Wednesday, 04 Nov 2026 | 11:39 PM

Trending :

खरगोन से बड़वानी जा रही बस खेत में उतरी, CCTV:हादसे में 16 यात्री घायल, स्टेयरिंग सिस्टम अचानक फेल होने से हादसा

बड़वानी-खंडवा बड़ोदा स्टेट हाईवे पर राजपुर में नायरा पेट्रोल पंप के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। खरगोन से बड़वानी की ओर आ रही अमन ट्रैवेल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई। इस हादसे में 15 से 16 यात्री घायल हुए हैं। स्टेयरिंग सिस्टम अचानक फेल हो जाने से हादसा जानकारी के मुताबिक, बस का स्टेयरिंग सिस्टम अचानक फेल हो जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। बस सीधे सड़क किनारे खेत में जा घुसी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बस को सड़क से नीचे उतरते देखा जा सकता है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल 9 यात्री जिला अस्पताल सभी घायल यात्रियों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद, गंभीर रूप से घायल 9 यात्रियों को जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया। बीएमओ डॉ. देवेंद्र रोमड़े ने बताया कि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे यात्री जितेंद्र अहिरवार ने बताया कि खंडवा से बड़वानी जा रही अमन बस (MP 12 P 0379) जुलवानिया रोड पर अनियंत्रित हुई। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। उन्होंने यह भी बताया कि बस की गति कम होने के कारण सभी लोग सुरक्षित रहे। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य में सहयोग किया। अधिकारी गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी कारणों की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ग्लोरी’ के लिए पुलकित बने असली बॉक्सर:9 महीने की ट्रेनिंग से हुए थे ट्रांसफॉर्म; ट्रेलर लॉन्च में बॉक्सर नीरज के साथ उतरे रिंग में

May 15, 2026/
5:47 pm

बॉलीवुड में स्पोर्ट्स ड्रामा की विश्वसनीयता हमेशा एक बड़ी कसौटी रही है और इसी कसौटी पर खरे उतरने के लिए...

केरल में 100 रेज़्यूमे के लक्ष्य के साथ राहुल गांधी 2 डिविज़न अभियान चलाएंगे

March 30, 2026/
11:33 am

केरल विधानसभा चुनाव 2026: नेता कांग्रेस राहुल गांधी आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए दो दिव्य भारी परिवर्तन अभियान की...

मूंग दाल पकौड़ा

May 20, 2026/
10:59 pm

20 मई 2026 को 22:59 IST पर अपडेट किया गया मूंग दाल पकौड़ा रेसिपी: बारिश हो या गर्मी, चाय के...

Sakti Vedanta Power Plant Boiler Blast

April 14, 2026/
3:50 pm

सक्ती13 मिनट पहले कॉपी लिंक सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट होने से कई मजदूर झुलस गए हैं।...

Rishabh Pant LSG Captaincy Resign Update; IPL 2026

May 29, 2026/
5:30 pm

स्पोर्ट्स डेस्क11 मिनट पहले कॉपी लिंक ऋषभ पंत ने IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) की कप्तानी छोड़ने का फैसला...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

खरगोन से बड़वानी जा रही बस खेत में उतरी, CCTV:हादसे में 16 यात्री घायल, स्टेयरिंग सिस्टम अचानक फेल होने से हादसा

खरगोन से बड़वानी जा रही बस खेत में उतरी, CCTV:हादसे में 16 यात्री घायल, स्टेयरिंग सिस्टम अचानक फेल होने से हादसा

बड़वानी-खंडवा बड़ोदा स्टेट हाईवे पर राजपुर में नायरा पेट्रोल पंप के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। खरगोन से बड़वानी की ओर आ रही अमन ट्रैवेल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई। इस हादसे में 15 से 16 यात्री घायल हुए हैं। स्टेयरिंग सिस्टम अचानक फेल हो जाने से हादसा जानकारी के मुताबिक, बस का स्टेयरिंग सिस्टम अचानक फेल हो जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। बस सीधे सड़क किनारे खेत में जा घुसी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बस को सड़क से नीचे उतरते देखा जा सकता है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल 9 यात्री जिला अस्पताल सभी घायल यात्रियों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद, गंभीर रूप से घायल 9 यात्रियों को जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया। बीएमओ डॉ. देवेंद्र रोमड़े ने बताया कि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे यात्री जितेंद्र अहिरवार ने बताया कि खंडवा से बड़वानी जा रही अमन बस (MP 12 P 0379) जुलवानिया रोड पर अनियंत्रित हुई। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। उन्होंने यह भी बताया कि बस की गति कम होने के कारण सभी लोग सुरक्षित रहे। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य में सहयोग किया। अधिकारी गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी कारणों की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket