Tuesday, 06 Oct 2026 | 02:31 PM

Trending :

फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों? फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों? एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से डिस्चार्ज होने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से लौटने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल हुआ
EXCLUSIVE

Ladakh News | Jammu-Kashmir High Court Bench & IT Ministry PhonePe MoU

  • Hindi News
  • Career
  • Ladakh News | Jammu Kashmir High Court Bench & IT Ministry PhonePe MoU

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति बने

  • 21 अगस्त को सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति की शपथ ली।
  • संसद में उन्हें 255 वोट मिले थे, जबकि विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद को 88 वोट मिले थे।
  • पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद ये पद खाली था।
  • बांग्लादेश में 1991 के बाद ये पहला मौका है जब राष्ट्रपति पद के लिए सीधी सीधी वोटिंग हुई है।
  • बीते कुछ दशकों में ये पद ज्यादातर आम सहमति से बिन किसी विरोध के भरा जाता था।
  • 2001 में आलमगीर पहली बार ठाकुरगांव-1 से सांसद बने थे और 2001-2005 तक आलमगीर राज्य कृषि मंत्री रहे।
  • BNP का पद संभाला और 10 साल तक महासचिव रहे।
  • राष्ट्रपति का चुनाव गुरुवार को संसद भवन में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ था।

2. भारत और जापान ने समुद्री सुरक्षा के लिए MoU साइन किया

  • 21 अगस्त को भारत और जापान के बीच नई दिल्ली में रक्षा मंत्रियों की बैठक हुई।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।
  • इस बैठक में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने, ‘मेक इन इंडिया’ के तहत रक्षा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और रणनीतिक विश्वास बढ़ाने पर चर्चा हुई।
  • दोनों मंत्रियों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन भी किया। इससे एक दिन पहले कोइजुमी ने मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान और आईएनएस चेन्नई का दौरा किया था।
  • भारत और जापान ने नौसैनिक जहाजों के संयुक्त विकास और निर्माण की संभावनाएं तलाशने पर भी सहमति जताई।
  • दोनों देशों ने मैरीटाइम डॉमेन अवेयरनेस (MDA), सूचना साझाकरण औरह्यूमन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ (HADR) जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाए।
  • भारत की ‘महासागर’ दृष्टि और जापान के FOIP विजन के बीच बेहतर तालमेल बनाया गया।
  • बैठक भारत-जापान के स्पेशल स्ट्रैटजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप की रक्षा एवं समुद्री क्षेत्र में और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो 3 दिन की यात्रा पर 19 अगस्त को भारत आए थे।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन

  • 21 अगस्त को भारत के जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन लगा।
  • शिवपाल टोक्यो ओलिंपियन रहे हैं और दूसरी बार डोपिंग के दोषी पाए गए हैं।
  • शिवपाल नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी के डिसिप्लिनरी पैनल ने प्रतिबंधित पदार्थ मेथेंडिएनोन के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • 31 वर्षीय शिवपाल 2019 एशियन चैंपियनशिप में 86.23 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।
  • इससे पहले शिवपाल का सैंपल 2021 में हुए आउट-ऑफ-कंपटीशन टेस्ट में स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव आया था।
  • अगस्त 2022 में NADA के डिसिप्लिनरी पैनल ने उन्हें दोषी मानते हुए 4 साल का बैन लगाया था।
  • शिवपाल ने अपील में कहा था कि जिस सप्लीमेंट का उन्होंने इस्तेमाल किया था, उसमें प्रतिबंधित पदार्थ मिला हुआ था।
  • जनवरी 2023 में NADA के अपील पैनल ने उनका पक्ष स्वीकार करते हुए बैन को 4 साल से घटाकर 1 साल कर दिया। इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2023 में वापसी की थी।
  • शिवपाल ने वापसी के बाद जून 2023 में भुवनेश्वर में नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
  • स्प्रिंटर एमवी जिल्ना को भी दूसरे डोपिंग मामले में प्रोविजनली सस्पेंड किया गया है। उनका सैंपल प्रतिबंधित पदार्थ मेफेन्टरमाइन के लिए पॉजिटिव पाया गया है।
शिवपाल ने गोवा में हुए 2023 नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था।

4. लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित होगी

  • 20 अगस्त को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित करने को मंजूरी दे दी है।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है।
  • इस बेंच की स्थापना से हाईकोर्ट से जुड़े मामलों के लिए लद्दाख के आम लोगों को अब जम्मू या श्रीनगर की तक नहीं जाना पड़ेगा।
  • इस बेंच की स्थापना के बाद लद्दाख के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए न्याय तक पहुंच आसान हो सकेगी। लद्दाख एक केंद्र शासित प्रदेश है।

निधन (DEATH)

5. दक्षिण भारतीय एक्टर्स सौकार जानकी का निधन

  • 21 अगस्त को दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन हो गया। वे 94 साल की थीं।
  • सौकार जानकी ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में काम किया और उनका फिल्मी करियर 70 सालों से ज्यादा रहा।
  • सौकार ने 1949-50 में एल.वी. प्रसाद की तेलुगु फिल्म ‘शवुकारु’ से फिल्मी करियर की शुरुआत। इसी फिल्म के कारण उन्हें ‘सौकार जानकी’ नाम से पहचान मिली।
  • सौकार ने 1952 में फिल्म ‘वाल्यापथ’ से तमिल सिनेमा में शुरुआत की थी और 1954 कन्नड़ फिल्म ‘देवकनिका’ से कन्नड़ सिनेमा में शुरुआत की।
  • सौकार तेलुगु और तमिल सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में शामिल थीं। उन्होंने अपने करियर में लगभग 400 फिल्मों में एक्टिंग की।
  • सौकार को ‘इरु कॉडगल’ के लिए तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला था।
  • 2022 में भारतीय सिनेमा और कला में योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया था।
सौकार जानकी ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में काम किया।

समझौता (AGREEMENT)

6. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने PhonePe के साथ MoU किया

  • 20 अगस्त को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने ऑनलाइन पेमेंट और फिनटेक कंपनी PhonePe के साथ एक समझौता (MoU) किया।
  • इस MoU के तहत सरकार और PhonePe मिलकर डिजिटल पेमेंट और फिनटेक के क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर काम करेंगे।
  • इस MoU का उद्देश्य MeitY और PhonePe के बीच डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और फिनटेक क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाना है।
  • PhonePe भारत की प्रमुख डिजिटल पेमेंट कंपनी है और MeitY भारत में डिजिटल टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कामों की देखरेख करता है।
  • इस MoU के तहत PhonePe के एंटरप्राइज डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ‘पल्सप्रो’ के मेट्रिक्स को पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान पोर्टल के साथ जोड़ा जाएगा।
  • पीएम गतिशक्ति में PhonePe प्लसप्रो के डेटा को पीएम गतिशक्ति पोर्टल में एंटीग्रेट किया जाएगा।
  • इस MoU से सरकार को अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों, बाजारों और आर्थिक गतिविधियों के रुझानों को समझने में मदद मिलेगी।
  • पोर्टल का प्रबंधन BISAG-N यानी, भासकाचर्या नहसंल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन एंड जीओ इंफोरमेटिक्स के सहयोग से किया जाएगा।
  • इन इनसाइट्स का इस्तेमाल राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग, इकोनॉमिकल एनालेसिस और शहरी-ग्रामीण विकास में किया जा सकेगा।

आज का इतिहास

  • 1639 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने जमीन खरीदकर मद्रास (चेन्नई) शहर की स्थापना की थी।
  • 1818 में भारत के पहले गवर्नर-जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का निधन हुआ था।
  • 1921 में महात्मा गांधी ने स्वदेशी आंदोलन को बढ़ावा देने और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए विदेशी कपड़ों की होली जलाई थी।
  • 2017 में भारत के सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करते हुए तत्काल तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) को असंवैधानिक करार दिया था।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

बिहार में सरकारी काम की रील बनाओ, 10 हजार पाओ:LIC को HDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिली, 21 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
उमरिया में मधुमक्खियों ने किसान पर किया हमला, मौत:खेत में गेहूं काटने के लिए गए थे बुजुर्ग, बोझा बांधते समय हादसा

April 12, 2026/
12:57 pm

उमरिया के इंदवार थाना क्षेत्र के पनपथा गांव में मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई।...

Hanuman Ansh Box Office Collection

September 2, 2026/
4:20 pm

25 मिनट पहले कॉपी लिंक नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस...

विजय थलपति फिल्म 'जन नायकन' पर सेंसर का निर्णय कल:रिवाइजिंग कमेटी करेगी नई स्क्रीनिंग, फिल्म देखने के बाद सर्टिफिकेट को लेकर होगा फैसला

March 16, 2026/
5:13 pm

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलपति की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर सेंसर से जुड़ा विवाद अभी तक खत्म...

अक्षय को OMG-2 से दूर रखना चाहते थे परेश रावल:फिल्म का क्रेडिट मांगने पर भड़के मेकर्स; बोले- फिल्म की कहानी चुराना चाहते थे परेश

July 18, 2026/
4:30 am

फिल्म ‘ओएमजी-2’ के निर्माता अश्विन वर्दे ने अभिनेता परेश रावल के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। अश्विन ने परेश के...

KKRs Angkrish Raghuvanshi Out of IPL 2026 After Injury

May 22, 2026/
8:48 pm

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले कॉपी लिंक अंगकृष रघुवंशी कैच लेने की कोशिश में बॉलर वरुण चक्रवर्ती से टकरा गए थे।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Ladakh News | Jammu-Kashmir High Court Bench & IT Ministry PhonePe MoU

Ladakh News | Jammu-Kashmir High Court Bench & IT Ministry PhonePe MoU
  • Hindi News
  • Career
  • Ladakh News | Jammu Kashmir High Court Bench & IT Ministry PhonePe MoU

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति बने

  • 21 अगस्त को सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति की शपथ ली।
  • संसद में उन्हें 255 वोट मिले थे, जबकि विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद को 88 वोट मिले थे।
  • पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद ये पद खाली था।
  • बांग्लादेश में 1991 के बाद ये पहला मौका है जब राष्ट्रपति पद के लिए सीधी सीधी वोटिंग हुई है।
  • बीते कुछ दशकों में ये पद ज्यादातर आम सहमति से बिन किसी विरोध के भरा जाता था।
  • 2001 में आलमगीर पहली बार ठाकुरगांव-1 से सांसद बने थे और 2001-2005 तक आलमगीर राज्य कृषि मंत्री रहे।
  • BNP का पद संभाला और 10 साल तक महासचिव रहे।
  • राष्ट्रपति का चुनाव गुरुवार को संसद भवन में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ था।

2. भारत और जापान ने समुद्री सुरक्षा के लिए MoU साइन किया

  • 21 अगस्त को भारत और जापान के बीच नई दिल्ली में रक्षा मंत्रियों की बैठक हुई।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।
  • इस बैठक में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने, ‘मेक इन इंडिया’ के तहत रक्षा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और रणनीतिक विश्वास बढ़ाने पर चर्चा हुई।
  • दोनों मंत्रियों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन भी किया। इससे एक दिन पहले कोइजुमी ने मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान और आईएनएस चेन्नई का दौरा किया था।
  • भारत और जापान ने नौसैनिक जहाजों के संयुक्त विकास और निर्माण की संभावनाएं तलाशने पर भी सहमति जताई।
  • दोनों देशों ने मैरीटाइम डॉमेन अवेयरनेस (MDA), सूचना साझाकरण औरह्यूमन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ (HADR) जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाए।
  • भारत की ‘महासागर’ दृष्टि और जापान के FOIP विजन के बीच बेहतर तालमेल बनाया गया।
  • बैठक भारत-जापान के स्पेशल स्ट्रैटजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप की रक्षा एवं समुद्री क्षेत्र में और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो 3 दिन की यात्रा पर 19 अगस्त को भारत आए थे।

जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो 3 दिन की यात्रा पर 19 अगस्त को भारत आए थे।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन

  • 21 अगस्त को भारत के जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन लगा।
  • शिवपाल टोक्यो ओलिंपियन रहे हैं और दूसरी बार डोपिंग के दोषी पाए गए हैं।
  • शिवपाल नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी के डिसिप्लिनरी पैनल ने प्रतिबंधित पदार्थ मेथेंडिएनोन के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • 31 वर्षीय शिवपाल 2019 एशियन चैंपियनशिप में 86.23 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।
  • इससे पहले शिवपाल का सैंपल 2021 में हुए आउट-ऑफ-कंपटीशन टेस्ट में स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव आया था।
  • अगस्त 2022 में NADA के डिसिप्लिनरी पैनल ने उन्हें दोषी मानते हुए 4 साल का बैन लगाया था।
  • शिवपाल ने अपील में कहा था कि जिस सप्लीमेंट का उन्होंने इस्तेमाल किया था, उसमें प्रतिबंधित पदार्थ मिला हुआ था।
  • जनवरी 2023 में NADA के अपील पैनल ने उनका पक्ष स्वीकार करते हुए बैन को 4 साल से घटाकर 1 साल कर दिया। इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2023 में वापसी की थी।
  • शिवपाल ने वापसी के बाद जून 2023 में भुवनेश्वर में नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
  • स्प्रिंटर एमवी जिल्ना को भी दूसरे डोपिंग मामले में प्रोविजनली सस्पेंड किया गया है। उनका सैंपल प्रतिबंधित पदार्थ मेफेन्टरमाइन के लिए पॉजिटिव पाया गया है।
शिवपाल ने गोवा में हुए 2023 नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था।

शिवपाल ने गोवा में हुए 2023 नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था।

4. लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित होगी

  • 20 अगस्त को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित करने को मंजूरी दे दी है।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है।
  • इस बेंच की स्थापना से हाईकोर्ट से जुड़े मामलों के लिए लद्दाख के आम लोगों को अब जम्मू या श्रीनगर की तक नहीं जाना पड़ेगा।
  • इस बेंच की स्थापना के बाद लद्दाख के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए न्याय तक पहुंच आसान हो सकेगी। लद्दाख एक केंद्र शासित प्रदेश है।

निधन (DEATH)

5. दक्षिण भारतीय एक्टर्स सौकार जानकी का निधन

  • 21 अगस्त को दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन हो गया। वे 94 साल की थीं।
  • सौकार जानकी ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में काम किया और उनका फिल्मी करियर 70 सालों से ज्यादा रहा।
  • सौकार ने 1949-50 में एल.वी. प्रसाद की तेलुगु फिल्म ‘शवुकारु’ से फिल्मी करियर की शुरुआत। इसी फिल्म के कारण उन्हें ‘सौकार जानकी’ नाम से पहचान मिली।
  • सौकार ने 1952 में फिल्म ‘वाल्यापथ’ से तमिल सिनेमा में शुरुआत की थी और 1954 कन्नड़ फिल्म ‘देवकनिका’ से कन्नड़ सिनेमा में शुरुआत की।
  • सौकार तेलुगु और तमिल सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में शामिल थीं। उन्होंने अपने करियर में लगभग 400 फिल्मों में एक्टिंग की।
  • सौकार को ‘इरु कॉडगल’ के लिए तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला था।
  • 2022 में भारतीय सिनेमा और कला में योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया था।
सौकार जानकी ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में काम किया।

सौकार जानकी ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में काम किया।

समझौता (AGREEMENT)

6. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने PhonePe के साथ MoU किया

  • 20 अगस्त को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने ऑनलाइन पेमेंट और फिनटेक कंपनी PhonePe के साथ एक समझौता (MoU) किया।
  • इस MoU के तहत सरकार और PhonePe मिलकर डिजिटल पेमेंट और फिनटेक के क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर काम करेंगे।
  • इस MoU का उद्देश्य MeitY और PhonePe के बीच डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और फिनटेक क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाना है।
  • PhonePe भारत की प्रमुख डिजिटल पेमेंट कंपनी है और MeitY भारत में डिजिटल टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कामों की देखरेख करता है।
  • इस MoU के तहत PhonePe के एंटरप्राइज डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ‘पल्सप्रो’ के मेट्रिक्स को पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान पोर्टल के साथ जोड़ा जाएगा।
  • पीएम गतिशक्ति में PhonePe प्लसप्रो के डेटा को पीएम गतिशक्ति पोर्टल में एंटीग्रेट किया जाएगा।
  • इस MoU से सरकार को अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों, बाजारों और आर्थिक गतिविधियों के रुझानों को समझने में मदद मिलेगी।
  • पोर्टल का प्रबंधन BISAG-N यानी, भासकाचर्या नहसंल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन एंड जीओ इंफोरमेटिक्स के सहयोग से किया जाएगा।
  • इन इनसाइट्स का इस्तेमाल राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग, इकोनॉमिकल एनालेसिस और शहरी-ग्रामीण विकास में किया जा सकेगा।

आज का इतिहास

  • 1639 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने जमीन खरीदकर मद्रास (चेन्नई) शहर की स्थापना की थी।
  • 1818 में भारत के पहले गवर्नर-जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का निधन हुआ था।
  • 1921 में महात्मा गांधी ने स्वदेशी आंदोलन को बढ़ावा देने और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए विदेशी कपड़ों की होली जलाई थी।
  • 2017 में भारत के सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करते हुए तत्काल तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) को असंवैधानिक करार दिया था।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

बिहार में सरकारी काम की रील बनाओ, 10 हजार पाओ:LIC को HDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिली, 21 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket