Friday, 06 Nov 2026 | 02:44 AM

Trending :

अंतरिक्ष स्टेशन को अपग्रेड करने नासा एस्ट्रोनॉट्स की स्पेस वॉक:पावर चैनल के लिए मॉडिफिकेशन किट लगाई; 6.27 घंटे बाहर रहे

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों अनिल मेनन और जेसिका मीर ने शुक्रवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के बाहर स्पेस वॉक पूरी की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के पावर चैनल के लिए मॉडिफिकेशन किट को असेंबल किया, जिससे भविष्य में सोलर एरे लगाने का रास्ता साफ हो गया है। यह स्पेस वॉक गुरुवार सुबह 8:33 बजे EDT (भारतीय समयानुसार शाम 6:03 बजे) शुरू हुई और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे EDT (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे) समाप्त हुई। यह स्पेस स्टेशन के लिए 281वीं, जेसिका मीर के लिए छठी और अनिल मेनन के लिए पहली स्पेस वॉक थी। छह घंटे से ज्यादा चली स्पेस वॉक मेनन और मीर ने क्वेस्ट एयरलॉक से बाहर निकलकर छह घंटे 27 मिनट तक ऑर्बिटल लेबोरेटरी के बाहरी हिस्से में स्ट्रक्चरल अपग्रेड का काम किया। उनका मकसद स्टेशन के स्टारबोर्ड 6 ट्रस सेगमेंट पर लगे 3B पावर चैनल पर माउंटिंग हार्डवेयर इंस्टॉल करना था। नासा ने बताया कि यह काम भविष्य में रोल-आउट सोलर एरे (IROSA) लगाने में मदद करेगा। इससे ऑर्बिटल लेबोरेटरी को अतिरिक्त बिजली मिलेगी, जो महत्वपूर्ण सिस्टम को सपोर्ट करने और स्पेस स्टेशन को सुरक्षित रूप से डी-ऑर्बिट करने में मददगार होगी। नासा में मॉनीटरिंग की 3 तस्वीरें… अब तक 6 सोलर एरे तैनात साल 2021 से अब तक अंतरिक्ष यात्री छह IROSA असेंबली तैनात कर चुके हैं। अब केवल दो असेंबली बची हैं, जिन्हें इस साल के अंत तक स्टेशन पर भेजा जाएगा। स्पेस वॉक के दौरान मेनन एक आर्टिकुलेटिंग पोर्टेबल फुट रेस्टोरेंट पर तैनात थे, जिससे उन्हें ट्रस पर काम करने के लिए स्थिर एंगल मिला। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने बाद में केबलिंग का काम पूरा किया, जो भविष्य में iROSA से 3B पावर चैनल तक बिजली पहुंचाएगी। इसके बाद उन्होंने स्ट्रट्स को मल्टी-लेयर इंसुलेशन से कवर किया। काम के दौरान मीर ने मेनन से चांद दिखने की बात कही, जिस पर मेनन ने कहा कि उन्हें वहां भविष्य का मून बेस दिखाई दे रहा है। अगस्त में दो और स्पेस वॉक होंगी यह इस महीने एक्सपेडिशन 75 क्रू के लिए तीन स्पेस वॉक में से पहली थी। अगली स्पेस वॉक 13 अगस्त को होगी, जिसमें दो अंतरिक्ष यात्री स्पेस-टू-ग्राउंड एंटीना बदलेंगे। यह एंटीना ह्यूस्टन स्थित मिशन कंट्रोल सेंटर और स्पेस स्टेशन के बीच डेटा और हाई-स्पीड कम्युनिकेशन के लिए जरूरी है। इसके बाद 25 अगस्त को होने वाली स्पेस वॉक में क्रू मेंबर्स पावर चैनल केबल और डेटा रिले सिस्टम को कनेक्ट करेंगे। नासा के अनुसार, इस दौरान वे हार्मनी मॉड्यूल के फॉरवर्ड पोर्ट पर स्पेसक्राफ्ट डॉकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले नेविगेशनल एड को भी बदलेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Muzarabani Banned From PSL For IPL Move; KKR Sign Player

April 14, 2026/
4:18 pm

लाहौर2 मिनट पहले कॉपी लिंक जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) ने 2 साल का...

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव: टीएमसी नेताओं का बड़ा बयान, बंगाल चुनाव में शामिल होंगी ममता बनर्जी की पार्टी, कर दी भविष्यवाणी

April 27, 2026/
7:15 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पहले चरण की वोटिंग हो गई है। अब दूसरे चरण के लिए 29...

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के लिए की विशेष प्रार्थना:मंदसौर में खेड़ापति बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ हुआ

March 27, 2026/
12:26 pm

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के स्वास्थ्य संबंधी खबरों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र...

सोना ₹476 घटकर ₹1.42 लाख आया:चांदी ₹849 बढ़कर ₹2.19 लाख किलो पर पहुंची, इस साल ₹2.80 लाख तक जा सकती है

July 14, 2026/
12:30 pm

सोने के दाम में आज यानी 14 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10...

वाराणसी में आतंकियों को फंडिंग में डॉक्टर के घर रेड:बेटे से पूछताछ में जुटी ATS, लैपटॉप-मोबाइल में मिला पाकिस्तान से कनेक्शन

April 14, 2026/
6:16 pm

वाराणसी में आतंकियों को फंडिंग करने वाले डॉक्टर के घर पर यूपी-मुंबई ATS और इंटेलिजेंस ब्यूरो की रेड चल रही...

JAC 10th Result 2026 LIVE: Jharkhand Board Matric Students can check results at jacresults.com.

April 23, 2026/
1:50 pm

आखरी अपडेट:23 अप्रैल, 2026, 13:50 IST पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए बीजेपी की जीत का भरोसा...

चीन बोला- भारत ने हमारे 12 नाविकों को बचाया:ये एहसान कभी नहीं भूलेंगे; 1 साल पहले केरल के पास जहाज में आग लगी थी

July 22, 2026/
2:46 pm

भारत में चीन के नए मिलिट्री डिप्लोमैट यू जियान ने भारतीय सेना का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि भारत...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अंतरिक्ष स्टेशन को अपग्रेड करने नासा एस्ट्रोनॉट्स की स्पेस वॉक:पावर चैनल के लिए मॉडिफिकेशन किट लगाई; 6.27 घंटे बाहर रहे

अंतरिक्ष स्टेशन को अपग्रेड करने नासा एस्ट्रोनॉट्स की स्पेस वॉक:पावर चैनल के लिए मॉडिफिकेशन किट लगाई; 6.27 घंटे बाहर रहे

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों अनिल मेनन और जेसिका मीर ने शुक्रवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के बाहर स्पेस वॉक पूरी की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के पावर चैनल के लिए मॉडिफिकेशन किट को असेंबल किया, जिससे भविष्य में सोलर एरे लगाने का रास्ता साफ हो गया है। यह स्पेस वॉक गुरुवार सुबह 8:33 बजे EDT (भारतीय समयानुसार शाम 6:03 बजे) शुरू हुई और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे EDT (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे) समाप्त हुई। यह स्पेस स्टेशन के लिए 281वीं, जेसिका मीर के लिए छठी और अनिल मेनन के लिए पहली स्पेस वॉक थी। छह घंटे से ज्यादा चली स्पेस वॉक मेनन और मीर ने क्वेस्ट एयरलॉक से बाहर निकलकर छह घंटे 27 मिनट तक ऑर्बिटल लेबोरेटरी के बाहरी हिस्से में स्ट्रक्चरल अपग्रेड का काम किया। उनका मकसद स्टेशन के स्टारबोर्ड 6 ट्रस सेगमेंट पर लगे 3B पावर चैनल पर माउंटिंग हार्डवेयर इंस्टॉल करना था। नासा ने बताया कि यह काम भविष्य में रोल-आउट सोलर एरे (IROSA) लगाने में मदद करेगा। इससे ऑर्बिटल लेबोरेटरी को अतिरिक्त बिजली मिलेगी, जो महत्वपूर्ण सिस्टम को सपोर्ट करने और स्पेस स्टेशन को सुरक्षित रूप से डी-ऑर्बिट करने में मददगार होगी। नासा में मॉनीटरिंग की 3 तस्वीरें… अब तक 6 सोलर एरे तैनात साल 2021 से अब तक अंतरिक्ष यात्री छह IROSA असेंबली तैनात कर चुके हैं। अब केवल दो असेंबली बची हैं, जिन्हें इस साल के अंत तक स्टेशन पर भेजा जाएगा। स्पेस वॉक के दौरान मेनन एक आर्टिकुलेटिंग पोर्टेबल फुट रेस्टोरेंट पर तैनात थे, जिससे उन्हें ट्रस पर काम करने के लिए स्थिर एंगल मिला। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने बाद में केबलिंग का काम पूरा किया, जो भविष्य में iROSA से 3B पावर चैनल तक बिजली पहुंचाएगी। इसके बाद उन्होंने स्ट्रट्स को मल्टी-लेयर इंसुलेशन से कवर किया। काम के दौरान मीर ने मेनन से चांद दिखने की बात कही, जिस पर मेनन ने कहा कि उन्हें वहां भविष्य का मून बेस दिखाई दे रहा है। अगस्त में दो और स्पेस वॉक होंगी यह इस महीने एक्सपेडिशन 75 क्रू के लिए तीन स्पेस वॉक में से पहली थी। अगली स्पेस वॉक 13 अगस्त को होगी, जिसमें दो अंतरिक्ष यात्री स्पेस-टू-ग्राउंड एंटीना बदलेंगे। यह एंटीना ह्यूस्टन स्थित मिशन कंट्रोल सेंटर और स्पेस स्टेशन के बीच डेटा और हाई-स्पीड कम्युनिकेशन के लिए जरूरी है। इसके बाद 25 अगस्त को होने वाली स्पेस वॉक में क्रू मेंबर्स पावर चैनल केबल और डेटा रिले सिस्टम को कनेक्ट करेंगे। नासा के अनुसार, इस दौरान वे हार्मनी मॉड्यूल के फॉरवर्ड पोर्ट पर स्पेसक्राफ्ट डॉकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले नेविगेशनल एड को भी बदलेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket