Wednesday, 14 Oct 2026 | 01:24 AM

Trending :

EXCLUSIVE

नेपाल बाढ़ में बैंक का लॉकर बहा, ₹57 लाख लूटे:सेफ तोड़कर कैश निकालने के आरोप में 29 हिरासत में

नेपाल में भीषण बाढ़ के दौरान भोटेकोशी इलाके से एक बैंक का लॉकर बहकर कई किलोमीटर दूर पहुंच गया। बाद में धादिंग में मिले इस लॉकर को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने के आरोप में पुलिस ने 29 लोगों को हिरासत में लिया है। धादिंग पुलिस के मुताबिक, सेफ 10 सितंबर को रसुवा के भोटेकोशी इलाके में आई बाढ़ में बह गया था। यह बाद में धादिंग के गलछी ग्रामीण नगरपालिका-4 में बेलखुखोला के पास त्रिशूली नदी किनारे मिला।

लॉकर तोड़कर निकाली कैश पुलिस को 12 सितंबर को सूचना मिली कि कुछ स्थानीय लोगों ने सेफ तोड़कर उसके अंदर रखी रकम निकाल ली है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती तलाशी में पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों के पास से 92,68,505 नेपाली रुपए यानी करीब 57 लाख रुपए बरामद किए। हिरासत में लिए गए लोगों की उम्र 19 से 49 साल के बीच है। इनमें ज्यादातर गलछी-4 के मस्तार के रहने वाले हैं। कुछ लोग गलछी-6 के आदमघाट और सिद्धलेक-7 के आदमतार के रहने वाले हैं। कुछ मूल रूप से चितवन और परसा के हैं और फिलहाल धादिंग में रह रहे हैं।

पुलिस खंगाल रही कैश का स्रोत पुलिस अब बरामद रकम के स्रोत का पता लगा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि लॉकर तोड़ने और कैश निकालने की घटना में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

महिला के शव से बालियां चुराने वाले 2 गिरफ्तार इसी दौरान नेपाल में बाढ़ से जुड़ी एक और चोरी का मामला सामने आया। नारायणी नदी में बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए एक महिला के शव से सोने की बालियां निकालने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की। वीडियो में दो लोग बाढ़ में बहकर आए महिला के शव से कथित तौर पर सोने की बालियां निकालते दिखाई दे रहे हैं। बाढ़ में 626 मौतें, 2,426 लापता नेपाल की आपदा प्राधिकरण के शनिवार के अपडेट के मुताबिक, बाढ़ में 626 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,426 लोग लापता हैं। शुक्रवार रात तक लापता लोगों की संख्या 1,924 थी। वहीं, 517 विदेशी नागरिकों का भी अब तक पता नहीं चल पाया है। बाढ़ के बाद खोज और बचाव अभियान जारी है। खबर अपडेट हो रही है…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रम्प ने माना- ईरान के डर से प्लेन बदलना पड़ा:हमला होता तो पहले वाले पर होता; ट्रक में छिपकर दूसरे प्लेन तक पहुंचे

August 12, 2026/
8:02 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मान लिया है कि उन्होंने पिछले महीने तुर्किए में ईरान के डर से प्लेन बदला...

RBI सरकार को देगा ₹2.87 लाख करोड़ का डिविडेंड:पिछले साल से 7% की बढ़ोतरी; ईरान-इजराइल संकट के बीच खजाने को मिलेगी बड़ी राहत

May 22, 2026/
7:05 pm

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को ₹2,86,588.46 करोड़ का डिविडेंड (प्रोफिट का हिस्सा)...

NTR Jr Birthday Interesting Facts; Looks Trolling

May 20, 2026/
4:30 am

3 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक जूनियर एनटीआर के लुक्स और वजन को लेकर मजाक उड़ाया गया, आज ग्लोबल...

अक्षय की वेलकम टू द जंगल का दुबई शूट कैंसिल:तनाव के चलते मेकर्स अब मुंबई में बनाएंगे सेट, शाहरुख की किंग का भी शेड्यलू बिगड़ा

March 31, 2026/
3:30 pm

ईरान-इजरायल जंग के बीच कई देशों में तनाव है, जिससे कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का शेड्यूल बदला जा रहा...

authorimg

March 10, 2026/
2:15 pm

How Temperatures Affect Your Heart: इस बार गर्मी का असर कुछ ज्यादा देखने को मिल रहा है. मार्च का महीना...

ट्रम्प बोले- चीन-रूस जंग में आए तो अंजाम बुरा होगा:पुतिन-जिनपिंग ने मुझे यकीन दिलाया, वे ईरान को हथियार नहीं देंगे

July 25, 2026/
7:05 am

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि चीन या रूस ईरान युद्ध में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

नेपाल बाढ़ में बैंक का लॉकर बहा, ₹57 लाख लूटे:सेफ तोड़कर कैश निकालने के आरोप में 29 हिरासत में

नेपाल बाढ़ में बैंक का लॉकर बहा, ₹57 लाख लूटे:सेफ तोड़कर कैश निकालने के आरोप में 29 हिरासत में

नेपाल में भीषण बाढ़ के दौरान भोटेकोशी इलाके से एक बैंक का लॉकर बहकर कई किलोमीटर दूर पहुंच गया। बाद में धादिंग में मिले इस लॉकर को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने के आरोप में पुलिस ने 29 लोगों को हिरासत में लिया है। धादिंग पुलिस के मुताबिक, सेफ 10 सितंबर को रसुवा के भोटेकोशी इलाके में आई बाढ़ में बह गया था। यह बाद में धादिंग के गलछी ग्रामीण नगरपालिका-4 में बेलखुखोला के पास त्रिशूली नदी किनारे मिला।

लॉकर तोड़कर निकाली कैश पुलिस को 12 सितंबर को सूचना मिली कि कुछ स्थानीय लोगों ने सेफ तोड़कर उसके अंदर रखी रकम निकाल ली है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती तलाशी में पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों के पास से 92,68,505 नेपाली रुपए यानी करीब 57 लाख रुपए बरामद किए। हिरासत में लिए गए लोगों की उम्र 19 से 49 साल के बीच है। इनमें ज्यादातर गलछी-4 के मस्तार के रहने वाले हैं। कुछ लोग गलछी-6 के आदमघाट और सिद्धलेक-7 के आदमतार के रहने वाले हैं। कुछ मूल रूप से चितवन और परसा के हैं और फिलहाल धादिंग में रह रहे हैं।

पुलिस खंगाल रही कैश का स्रोत पुलिस अब बरामद रकम के स्रोत का पता लगा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि लॉकर तोड़ने और कैश निकालने की घटना में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

महिला के शव से बालियां चुराने वाले 2 गिरफ्तार इसी दौरान नेपाल में बाढ़ से जुड़ी एक और चोरी का मामला सामने आया। नारायणी नदी में बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए एक महिला के शव से सोने की बालियां निकालने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की। वीडियो में दो लोग बाढ़ में बहकर आए महिला के शव से कथित तौर पर सोने की बालियां निकालते दिखाई दे रहे हैं। बाढ़ में 626 मौतें, 2,426 लापता नेपाल की आपदा प्राधिकरण के शनिवार के अपडेट के मुताबिक, बाढ़ में 626 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,426 लोग लापता हैं। शुक्रवार रात तक लापता लोगों की संख्या 1,924 थी। वहीं, 517 विदेशी नागरिकों का भी अब तक पता नहीं चल पाया है। बाढ़ के बाद खोज और बचाव अभियान जारी है। खबर अपडेट हो रही है…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket