Wednesday, 23 Sep 2026 | 05:03 PM

Trending :

IIT Bombay Professor Suryanarayana Dulla Controversy

  • Hindi News
  • Career
  • IIT Bombay Professor Suryanarayana Dulla Controversy | Student Death News

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद इस संस्थान के जिस प्रोफेसर की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह सूर्यनारायण दूल्ला हैं। प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला IIT बॉम्बे के ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं। वे एक दशक से भी ज्यादा समय से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं।

उनकी छात्र प्रशासन से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका रही है। वे JEE एडवांस्ड, UCEED और CEED जैसी परीक्षाओं के आयोजन में भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने के लिए जाने जाते हैं।

IIT बॉम्बे से पहले बेंगलुरु में की जॉब

प्रोफेसर दूल्ला ने IIT बॉम्बे में नौकरी करने से पहले बेंगलुरु में पावर रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंसल्टेंट्स में काम किया। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद में ‘मशीन 2 मशीन’ के साथ काम किया। बाद में उन्हें IIT बॉम्बे में बतौर प्रोफेसर नौकरी मिली।

कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित

प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला को 2021 में प्रो. एस.पी. सुखात्मे एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड, 2017 में IIT बॉम्बे एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड सहित अन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम के अनुसार, प्रोफेसर दुल्ला संस्थान के फैकल्टी सदस्य बने हुए हैं। उन्हें केवल डीन के पद से अस्थायी रूप से हटाया गया है।

सुसाइड केस से कैसे जुड़ा प्रोफेसर का नाम

मिड सेमेस्टर एग्जाम के दौरान छात्र साहिल वाकोड़े को मोबाइल फोन में AI का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। उस पर आरोप था कि वो चैट जीपीटी से नकल करके एग्जाम दे रहा था। इस दौरान कोर्स इंस्ट्रक्टर और इनविजिलेटर प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला ने साहिल को पकड़ा। इसकी जानकारी संस्थान के बाकी अधिकारियों को भी दी। इसके बाद छात्र ने सुसाइड कर लिया।

सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने प्रोफेसर दुल्ला पर आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी, एसटी एक्ट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। छात्र के परिवार ने मानसिक उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए हैं।

फैकल्टी ने किया सस्पेंशन का विरोध

फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच में जुटी हुई है। हालांकि, IIT बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने उनके सस्पेंशन का विरोध किया है। उनका कहना है कि प्रोफेसर ने वही किया जो एक इनविजिलेटर का काम होता है। कई संस्थानों ने उनके समर्थन में रैली भी निकाली है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

IIT बॉम्बे में 7 महीनों में तीसरा स्‍टूडेंट सुसाइड: 5 सालों में 67 IIT स्‍टूडेंट्स ने की आत्‍महत्‍या, सबसे ज्‍यादा IIT खड़गपुर में

मुंबई के IIT बॉम्बे में 18 सितंबर 2026 की शाम सेकेंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। साहिल महाराष्ट्र के यवतमाल का रहने वाला था। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
क्या राहुल की तरह बिगाड़ी जा रही निशांत की इमेज:सोशल मीडिया ट्रोल पर JDU नेता चुप क्यों, बॉडी लैंग्वेज सुधारने के लिए क्या करेंगे

May 11, 2026/
5:13 am

सम्राट सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र बन गए...

बस अनियंत्रित होकर ऑटो से टकराई:ऑटो चालक घायल, हालत गंभीर; सभी यात्री सुरक्षित

April 30, 2026/
5:41 pm

रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर माड़ौ हरदी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बस...

Hours after the press conference, Chadha, Pathak and Mittal went to the BJP headquarters in New Delhi and joined the ruling party.

April 25, 2026/
9:42 am

आखरी अपडेट:25 अप्रैल, 2026, 09:42 IST कांग्रेस की गणना यह है कि अगर भगवंत मान सरकार गिरती है, तो आम...

पेप्सिको 2030 तक भारत में ₹5,700 करोड़ निवेश करेगी:मध्य प्रदेश, असम और तमिलनाडु में नए प्लांट लगेंगे; फूड-स्नैक्स बिजनेस को बढ़ाने पर फोकस

May 19, 2026/
5:43 pm

फूड और बेवरेजेस सेक्टर की दिग्गज ग्लोबल कंपनी पेप्सिको साल 2030 तक भारत में ₹5,700 करोड़ का निवेश करेगी। कंपनी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

IIT Bombay Professor Suryanarayana Dulla Controversy

IIT Bombay Professor Suryanarayana Dulla Controversy
  • Hindi News
  • Career
  • IIT Bombay Professor Suryanarayana Dulla Controversy | Student Death News

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद इस संस्थान के जिस प्रोफेसर की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह सूर्यनारायण दूल्ला हैं। प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला IIT बॉम्बे के ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं। वे एक दशक से भी ज्यादा समय से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं।

उनकी छात्र प्रशासन से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका रही है। वे JEE एडवांस्ड, UCEED और CEED जैसी परीक्षाओं के आयोजन में भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने के लिए जाने जाते हैं।

IIT बॉम्बे से पहले बेंगलुरु में की जॉब

प्रोफेसर दूल्ला ने IIT बॉम्बे में नौकरी करने से पहले बेंगलुरु में पावर रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंसल्टेंट्स में काम किया। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद में ‘मशीन 2 मशीन’ के साथ काम किया। बाद में उन्हें IIT बॉम्बे में बतौर प्रोफेसर नौकरी मिली।

कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित

प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला को 2021 में प्रो. एस.पी. सुखात्मे एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड, 2017 में IIT बॉम्बे एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड सहित अन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम के अनुसार, प्रोफेसर दुल्ला संस्थान के फैकल्टी सदस्य बने हुए हैं। उन्हें केवल डीन के पद से अस्थायी रूप से हटाया गया है।

सुसाइड केस से कैसे जुड़ा प्रोफेसर का नाम

मिड सेमेस्टर एग्जाम के दौरान छात्र साहिल वाकोड़े को मोबाइल फोन में AI का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। उस पर आरोप था कि वो चैट जीपीटी से नकल करके एग्जाम दे रहा था। इस दौरान कोर्स इंस्ट्रक्टर और इनविजिलेटर प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला ने साहिल को पकड़ा। इसकी जानकारी संस्थान के बाकी अधिकारियों को भी दी। इसके बाद छात्र ने सुसाइड कर लिया।

सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने प्रोफेसर दुल्ला पर आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी, एसटी एक्ट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। छात्र के परिवार ने मानसिक उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए हैं।

फैकल्टी ने किया सस्पेंशन का विरोध

फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच में जुटी हुई है। हालांकि, IIT बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने उनके सस्पेंशन का विरोध किया है। उनका कहना है कि प्रोफेसर ने वही किया जो एक इनविजिलेटर का काम होता है। कई संस्थानों ने उनके समर्थन में रैली भी निकाली है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

IIT बॉम्बे में 7 महीनों में तीसरा स्‍टूडेंट सुसाइड: 5 सालों में 67 IIT स्‍टूडेंट्स ने की आत्‍महत्‍या, सबसे ज्‍यादा IIT खड़गपुर में

मुंबई के IIT बॉम्बे में 18 सितंबर 2026 की शाम सेकेंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। साहिल महाराष्ट्र के यवतमाल का रहने वाला था। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket