Wednesday, 09 Sep 2026 | 09:27 PM

Trending :

DDU Gorakhpur University Controversy | SI Threatens Students Video Viral शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी UP Assistant Professor Recruitment 2026 नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं शिवराजकुमार ने हिंदी को कहा राष्ट्रीय भाषा:विवाद होने पर माफी मांगी, कहा- हिंदी उनकी भाषा, हमारे लिए हमारी भाषा कन्नड़ सबसे जरूरी; जानिए पूरा विवाद
EXCLUSIVE

Samsung Galaxy S26 Series Launch

Samsung Galaxy S26 Series Launch

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट में अपनी सबसे पावरफुल ‘गैलेक्सी S26’ सीरीज लॉन्च कर दी है। कैलिफोर्निया के सैन होजे में हुए इवेंट में कंपनी ने तीन फोन और नई गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज पेश की। ये फोन दिखने में काफी हद तक पुरानी S25 सीरीज जैसे ही हैं, लेकिन इनके सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर में बड़े बदलाव किए गए हैं।

  • 3 मॉडल्स: सीरीज में गैलेक्सी S26 अल्ट्रा, S26+ और S26 शामिल हैं।
  • कीमत: S26 का प्राइस 87,999 रुपए से शुरू होकर 1,89,999 रुपए तक।
  • प्राइवेसी: अल्ट्रा मॉडल में प्राइवेसी डिस्प्ले, अलर्ट्स, प्राइवेट एलबम जैसे फीचर्स।
  • एडवांस्ड AI: रियल-टाइम ट्रांसलेशन और सर्कल टु सर्च को पहले से बेहतर किया गया।
  • अपडेट: स्मार्टफोन्स में 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
  • सेल डिटेल्स: डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इनकी सेल 11 मार्च से शुरू होगी।

बेस मॉडल्स में स्क्रीन साइज और बैटरी कैपेसिटी बढ़ी

छोटे मॉडल्स में कंपनी ने कुछ सुधार किए हैं। गैलेक्सी S26 की स्क्रीन अब 6.2 इंच से बढ़कर 6.3 इंच हो गई है। वहीं इसकी बैटरी को भी 4,000mAh से बढ़ाकर 4,300mAh कर दिया गया है। S26 प्लस में 6.7 इंच की डिस्प्ले और 4,900mAh की बैटरी मिलेगी। सभी मॉडल्स में 12GB रैम स्टैंडर्ड तौर पर दी गई है।

प्रीमियम मॉडल S26 अल्ट्रा में प्राइवेसी फीचर्स

1. प्राइवेसी डिस्प्ले

इस सीरीज के सबसे महंगे फोन ‘S26 अल्ट्रा’ में कंपनी ने एक खास ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ दी है। यह फीचर आपके बगल में बैठे लोगों से आपकी स्क्रीन को सुरक्षित रखता है।

डिस्प्ले के पिक्सल इस तरह से लाइट छोड़ते हैं, कि सामने से देखने वाले को सब साफ दिखता है, लेकिन साइड से देखने वाले को स्क्रीन काली या धुंधली दिखती है।

आप इसे सेटिंग्स से या पावर बटन को दो बार दबाकर तुरंत ऑन/ऑफ कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी पसंद के एप को भी इस फीचर से प्रोटेक्ट कर सकते हैं। इसके दो मोड हैं…

पार्शियल स्क्रीन प्राइवेसी: इसमें आप पूरी स्क्रीन के बजाय सिर्फ खास हिस्सों (जैसे- नोटिफिकेशन पॉप-अप, OTP या पासवर्ड टाइप करते समय) पर इसे चालू कर सकते हैं।

मैक्सिमम प्राइवेसी प्रोटेक्शन: इसमें पूरी स्क्रीन प्रोटेक्ट ब्लैक हो जाती है।

2. प्राइवेसी अलर्ट्स

सैमसंग ने इसमें AI और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया है। अगर कोई एप आपकी मर्जी के बिना बैकग्राउंड में आपकी लोकेशन, कॉल लॉग्स या कॉन्टैक्ट्स एक्सेस करने की कोशिश करता है, तो फोन आपको तुरंत ‘रियल-टाइम अलर्ट’ देगा।

3. एडवांस्ड नॉक्स प्रोटेक्शन

नॉक्स वॉल्ट: यह एक अलग फिजिकल हार्डवेयर चिप है जो आपके पिन, पासवर्ड और बायोमेट्रिक डेटा को फोन के मुख्य प्रोसेसर से अलग और सेफ रखती है।

नॉक्स एन्हांस्ड एन्क्रिप्ट प्रोटेक्शन: यह फीचर हर एप के डेटा को अलग से कोड में बदल देता है, ताकि कोई दूसरा एप या हैकर उसे पढ़ न सके।

4. प्राइवेट एलबम

अब गैलरी में ही एक खास ‘प्राइवेट एलबम’ का फीचर दिया गया है। इसमें आप अपनी पर्सनल फोटो और वीडियो को अलग फोल्डर बनाए बिना या सैमसंग अकाउंट में लॉग-इन किए बिना सीधे छुपा सकते हैं। यह नॉक्स सुरक्षा से लॉक रहता है।

सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में मुख्य एआई फीचर्स

गैलेक्सी AI की मदद से वीडियो एडिट कर सकेंगे

क्रिएटिव यूजर्स के लिए फोटो असिस्ट और क्रिएटिव स्टूडियो जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं। इनसे इमेज में ऑब्जेक्ट हटाना, बैकग्राउंड एडजस्ट करना और फोटो में एक्स्ट्रा चीजों को जोड़ा जा सकेगा। वहीं गैलेक्सी AI की मदद से वीडियो को भी एडिट किया जा सकेगा।

इसके अलावा, नया सुपर स्टडी वीडियो, होरिजोंटल लॉक स्टाइल, लो-लाइट में फोटो-वीडियो के लिए नाइटोग्राफी, 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और APV कोडेक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। APV कोडेक से कम साइज में हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा। सबसे बड़ी बात, बार-बार एडिट करने के बाद भी वीडियो क्वालिटी खराब नहीं होगी।

सर्कल टु सर्च 2.0

सैमसंग गैलेक्सी S26 स्मार्टफोन सीरीज में सर्कल टु सर्च फीचर अपग्रेड हो गया है। अब आप स्क्रीन पर किसी भी कठिन गणित के सवाल या फिजिक्स के फॉर्मूले को सर्कल करेंगे, तो AI न सिर्फ उसका जवाब देगा, बल्कि उसे स्टेप-बाय-स्टेप हल करने का तरीका भी बताएगा। अगर आपके बैकग्राउंड में कोई गाना बज रहा है, तो बस होम बटन दबाकर होल्ड करें, वह तुरंत उस गाने का नाम और सिंगर बता देगा।

रियल-टाइम वीडियो कॉल ट्रांसलेशन

पहले यह सिर्फ फोन कॉल तक सीमित था, लेकिन S26 में अब यह वॉट्सएप, इंस्टाग्राम और गूगल मीट जैसे ऐप्स पर भी काम करेगा। अगर आप किसी विदेशी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं, तो AI रियल-टाइम में उनकी भाषा को हिंदी में ट्रांसलेट करके स्क्रीन पर दिखाएगा और आपकी बात उन्हें उनकी भाषा में सुनाएगा।

नोट असिस्ट और वेब समरी

  • रिकॉर्डिंग टु टेक्स्ट: अगर आप किसी मीटिंग में हैं, तो फोन उसे रिकॉर्ड करेगा और AI पूरी मीटिंग का लिखित सारांश (समरी) तैयार कर देगा। यह अलग-अलग बोलने वालों की पहचान भी कर सकता है।
  • वेब पेज समरी: अगर आप कोई बहुत बड़ा आर्टिकल पढ़ रहे हैं, तो AI उसे केवल 3-4 मुख्य पॉइंट्स में समेट देगा ताकि आपका समय बचे।

जनरेटिव वॉलपेपर और स्टूडियो

आप अपनी किसी भी नॉर्मल सेल्फी को 3D कार्टून, वॉटरकलर पेंटिंग या स्केच में बदल सकते हैं। इसके अलावा, आप सिर्फ लिखकर अपने फोन के लिए यूनिक वॉलपेपर तैयार करवा सकते हैं।

ग्राफिक –अंकित पाठक

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान का दावा- पाकिस्तान में ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की

July 1, 2026/
9:13 am

अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में ISIS के ठिकानों पर...

Income Tax Return 2026 Filing Start Update

June 21, 2026/
11:16 am

नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइलिंग शुरू हो चुकी...

Bangladesh vs New Zealand Live Score: Follow latest updates from Chattogram. (AP Photo)

April 29, 2026/
1:48 pm

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 13:48 IST एग्ज़िट पोल एक विशिष्ट क्षण में मतदाता की भावना को दर्शाते हैं, लेकिन बहु-चरणीय...

India vs South Africa Live Score, T20 World Cup 2026 Super 8s: Follow Scorecard And Match Action From Ahmedabad. (Picture Credit: AFP)

February 13, 2026/
1:27 pm

आखरी अपडेट:13 फरवरी, 2026, 13:27 IST ज़मीनी स्तर पर, हुमायूँ कबीर की बाबरी मस्जिद परियोजना के लिए निवासियों के एक...

अमित शाह के बयान पर ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा- 'मैं कई बार मौत के मुंह से लौटती हूं, मुझे...'

March 30, 2026/
12:00 pm

अमित शाह के बयान पर ममता बनर्जी ने दिया जवाब: पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीख जैसे-जैसे ताजा आ रही है,...

राजनीति

Samsung Galaxy S26 Series Launch

Samsung Galaxy S26 Series Launch

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट में अपनी सबसे पावरफुल ‘गैलेक्सी S26’ सीरीज लॉन्च कर दी है। कैलिफोर्निया के सैन होजे में हुए इवेंट में कंपनी ने तीन फोन और नई गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज पेश की। ये फोन दिखने में काफी हद तक पुरानी S25 सीरीज जैसे ही हैं, लेकिन इनके सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर में बड़े बदलाव किए गए हैं।

  • 3 मॉडल्स: सीरीज में गैलेक्सी S26 अल्ट्रा, S26+ और S26 शामिल हैं।
  • कीमत: S26 का प्राइस 87,999 रुपए से शुरू होकर 1,89,999 रुपए तक।
  • प्राइवेसी: अल्ट्रा मॉडल में प्राइवेसी डिस्प्ले, अलर्ट्स, प्राइवेट एलबम जैसे फीचर्स।
  • एडवांस्ड AI: रियल-टाइम ट्रांसलेशन और सर्कल टु सर्च को पहले से बेहतर किया गया।
  • अपडेट: स्मार्टफोन्स में 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
  • सेल डिटेल्स: डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इनकी सेल 11 मार्च से शुरू होगी।

बेस मॉडल्स में स्क्रीन साइज और बैटरी कैपेसिटी बढ़ी

छोटे मॉडल्स में कंपनी ने कुछ सुधार किए हैं। गैलेक्सी S26 की स्क्रीन अब 6.2 इंच से बढ़कर 6.3 इंच हो गई है। वहीं इसकी बैटरी को भी 4,000mAh से बढ़ाकर 4,300mAh कर दिया गया है। S26 प्लस में 6.7 इंच की डिस्प्ले और 4,900mAh की बैटरी मिलेगी। सभी मॉडल्स में 12GB रैम स्टैंडर्ड तौर पर दी गई है।

प्रीमियम मॉडल S26 अल्ट्रा में प्राइवेसी फीचर्स

1. प्राइवेसी डिस्प्ले

इस सीरीज के सबसे महंगे फोन ‘S26 अल्ट्रा’ में कंपनी ने एक खास ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ दी है। यह फीचर आपके बगल में बैठे लोगों से आपकी स्क्रीन को सुरक्षित रखता है।

डिस्प्ले के पिक्सल इस तरह से लाइट छोड़ते हैं, कि सामने से देखने वाले को सब साफ दिखता है, लेकिन साइड से देखने वाले को स्क्रीन काली या धुंधली दिखती है।

आप इसे सेटिंग्स से या पावर बटन को दो बार दबाकर तुरंत ऑन/ऑफ कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी पसंद के एप को भी इस फीचर से प्रोटेक्ट कर सकते हैं। इसके दो मोड हैं…

पार्शियल स्क्रीन प्राइवेसी: इसमें आप पूरी स्क्रीन के बजाय सिर्फ खास हिस्सों (जैसे- नोटिफिकेशन पॉप-अप, OTP या पासवर्ड टाइप करते समय) पर इसे चालू कर सकते हैं।

मैक्सिमम प्राइवेसी प्रोटेक्शन: इसमें पूरी स्क्रीन प्रोटेक्ट ब्लैक हो जाती है।

2. प्राइवेसी अलर्ट्स

सैमसंग ने इसमें AI और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया है। अगर कोई एप आपकी मर्जी के बिना बैकग्राउंड में आपकी लोकेशन, कॉल लॉग्स या कॉन्टैक्ट्स एक्सेस करने की कोशिश करता है, तो फोन आपको तुरंत ‘रियल-टाइम अलर्ट’ देगा।

3. एडवांस्ड नॉक्स प्रोटेक्शन

नॉक्स वॉल्ट: यह एक अलग फिजिकल हार्डवेयर चिप है जो आपके पिन, पासवर्ड और बायोमेट्रिक डेटा को फोन के मुख्य प्रोसेसर से अलग और सेफ रखती है।

नॉक्स एन्हांस्ड एन्क्रिप्ट प्रोटेक्शन: यह फीचर हर एप के डेटा को अलग से कोड में बदल देता है, ताकि कोई दूसरा एप या हैकर उसे पढ़ न सके।

4. प्राइवेट एलबम

अब गैलरी में ही एक खास ‘प्राइवेट एलबम’ का फीचर दिया गया है। इसमें आप अपनी पर्सनल फोटो और वीडियो को अलग फोल्डर बनाए बिना या सैमसंग अकाउंट में लॉग-इन किए बिना सीधे छुपा सकते हैं। यह नॉक्स सुरक्षा से लॉक रहता है।

सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में मुख्य एआई फीचर्स

गैलेक्सी AI की मदद से वीडियो एडिट कर सकेंगे

क्रिएटिव यूजर्स के लिए फोटो असिस्ट और क्रिएटिव स्टूडियो जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं। इनसे इमेज में ऑब्जेक्ट हटाना, बैकग्राउंड एडजस्ट करना और फोटो में एक्स्ट्रा चीजों को जोड़ा जा सकेगा। वहीं गैलेक्सी AI की मदद से वीडियो को भी एडिट किया जा सकेगा।

इसके अलावा, नया सुपर स्टडी वीडियो, होरिजोंटल लॉक स्टाइल, लो-लाइट में फोटो-वीडियो के लिए नाइटोग्राफी, 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और APV कोडेक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। APV कोडेक से कम साइज में हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा। सबसे बड़ी बात, बार-बार एडिट करने के बाद भी वीडियो क्वालिटी खराब नहीं होगी।

सर्कल टु सर्च 2.0

सैमसंग गैलेक्सी S26 स्मार्टफोन सीरीज में सर्कल टु सर्च फीचर अपग्रेड हो गया है। अब आप स्क्रीन पर किसी भी कठिन गणित के सवाल या फिजिक्स के फॉर्मूले को सर्कल करेंगे, तो AI न सिर्फ उसका जवाब देगा, बल्कि उसे स्टेप-बाय-स्टेप हल करने का तरीका भी बताएगा। अगर आपके बैकग्राउंड में कोई गाना बज रहा है, तो बस होम बटन दबाकर होल्ड करें, वह तुरंत उस गाने का नाम और सिंगर बता देगा।

रियल-टाइम वीडियो कॉल ट्रांसलेशन

पहले यह सिर्फ फोन कॉल तक सीमित था, लेकिन S26 में अब यह वॉट्सएप, इंस्टाग्राम और गूगल मीट जैसे ऐप्स पर भी काम करेगा। अगर आप किसी विदेशी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं, तो AI रियल-टाइम में उनकी भाषा को हिंदी में ट्रांसलेट करके स्क्रीन पर दिखाएगा और आपकी बात उन्हें उनकी भाषा में सुनाएगा।

नोट असिस्ट और वेब समरी

  • रिकॉर्डिंग टु टेक्स्ट: अगर आप किसी मीटिंग में हैं, तो फोन उसे रिकॉर्ड करेगा और AI पूरी मीटिंग का लिखित सारांश (समरी) तैयार कर देगा। यह अलग-अलग बोलने वालों की पहचान भी कर सकता है।
  • वेब पेज समरी: अगर आप कोई बहुत बड़ा आर्टिकल पढ़ रहे हैं, तो AI उसे केवल 3-4 मुख्य पॉइंट्स में समेट देगा ताकि आपका समय बचे।

जनरेटिव वॉलपेपर और स्टूडियो

आप अपनी किसी भी नॉर्मल सेल्फी को 3D कार्टून, वॉटरकलर पेंटिंग या स्केच में बदल सकते हैं। इसके अलावा, आप सिर्फ लिखकर अपने फोन के लिए यूनिक वॉलपेपर तैयार करवा सकते हैं।

ग्राफिक –अंकित पाठक

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket