Tuesday, 15 Sep 2026 | 06:42 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Amitabh Bachchan Retirement Rumors | Actor Statement On Blog Controversy

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर अमिताभ बच्चन ने काम से रिटायरमेंट लेने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखी एक बात का मीडिया में गलत मतलब निकाले जाने पर अमिताभ ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने साफ किया कि ब्लॉग में लिखे अंग्रेजी वाक्य ‘टाइम टू रिटायर’ का मतलब देर रात सोने जाना था, न कि एक्टिंग से संन्यास लेना।

अमिताभ ने मीडिया में सबसे पहले खबर देने की होड़ और बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की प्रवृत्ति पर भी तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

‘टाइम टू रिटायर’ का मतलब सोने जाना था, काम छोड़ना नहीं अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग पोस्ट के बाद मीडिया में उनके काम से दूरी बनाने और रिटायरमेंट लेने की चर्चा शुरू हो गई थी। इस पर सफाई देते हुए अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, “जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं।”

उन्होंने बताया कि ब्लॉग के अंत में उन्होंने देर रात होने के कारण सोने जाने के संदर्भ में लिखा था कि अब सोने का समय हो गया है। लेकिन लोगों ने इसका गलत मतलब निकाल लिया और काम से संन्यास की खबरें चला दीं।

‘अटेंशन पाने के लिए बात का गलत मतलब निकाला जाता है’ अमिताभ ने खबरों में सबसे पहले बनने की होड़ पर सवाल उठाए। उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि ध्यान और पैसा पाने की इस दौड़ में कई बार सच्चाई को अनदेखा कर दिया जाता है।

उन्होंने लिखा, “लोग सबसे पहले आने की बेचैनी में बात का गलत मतलब निकालते हैं, भले ही खबर देने वालों को भाषा की सही समझ न हो। इसे सच दिखाने के लिए फालतू बातें जोड़ दी जाती हैं। जब कंटेंट खरीदा हुआ होता है, तो उसकी लागत वसूलनी ही पड़ती है। यह बिजनेस है और सच्चाई को किनारे कर दिया जाता है।”

लिखा- जो नहीं बोला था वो भी छप गया अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस विषय में दो पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जो बोला था छप गया, जो नहीं बोला था वो भी छप गया! बोलो?” वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जो कहते हैं, वो भाषा तो समझ नहीं पाते और अपनी मनगढ़ंत समझ को छापकर समझाने लगते हैं।” अमिताभ ने ब्लॉग के अंत में मजाकिया लहजे में लिखा कि वे अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनके इस ब्लॉग को तोड़-मरोड़कर क्या बनाया जाएगा।

पोस्ट के बाद आईं रिटायरमेंट की खबरें दरअसल अमिताभ ने अपने एक ब्लॉग में लिखा था कि अब उनके लिए टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) होस्टिंग करना मुश्किल होता जा रहा है। उनके एक पोस्ट के बाद से ही उनके रिटायरमेंट की खबरों ने जोर पकड़ लिया था।

उन्होंने बताया कि शो में आने वाले कई कंटेस्टेंट अपने जीवन के बेहद दुखद और गंभीर व्यक्तिगत किस्से सुनाते हैं। अमिताभ के मुताबिक, एक होस्ट के रूप में उन गहरी भावनाओं को संभालते हुए शो को आगे जारी रखना बहुत मुश्किल हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें

अमिताभ बच्चन बोले- खाली हाथ आए थे, ऐसे ही जाएंगे:बिग बी ने जिंदगी के ‘क्यों’ और ‘कैसे’ पर किया चिंतन, खुद से सवाल-जवाब किए

एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में जीवन और उसके अर्थ को लेकर एक नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक पूरा दिन शांति में रहकर खुद से सवाल-जवाब करते हुए बिताया। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका में दो EA-18 फाइटर जेट क्रैश:एयर शो के दौरान हवा में टकराए, कुछ सेकेंड पहले 4 क्रू मेंबर सुरक्षित निकले

May 18, 2026/
1:30 am

अमेरिका में रविवार को दो फाइटर जेट क्रैश हो गए। हादसा इडाहो स्थित माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर एयर...

इंदौर अक्षय हत्याकांड के आरोपी जबलपुर में छिपे थे:पुलिस ने दबिश देकर तीन को पकड़ा; 100km दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था

March 20, 2026/
12:05 am

इंदौर में अक्षय शर्मा की हत्या को अंजाम देकर फरार हुए तीन आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर इंदौर...

ग्वालियर में प्लास्टिक के लालच में फैक्ट्री में घुसा नाबालिग:सिक्योरिटी इंचार्ज ने बंधक बनाकर पीटा, कुर्सी से बांध दिया, रात को पुलिस पहुंची तो छोड़ा

March 21, 2026/
12:50 am

ग्वालियर में यूनीपेच फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल फांदकर एक नाबालिग प्लास्टिक चोरी कर बेचने के लालच में अंदर दाखिल हो...

US President Donald Trump. (IMAGE: REUTERS)

February 20, 2026/
7:13 pm

आखरी अपडेट:20 फरवरी, 2026, 19:13 IST यह टिप्पणी ओपीएस द्वारा सार्वजनिक रूप से अन्नाद्रमुक में लौटने की इच्छा व्यक्त करने...

IPL 2026; KKR के खिलाफ ईशान का नहीं चला बल्ला:14 रन बनाकर आउट; 8वें ओवर में लगातार 3 चौके जड़े; SRH का कोलकात्ता से मुकाबला

April 2, 2026/
3:00 pm

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला जा रहा...

मस्क की नेटवर्थ एक-हफ्ते में रिकॉर्ड ₹33.13 लाख करोड़ घटी:यह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति से ज्यादा; स्पेसएक्स का शेयर 16% गिरा

June 24, 2026/
11:42 am

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के कुछ दिनों बाद ही इलॉन मस्क की नेटवर्थ में अब तक की रिकॉर्ड गिरावट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Amitabh Bachchan Retirement Rumors | Actor Statement On Blog Controversy

Amitabh Bachchan Retirement Rumors | Actor Statement On Blog Controversy

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर अमिताभ बच्चन ने काम से रिटायरमेंट लेने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखी एक बात का मीडिया में गलत मतलब निकाले जाने पर अमिताभ ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने साफ किया कि ब्लॉग में लिखे अंग्रेजी वाक्य ‘टाइम टू रिटायर’ का मतलब देर रात सोने जाना था, न कि एक्टिंग से संन्यास लेना।

अमिताभ ने मीडिया में सबसे पहले खबर देने की होड़ और बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की प्रवृत्ति पर भी तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

‘टाइम टू रिटायर’ का मतलब सोने जाना था, काम छोड़ना नहीं अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग पोस्ट के बाद मीडिया में उनके काम से दूरी बनाने और रिटायरमेंट लेने की चर्चा शुरू हो गई थी। इस पर सफाई देते हुए अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, “जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं।”

उन्होंने बताया कि ब्लॉग के अंत में उन्होंने देर रात होने के कारण सोने जाने के संदर्भ में लिखा था कि अब सोने का समय हो गया है। लेकिन लोगों ने इसका गलत मतलब निकाल लिया और काम से संन्यास की खबरें चला दीं।

‘अटेंशन पाने के लिए बात का गलत मतलब निकाला जाता है’ अमिताभ ने खबरों में सबसे पहले बनने की होड़ पर सवाल उठाए। उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि ध्यान और पैसा पाने की इस दौड़ में कई बार सच्चाई को अनदेखा कर दिया जाता है।

उन्होंने लिखा, “लोग सबसे पहले आने की बेचैनी में बात का गलत मतलब निकालते हैं, भले ही खबर देने वालों को भाषा की सही समझ न हो। इसे सच दिखाने के लिए फालतू बातें जोड़ दी जाती हैं। जब कंटेंट खरीदा हुआ होता है, तो उसकी लागत वसूलनी ही पड़ती है। यह बिजनेस है और सच्चाई को किनारे कर दिया जाता है।”

लिखा- जो नहीं बोला था वो भी छप गया अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस विषय में दो पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जो बोला था छप गया, जो नहीं बोला था वो भी छप गया! बोलो?” वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जो कहते हैं, वो भाषा तो समझ नहीं पाते और अपनी मनगढ़ंत समझ को छापकर समझाने लगते हैं।” अमिताभ ने ब्लॉग के अंत में मजाकिया लहजे में लिखा कि वे अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनके इस ब्लॉग को तोड़-मरोड़कर क्या बनाया जाएगा।

पोस्ट के बाद आईं रिटायरमेंट की खबरें दरअसल अमिताभ ने अपने एक ब्लॉग में लिखा था कि अब उनके लिए टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) होस्टिंग करना मुश्किल होता जा रहा है। उनके एक पोस्ट के बाद से ही उनके रिटायरमेंट की खबरों ने जोर पकड़ लिया था।

उन्होंने बताया कि शो में आने वाले कई कंटेस्टेंट अपने जीवन के बेहद दुखद और गंभीर व्यक्तिगत किस्से सुनाते हैं। अमिताभ के मुताबिक, एक होस्ट के रूप में उन गहरी भावनाओं को संभालते हुए शो को आगे जारी रखना बहुत मुश्किल हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें

अमिताभ बच्चन बोले- खाली हाथ आए थे, ऐसे ही जाएंगे:बिग बी ने जिंदगी के ‘क्यों’ और ‘कैसे’ पर किया चिंतन, खुद से सवाल-जवाब किए

एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में जीवन और उसके अर्थ को लेकर एक नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक पूरा दिन शांति में रहकर खुद से सवाल-जवाब करते हुए बिताया। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket