Sunday, 08 Nov 2026 | 03:53 AM

Trending :

अखंड भारत के केंद्र बिंदु से है बरसाली पंचायत की पहचान

भास्कर संवाददाता | बैतूल बैतूल ब्लॉक में आने वाली ग्राम पंचायत बरसाली के किसान उन्नत हैं। यहां किसान खेती के साथ- साथ दूध का व्यवसाय भी करते हैं। प्रतिदिन 1500 लीटर से अधिक दूध उत्पादन होने से यहां का मावा भी बैतूल सहित आसपास के जिलों में जाता है। इस पंचायत की खासियत यह है कि यहां अखंड भारत का केंद्र बिंदु होने का दावा किया जाता है। केंद्र बिंदु के नाम पर यहां सेंट्रल पाइंट (सीपी) लिखा पत्थर गड़ा हुआ है। रेलवे पटरी के दूसरी ओर होने के कारण यहां लोग पहुंचते हैं। हालांकि लोगों की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। सांसद ने यहां भारत- माता की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी, लेकिन वह आज तक नहीं लगी। पंचायत में बरसाली, काजी जामठी, बागदा गांव आते हैं। ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय खेती और पशुपालन है। यादव समाज के अधिकांश लोग पशुपालन करते हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच राजेंद्र यादव ने बताया कि यहां किसान गन्ना, सोयाबीन, मक्का, गेहूं के साथ सब्जियों की फसलें भी लगाते हैं। इसके अलावा पशुपालन भी किया जाता है। लगभग हर घर में गाय- भैंस पाली जाती हैं। इससे प्रतिदिन 1500 लीटर के करीब दूध होता है, जिसे किसान डेयरी में बेचते हैं। ग्रामीण दूध के साथ मावा बनाकर जिले में बेचते हैं। केद्र बिंदू के नाम पर केवल सीपी लिखा पत्थर गड़ा है। केंद्र बिंदु पर बरसाली पंचायत में रेलवे स्टेशन भी है। यह स्टेशन वर्षों पुराना है। इस गांव के एक ओर सड़क है। पीछे की ओर रेलवे स्टेशन है। इसके कारण परिवहन की बेहतर सुविधा है। पंचायत के सरपंच राजेंद्र यादव ने बताया कि बरसाली स्टेशन बेहद पुराना है। बरसाली गांव के पीछे पटरी पार कर अखंड भारत के केंद्र बिंदु पर जाना होता है। ग्राम पंचायत के सरपंच राजेंद्र बताते हैं कि अखंड भारत के केंद्र बिंदु के रूप में यहां सेंट्रल पाइंट (सीपी) लिखा पत्थर है। यहां लोगों के बैठने के लिए चेयर लगाई गई हैं। सरपंच ने बताया कि लोगों का दावा है कि यहां सेंट्रल पाइंट है, लेकिन सरकारी अभिलेखों में दर्ज नहीं है। इसके कारण पंचायत यहां विकास कार्य नहीं करवा पा रही है। यहां भारत माता की प्रतिमा लगवाकर इसे विकसित करने का प्लान था, लेकिन लगी नहीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तारक मेहता शो के बाघा सेट पर फूट-फूटकर रोए:मां को याद कर हुआ ब्रेकडाउन, रोकनी पड़ी शूटिंग, प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिया सहारा

June 19, 2026/
9:26 am

टेलीविजन के पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया का बीच...

श्रद्धा कपूर का माइकल जैक्सन के गाने पर फनी डांस:कथित बॉयफ्रेंड को टैग कर लिखा- कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए

May 28, 2026/
6:15 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक फनी डांस वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह...

हैदराबाद में हुआ विजय-रश्मिका का रिसेप्शन:लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने रखा ट्रेडिशनल लुक, कर्नाटक के डिप्टी CM समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे, PHOTOS

March 5, 2026/
4:30 am

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन 4 मार्च, गुरुवार को हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में हुआ। कपल ने...

राघव चड्ढा ने संजय दत्त की तारीफ की:कहा- धुरंधर के लिए आपको बहुत प्यार मिला; संजय को मेहमाननवाजी के लिए घर बुलाया

April 9, 2026/
3:44 pm

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद संजय दत्त के लिए...

महापौर निधि का कानून में प्रावधान नहीं:ग्वालियर हाईकोर्ट में सरकार का जवाब, 6 मई को अगली सुनवाई; महापौर ने बताया भेदभावपूर्ण फैसला

April 30, 2026/
9:33 am

ग्वालियर में महापौर निधि पर रोक को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अखंड भारत के केंद्र बिंदु से है बरसाली पंचायत की पहचान

अखंड भारत के केंद्र बिंदु से है बरसाली पंचायत की पहचान

भास्कर संवाददाता | बैतूल बैतूल ब्लॉक में आने वाली ग्राम पंचायत बरसाली के किसान उन्नत हैं। यहां किसान खेती के साथ- साथ दूध का व्यवसाय भी करते हैं। प्रतिदिन 1500 लीटर से अधिक दूध उत्पादन होने से यहां का मावा भी बैतूल सहित आसपास के जिलों में जाता है। इस पंचायत की खासियत यह है कि यहां अखंड भारत का केंद्र बिंदु होने का दावा किया जाता है। केंद्र बिंदु के नाम पर यहां सेंट्रल पाइंट (सीपी) लिखा पत्थर गड़ा हुआ है। रेलवे पटरी के दूसरी ओर होने के कारण यहां लोग पहुंचते हैं। हालांकि लोगों की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। सांसद ने यहां भारत- माता की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी, लेकिन वह आज तक नहीं लगी। पंचायत में बरसाली, काजी जामठी, बागदा गांव आते हैं। ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय खेती और पशुपालन है। यादव समाज के अधिकांश लोग पशुपालन करते हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच राजेंद्र यादव ने बताया कि यहां किसान गन्ना, सोयाबीन, मक्का, गेहूं के साथ सब्जियों की फसलें भी लगाते हैं। इसके अलावा पशुपालन भी किया जाता है। लगभग हर घर में गाय- भैंस पाली जाती हैं। इससे प्रतिदिन 1500 लीटर के करीब दूध होता है, जिसे किसान डेयरी में बेचते हैं। ग्रामीण दूध के साथ मावा बनाकर जिले में बेचते हैं। केद्र बिंदू के नाम पर केवल सीपी लिखा पत्थर गड़ा है। केंद्र बिंदु पर बरसाली पंचायत में रेलवे स्टेशन भी है। यह स्टेशन वर्षों पुराना है। इस गांव के एक ओर सड़क है। पीछे की ओर रेलवे स्टेशन है। इसके कारण परिवहन की बेहतर सुविधा है। पंचायत के सरपंच राजेंद्र यादव ने बताया कि बरसाली स्टेशन बेहद पुराना है। बरसाली गांव के पीछे पटरी पार कर अखंड भारत के केंद्र बिंदु पर जाना होता है। ग्राम पंचायत के सरपंच राजेंद्र बताते हैं कि अखंड भारत के केंद्र बिंदु के रूप में यहां सेंट्रल पाइंट (सीपी) लिखा पत्थर है। यहां लोगों के बैठने के लिए चेयर लगाई गई हैं। सरपंच ने बताया कि लोगों का दावा है कि यहां सेंट्रल पाइंट है, लेकिन सरकारी अभिलेखों में दर्ज नहीं है। इसके कारण पंचायत यहां विकास कार्य नहीं करवा पा रही है। यहां भारत माता की प्रतिमा लगवाकर इसे विकसित करने का प्लान था, लेकिन लगी नहीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket