Tuesday, 15 Sep 2026 | 02:50 PM

Trending :

EXCLUSIVE

कस्बों में डॉक्टरों की खुशामद:60 लाख तक प्री बोनस, मुफ्त फ्लैट-कार दे रहे, आधी रात कार पंक्चर तो भी सेवक हाजिर; कनाडा में चिकित्सकों की कमी

कनाडा की पहचान जिस स्वास्थ्य व्यवस्था से थी, वही आज डॉक्टरों की भारी कमी की वजह से गंभीर संकट में है। देश की करीब 25% आबादी के पास अपना फैमिली डॉक्टर नहीं है। हालात ऐसे हैं कि छोटे शहर डॉक्टरों को नियुक्त करने के लिए एक-दूसरे से होड़ कर रहे हैं। कस्बों और शहर में आईपीएल नीलामी की तरह डॉक्टरों पर बोली लगा रहे हैं। कहीं, डॉक्टरों को रिझाने के लिए मेयर खुद गाइड बन रहे हैं तो कहीं मुफ्त कार, तो कहीं कोई फ्लैट दे रहा है। अल्बर्टा प्रांत के स्टेटलर कस्बे की कहानी से इसे समझ सकते हैं। स्टेटलर और इसके आसपास के इलाके की आबादी करीब 12 हजार है। कोरोना के बाद कई डॉक्टर मानसिक थकावट के कारण जल्दी रिटायरमेंट ले रहे हैं। 2023 में यहां के 14 फैमिली डॉक्टरों में से 7 ने रिटायरमेंट या ट्रांसफर ले लिया। हालात इतने बिगड़े कि डॉक्टरों की कमी के कारण इमरजेंसी विभाग कुछ दिनों तक बंद रहने लगा। तब मेयर समेत अन्य नेताओं ने बैठक बुलाई। भर्ती टीम के प्रमुख डीन लोवेल बताते हैं, ‘वह संकट का समय था। हमने तय किया कि हम डॉक्टरों को सिर्फ सैलरी नहीं, बल्कि एक वीआईपी लाइफस्टाइल ऑफर करेंगे।’ स्टेटलर ने 7 नए डॉक्टर लाने के लिए करीब 2.5 करोड़ रु. खर्च किए। मेयर ने डॉक्टर के लिए गाइड बनना तय किया। डॉक्टरों के परिवार की हर जरूरत पूरी करने के लिए एक व्यक्ति की नियुक्ति की गई है। चाहे रात 12 बजे कार का टायर पंक्चर हो जाए या बच्चों के लिए बेस्ट स्कूल और आइसक्रीम पार्लर खोजना हो। वो व्यक्ति तैयार मिलेगा। घाना से आई डॉ. एवुरा कंकम बताती हैं, ‘जब मैं कस्बे में गई, मेरे बच्चे परेशान हो रहे थे, लेकिन यहां के अपनेपन ने दिल जीत लिया।’ तथ्य – स्टेटलर में आए 7 नए डॉक्टरों में से 6 नाइजीरिया से स्टेटलर में आए 7 नए डॉक्टरों में से 6 नाइजीरिया से हैं। भर्ती टीम के प्रमुख डीन लोवेल कहते हैं, ‘नाइजीरिया जैसे देश डॉक्टर ट्रेंड करते हैं और हम उन्हें ले आते हैं।’ डॉक्टरों को लुभाने के तरीके, नकद बोनस – ओंटारियो के कई कस्बे 60 लाख रु. तक का नकद बोनस दे रहे हैं। वहीं, स्टेटलर हर डॉक्टर को 30 से 43 लाख रु. का नकद जॉइनिंग बोनस दिया गया। लग्जरी सुविधाएं – एक साल के लिए मुफ्त कार और गोल्फ क्लब की मेंबरशिप। ओंटारियो के मुख्यमंत्री डग फोर्ड ने तो डॉक्टरों को अपना फोन नंबर तक दे दिया है कि ‘बस एक कॉल करो और यहां आ जाओ।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दावा- बाब अल-मंदेब पर कब्जे के करीब हूती विद्रोही:दुनिया के अहम समुद्री रास्ते पर खतरा बढ़ा; यमनी फोर्स पेरिम द्वीप छोड़कर भागी

September 11, 2026/
3:15 pm

यमन के हूती विद्रोही बाब अल-मंदेब पर कब्जे के करीब पहुंच गए हैं। यह यह द्वीप बाब अल-मंदेब स्ट्रेट में...

विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार के विधायक ने रचा इतिहास, बने पहले विधायक...

May 11, 2026/
7:48 am

29 वर्षीय एस कीर्तना, शिवकाशी में सात दशकों के पुरुष वर्चस्व को तोड़कर निर्वाचन क्षेत्र की पहली महिला विधायक बनीं...

राघव चड्ढा पर नवजोत कौर का दावा:प्रियंका चोपड़ा ने राघव को BJP जॉइन कराई; सीनियर लीडर्स से की थी सिफारिश

April 29, 2026/
5:37 pm

पंजाब की पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा को लेकर कहा कि...

सिंधिया का 3 दिवसीय शिवपुरी दौरा आज से:छात्रावास, पंचायत भवन, सीवेज प्लांट और अदानी सीएसआर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे

April 25, 2026/
6:19 am

शिवपुरी में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 25 अप्रैल से तीन दिन के शिवपुरी दौरे पर...

मैंगो हेल्थ टिप्स: आम खाने के बाद पानी की कमी होनी चाहिए या नहीं... क्या होता है नुकसान?

March 25, 2026/
8:38 pm

आम के स्वास्थ्य संबंधी सुझाव: गर्मी का मौसम आते ही सबसे ज्यादा आम की चर्चा होती है। अपनी मिठास और...

Rishabh Pant LSG Captaincy Resign Update; IPL 2026

May 29, 2026/
5:30 pm

स्पोर्ट्स डेस्क11 मिनट पहले कॉपी लिंक ऋषभ पंत ने IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) की कप्तानी छोड़ने का फैसला...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

कस्बों में डॉक्टरों की खुशामद:60 लाख तक प्री बोनस, मुफ्त फ्लैट-कार दे रहे, आधी रात कार पंक्चर तो भी सेवक हाजिर; कनाडा में चिकित्सकों की कमी

कस्बों में डॉक्टरों की खुशामद:60 लाख तक प्री बोनस, मुफ्त फ्लैट-कार दे रहे, आधी रात कार पंक्चर तो भी सेवक हाजिर; कनाडा में चिकित्सकों की कमी

कनाडा की पहचान जिस स्वास्थ्य व्यवस्था से थी, वही आज डॉक्टरों की भारी कमी की वजह से गंभीर संकट में है। देश की करीब 25% आबादी के पास अपना फैमिली डॉक्टर नहीं है। हालात ऐसे हैं कि छोटे शहर डॉक्टरों को नियुक्त करने के लिए एक-दूसरे से होड़ कर रहे हैं। कस्बों और शहर में आईपीएल नीलामी की तरह डॉक्टरों पर बोली लगा रहे हैं। कहीं, डॉक्टरों को रिझाने के लिए मेयर खुद गाइड बन रहे हैं तो कहीं मुफ्त कार, तो कहीं कोई फ्लैट दे रहा है। अल्बर्टा प्रांत के स्टेटलर कस्बे की कहानी से इसे समझ सकते हैं। स्टेटलर और इसके आसपास के इलाके की आबादी करीब 12 हजार है। कोरोना के बाद कई डॉक्टर मानसिक थकावट के कारण जल्दी रिटायरमेंट ले रहे हैं। 2023 में यहां के 14 फैमिली डॉक्टरों में से 7 ने रिटायरमेंट या ट्रांसफर ले लिया। हालात इतने बिगड़े कि डॉक्टरों की कमी के कारण इमरजेंसी विभाग कुछ दिनों तक बंद रहने लगा। तब मेयर समेत अन्य नेताओं ने बैठक बुलाई। भर्ती टीम के प्रमुख डीन लोवेल बताते हैं, ‘वह संकट का समय था। हमने तय किया कि हम डॉक्टरों को सिर्फ सैलरी नहीं, बल्कि एक वीआईपी लाइफस्टाइल ऑफर करेंगे।’ स्टेटलर ने 7 नए डॉक्टर लाने के लिए करीब 2.5 करोड़ रु. खर्च किए। मेयर ने डॉक्टर के लिए गाइड बनना तय किया। डॉक्टरों के परिवार की हर जरूरत पूरी करने के लिए एक व्यक्ति की नियुक्ति की गई है। चाहे रात 12 बजे कार का टायर पंक्चर हो जाए या बच्चों के लिए बेस्ट स्कूल और आइसक्रीम पार्लर खोजना हो। वो व्यक्ति तैयार मिलेगा। घाना से आई डॉ. एवुरा कंकम बताती हैं, ‘जब मैं कस्बे में गई, मेरे बच्चे परेशान हो रहे थे, लेकिन यहां के अपनेपन ने दिल जीत लिया।’ तथ्य – स्टेटलर में आए 7 नए डॉक्टरों में से 6 नाइजीरिया से स्टेटलर में आए 7 नए डॉक्टरों में से 6 नाइजीरिया से हैं। भर्ती टीम के प्रमुख डीन लोवेल कहते हैं, ‘नाइजीरिया जैसे देश डॉक्टर ट्रेंड करते हैं और हम उन्हें ले आते हैं।’ डॉक्टरों को लुभाने के तरीके, नकद बोनस – ओंटारियो के कई कस्बे 60 लाख रु. तक का नकद बोनस दे रहे हैं। वहीं, स्टेटलर हर डॉक्टर को 30 से 43 लाख रु. का नकद जॉइनिंग बोनस दिया गया। लग्जरी सुविधाएं – एक साल के लिए मुफ्त कार और गोल्फ क्लब की मेंबरशिप। ओंटारियो के मुख्यमंत्री डग फोर्ड ने तो डॉक्टरों को अपना फोन नंबर तक दे दिया है कि ‘बस एक कॉल करो और यहां आ जाओ।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket