Thursday, 22 Oct 2026 | 01:22 PM

Trending :

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Trailer Out

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Trailer Out

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आज सुबह 11:01 बजे जारी किया गया।

बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।

यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म को पांच भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज का समय भी खास है, क्योंकि यह गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से ठीक पहले दर्शकों के बीच आएगी।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत एक तीखे डायलॉग से होती है, जिसमें कहा जाता है कि “हिंदू एक बहुत डरपोक कौम हैं।” इसके जवाब में एक चुनौतीपूर्ण आवाज सुनाई देती है।

इसके बाद कहानी उस स्थिति की ओर बढ़ती है, जब अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत के बाद सड़कों पर अराजक माहौल बन जाता है। ट्रेलर में गोलीबारी और रॉकेट लॉन्चर के धमाकों के बीच यह सवाल उठता है कि रहमान के मरने के बाद अब लियारी का नया बादशाह कौन बनेगा?

ट्रेलर में रणवीर सिंह जस्किरत सिंह रंगी और हमजा दोनों किरदारों में नजर आ रहे हैं। वहीं आर. माधवन, अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल, आईएसआई मेजर इकबाल और संजय दत्त, एसपी चौधरी असलम के किरदार में दिखाई दिए।

देखें ट्रेलर की झलक

धुरंधर 2 के ट्रेलर में रणवीर सिंह बेहद इंटेंस और आक्रामक अंदाज में दिखाई देते हैं।

रणवीर सिंह फिल्म के ट्रेलर में जस्किरत सिंह रंगी के किरदार में।

ट्रेलर में संजय दत्त का डायलॉग “रो क्यों रहा है लाले, तूने सुना नहीं, जहां दर्द है वहां मर्द है।” सुनाई देता है।

धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था

गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई है।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई है।

……………..

धुरंधर 2 से जुड़ी यह खबर पढ़िए….

धुरंधर 2 का टीजर रिलीज:हाथ में बंदूक, बदला और जुनून के साथ दिखा रणवीर सिंह का नया अवतार, डायलॉग डिलीवरी भी शानदार

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर 3 फरवरी को रिलीज हुआ था। 1 मिनट 12 सेकेंड के इस टीजर में रणवीर सिंह अपने दमदार और खतरनाक अवतार में नजर आए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रितेश की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की कमाई 50 करोड़ पार:टॉप-5 मराठी फिल्मों में शामिल; महाराष्ट्र में टैक्स-फ्री करने की मांग

May 6, 2026/
11:06 am

रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर...

फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर

October 11, 2026/
7:16 pm

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने नवरात्रि के पहले दिन फिल्म का नया पोस्टर...

UN दूत बोलीं-भारत ने इजराइल की मदद कर कानून तोड़ा:हथियार भेजना नियमों के खिलाफ, इससे ग्लोबल सिस्टम कमजोर हो रहा

April 21, 2026/
12:11 pm

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में भारत पर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा...

एअर इंडिया ने इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज घटाया:नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के टिकट ₹7,617 तक सस्ते होंगे; घरेलू उड़ानों में बदलाव नहीं

July 2, 2026/
8:59 pm

टाटा ग्रुप की विमानन कंपनी एअर इंडिया ने नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और UK जाने वाली अपनी उड़ानों पर फ्यूल...

भारतीय पहलवानों को ‘ग्लैडिएटर’ बनाएंगे नए कोच शाको:कहा - सिर्फ उठक-बैठक और जिम से काम नहीं चलेगा, हार का डर मिटाना होगा

April 28, 2026/
1:42 pm

‘क्या आप ग्लैडिएटर को जानते हैं? वह योद्धा कभी हारने के बारे में नहीं सोचता, वह हमेशा जीतने के लिए...

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए:तेज रफ्तार में आ रहे पाकिस्तानी जहाज ने गलत दिशा में मोड़ा रास्ता, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

September 16, 2026/
1:00 pm

अरब सागर में भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों की टक्कर हुई। भारत के मुताबिक, तेज रफ्तार में आ रहे...

नाती ने रची थी दादी की हत्या की साजिश:शिवपुरी में सुपारी लेकर आए दोस्त ने पैर छूकर मार दी थी गोली

May 1, 2026/
7:45 pm

शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में 22 अप्रैल को हुई बुजुर्ग महिला रामसखी धाकड़ की हत्या...

राजनीति

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Trailer Out

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Trailer Out

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आज सुबह 11:01 बजे जारी किया गया।

बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।

यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म को पांच भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज का समय भी खास है, क्योंकि यह गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से ठीक पहले दर्शकों के बीच आएगी।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत एक तीखे डायलॉग से होती है, जिसमें कहा जाता है कि “हिंदू एक बहुत डरपोक कौम हैं।” इसके जवाब में एक चुनौतीपूर्ण आवाज सुनाई देती है।

इसके बाद कहानी उस स्थिति की ओर बढ़ती है, जब अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत के बाद सड़कों पर अराजक माहौल बन जाता है। ट्रेलर में गोलीबारी और रॉकेट लॉन्चर के धमाकों के बीच यह सवाल उठता है कि रहमान के मरने के बाद अब लियारी का नया बादशाह कौन बनेगा?

ट्रेलर में रणवीर सिंह जस्किरत सिंह रंगी और हमजा दोनों किरदारों में नजर आ रहे हैं। वहीं आर. माधवन, अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल, आईएसआई मेजर इकबाल और संजय दत्त, एसपी चौधरी असलम के किरदार में दिखाई दिए।

देखें ट्रेलर की झलक

धुरंधर 2 के ट्रेलर में रणवीर सिंह बेहद इंटेंस और आक्रामक अंदाज में दिखाई देते हैं।

धुरंधर 2 के ट्रेलर में रणवीर सिंह बेहद इंटेंस और आक्रामक अंदाज में दिखाई देते हैं।

रणवीर सिंह फिल्म के ट्रेलर में जस्किरत सिंह रंगी के किरदार में।

रणवीर सिंह फिल्म के ट्रेलर में जस्किरत सिंह रंगी के किरदार में।

ट्रेलर में संजय दत्त का डायलॉग “रो क्यों रहा है लाले, तूने सुना नहीं, जहां दर्द है वहां मर्द है।” सुनाई देता है।

ट्रेलर में संजय दत्त का डायलॉग “रो क्यों रहा है लाले, तूने सुना नहीं, जहां दर्द है वहां मर्द है।” सुनाई देता है।

धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था

गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई है।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई है।

……………..

धुरंधर 2 से जुड़ी यह खबर पढ़िए….

धुरंधर 2 का टीजर रिलीज:हाथ में बंदूक, बदला और जुनून के साथ दिखा रणवीर सिंह का नया अवतार, डायलॉग डिलीवरी भी शानदार

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर 3 फरवरी को रिलीज हुआ था। 1 मिनट 12 सेकेंड के इस टीजर में रणवीर सिंह अपने दमदार और खतरनाक अवतार में नजर आए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket