Wednesday, 09 Sep 2026 | 02:58 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Car-camping is the new trend in China, with high-tech EVs becoming ‘bedrooms’.

Car-camping is the new trend in China, with high-tech EVs becoming 'bedrooms'.
  • Hindi News
  • Business
  • Car camping Is The New Trend In China, With High tech EVs Becoming ‘bedrooms’.

बीजिंग3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कारों के लिए कस्टम-फिटेड गद्दे, कार के पीछे लगने वाले टेंट, आउटडोर सिनेमा प्रोजेक्टर्स और फोल्डेबल किचन किट्स की बिक्री में उछाल आया है।- प्रतीकात्मक फोटो

चीन में इकोनॉमिक सुस्ती के बीच युवा महंगे विदेशी दौरों या 5-स्टार होटलों के बजाय वीकेंड पर कार-कैंपिंग को सस्ता और रोमांचक विकल्प मान रहे हैं। इस ट्रेंड ने चीन में मल्टी बिलियन डॉलर की एक नई कैंपिंग इकोनॉमी को जन्म दिया है।

बजट के प्रति सचेत रहने वाले चीनी पर्यटक अब होटलों में भारी भरकम किराया चुकाने के बजाय हाई-टेक ईवी को ही ‘पहियों पर चलता-फिरता बेडरूम’ बनाकर कार-कैंपिंग कर रहे हैं।

उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के रहने वाले दंपति जुन्या झेन और जी कुई ने साल 2023 में अपनी टीचिंग की नौकरी छोड़ दी और पूरे देश की यात्रा पर निकल पड़े। यह दंपति महीनों अपनी चीनी कार निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर की हाइब्रिड एसयूवी ‘वेय लानशान’ में सोकर और सफर करके बिताता है। वे अपनी इस अनूठी रोड-ट्रिप और कार-कैंपिंग के कारनामों को सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं। दिन के समय यह जोड़ा लगातार सफर में रहता है। वे गाड़ी चलाते समय लाइवस्ट्रीमिंग करते हैं, रास्ते में दोपहर का भोजन बनाते हैं और कार की पिछली सीटों को पूरी तरह से फ्लैट करके आरामदायक बिस्तर बनाकर झपकी लेते हैं। उनका सफर दक्षिण-पश्चिम चीन के बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल युन्नान प्रांत से लेकर पास के तिब्बत के सुदूर और सुनसान इलाकों तक फैला हुआ है। लोग उनकी इस लाइफस्टाइल को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस कपल के चीन के इंस्टाग्राम और टिकटॉक कहे जाने वाले प्लेटफॉर्म ‘शियाओहोंगशू’ और ‘दोयिन’ पर 5.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।

चीन में तेजी से बढ़ते इस कल्चर न केवल महंगे होटलों का विकल्प तैयार किया है, बल्कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में गाड़ियों की बिक्री का एक नया सेलिंग पॉइंट भी तय कर दिया है। चीनी ईवी निर्माता कंपनियां जैसे बीवाईडी, ली ऑटो, नियो, एक्सपेंग अपनी कारों में वी टू एल (व्हीकल-टू-लोड) फीचर दे रही हैं। इससे गाड़ी की बड़ी बैटरी एक विशाल पावर बैंक की तरह काम करती है। कार मालिक अपनी ईवी की बैटरी से इंडक्शन कुकटॉप, कॉफी मेकर, मिनी-फ्रिज, प्रोजेक्टर्स और इलेक्ट्रिक ग्रिल आसानी से चला सकते हैं।

कार टेंट, कस्टम गद्दे और आउटडोर सिनेमा की बिक्री में उछाल

इलेक्ट्रॉनिक्स वाहनों में मिलने वाले समर्पित ‘कैंपिंग मोड’ और विशाल बैटरी की मदद से बिना इंजन चलाए रात भर एसी और हीटर का इस्तेमाल करना संभव हो गया है। इस ट्रेंड ने एक पूरा नया इकोसिस्टम खड़ा कर दिया है। कारों के लिए कस्टम-फिटेड गद्दे, कार के पीछे लगने वाले टेंट, आउटडोर सिनेमा प्रोजेक्टर्स और फोल्डेबल किचन किट्स की बिक्री में उछाल आया है। अब चीन में कारें केवल रेंज या स्पीड के दम पर नहीं बिक रहीं, बल्कि इस बात पर बिक रही हैं कि वे ‘लाइफस्टाइल और एडवेंचर’ में कितनी मददगार हैं। चीनी ईवी कंपनियां इस “कार-कैंपिंग’ कल्चर को अपने विज्ञापनों का मुख्य हिस्सा बना रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कांतारा मिमिकरी विवाद:कर्नाटक हाईकोर्ट ने रणवीर सिंह का माफीनामा कबूल किया, 4 हफ्तों के अंदर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगनी होगी

April 27, 2026/
4:32 pm

फिल्म कांतारा में दिखाए गए देवता को भूत कहने पर कानूनी पचड़े में फंसे रणवीर सिंह को कर्नाटक हाईकोर्ट से...

अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर ट्रम्प का नया टैरिफ प्लान:2 साल 0%, फिर 100% और 200% ड्यूटी; भारत की फार्मा कंपनियों पर असर संभव

July 22, 2026/
3:11 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में आयात होने वाली जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। अगले...

तस्वीर का विवरण

July 14, 2026/
5:40 pm

बेदाग और निखरी स्कार्फ में: जैन के रसायन का परमाणु पाउडर बनाएं लें। इसे कच्चे दूध या गुलाब जल में...

Kerala SSLC Result 2026 OUT Today LIVE: KBPE Class 10 Result Releasing Today — Check Marksheet on results.kite.kerala.gov.in, keralaresults.nic.in, Pass Percentage

May 15, 2026/
2:06 pm

आखरी अपडेट:15 मई, 2026, 14:06 IST तमिलनाडु में टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस को दो कैबिनेट विभाग मिलेंगे,...

A file photo of Twisha Sharma

May 26, 2026/
1:11 am

आखरी अपडेट:26 मई, 2026, 01:11 IST लगभग तीन वर्षों से, कांग्रेस किसी भी खेमे को नाराज करने से सावधान रहते...

वर्ल्ड अपडेट्स:रूस की राजधानी मास्को के रेस्टोरेंट में धमाका, 3 की मौत, 21 घायल; एंटी टेरेरिस्ट कमेटी का दावा- यह बम ब्लास्ट था

August 2, 2026/
2:44 am

रूस की राजधानी मॉस्को में शनिवार को एक रेस्टोरेंट में प्राइवेट कार्यक्रम के दौरान जोरदार धमाका हुआ। नेशनल एंटी-टेररिज्म कमेटी...

भोपाल में बनी देश की पहली सीमेंट-रहित राख से सड़क:21 दिन में मजबूत बनने वाली नई तकनीक का सफल प्रयोग

April 18, 2026/
12:00 am

भोपाल में कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। CSIR- एडवांस मटेरियल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Car-camping is the new trend in China, with high-tech EVs becoming ‘bedrooms’.

Car-camping is the new trend in China, with high-tech EVs becoming 'bedrooms'.
  • Hindi News
  • Business
  • Car camping Is The New Trend In China, With High tech EVs Becoming ‘bedrooms’.

बीजिंग3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कारों के लिए कस्टम-फिटेड गद्दे, कार के पीछे लगने वाले टेंट, आउटडोर सिनेमा प्रोजेक्टर्स और फोल्डेबल किचन किट्स की बिक्री में उछाल आया है।- प्रतीकात्मक फोटो

चीन में इकोनॉमिक सुस्ती के बीच युवा महंगे विदेशी दौरों या 5-स्टार होटलों के बजाय वीकेंड पर कार-कैंपिंग को सस्ता और रोमांचक विकल्प मान रहे हैं। इस ट्रेंड ने चीन में मल्टी बिलियन डॉलर की एक नई कैंपिंग इकोनॉमी को जन्म दिया है।

बजट के प्रति सचेत रहने वाले चीनी पर्यटक अब होटलों में भारी भरकम किराया चुकाने के बजाय हाई-टेक ईवी को ही ‘पहियों पर चलता-फिरता बेडरूम’ बनाकर कार-कैंपिंग कर रहे हैं।

उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के रहने वाले दंपति जुन्या झेन और जी कुई ने साल 2023 में अपनी टीचिंग की नौकरी छोड़ दी और पूरे देश की यात्रा पर निकल पड़े। यह दंपति महीनों अपनी चीनी कार निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर की हाइब्रिड एसयूवी ‘वेय लानशान’ में सोकर और सफर करके बिताता है। वे अपनी इस अनूठी रोड-ट्रिप और कार-कैंपिंग के कारनामों को सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं। दिन के समय यह जोड़ा लगातार सफर में रहता है। वे गाड़ी चलाते समय लाइवस्ट्रीमिंग करते हैं, रास्ते में दोपहर का भोजन बनाते हैं और कार की पिछली सीटों को पूरी तरह से फ्लैट करके आरामदायक बिस्तर बनाकर झपकी लेते हैं। उनका सफर दक्षिण-पश्चिम चीन के बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल युन्नान प्रांत से लेकर पास के तिब्बत के सुदूर और सुनसान इलाकों तक फैला हुआ है। लोग उनकी इस लाइफस्टाइल को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस कपल के चीन के इंस्टाग्राम और टिकटॉक कहे जाने वाले प्लेटफॉर्म ‘शियाओहोंगशू’ और ‘दोयिन’ पर 5.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।

चीन में तेजी से बढ़ते इस कल्चर न केवल महंगे होटलों का विकल्प तैयार किया है, बल्कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में गाड़ियों की बिक्री का एक नया सेलिंग पॉइंट भी तय कर दिया है। चीनी ईवी निर्माता कंपनियां जैसे बीवाईडी, ली ऑटो, नियो, एक्सपेंग अपनी कारों में वी टू एल (व्हीकल-टू-लोड) फीचर दे रही हैं। इससे गाड़ी की बड़ी बैटरी एक विशाल पावर बैंक की तरह काम करती है। कार मालिक अपनी ईवी की बैटरी से इंडक्शन कुकटॉप, कॉफी मेकर, मिनी-फ्रिज, प्रोजेक्टर्स और इलेक्ट्रिक ग्रिल आसानी से चला सकते हैं।

कार टेंट, कस्टम गद्दे और आउटडोर सिनेमा की बिक्री में उछाल

इलेक्ट्रॉनिक्स वाहनों में मिलने वाले समर्पित ‘कैंपिंग मोड’ और विशाल बैटरी की मदद से बिना इंजन चलाए रात भर एसी और हीटर का इस्तेमाल करना संभव हो गया है। इस ट्रेंड ने एक पूरा नया इकोसिस्टम खड़ा कर दिया है। कारों के लिए कस्टम-फिटेड गद्दे, कार के पीछे लगने वाले टेंट, आउटडोर सिनेमा प्रोजेक्टर्स और फोल्डेबल किचन किट्स की बिक्री में उछाल आया है। अब चीन में कारें केवल रेंज या स्पीड के दम पर नहीं बिक रहीं, बल्कि इस बात पर बिक रही हैं कि वे ‘लाइफस्टाइल और एडवेंचर’ में कितनी मददगार हैं। चीनी ईवी कंपनियां इस “कार-कैंपिंग’ कल्चर को अपने विज्ञापनों का मुख्य हिस्सा बना रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket