Monday, 31 Aug 2026 | 09:04 PM

Trending :

Gauahar Khan Praises Ex-Boyfriend Kushal Tandon

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिलहाल गौहर खान के पति जैद दरबार और एक्स बॉयफ्रेंड कुशल टंडन रियलिटी शो ‘अलायंस’ में हिस्सा ले रहे हैं।

जैद दरबार ने हाल ही में बताया कि रियलिटी शो ‘अलायंस’ में आने से पहले उनकी पत्नी गौहर खान ने एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा इंसान बताया था।

यह बातचीत शो के दौरान सोहेल खान के सामने हुई, जहां जैद और कुशाल ने अपने पुराने रिश्ते पर बात की।

शो ‘अलायंस’ में इन दिनों जैद दरबार और कुशाल टंडन एक ही टीम का हिस्सा हैं। गौहर और कुशाल के पुराने रिश्ते को देखते हुए दर्शकों को दोनों के बीच तनाव की उम्मीद थी, लेकिन शो में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है।

शो के दौरान सोहेल के सामने बातचीत में जैद ने कुशाल से कहा कि शुरुआत में दोनों के बीच लड़ाई हो सकती थी, लेकिन समझदारी ने ऐसा नहीं होने दिया। इस पर कुशाल ने बताया कि एक समय वह उसी लड़की से प्यार करते थे, जिससे आज जैद की शादी हुई है।

शो के दौरान बात करते हुए जैद दरबार, कुशल टंडन और सोहेल खान।

जिस पर जैद ने कहा कि हमारे रिश्ते आज भी अच्छे हैं क्योंकि हम दोनों परिपक्व हैं। उस बात को 15 साल हो चुके हैं। अब मेरे दो बच्चे हैं। मेरी पत्नी ने मुझसे सिर्फ एक बात कही कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं। मुझे अपनी पत्नी पर पूरा और अटूट भरोसा है।

जैद ने बताया कि वह शुरुआत में कुशाल से मिलने को लेकर थोड़े नर्वस थे। हालांकि, पहली मुलाकात में कुशाल ने उन्हें गले लगाकर सहज महसूस कराया।

गौहर खान और कुशल टंडन रिलेशनशिप में थे

गौहर खान और कुशाल टंडन की मुलाकात 2013 में शो ‘बिग बॉस 7’ के दौरान हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया।

गौहर खान और कुशाल टंडन फेमस गाने 'जरूरी था' में साथ नजर आए थे।

गौहर खान और कुशाल टंडन फेमस गाने ‘जरूरी था’ में साथ नजर आए थे।

बाद में गौहर जैद दरबार के साथ रिलेशनशिप में आईं। दोनों ने 25 दिसंबर 2020 को निकाह किया। मई 2023 में उनके पहले बेटे जेहान का जन्म हुआ। वहीं, सितंबर 2025 में दूसरे बेटे फरवान का जन्म हुआ।

गौहर ‘इश्कजादे’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं

गौहर ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। वह फेमिना मिस इंडिया 2002 में चौथे स्थान पर रहीं और मिस टैलेंटेड का खिताब जीता। उन्होंने ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ (2009) से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘इश्कजादे’ (2012) और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ (2017) जैसी फिल्मों में नजर आईं।

जैद मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। वहीं, डांसर अवेज दरबार और अनम दरबार उनके भाई-बहन हैं।

………………………………

गौहर खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

गौहर खान ने छोटे बेटे फरवान की पहली झलक दिखाई:मक्का यात्रा की तस्वीरें शेयर कीं, पति जैद दरबार और दोनों बच्चे साथ नजर आए

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने 26 फरवरी को अपने छोटे बेटे की पहली झलक शेयर की थी। उन्होंने बेटे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। यह फोटो उनके परिवार की मक्का यात्रा की थी। वह अपने पति जैद दरबार और दोनों बच्चों के साथ वहां गई थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ग्वालियर हाईकोर्ट ने रोकी गई वेतनवृद्धि बहाल की:कोर्ट ने कहा- बिना ठोस कारण के दंड आदेश अमान्य, ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ जरूरी; बिजली कंपनी का फैसला रद्द

March 31, 2026/
10:24 am

ग्वालियर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने अहम फैसले में कहा है कि बिना ठोस कारण और स्पष्ट तर्क के पारित दंड...

बंगाल में मातृ शक्ति का तय करेगी किसकी सरकार! टीएमसी की महिला सेना के सामने बीजेपी का महिला आरक्षण कार्ड क्या खेलाएगा?

April 20, 2026/
5:18 pm

विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार मुकाबला सिर्फ राजनीतिक विचारधारा के बीच नहीं, बल्कि महिला...

एनसीईआरटी कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तक में मोहनजो-दारो में बदले गए "डांसिंग गर्ल" चित्रण पर विवाद छिड़ गया | न्यूज18

June 15, 2026/
5:01 pm

एनसीईआरटी की कक्षा 9 की नई कला पाठ्यपुस्तक में प्रतिष्ठित मोहनजो-दारो की “डांसिंग गर्ल” को उसके ऊपरी शरीर को ढंके...

RR vs GT Live Score: Follow scorecard and match updates from Sawai Mansingh Stadium in Jaipur. (Picture Credit: Sportzpics)

May 9, 2026/
4:56 pm

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 16:56 IST बंगाल की नवनियुक्त मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी और उनकी टीएमसी पर “जमात...

चिन्मय सुथार की नजरें IPL पर:मुंबई लीग में ऑरेंज कैप जीती थी; बीमारी की वजह से 11 महीने मैदान से दूर रहे थे

June 9, 2026/
10:45 am

मराठा रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज और पिछले साल मुंबई क्रिकेट लीग में ऑरेंज कैप अपने नाम करने वाले चिन्मय सुतार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Gauahar Khan Praises Ex-Boyfriend Kushal Tandon

Gauahar Khan Praises Ex-Boyfriend Kushal Tandon

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिलहाल गौहर खान के पति जैद दरबार और एक्स बॉयफ्रेंड कुशल टंडन रियलिटी शो ‘अलायंस’ में हिस्सा ले रहे हैं।

जैद दरबार ने हाल ही में बताया कि रियलिटी शो ‘अलायंस’ में आने से पहले उनकी पत्नी गौहर खान ने एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा इंसान बताया था।

यह बातचीत शो के दौरान सोहेल खान के सामने हुई, जहां जैद और कुशाल ने अपने पुराने रिश्ते पर बात की।

शो ‘अलायंस’ में इन दिनों जैद दरबार और कुशाल टंडन एक ही टीम का हिस्सा हैं। गौहर और कुशाल के पुराने रिश्ते को देखते हुए दर्शकों को दोनों के बीच तनाव की उम्मीद थी, लेकिन शो में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है।

शो के दौरान सोहेल के सामने बातचीत में जैद ने कुशाल से कहा कि शुरुआत में दोनों के बीच लड़ाई हो सकती थी, लेकिन समझदारी ने ऐसा नहीं होने दिया। इस पर कुशाल ने बताया कि एक समय वह उसी लड़की से प्यार करते थे, जिससे आज जैद की शादी हुई है।

शो के दौरान बात करते हुए जैद दरबार, कुशल टंडन और सोहेल खान।

शो के दौरान बात करते हुए जैद दरबार, कुशल टंडन और सोहेल खान।

जिस पर जैद ने कहा कि हमारे रिश्ते आज भी अच्छे हैं क्योंकि हम दोनों परिपक्व हैं। उस बात को 15 साल हो चुके हैं। अब मेरे दो बच्चे हैं। मेरी पत्नी ने मुझसे सिर्फ एक बात कही कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं। मुझे अपनी पत्नी पर पूरा और अटूट भरोसा है।

जैद ने बताया कि वह शुरुआत में कुशाल से मिलने को लेकर थोड़े नर्वस थे। हालांकि, पहली मुलाकात में कुशाल ने उन्हें गले लगाकर सहज महसूस कराया।

गौहर खान और कुशल टंडन रिलेशनशिप में थे

गौहर खान और कुशाल टंडन की मुलाकात 2013 में शो ‘बिग बॉस 7’ के दौरान हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया।

गौहर खान और कुशाल टंडन फेमस गाने 'जरूरी था' में साथ नजर आए थे।

गौहर खान और कुशाल टंडन फेमस गाने ‘जरूरी था’ में साथ नजर आए थे।

बाद में गौहर जैद दरबार के साथ रिलेशनशिप में आईं। दोनों ने 25 दिसंबर 2020 को निकाह किया। मई 2023 में उनके पहले बेटे जेहान का जन्म हुआ। वहीं, सितंबर 2025 में दूसरे बेटे फरवान का जन्म हुआ।

गौहर ‘इश्कजादे’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं

गौहर ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। वह फेमिना मिस इंडिया 2002 में चौथे स्थान पर रहीं और मिस टैलेंटेड का खिताब जीता। उन्होंने ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ (2009) से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘इश्कजादे’ (2012) और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ (2017) जैसी फिल्मों में नजर आईं।

जैद मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। वहीं, डांसर अवेज दरबार और अनम दरबार उनके भाई-बहन हैं।

………………………………

गौहर खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

गौहर खान ने छोटे बेटे फरवान की पहली झलक दिखाई:मक्का यात्रा की तस्वीरें शेयर कीं, पति जैद दरबार और दोनों बच्चे साथ नजर आए

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने 26 फरवरी को अपने छोटे बेटे की पहली झलक शेयर की थी। उन्होंने बेटे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। यह फोटो उनके परिवार की मक्का यात्रा की थी। वह अपने पति जैद दरबार और दोनों बच्चों के साथ वहां गई थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket