा मामला:-

  • PM के कार्यक्रम के विरोध के लिए जा रहे थेः वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि खालिस्तान समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
  • ‘सतलुज’ फिल्म पर शुरू हुई बहसः बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत ‘सतलुज’ फिल्म पर लगे प्रतिबंध को लेकर हुई। प्रदर्शनकारी फिल्म से प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी भाजपा समर्थक सिख जगविंदर विर्क से बहस हो गई।
  • मोदी से नजदीकी है तो बैन हटवाकर दिखाओः वीडियो के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिखों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए। जब जगविंदर विर्क ने इसका विरोध किया तो उनसे कहा गया कि अगर उनकी प्रधानमंत्री तक पहुंच है, तो ‘सतलुज’ फिल्म पर लगा प्रतिबंध हटवाकर दिखाएं।
  • जगविंदर विर्क ने सोशल मीडिया पर दिया जवाबः बहस का वीडियो साझा करते हुए विर्क ने कहा कि अलगाववादी समूहों का दबाव उनके विचार नहीं बदल सकता। उन्होंने लिखा कि उन्हें अपनी भारतीय पहचान पर गर्व है और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी धमकी या विरोध भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को नहीं बदल सकता।
  • सड़क पर बढ़ा तनाव, पुलिस ने कराया शांतः दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी तेज हो गई कि सड़क पर काफी देर तक नारेबाजी और तीखी बहस होती रही। मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।
  • पुलिस की मौजूदगी में लगे नारेः वीडियो में दावा किया गया है कि बहस शांत होने के बाद भी कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे खड़े होकर “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए। हालांकि, इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

3 दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहे। इस दौरान 9 जुलाई को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम सहयोग को लेकर अहम समझौते पर सहमति बनी। मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के बीच बैठक के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, अंतरिक्ष और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने से जुड़े समझौतों की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर ऑस्ट्रेलिया की नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत बच्चों के लिए सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण तैयार करने के ऑस्ट्रेलिया के प्रयासों से सीख रहा है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न में करीब 30 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया।

——————

‘सतलुज’ के मेकर्स को मंत्री बिट्टू की चुनौती:बोले- 25 हजार शवों के रिकॉर्ड दिखाओ, वर्ना एक्शन लेंगे; दिलजीत दोसांझ की फिल्म पूरी तरह बैन

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज के मेकर्स को खुली चुनौती दी है। बिट्टू ने मेकर्स को कहा कि उन 25,000 लापता या अवैध रूप से दाह संस्कार किए गए शवों के पुख्ता दस्तावेजी सबूत, आधिकारिक रिकॉर्ड पेश करें, जो फिल्म में दिखाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Himachal Chief Minister Sukhvinder Sukhu Get sick | AIIMS Delhi

February 21, 2026/
4:03 pm

हिमाचल सीएम सुखविंदर सुक्खू इलाज को एम्स दिल्ली पहुंचे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली में बीमार...

मऊगंज में गोवंश हत्या, आरोपी गिरफ्तार:घर से 10 किलो मांस और धारदार हथियार मिला; केस दर्ज

February 24, 2026/
9:08 pm

मऊगंज के वार्ड नंबर 12 स्थित तेलियान टोला घुरेहटा में गोवंश की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया महाकाल मंदिर पहुंचीं:त्रिपुण्ड लगाकर भस्म आरती में शामिल हुईं; कहा- अनुभव शब्दों में बयान नहीं कर सकती

May 12, 2026/
7:27 am

साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान महाकाल की भस्म...

पन्ना में बारातियों से भरी बस में लगी आग:सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए, पवई से देवेंद्रनगर जा रही थी

April 30, 2026/
12:00 am

जिल में पवई से देवेंद्रनगर जा रही बारातियों से भरी एक बस में शंकरगढ़ के पास अचानक आग लग गई।...

हरियाणवी कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन:38 की उम्र में दिल का दौरा पड़ा; स्टेज पर नागिन डांस में सपना चौधरी को हराया था

June 8, 2026/
9:22 am

हरियाणवी लोक कलाकार व रागनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि अचानक सीने में दर्द...

बकस्वाहा में अधूरा डिवाइडर बना हादसों की वजह:4 महीने से NH पर निर्माण अधूरा; डिवाइडर से टकराकर फंस रहे वाहन

April 5, 2026/
6:37 pm

छतरपुर जिले के बकस्वाहा में छतरपुर-दमोह नेशनल हाईवे पर बन रहा डिवाइडर हादसों का कारण बन रहा है। नगर परिषद...

तस्वीर का विवरण

May 9, 2026/
9:44 pm

सत्तू में प्रोटीन, चारे और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने...

WB Voter List Scrutiny | Supreme Court Hearing SIR

April 12, 2026/
3:36 pm

नई दिल्ली13 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट सोमवार को SIR पर सुनवाई करेगा।...

Iran Hormuz Strait Threat | Global Oil Supply Danger

June 17, 2026/
6:44 am

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-ईरान समझौते के बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने नई चेतावनी दी है। CNN...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Australia Khalistani and BJP Supporter Face-off Over Satluj Movie

Australia Khalistani and BJP Supporter Face-off Over Satluj Movie

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थक और बीजेपी सपोर्टर सिखों में बहस होती हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में खालिस्तान समर्थक और भाजपा समर्थक सिख भिड़ गए। खालिस्तानी पीएम को अपशब्द बोलते सुनाई दिए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

.

वीडियो को भाजपा समर्थक सिख जगविंदर विर्क ने 15 जुलाई की सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

वायरल वीडियो में कुछ खालिस्तान समर्थक प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां के साथ “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। बहस ‘सतलुज’ फिल्म पर लगे बैन को लेकर शुरू हुई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।

इस खालिस्तानी युवक ने बहस के दौरान दी पीएम को गाली।

अब 4 प्वाइंट्स में पढ़ें पूरा मामला:-

  • PM के कार्यक्रम के विरोध के लिए जा रहे थेः वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि खालिस्तान समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
  • ‘सतलुज’ फिल्म पर शुरू हुई बहसः बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत ‘सतलुज’ फिल्म पर लगे प्रतिबंध को लेकर हुई। प्रदर्शनकारी फिल्म से प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी भाजपा समर्थक सिख जगविंदर विर्क से बहस हो गई।
  • मोदी से नजदीकी है तो बैन हटवाकर दिखाओः वीडियो के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिखों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए। जब जगविंदर विर्क ने इसका विरोध किया तो उनसे कहा गया कि अगर उनकी प्रधानमंत्री तक पहुंच है, तो ‘सतलुज’ फिल्म पर लगा प्रतिबंध हटवाकर दिखाएं।
  • जगविंदर विर्क ने सोशल मीडिया पर दिया जवाबः बहस का वीडियो साझा करते हुए विर्क ने कहा कि अलगाववादी समूहों का दबाव उनके विचार नहीं बदल सकता। उन्होंने लिखा कि उन्हें अपनी भारतीय पहचान पर गर्व है और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी धमकी या विरोध भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को नहीं बदल सकता।
  • सड़क पर बढ़ा तनाव, पुलिस ने कराया शांतः दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी तेज हो गई कि सड़क पर काफी देर तक नारेबाजी और तीखी बहस होती रही। मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।
  • पुलिस की मौजूदगी में लगे नारेः वीडियो में दावा किया गया है कि बहस शांत होने के बाद भी कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे खड़े होकर “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए। हालांकि, इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

3 दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहे। इस दौरान 9 जुलाई को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम सहयोग को लेकर अहम समझौते पर सहमति बनी। मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के बीच बैठक के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, अंतरिक्ष और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने से जुड़े समझौतों की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर ऑस्ट्रेलिया की नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत बच्चों के लिए सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण तैयार करने के ऑस्ट्रेलिया के प्रयासों से सीख रहा है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न में करीब 30 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया।

——————

‘सतलुज’ के मेकर्स को मंत्री बिट्टू की चुनौती:बोले- 25 हजार शवों के रिकॉर्ड दिखाओ, वर्ना एक्शन लेंगे; दिलजीत दोसांझ की फिल्म पूरी तरह बैन

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज के मेकर्स को खुली चुनौती दी है। बिट्टू ने मेकर्स को कहा कि उन 25,000 लापता या अवैध रूप से दाह संस्कार किए गए शवों के पुख्ता दस्तावेजी सबूत, आधिकारिक रिकॉर्ड पेश करें, जो फिल्म में दिखाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket