Sunday, 04 Oct 2026 | 03:09 PM

Trending :

पति की हिंदी सुनकर हैरान हुईं रश्मिका मंदाना:विजय देवरकोंडा ने कहा- ‘अनिवार्य कारण’, तो बोलीं- ‘बेबी, ये कहां से आ रहा है?’

पति विजय देवरकोंडा की हिंदी सुनकर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैरान रह गईं। एक इंटरव्यू के दौरान विजय ने ‘अनिवार्य’ शब्द का इस्तेमाल किया। यह सुनकर रश्मिका ने कहा, ‘ये कहां से आ रहा है?’ दरअसल, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हाल ही में पत्रकार शुभाकर मिरसा को इंटरव्यू दिया। इसमें दोनों ने हिंदी में बातचीत की। इस बातचीत के दौरान विजय ने अचानक ‘अनिवार्य कारण’ शब्द का इस्तेमाल किया। विजय के इस शब्द को सुनकर रश्मिका हैरान रह गईं और बोलीं, “अनिवार्य कारण… माय गॉड, बेबी! ये कहां से आ रहा है, मेरे दोस्त?” इस पर विजय ने मजाकिया जवाब दिया कि यह उनकी हिंदी क्लास और CBSE में पहली से दसवीं तक की पढ़ाई से आ रहा है। विजय की बात सुनकर रश्मिका ने कहा, “ओह माय गॉड, ये कितने साल पहले की बात है?” विजय ने आगे बताया कि उनके अंदर से अचानक यह शब्द निकल आया। इस पर रश्मिका हंसते हुए बोलीं कि यह तो उनके अंदर से ओवरफ्लो हो रहा है और उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा कि यह कहां से आ रहा है। रश्मिका ने बताया- विजय ने बढ़ाया कॉन्फिडेंस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म ‘रणबाली’ में साथ नजर आएंगे। राहुल सांक्रित्यायन के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा फिल्म 16 अक्टूबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। ‘रणबाली’ शादी के बाद रश्मिका और विजय की पहली फिल्म है, जिसमें दोनों साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया कि ‘गीता गोविंदम’ के दौरान विजय ने उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। रश्मिका ने कहा कि उनका मूल व्यक्तित्व नहीं बदला है। वह दयालुता में विश्वास रखती हैं, चाहती हैं कि सभी खुश रहें और अपने काम के दम पर आज जो कुछ हासिल किया है, उसे बनाए रखने के लिए मेहनत करती हैं। उन्होंने बताया कि पहले वह काफी अंडरकॉन्फिडेंट थीं और किसी से बात करने या आई कॉन्टैक्ट करने से भी बचती थीं। उन्होंने बताया कि ‘गीता गोविंदम’ के दौरान विजय को देखकर वह उनके आत्मविश्वास से प्रभावित होती थीं। रश्मिका के मुताबिक, वह सोचती थीं कि अगर वह विजय की तरह आत्मविश्वास के साथ बात और व्यवहार कर पाएं तो वह अपनी जिंदगी में उस मुकाम तक पहुंचना चाहेंगी। रश्मिका ने बताया कि विजय उनसे कहते थे, “तुम जितना खुद को समझती हो, उससे कहीं ज्यादा करने में सक्षम हो।” उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें अपनी क्षमता पर भरोसा करने में परेशानी होती है, लेकिन विजय की यह बात उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती रही है। रश्मिका ने कहा कि आज भी वह विजय से अफर्मेशन मांगती हैं और उन्हें अपनी बात सुनने की जरूरत महसूस होती है। उन्होंने कहा कि वह इस चीज को बदलना नहीं चाहतीं और उन्हें नहीं लगता कि यह बदलेगी। रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर के पास आईटीसी मेमेंटोस रिजॉर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों ने तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से दो समारोहों में शादी की। इसके बाद दोनों ने 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में स्टार-स्टडेड वेडिंग रिसेप्शन भी आयोजित किया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPBL शुरू, बैडमिंटन में एंटरटेनमेंट और स्टार्स का संगम:टीवी स्टार्स बनीं टीम ओनर, युवा खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच, मुकाबले होंगे रोमांचक और ग्लैमरस

April 4, 2026/
2:09 pm

स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट का अनोखा संगम लेकर इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग (IPBL) सुर्खियों में है। इस लीग की सबसे खास...

तलविंदर ने पाकिस्तानी सिंगर के साथ मंच शेयर किया:टोरंटो में कॉन्सर्ट में गले मिले, हसन रहीम ने कहा- भाई

May 14, 2026/
4:10 pm

भारतीय पंजाबी सिंगर तलविंदर हाल ही में टोरंटो में पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल हुए और...

गैरेज में नहीं,ड्राइंग रूम में सजती हैं करोड़ों की कारें:लग्जरी स्टोरेज रईसों का स्टेटस सिंबल, महामारी में घर में रहने की आदत ने इस ट्रेंड को हवा दी

March 10, 2026/
3:19 pm

अब अमीरी दिखाने का तरीका बदल रहा है। पहले लग्जरी चीजों को सुरक्षित अलमारियों या गैरेज में रखा जाता था,...

भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी पर अमेरिकी विदेश मंत्री निराश:कहा- हर देश में कुछ बेवकूफ लोग होते हैं, वे अमेरिका के नुमाइंदे नहीं

May 24, 2026/
3:50 pm

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रविवार को अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों और भेदभाव के सवाल पर...

बरखेड़ी, शारदाकुंज-भवानीधाम में कल बिजली कटौती:भोपाल के 35 इलाकों में असर; मक्सी-बागली में भी सप्लाई नहीं

April 12, 2026/
7:49 pm

भोपाल के करीब 35 इलाकों में सोमवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली...

राहुल गांधी का पीए बताकर उत्तराखंड की महिला से ठगी:टिकट दिलाने का आश्वासन देकर भरोसे में लिया, प्रदेश के बड़े नेताओं की सुनाई आवाज

May 4, 2026/
4:00 pm

देहरादून में ठग ने राहुल गांधी का पीए बताकर महिला से 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने...

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बंदूक की नोक पर लूट:सिंगरौली में पांच हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाया, 35 लाख रुपए लूटे

April 17, 2026/
2:33 pm

सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई। पांच हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसकर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पति की हिंदी सुनकर हैरान हुईं रश्मिका मंदाना:विजय देवरकोंडा ने कहा- ‘अनिवार्य कारण’, तो बोलीं- ‘बेबी, ये कहां से आ रहा है?’

पति की हिंदी सुनकर हैरान हुईं रश्मिका मंदाना:विजय देवरकोंडा ने कहा- ‘अनिवार्य कारण’, तो बोलीं- ‘बेबी, ये कहां से आ रहा है?’

पति विजय देवरकोंडा की हिंदी सुनकर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैरान रह गईं। एक इंटरव्यू के दौरान विजय ने ‘अनिवार्य’ शब्द का इस्तेमाल किया। यह सुनकर रश्मिका ने कहा, ‘ये कहां से आ रहा है?’ दरअसल, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हाल ही में पत्रकार शुभाकर मिरसा को इंटरव्यू दिया। इसमें दोनों ने हिंदी में बातचीत की। इस बातचीत के दौरान विजय ने अचानक ‘अनिवार्य कारण’ शब्द का इस्तेमाल किया। विजय के इस शब्द को सुनकर रश्मिका हैरान रह गईं और बोलीं, “अनिवार्य कारण… माय गॉड, बेबी! ये कहां से आ रहा है, मेरे दोस्त?” इस पर विजय ने मजाकिया जवाब दिया कि यह उनकी हिंदी क्लास और CBSE में पहली से दसवीं तक की पढ़ाई से आ रहा है। विजय की बात सुनकर रश्मिका ने कहा, “ओह माय गॉड, ये कितने साल पहले की बात है?” विजय ने आगे बताया कि उनके अंदर से अचानक यह शब्द निकल आया। इस पर रश्मिका हंसते हुए बोलीं कि यह तो उनके अंदर से ओवरफ्लो हो रहा है और उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा कि यह कहां से आ रहा है। रश्मिका ने बताया- विजय ने बढ़ाया कॉन्फिडेंस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म ‘रणबाली’ में साथ नजर आएंगे। राहुल सांक्रित्यायन के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा फिल्म 16 अक्टूबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। ‘रणबाली’ शादी के बाद रश्मिका और विजय की पहली फिल्म है, जिसमें दोनों साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया कि ‘गीता गोविंदम’ के दौरान विजय ने उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। रश्मिका ने कहा कि उनका मूल व्यक्तित्व नहीं बदला है। वह दयालुता में विश्वास रखती हैं, चाहती हैं कि सभी खुश रहें और अपने काम के दम पर आज जो कुछ हासिल किया है, उसे बनाए रखने के लिए मेहनत करती हैं। उन्होंने बताया कि पहले वह काफी अंडरकॉन्फिडेंट थीं और किसी से बात करने या आई कॉन्टैक्ट करने से भी बचती थीं। उन्होंने बताया कि ‘गीता गोविंदम’ के दौरान विजय को देखकर वह उनके आत्मविश्वास से प्रभावित होती थीं। रश्मिका के मुताबिक, वह सोचती थीं कि अगर वह विजय की तरह आत्मविश्वास के साथ बात और व्यवहार कर पाएं तो वह अपनी जिंदगी में उस मुकाम तक पहुंचना चाहेंगी। रश्मिका ने बताया कि विजय उनसे कहते थे, “तुम जितना खुद को समझती हो, उससे कहीं ज्यादा करने में सक्षम हो।” उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें अपनी क्षमता पर भरोसा करने में परेशानी होती है, लेकिन विजय की यह बात उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती रही है। रश्मिका ने कहा कि आज भी वह विजय से अफर्मेशन मांगती हैं और उन्हें अपनी बात सुनने की जरूरत महसूस होती है। उन्होंने कहा कि वह इस चीज को बदलना नहीं चाहतीं और उन्हें नहीं लगता कि यह बदलेगी। रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर के पास आईटीसी मेमेंटोस रिजॉर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों ने तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से दो समारोहों में शादी की। इसके बाद दोनों ने 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में स्टार-स्टडेड वेडिंग रिसेप्शन भी आयोजित किया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket