Tuesday, 06 Oct 2026 | 09:27 PM

Trending :

EXCLUSIVE

एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन:मानसिक और शारीरिक बीमारी से जूझ रही थीं; परिजनों बोले- नींद में ही थम गईं सांसें

फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ और ‘घोस्ट’ फेम अभिनेत्री अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है। परिजनों के अनुसार, अनन्या का निधन 15 अगस्त की सुबह नींद में ही हो गया। वे पिछले एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। परिजनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। परिजनों ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक नोट
अनन्या राज के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। परिजनों ने लिखा कि वे बहुत भारी दिल से यह बता रहे हैं कि 15 अगस्त को तड़के अनन्या का निधन हो गया। वे नींद में ही शांति से इस दुनिया को अलविदा कह गईं। पोस्ट में लिखा गया कि पिछले एक साल से अधिक समय से वे शारीरिक और मानसिक परेशानी से गुजर रही थीं और उन्होंने एक योद्धा की तरह इसका सामना किया। 2016 में बॉलीवुड में कदम रखा था
मुंबई में पली-बढ़ी अनन्या राज ने हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने साल 2016 में थ्रिलर फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वे 2017 में आई फिल्म ‘द फाइनल एग्जिट’ और 2019 में विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म ‘घोस्ट’ में नजर आईं। फिल्मों के अलावा वे कई मशहूर म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रहीं, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली। तेलुगु और अन्य क्षेत्रीय फिल्मों में भी किया काम
हिंदी फिल्मों के अलावा अनन्या ने क्षेत्रीय सिनेमा में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने साल 2022 में रिलीज हुई तेलुगु सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘थगड़े ले’ में काम किया था। श्रीनिवास राजू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वे नवीन चंद्रा, दिव्या पिल्लई और पी. रविशंकर के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने त्रिभाषी फिल्म ‘मद्रासी गैंग’ में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। परिवार ने निजता बनाए रखने की अपील की
परिवार की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया कि अनन्या एक मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और रानी की तरह जीती थीं। परिजनों ने लिखा कि उनके न रहने से जो खालीपन आया है, उसे हमेशा महसूस किया जाएगा। इस मुश्किल घड़ी में परिजनों ने फैंस और मीडिया से उनकी निजता (प्राइवेसी) का सम्मान करने और अभिनेत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जीतेंद्र@84, कभी हीरोइन के स्टंट किए, फिर बने स्टार:रेखा को टाइमपास कहा, सरेआम फूट-फूटकर रोईं, महमूद ने हंसाने के लिए उतारी पेंट, जानिए किस्से

April 7, 2026/
4:30 am

हिंदी सिनेमा के जंपिंग जैक कहे जाने वाले जीतेंद्र आज 84 साल के हो गए हैं। कभी मुंबई की चॉल...

UPSC Aspirants Struggle Play Delhi

August 27, 2026/
1:10 pm

8 मिनट पहले कॉपी लिंक 1990 के दशक की दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित नाटक ‘वो सुबह हमीं से आएगी’...

शिमला पहुंचे राहुल गांधी:बहन प्रियंका के घर छराबड़ा में ठहरे, नेता प्रतिपक्ष का निजी दौरा बताया जा रहा

March 20, 2026/
2:32 pm

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को शिमला पहुंच गए हैं। वह शिमला से करीब 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा...

वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी:चैटजीपीटी की मदद से घर ₹9.5 करोड़ में बिका, NSE पर 13 अप्रैल से कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी

March 30, 2026/
5:00 am

कल की बड़ी खबर रेमंड से जुड़ी रही। टेक्सटाइल ब्रांड ‘रेमंड’ को घर-घर तक पहुंचाने वाले पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया...

श्रीमद्भागवतम पर बनेगी 7 फिल्मों की सीरीज:रामायण शो बनाने वाले रामानंद सागर के पोते कर रहे हैं डायरेक्ट, रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू

July 29, 2026/
10:46 am

1987 में टीवी पर सुपरहिट ‘रामायण’ बनाने वाली सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट अब बड़े पर्दे पर ‘श्रीमद्भागवतम’ लेकर आ रही है।...

केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के तीन उम्मीदवार, विल्सन जंग से पहले कन फ़ुज़न ही कन फ़ुज़न

March 28, 2026/
7:15 am

केरल विधानसभा चुनाव 2026: केरल विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल, 2026 को होने वाला है। इस चुनाव के लिए जैसे-जैसे प्रचार-प्रसार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन:मानसिक और शारीरिक बीमारी से जूझ रही थीं; परिजनों बोले- नींद में ही थम गईं सांसें

एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन:मानसिक और शारीरिक बीमारी से जूझ रही थीं; परिजनों बोले- नींद में ही थम गईं सांसें

फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ और ‘घोस्ट’ फेम अभिनेत्री अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है। परिजनों के अनुसार, अनन्या का निधन 15 अगस्त की सुबह नींद में ही हो गया। वे पिछले एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। परिजनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। परिजनों ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक नोट
अनन्या राज के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। परिजनों ने लिखा कि वे बहुत भारी दिल से यह बता रहे हैं कि 15 अगस्त को तड़के अनन्या का निधन हो गया। वे नींद में ही शांति से इस दुनिया को अलविदा कह गईं। पोस्ट में लिखा गया कि पिछले एक साल से अधिक समय से वे शारीरिक और मानसिक परेशानी से गुजर रही थीं और उन्होंने एक योद्धा की तरह इसका सामना किया। 2016 में बॉलीवुड में कदम रखा था
मुंबई में पली-बढ़ी अनन्या राज ने हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने साल 2016 में थ्रिलर फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वे 2017 में आई फिल्म ‘द फाइनल एग्जिट’ और 2019 में विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म ‘घोस्ट’ में नजर आईं। फिल्मों के अलावा वे कई मशहूर म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रहीं, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली। तेलुगु और अन्य क्षेत्रीय फिल्मों में भी किया काम
हिंदी फिल्मों के अलावा अनन्या ने क्षेत्रीय सिनेमा में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने साल 2022 में रिलीज हुई तेलुगु सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘थगड़े ले’ में काम किया था। श्रीनिवास राजू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वे नवीन चंद्रा, दिव्या पिल्लई और पी. रविशंकर के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने त्रिभाषी फिल्म ‘मद्रासी गैंग’ में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। परिवार ने निजता बनाए रखने की अपील की
परिवार की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया कि अनन्या एक मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और रानी की तरह जीती थीं। परिजनों ने लिखा कि उनके न रहने से जो खालीपन आया है, उसे हमेशा महसूस किया जाएगा। इस मुश्किल घड़ी में परिजनों ने फैंस और मीडिया से उनकी निजता (प्राइवेसी) का सम्मान करने और अभिनेत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket