Saturday, 10 Oct 2026 | 11:53 AM

Trending :

EXCLUSIVE

ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में 'धुरंधर 2':फिल्म का साउंडट्रैक कई कैटेगरी में सबमिट, ‘आरी आरी’ और ‘जाइए सजना’ समेत कई गाने शामिल

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हो गई है। फिल्म के साउंडट्रैक को कई कैटेगरी में जमा किया गया है। टी-सीरीज और B62 स्टूडियोज फिल्म के संगीत और कई गानों के लिए कैंपेन चला रहे हैं। इसमें कंपोजर शाश्वत सचदेव के काम को प्रमुखता दी गई है। फिल्म को बेस्ट कम्पाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया समेत कई कैटेगरी में कैंपेन किया जाएगा। हालांकि, इन एंट्रीज से ग्रैमी नॉमिनेशन पक्का नहीं होता। कैंपेन में ‘फिर से’, ‘आरी आरी’ और ‘जाइए सजना’ जैसे गाने शामिल हैं। इससे फिल्म के संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का मौका मिल सकता है। ग्रैमी नॉमिनेशन के लिए इन एंट्रीज को रिकॉर्डिंग एकेडमी के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा और फिर वोटिंग प्रोसेस से गुजरना होगा। अलग-अलग कैटेगरी में गाने जमा टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ‘फिर से’ को बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया कैटेगरी में रखा गया है। ‘जान से गुजरते हैं’ और ‘कन्हैया’ को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में जमा किया गया है। ‘आरी आरी’ को बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में भेजा गया है। फिल्म की पूरी म्यूजिक एंट्री में शाश्वत सचदेव का काम केंद्र में है।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव को हाल ही में नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। उन्हें यह सम्मान फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में बेहतरीन संगीत निर्देशन के लिए दिया गया। इस दौरान दैनिक भास्कर ने उनसे पूछा था कि क्या अगली बार ‘धुरंधर’ के संगीत के लिए भी नेशनल अवॉर्ड की उम्मीद कर रहे हैं? इस पर शाश्वत ने कहा, “मैं यही कहूंगा कि आप आशीर्वाद देते रहिए। आप आशीर्वाद दीजिए कि मेरा सिर मेरे कंधों पर रहे और मैं अच्छा काम करता रहूं। ये अवॉर्ड मेरे माता-पिता के आशीर्वाद का नतीजा हैं। लेकिन असली वजह अच्छा संगीत है। उम्मीद है कि मैं आगे भी अच्छा काम करता रहूंगा।” अगले ग्रैमी अवॉर्ड्स में पांच नई कैटेगरी अगला ग्रैमी अवॉर्ड्स शो 7 फरवरी 2027 को होगा। इसमें लैटिन, एशियन पॉप और RB जॉनर समेत पांच नई कैटेगरी शामिल होंगी। इस आयोजन में बेस्ट न्यू आर्टिस्ट और बेस्ट एल्बम कैटेगरी से जुड़े कई अहम अपडेट भी होंगे। गीतकारों को भी मिलेगा सम्मान एक जुड़े हुए बदलाव के तहत ज्यादातर जॉनर की एल्बम कैटेगरी जीतने वाली एल्बम के योगदानकर्ताओं को अब ग्रैमी ट्रॉफी और अचीवमेंट सर्टिफिकेट मिलेंगे। अब तक ये ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रोड्यूसर्स और इंजीनियर्स को मिलते रहे हैं। किन भारतीय कलाकारों ने जीते ग्रैमी अवॉर्ड भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपनी खास पहचान बनाई है। पंडित रवि शंकर, जाकिर हुसैन, ए.आर. रहमान और रिकी केज जैसे कलाकारों ने ग्रैमी जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की है। वहीं, कई भारतीय और भारतीय मूल के कलाकार नॉमिनेशन तक पहुंचे हैं। ग्रैमी जीतने वाले प्रमुख भारतीय कलाकार ग्रैमी के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, पंडित रवि शंकर ने 4 ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं। जाकिर हुसैन ने 4, रिकी केज ने 3 और ए.आर. रहमान ने 2 ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। संगीतकार पी.ए. दीपक और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने भी 2-2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं। इनके अलावा विश्व मोहन भट्ट, शंकर महादेवन, वी. सेल्वगणेश, गणेश राजगोपालन, गुलजार, तन्वी शाह और नीला वासवानी भी ग्रैमी जीतने वाले कलाकारों में शामिल हैं। टी.एच. विनायकराम ने भी ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। ग्रैमी के लिए नॉमिनेट होने वाले कलाकार भारतीय और भारतीय मूल के कई कलाकार ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। इनमें संगीत निर्देशक जुबिन मेहता, सितार वादक अनुष्का शंकर और सिंगर आशा भोसले शामिल हैं। जुबिन मेहता को 18 बार ग्रैमी के लिए नॉमिनेट किया गया है। अनुष्का शंकर को भी कई बार नॉमिनेशन मिला है। बांसुरी वादक वरिजाश्री वेणुगोपाल को 2025 में ग्रैमी नॉमिनेशन मिला था। हाल के वर्षों में रिकी केज और शंकर महादेवन जैसे कलाकारों ने भी ग्रैमी मंच पर भारत की पहचान मजबूत की है। शंकर महादेवन ने संगीत समूह शक्ति के एल्बम ‘दिस मोमेंट’ के लिए 2024 में ग्रैमी जीता था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केरल के CM बोले-सॉफ्ट हिंदुत्व से कांग्रेस का वोट खिसका:इससे भाजपा को फायदा; राज्य में सांप्रदायिक राजनीति की कोई जगह नहीं

March 30, 2026/
7:36 am

केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। पिछले दस साल से लेफ्ट के नेतृत्व वाला...

राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 48°C पार:MP-हरियाणा में ओले, यूपी के बरेली में आंधी से चलती गाड़ियों पर पेड़-खंभे गिरे; बिहार-महाराष्ट्र में 10 मौतें

May 13, 2026/
5:34 am

राजस्थान में मंगलवार को रिकॉर्ड गर्मी रही। इस सीजन में पहली बार तापमान 48°C के पार पहुंच गया। बाड़मेर देश...

लेमन पॉसेट रेसिपी: बिना आंखों के सिर्फ 10 मिनट में तैयार होगी यह शाही मलाईदार मिठाई, जानें आसान रेसिपी और विधि

February 23, 2026/
10:57 am

नींबू पोसेट रेसिपी: अक्सर जब भी हम किसी ‘शाही’ या ‘क्लासिक’ मिठाई के बारे में बात करते हैं, तो हमारे...

जल-मिट्टी-चिता सत्याग्रह के बाद कल सांकेतिक फांसी:छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना का विरोध तेज; प्रदर्शनकारी जमीन नहीं छोड़ने पर अड़े

April 14, 2026/
9:57 pm

छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में आदिवासी और किसानों का आंदोलन पहले से और तेज हो गया। मंगलवार...

GT Vs SRH LIVE Score, IPL 2026

May 12, 2026/
10:38 pm

आखरी अपडेट:12 मई, 2026, 22:38 IST तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपने ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को विशेष कर्तव्य...

गोविंदा के सिर में बाल नहीं, हेयर पैच लगाते हैं:पत्नी सुनीता ने उड़ाया मजाक, बोलीं- सारे एक्टर करते हैं; जानिए कब-कब दिए पति के खिलाफ बयान

June 17, 2026/
11:32 am

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने नए पॉडकास्ट में फिर एक बार पति का मजाक उड़ाया है। उन्होंने दावा किया...

पिता के हॉस्पिटलाइजेशन के बाद सलमान की पहली पब्लिक अपीयरेंस:ट्रेड एनालिस्ट के बेटे की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे, ऋतिक रोशन, आमिर समेत कई सेलेब्स पहुंचे

March 8, 2026/
9:59 am

पिता सलीम खान के हॉस्पिटलाइज होने के बाद सलमान खान ने लंबे समय बाद पब्लिक अपीयरेंस दी है। एक्टर शनिवार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में 'धुरंधर 2':फिल्म का साउंडट्रैक कई कैटेगरी में सबमिट, ‘आरी आरी’ और ‘जाइए सजना’ समेत कई गाने शामिल

ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में 'धुरंधर 2':फिल्म का साउंडट्रैक कई कैटेगरी में सबमिट, ‘आरी आरी’ और ‘जाइए सजना’ समेत कई गाने शामिल

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हो गई है। फिल्म के साउंडट्रैक को कई कैटेगरी में जमा किया गया है। टी-सीरीज और B62 स्टूडियोज फिल्म के संगीत और कई गानों के लिए कैंपेन चला रहे हैं। इसमें कंपोजर शाश्वत सचदेव के काम को प्रमुखता दी गई है। फिल्म को बेस्ट कम्पाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया समेत कई कैटेगरी में कैंपेन किया जाएगा। हालांकि, इन एंट्रीज से ग्रैमी नॉमिनेशन पक्का नहीं होता। कैंपेन में ‘फिर से’, ‘आरी आरी’ और ‘जाइए सजना’ जैसे गाने शामिल हैं। इससे फिल्म के संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का मौका मिल सकता है। ग्रैमी नॉमिनेशन के लिए इन एंट्रीज को रिकॉर्डिंग एकेडमी के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा और फिर वोटिंग प्रोसेस से गुजरना होगा। अलग-अलग कैटेगरी में गाने जमा टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ‘फिर से’ को बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया कैटेगरी में रखा गया है। ‘जान से गुजरते हैं’ और ‘कन्हैया’ को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में जमा किया गया है। ‘आरी आरी’ को बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में भेजा गया है। फिल्म की पूरी म्यूजिक एंट्री में शाश्वत सचदेव का काम केंद्र में है।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव को हाल ही में नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। उन्हें यह सम्मान फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में बेहतरीन संगीत निर्देशन के लिए दिया गया। इस दौरान दैनिक भास्कर ने उनसे पूछा था कि क्या अगली बार ‘धुरंधर’ के संगीत के लिए भी नेशनल अवॉर्ड की उम्मीद कर रहे हैं? इस पर शाश्वत ने कहा, “मैं यही कहूंगा कि आप आशीर्वाद देते रहिए। आप आशीर्वाद दीजिए कि मेरा सिर मेरे कंधों पर रहे और मैं अच्छा काम करता रहूं। ये अवॉर्ड मेरे माता-पिता के आशीर्वाद का नतीजा हैं। लेकिन असली वजह अच्छा संगीत है। उम्मीद है कि मैं आगे भी अच्छा काम करता रहूंगा।” अगले ग्रैमी अवॉर्ड्स में पांच नई कैटेगरी अगला ग्रैमी अवॉर्ड्स शो 7 फरवरी 2027 को होगा। इसमें लैटिन, एशियन पॉप और RB जॉनर समेत पांच नई कैटेगरी शामिल होंगी। इस आयोजन में बेस्ट न्यू आर्टिस्ट और बेस्ट एल्बम कैटेगरी से जुड़े कई अहम अपडेट भी होंगे। गीतकारों को भी मिलेगा सम्मान एक जुड़े हुए बदलाव के तहत ज्यादातर जॉनर की एल्बम कैटेगरी जीतने वाली एल्बम के योगदानकर्ताओं को अब ग्रैमी ट्रॉफी और अचीवमेंट सर्टिफिकेट मिलेंगे। अब तक ये ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रोड्यूसर्स और इंजीनियर्स को मिलते रहे हैं। किन भारतीय कलाकारों ने जीते ग्रैमी अवॉर्ड भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपनी खास पहचान बनाई है। पंडित रवि शंकर, जाकिर हुसैन, ए.आर. रहमान और रिकी केज जैसे कलाकारों ने ग्रैमी जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की है। वहीं, कई भारतीय और भारतीय मूल के कलाकार नॉमिनेशन तक पहुंचे हैं। ग्रैमी जीतने वाले प्रमुख भारतीय कलाकार ग्रैमी के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, पंडित रवि शंकर ने 4 ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं। जाकिर हुसैन ने 4, रिकी केज ने 3 और ए.आर. रहमान ने 2 ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। संगीतकार पी.ए. दीपक और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने भी 2-2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं। इनके अलावा विश्व मोहन भट्ट, शंकर महादेवन, वी. सेल्वगणेश, गणेश राजगोपालन, गुलजार, तन्वी शाह और नीला वासवानी भी ग्रैमी जीतने वाले कलाकारों में शामिल हैं। टी.एच. विनायकराम ने भी ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। ग्रैमी के लिए नॉमिनेट होने वाले कलाकार भारतीय और भारतीय मूल के कई कलाकार ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। इनमें संगीत निर्देशक जुबिन मेहता, सितार वादक अनुष्का शंकर और सिंगर आशा भोसले शामिल हैं। जुबिन मेहता को 18 बार ग्रैमी के लिए नॉमिनेट किया गया है। अनुष्का शंकर को भी कई बार नॉमिनेशन मिला है। बांसुरी वादक वरिजाश्री वेणुगोपाल को 2025 में ग्रैमी नॉमिनेशन मिला था। हाल के वर्षों में रिकी केज और शंकर महादेवन जैसे कलाकारों ने भी ग्रैमी मंच पर भारत की पहचान मजबूत की है। शंकर महादेवन ने संगीत समूह शक्ति के एल्बम ‘दिस मोमेंट’ के लिए 2024 में ग्रैमी जीता था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket