Monday, 19 Oct 2026 | 02:01 PM

Trending :

EXCLUSIVE

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला कौन?:पानीपत का रहने वाला अनिल पंडित, डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा; लॉरेंस गैंग से जुड़ा

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत जिले के रेरकलां गांव का रहने वाला है। साल 2022 में नौकरी करने के लिए दुबई गया था। 2024 में वह डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंच गया। भारत छोड़ने से पहले उसके खिलाफ देश में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं था, लेकिन अमेरिका पहुंचने के बाद वह लॉरेंस गैंग से जुड़ गया और हैरी बॉक्सर के संपर्क में आया। अब विदेश में बैठकर वह भारत में रंगदारी मांगने और फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम दिलवाने के नेटवर्क में सक्रिय है। हाल ही में अनिल पंडित ने हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग की भी जिम्मेदारी ली थी। पानीपत में अनिल पर 10 केस दर्ज हैं। टाइगर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन युवकों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि इनमें से दो युवक हरियाणा और एक महाराष्ट्र का रहने वाला है। हैरी बॉक्सर के साथ मिलकर नेटवर्क चला रहा सूत्रों के मुताबिक, अनिल पंडित लॉरेंस के नाम पर धमकियां जरूर देता है, लेकिन उसे सीधे लॉरेंस से निर्देश नहीं मिलते। उसका मुख्य संचालक भारत का इनामी बदमाश हरी चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर है। वह भी अमेरिका में बैठा है। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टीमें इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के साथ अनिल पंडित के प्रत्यर्पण और उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया में जुटी हैं। अनिल पंडित और उसका साथी रणदीप मलिक विदेश में बैठकर सोशल मीडिया और विशेष एन्क्रिप्टेड एप के जरिए रंगदारी का नेटवर्क चला रहे हैं। इस नेटवर्क का सबसे ज्यादा असर पानीपत में देखने को मिला है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
NSE ने 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए:निफ्टी पावर, रिटेल और हॉस्पिटल्स भी शामिल; अब कुल 34 इंडेक्स से इकोनॉमी ट्रैक करना होगा आसान

June 16, 2026/
5:53 pm

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की इंडेक्स सर्विसेज कंपनी NSE इंडाइसेज लिमिटेड ने बाजार में 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए...

GT vs KKR Live Score, IPL 2026, Playing 11 Today Match Updates: Follow live action here.(Creimas Photo)

April 17, 2026/
6:13 pm

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 18:13 IST कांग्रेस ने ऐतिहासिक रूप से इन दावों को पुनर्चक्रित ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के रूप में...

बंगाल की रेटिंग में 'सोशल मीडिया वॉर': बीजेपी-टीएमसी के आरोप-प्रत्यारोप ने भूकंप के झटके, वोट से पहले गरमाया मोरचा

March 19, 2026/
2:14 pm

पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर एक बार फिर से मुख्य युद्धभूमि बन गई है।...

नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी सलाह:रामायण का ट्रेलर देखने के बाद बोले- कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें

July 31, 2026/
10:25 am

टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने गुरुवार को नितेश तिवारी की फिल्म...

बुरहानपुर में तीन ईदगाहों पर अदा हुई ईद की नमाज:रोजों के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद और बांटी सिवैयां; सुरक्षा में ड्रोन से निगरानी

March 21, 2026/
2:32 pm

बुरहानपुर में मुस्लिम समाज ने शनिवार को ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। शहर की तीन प्रमुख ईदगाहों...

चंडीगढ़ में नाबालिग फुटबॉल प्लेयर का यौन उत्पीड़न:भरे स्टेडियम में नामी कोच ने पीछे से अंगुली डाली; अफसर जांच करने हथियार लेकर एकेडमी में घुसा

April 30, 2026/
5:25 am

चंडीगढ़ में एक नाबालिग फुटबॉल प्लेयर से भरे स्टेडियम में यौन उत्पीड़न हुआ। यौन उत्पीड़न करने वाला कोई और नहीं...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला कौन?:पानीपत का रहने वाला अनिल पंडित, डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा; लॉरेंस गैंग से जुड़ा

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला कौन?:पानीपत का रहने वाला अनिल पंडित, डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा; लॉरेंस गैंग से जुड़ा

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत जिले के रेरकलां गांव का रहने वाला है। साल 2022 में नौकरी करने के लिए दुबई गया था। 2024 में वह डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंच गया। भारत छोड़ने से पहले उसके खिलाफ देश में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं था, लेकिन अमेरिका पहुंचने के बाद वह लॉरेंस गैंग से जुड़ गया और हैरी बॉक्सर के संपर्क में आया। अब विदेश में बैठकर वह भारत में रंगदारी मांगने और फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम दिलवाने के नेटवर्क में सक्रिय है। हाल ही में अनिल पंडित ने हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग की भी जिम्मेदारी ली थी। पानीपत में अनिल पर 10 केस दर्ज हैं। टाइगर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन युवकों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि इनमें से दो युवक हरियाणा और एक महाराष्ट्र का रहने वाला है। हैरी बॉक्सर के साथ मिलकर नेटवर्क चला रहा सूत्रों के मुताबिक, अनिल पंडित लॉरेंस के नाम पर धमकियां जरूर देता है, लेकिन उसे सीधे लॉरेंस से निर्देश नहीं मिलते। उसका मुख्य संचालक भारत का इनामी बदमाश हरी चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर है। वह भी अमेरिका में बैठा है। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टीमें इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के साथ अनिल पंडित के प्रत्यर्पण और उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया में जुटी हैं। अनिल पंडित और उसका साथी रणदीप मलिक विदेश में बैठकर सोशल मीडिया और विशेष एन्क्रिप्टेड एप के जरिए रंगदारी का नेटवर्क चला रहे हैं। इस नेटवर्क का सबसे ज्यादा असर पानीपत में देखने को मिला है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket