Tuesday, 06 Oct 2026 | 06:53 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Lalit Modi Denies Bigg Boss 20 Participation

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आईपीएल के संस्थापक और बिजनेसमैन ललित मोदी, बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों पर भड़क गए हैं। उन्होंने इन खबरों को फर्जी बताते हुए, इस तरह की खबरें फैलाने वालों को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने साफ कहा है कि वो न इस शो का हिस्सा बन रहे हैं और न ही बनेंगे।

ललित मोदी ने शनिवार सुबह ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने लिखा, “फेक न्यूज। बस बात खत्म। मुझसे बिग बॉस 20 के लिए कोई संपर्क नहीं किया गया है। मैं बिग बॉस 20 में हिस्सा नहीं ले रहा हूं और न ही ऐसा करने का मेरा कोई इरादा है।

आगे उन्होंने लिखा, यह वाकई हैरान करने वाली बात है कि बिना संबंधित व्यक्ति से पूछे, पूरी तरह मनगढ़ंत खबर भी “न्यूज” बन जाती है। मेरे वकीलों ने इस मामले में संलग्न कानूनी नोटिस जारी किया है। शायद अगली बार खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर लेना चाहिए।”

मोदी ने अपने वकीलों की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस को भी शेयर किया। उनके वकील हिरानी एंड एसोसिएट्स ने उन प्रकाशनों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को चेतावनी दी, जिन्होंने उनके बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरें चलाई थीं।

नोटिस में खबरों को बताया झूठा और आधारहीन

कानूनी नोटिस में कहा गया है कि ललित मोदी को बिग बॉस 20 का प्रतियोगी बनाए जाने की खबरें झूठी हैं। नोटिस में कहा गया, “हमारे मुवक्किल स्पष्ट करते हैं कि उक्त खबरें झूठी, आधारहीन और शरारतपूर्ण हैं। हमारे मुवक्किल से कार्यक्रम के निर्माताओं, प्रसारकों, चैनल या किसी प्रतिनिधि ने संपर्क नहीं किया है।”

इसमें आगे कहा गया कि मोदी की ओर से किसी व्यक्ति को उनका प्रतिनिधित्व करने या उनकी तरफ से इस कार्यक्रम के बारे में बयान देने की अनुमति नहीं दी गई है।

नोटिस के अनुसार, खबरें बिना जांच और अनुमति के प्रकाशित की गईं। इसमें बिग बॉस 20 से संबंध दिखाने के लिए मोदी के नाम, तस्वीर, फोटो, रूप, आवाज और उनकी पहचान से जुड़ी दूसरी चीजों के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई गई।

6 सितंबर को प्रीमियर होगा बिग बॉस 20

इस बीच, बिग बॉस के 20वें सीजन को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। सलमान खान इस सीजन में भी शो के होस्ट के तौर पर लौट रहे हैं। बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को जियो हॉटस्टार और कलर्स पर होगा। शो के पहले ट्रेलर में नए फॉर्मेट की झलक दी गई है।

टीवी एक्टर गौरव खन्ना, बिग बॉस 19 के विजेता रहे थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के लिए की विशेष प्रार्थना:मंदसौर में खेड़ापति बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ हुआ

March 27, 2026/
12:26 pm

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के स्वास्थ्य संबंधी खबरों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र...

प्रभसिमरन सिंह बोले- 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम से युवाओं को फायदा:टीम इंडिया में एंट्री के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी

April 9, 2026/
6:30 pm

IPL में पंजाब किंग्स (PBKS) के ओपनिंग बैटर प्रभसिमरन सिंह ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम का समर्थन किया है। जहां कई...

संडे प्रोफाइल : रोरी कैनेडी:कैनेडी परिवार की रोरी डॉक्यूमेंट्री फिल्मों से बना रही हैं खास पहचान

August 23, 2026/
12:30 pm

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की भतीजी रोरी कैनेडी ने पेचीदा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर कई चर्चित डॉक्यूमेंट्री...

ट्रम्प की सख्ती से भारतीय छात्रों का अमेरिका जाना कम:65 साल में पहली बार अप्रवासियों की संख्या घटी; पाकिस्तान-बांग्लादेश के छात्रों को ज्यादा वीजा

August 6, 2026/
8:56 pm

अमेरिका में ट्रम्प सरकार की सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी का सबसे बड़ा असर भारतीय छात्रों पर दिख रहा है। 2025 में...

देवास में कलेक्ट्रेट के बाबू समेत चार गिरफ्तार:सील और फर्जी साइन से दर्जनभर आदेश जारी किए; पंजीयन कार्यालय के शक पर पकड़े गए

April 14, 2026/
11:03 pm

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी आदेश जारी करने का एक बड़ा मामला मंगलवार को सामने आया है। फर्जीवाड़े को कार्यालय...

विवाद के बाद कंगना के जेन-जी पर बदले बोल:कहा- ये सरकार की ताकत, इन पर गर्व, कुछ इनका नाम खराब कर रहे हैं; पहले कहा था गटरछाप

August 8, 2026/
12:21 pm

प्रोटेस्ट के बाद स्टूडेंट और जेन-जी पर निशाना साथ रहीं एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट के बोल बदल चुके हैं।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Lalit Modi Denies Bigg Boss 20 Participation

Lalit Modi Denies Bigg Boss 20 Participation

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आईपीएल के संस्थापक और बिजनेसमैन ललित मोदी, बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों पर भड़क गए हैं। उन्होंने इन खबरों को फर्जी बताते हुए, इस तरह की खबरें फैलाने वालों को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने साफ कहा है कि वो न इस शो का हिस्सा बन रहे हैं और न ही बनेंगे।

ललित मोदी ने शनिवार सुबह ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने लिखा, “फेक न्यूज। बस बात खत्म। मुझसे बिग बॉस 20 के लिए कोई संपर्क नहीं किया गया है। मैं बिग बॉस 20 में हिस्सा नहीं ले रहा हूं और न ही ऐसा करने का मेरा कोई इरादा है।

आगे उन्होंने लिखा, यह वाकई हैरान करने वाली बात है कि बिना संबंधित व्यक्ति से पूछे, पूरी तरह मनगढ़ंत खबर भी “न्यूज” बन जाती है। मेरे वकीलों ने इस मामले में संलग्न कानूनी नोटिस जारी किया है। शायद अगली बार खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर लेना चाहिए।”

मोदी ने अपने वकीलों की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस को भी शेयर किया। उनके वकील हिरानी एंड एसोसिएट्स ने उन प्रकाशनों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को चेतावनी दी, जिन्होंने उनके बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरें चलाई थीं।

नोटिस में खबरों को बताया झूठा और आधारहीन

कानूनी नोटिस में कहा गया है कि ललित मोदी को बिग बॉस 20 का प्रतियोगी बनाए जाने की खबरें झूठी हैं। नोटिस में कहा गया, “हमारे मुवक्किल स्पष्ट करते हैं कि उक्त खबरें झूठी, आधारहीन और शरारतपूर्ण हैं। हमारे मुवक्किल से कार्यक्रम के निर्माताओं, प्रसारकों, चैनल या किसी प्रतिनिधि ने संपर्क नहीं किया है।”

इसमें आगे कहा गया कि मोदी की ओर से किसी व्यक्ति को उनका प्रतिनिधित्व करने या उनकी तरफ से इस कार्यक्रम के बारे में बयान देने की अनुमति नहीं दी गई है।

नोटिस के अनुसार, खबरें बिना जांच और अनुमति के प्रकाशित की गईं। इसमें बिग बॉस 20 से संबंध दिखाने के लिए मोदी के नाम, तस्वीर, फोटो, रूप, आवाज और उनकी पहचान से जुड़ी दूसरी चीजों के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई गई।

6 सितंबर को प्रीमियर होगा बिग बॉस 20

इस बीच, बिग बॉस के 20वें सीजन को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। सलमान खान इस सीजन में भी शो के होस्ट के तौर पर लौट रहे हैं। बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को जियो हॉटस्टार और कलर्स पर होगा। शो के पहले ट्रेलर में नए फॉर्मेट की झलक दी गई है।

टीवी एक्टर गौरव खन्ना, बिग बॉस 19 के विजेता रहे थे।

टीवी एक्टर गौरव खन्ना, बिग बॉस 19 के विजेता रहे थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket