Wednesday, 21 Oct 2026 | 04:11 PM

Trending :

Rajinikanth Jailer 2 Record | 2026 Third Highest Grossing Indian Film

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘जेलर 2’ सुपरस्टार रजनीकांत की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है।

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 6 दिनों में दुनिया भर में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसके आगे ‘धुरंधर 2’ और ‘दृश्यम 3’ हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन भारत में 45.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इस दिन तमिल वर्जन से 32.10 करोड़, तेलुगु से 8.85 करोड़, हिंदी से 5.25 करोड़ और कन्नड़ वर्जन से 60 लाख रुपए की कमाई हुई।

इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 289.05 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 338.45 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, विदेशों में छठे दिन फिल्म ने 10 करोड़ रुपए कमाए। इससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 204 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 542 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

‘जेलर 2’ और ‘दृश्यम 3’ के बीच का अंतर अब कम रह गया है। रजनीकांत की यह फिल्म बुधवार को 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में दूसरे नंबर पर पहुंच सकती है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ 556.22 करोड़ रुपए की दुनियाभर की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर है।

वहीं, नंबर 1 पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ 1,813.39 करोड़ रुपए की दुनियाभर की कमाई के साथ पहले नंबर पर है।

रजनीकांत ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाली अब 4 फिल्में दे दी हैं। इसके साथ ही वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले तमिल फिल्म इंडस्ट्री के इकलौते एक्टर बन गए हैं। उनकी फिल्मों में 2018 में आई एस. शंकर की साइंस फिक्शन फिल्म ‘2.0’ शामिल है, जो उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसके अलावा ‘जेलर’ (2023) और लोकेश कनगराज की ‘कुली’ (2025) ने भी 500 करोड़ क्लब में जगह बनाई। वहीं, ‘जेलर 2’ ने 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज के बाद सिर्फ 6 दिनों में यह आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया।

‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। इसे सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।

यह रजनीकांत की 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। रजनीकांत ने एक्शन ड्रामा में टाइगर मुथुवेल पांडियन का किरदार दोबारा निभाया है।

फिल्म में रम्या कृष्णन, योगी बाबू, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं। इसमें कई कलाकारों ने स्पेशल अपीयरेंस भी दिए हैं।

अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है।

जेलर 2′ के अगले दिन रिलीज हुई फिल्मों का हाल

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के रिलीज होने के एक दिन बाद सिनेमाघरों में ‘रणबाली’ और ‘नय्यी नवेली’ रिलीज हुईं। अगर दोनों फिल्मों के प्रदर्शन की बात करें, तो ‘रणबाली’ ने रिलीज के 5वें दिन 2,237 शोज से 6.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 36.20 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 42.15 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, विदेशी बाजार में फिल्म ने अब तक 10.25 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 52.40 करोड़ रुपए हो गया है।

दूसरी ओर, ‘नय्यी नवेली’ ने 5वें दिन 4,835 शोज से 4.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 18.65 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 22.18 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने अब तक 2.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 24.68 करोड़ रुपए हो गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
युवती की हत्या के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन:आरोपी का मकान-दुकान तोड़ने की मांग, पुलिस ने 5 आरोपियों पर दर्ज किया है केस

March 24, 2026/
3:04 pm

बुरहानपुर के आलमगंज मालीवाड़ा में 17 मार्च को निकिता सुरागे की हत्या के मामले में परिजन एक बार फिर कलेक्ट्रेट...

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का मैटरनिटी फोटोशूट:बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन, तस्वीरों में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज, फैंस दे रहे बधाइयां

March 9, 2026/
5:34 pm

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी व अभिनेत्री लिन लैशराम जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले...

IIFA Awards 2027 Abu Dhabi

September 17, 2026/
8:46 am

13 मिनट पहले कॉपी लिंक इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स का 27वां संस्करण 2027 में अबू धाबी में होगा।...

कश्मीर में राजेश खन्ना ने तेज सप्रू को गालियां दीं:अगले दिन माफी मांगी, फिर दोनों रातभर बैठकर पीते रहे, सप्रू ने घटना सुनाई

August 10, 2026/
5:30 am

एक्टर तेज सप्रू ने हाल ही में बताया कि राजेश खन्ना ने कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें...

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को हराया:6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके, सीरीज 1-1 से बराबर,

March 17, 2026/
4:17 pm

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है। इस जीत...

पंजाब के मलेरकोटला में 2 आतंकी गिरफ्तार:पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दबोचा, 5 साल से गांव शेरवानी कोटे में करते थे मजदूरी

March 29, 2026/
9:43 am

पंजाब के मलेरकोटला से पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।...

Thalapathy Vijay & Trisha Affair Rumours

March 7, 2026/
12:54 pm

3 दिन पहले कॉपी लिंक तमिल एक्टर थलपति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक...

राजनीति

Rajinikanth Jailer 2 Record | 2026 Third Highest Grossing Indian Film

Rajinikanth Jailer 2 Record | 2026 Third Highest Grossing Indian Film

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘जेलर 2’ सुपरस्टार रजनीकांत की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है।

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 6 दिनों में दुनिया भर में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसके आगे ‘धुरंधर 2’ और ‘दृश्यम 3’ हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन भारत में 45.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इस दिन तमिल वर्जन से 32.10 करोड़, तेलुगु से 8.85 करोड़, हिंदी से 5.25 करोड़ और कन्नड़ वर्जन से 60 लाख रुपए की कमाई हुई।

इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 289.05 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 338.45 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, विदेशों में छठे दिन फिल्म ने 10 करोड़ रुपए कमाए। इससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 204 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 542 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

‘जेलर 2’ और ‘दृश्यम 3’ के बीच का अंतर अब कम रह गया है। रजनीकांत की यह फिल्म बुधवार को 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में दूसरे नंबर पर पहुंच सकती है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ 556.22 करोड़ रुपए की दुनियाभर की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर है।

वहीं, नंबर 1 पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ 1,813.39 करोड़ रुपए की दुनियाभर की कमाई के साथ पहले नंबर पर है।

रजनीकांत ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाली अब 4 फिल्में दे दी हैं। इसके साथ ही वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले तमिल फिल्म इंडस्ट्री के इकलौते एक्टर बन गए हैं। उनकी फिल्मों में 2018 में आई एस. शंकर की साइंस फिक्शन फिल्म ‘2.0’ शामिल है, जो उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसके अलावा ‘जेलर’ (2023) और लोकेश कनगराज की ‘कुली’ (2025) ने भी 500 करोड़ क्लब में जगह बनाई। वहीं, ‘जेलर 2’ ने 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज के बाद सिर्फ 6 दिनों में यह आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया।

‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। इसे सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।

यह रजनीकांत की 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। रजनीकांत ने एक्शन ड्रामा में टाइगर मुथुवेल पांडियन का किरदार दोबारा निभाया है।

फिल्म में रम्या कृष्णन, योगी बाबू, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं। इसमें कई कलाकारों ने स्पेशल अपीयरेंस भी दिए हैं।

अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है।

जेलर 2′ के अगले दिन रिलीज हुई फिल्मों का हाल

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के रिलीज होने के एक दिन बाद सिनेमाघरों में ‘रणबाली’ और ‘नय्यी नवेली’ रिलीज हुईं। अगर दोनों फिल्मों के प्रदर्शन की बात करें, तो ‘रणबाली’ ने रिलीज के 5वें दिन 2,237 शोज से 6.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 36.20 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 42.15 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, विदेशी बाजार में फिल्म ने अब तक 10.25 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 52.40 करोड़ रुपए हो गया है।

दूसरी ओर, ‘नय्यी नवेली’ ने 5वें दिन 4,835 शोज से 4.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 18.65 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 22.18 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने अब तक 2.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 24.68 करोड़ रुपए हो गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket