Thursday, 22 Oct 2026 | 12:25 PM

Trending :

रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई थी

रणबीर कपूर ने सच्चाई और अच्छाई के अंत वाले बयान पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अनजाने में उनकी जुबान फिसल गई थी। यह बयान उन्होंने 20 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में दशहरा कार्यक्रम में दिया था। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। 21 अक्टूबर को चेन्नई में अपनी फिल्म ‘रामायण’ के ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट और फुल-एल्बम लॉन्च पर रणबीर ने सफाई दी। रणबीर ने गलती से ये बात कही थी दरअसल, मंगलवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम में रणबीर ने दशहरे का महत्व बताया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, “दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा।” गौरतलब है कि फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं, लेकिन दशहरा कार्यक्रम में दिए उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘और भाई भगवान राम का किरदार निभा रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब रामायण देखने में डर लग रहा है।’ वहीं, एक यूजर ने रणबीर कपूर के वीडियो पर कमेंट करते हुए ‘डिप्रेशन’ वाला मीम शेयर किया। इवेंट में मांगी माफी चेन्नई में आयोजित ‘रामायण’ के कार्यक्रम में रणबीर ने कहा, “मैं कल दशहरा कार्यक्रम में हुई घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं। उस समय मेरी जुबान फिसल गई थी।” उन्होंने आगे कहा, “मैं कहना चाहता था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की होगी।” एआर रहमान के साथ काम का किया जिक्र रणबीर ने अपनी बात समझाने के लिए संगीतकार एआर रहमान के साथ फिल्म ‘रॉकस्टार’ में किए काम का भी जिक्र किया। उन्होंने फिल्म के एक गाने की पंक्ति का हवाला देते हुए कहा, “जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे।” रणबीर ने कहा, “इसलिए मैं सच में माफी मांगता हूं।” ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग से ₹5.44 करोड़ की कमाई फिल्म ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पहले 24 घंटे में फिल्म के 92 हजार टिकट बिके और बुकिंग से ₹5.44 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई। मुंबई में कुछ रिक्लाइनर सीटों के टिकट की कीमत ₹2,770 तक पहुंच गई है। फिल्म ‘रामायण’ के दूसरे गाने की आलोचना हुई फिल्म ‘रामायण’ के दूसरे गाने ‘रावण तांडव’ की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई। 1 मिनट 55 सेकंड के गाने में यश, रावण के किरदार में भगवान शिव की भक्ति करते दिख रहे थे। यूजर्स का कहना है कि एआर रहमान का म्यूजिक और कुमार विश्वास के लिखे बोल उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। कुछ लोगों ने इसकी तुलना ‘आदिपुरुष’ के ‘शिव तांडव’ से की। वहीं, कई यूजर्स ने गाने में जोश और भक्ति की कमी बताई। वहीं कुछ लोगों ने मेकर्स को सलाह दी कि अभी समय है और ‘रामायण’ के दूसरे भाग के लिए संगीतकार की जोड़ी अजय-अतुल को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। रामायण के युद्ध वाले सीन्स पर सवाल उठे थे गौरतलब है कि रामायण से भगवान राम का लुक हनुमान जयंती पर सामने आया था। टीजर में युद्ध के सीन और शानदार VFX भी दिखा, जिसकी कई लोगों ने तारीफ की थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म के सीन्स को हॉलीवुड फिल्मों की नकल बताया था। टीजर में दिखाए गए युद्ध के सीन (लंका में) कुछ यूजर्स को हॉलीवुड फिल्मों जैसे लगे थे। कुछ ने इसे गेम ऑफ थ्रोन्स या अन्य हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित बताया था। राक्षसों के डिजाइन और कुछ शॉट्स को लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी हॉलीवुड मूवीज से कॉपी बताया गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा था, “रामायण मूवी का टीजर कल रिलीज किया गया। बजट 4 हजार करोड़ रुपए, जबकि इस छोटे से टीजर में हमें कई शॉट्स ऐसे देखने को मिले जो हॉलीवुड मूवी से कॉपी किए गए हैं। सवाल यह है कि इतनी महंगी फिल्म में कॉपी शॉट्स से क्या लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है?” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा था, “समस्या ये है कि बॉलीवुड वाले सब हॉलीवुड को कॉपी करने के लिए पगलाए रहते हैं। इस वाले टीजर में गेम ऑफ थ्रोन्स का शैडो साफ पता चलता है। रामायण मतलब VFX और CGI होता है, ये मान बैठे हैं बॉलीवुड वाले।”
जब एक यूजर ने कहा था कि रामायण के सीन गेम ऑफ थ्रोन्स, द डार्क नाइट और ड्यून: पार्ट टू जैसी फिल्मों से मिलते-जुलते हैं, तो दूसरे यूजर ने जवाब दिया कि बाहुबली के भी कई सीन दूसरी हॉलीवुड फिल्मों से मिलते-जुलते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भोपाल में जीएसटी नियमों में सख्ती:सिर्फ नंबर या नाम के आधार पर नहीं रोके जाएंगे मालवाहक वाहन; जानकारी देना होगी

May 1, 2026/
12:05 am

मध्यप्रदेश में अब व्यापारियों के माल से भरे वाहनों को मनमाने ढंग से रोकना आसान नहीं होगा। कमर्शियल टैक्स विभाग...

फ्रांस में टॉरनेडो से 41 लोग घायल:300 घरों को नुकसान, छतें उड़ीं; ट्रेन-सड़क और हवाई सेवाओं पर भी असर

August 25, 2026/
1:15 pm

फ्रांस के एक गांव में सोमवार को टॉरनेडो आया। इसमें 41 लोग घायल हुए और सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा।...

Hritik Roshan, Mountain Dew Ad Fake News

February 19, 2026/
7:46 pm

फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन की फाइल फोटो। झालावाड़ उपभोक्ता न्यायालय ने भ्रामक विज्ञापन मामले में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन, माउंटेन...

इजराइल में फिलिस्तीनी अपराधियों को 90 दिन में फांसी:अपील करने का अधिकार खत्म, मंत्रियों ने संसद में शैंपेन खोल जश्न मनाया

March 31, 2026/
11:13 am

इजराइल की संसद (नैसेट) ने सोमवार को फिलिस्तीनी अपराधियों को सजा देने वाला बिल पास कर दिया है। इसके तहत...

Supreme Court Summons Mamata Over I-PAC Raid Entry

March 18, 2026/
6:35 pm

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को I-PAC के ऑफिस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड...

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी:लोगों को सांस लेने में परेशानी, उल्टियां हुई; घरों से बाहर निकले लोग

February 26, 2026/
10:30 pm

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अमोनिया गैस के रिसाव से इलाके में हड़कंप मच गया। गैस...

ट्रम्प आज चीनी राष्ट्रपति से मिलेंगे:₹9 लाख करोड़ की बोइंग विमान डील संभव; जिनपिंग अमेरिकी उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे

May 14, 2026/
6:28 am

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की यह...

नेशनल अवॉर्ड में तिलक लगाने पर ममूटी की आलोचना:यूजर्स बोले- मुस्लिम होकर माथे पर तिलक क्यों; एक्टर यूसुफ बोले- नफरत फैलाने वाले कुएं के मेंढक

September 27, 2026/
5:50 pm

गुजरात में आयोजित नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर ममूटी का तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया गया।...

राजनीति

रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई थी

रणबीर कपूर ने सच्चाई और अच्छाई के अंत वाले बयान पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अनजाने में उनकी जुबान फिसल गई थी। यह बयान उन्होंने 20 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में दशहरा कार्यक्रम में दिया था। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। 21 अक्टूबर को चेन्नई में अपनी फिल्म ‘रामायण’ के ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट और फुल-एल्बम लॉन्च पर रणबीर ने सफाई दी। रणबीर ने गलती से ये बात कही थी दरअसल, मंगलवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम में रणबीर ने दशहरे का महत्व बताया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, “दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा।” गौरतलब है कि फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं, लेकिन दशहरा कार्यक्रम में दिए उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘और भाई भगवान राम का किरदार निभा रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब रामायण देखने में डर लग रहा है।’ वहीं, एक यूजर ने रणबीर कपूर के वीडियो पर कमेंट करते हुए ‘डिप्रेशन’ वाला मीम शेयर किया। इवेंट में मांगी माफी चेन्नई में आयोजित ‘रामायण’ के कार्यक्रम में रणबीर ने कहा, “मैं कल दशहरा कार्यक्रम में हुई घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं। उस समय मेरी जुबान फिसल गई थी।” उन्होंने आगे कहा, “मैं कहना चाहता था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की होगी।” एआर रहमान के साथ काम का किया जिक्र रणबीर ने अपनी बात समझाने के लिए संगीतकार एआर रहमान के साथ फिल्म ‘रॉकस्टार’ में किए काम का भी जिक्र किया। उन्होंने फिल्म के एक गाने की पंक्ति का हवाला देते हुए कहा, “जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे।” रणबीर ने कहा, “इसलिए मैं सच में माफी मांगता हूं।” ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग से ₹5.44 करोड़ की कमाई फिल्म ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पहले 24 घंटे में फिल्म के 92 हजार टिकट बिके और बुकिंग से ₹5.44 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई। मुंबई में कुछ रिक्लाइनर सीटों के टिकट की कीमत ₹2,770 तक पहुंच गई है। फिल्म ‘रामायण’ के दूसरे गाने की आलोचना हुई फिल्म ‘रामायण’ के दूसरे गाने ‘रावण तांडव’ की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई। 1 मिनट 55 सेकंड के गाने में यश, रावण के किरदार में भगवान शिव की भक्ति करते दिख रहे थे। यूजर्स का कहना है कि एआर रहमान का म्यूजिक और कुमार विश्वास के लिखे बोल उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। कुछ लोगों ने इसकी तुलना ‘आदिपुरुष’ के ‘शिव तांडव’ से की। वहीं, कई यूजर्स ने गाने में जोश और भक्ति की कमी बताई। वहीं कुछ लोगों ने मेकर्स को सलाह दी कि अभी समय है और ‘रामायण’ के दूसरे भाग के लिए संगीतकार की जोड़ी अजय-अतुल को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। रामायण के युद्ध वाले सीन्स पर सवाल उठे थे गौरतलब है कि रामायण से भगवान राम का लुक हनुमान जयंती पर सामने आया था। टीजर में युद्ध के सीन और शानदार VFX भी दिखा, जिसकी कई लोगों ने तारीफ की थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म के सीन्स को हॉलीवुड फिल्मों की नकल बताया था। टीजर में दिखाए गए युद्ध के सीन (लंका में) कुछ यूजर्स को हॉलीवुड फिल्मों जैसे लगे थे। कुछ ने इसे गेम ऑफ थ्रोन्स या अन्य हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित बताया था। राक्षसों के डिजाइन और कुछ शॉट्स को लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी हॉलीवुड मूवीज से कॉपी बताया गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा था, “रामायण मूवी का टीजर कल रिलीज किया गया। बजट 4 हजार करोड़ रुपए, जबकि इस छोटे से टीजर में हमें कई शॉट्स ऐसे देखने को मिले जो हॉलीवुड मूवी से कॉपी किए गए हैं। सवाल यह है कि इतनी महंगी फिल्म में कॉपी शॉट्स से क्या लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है?” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा था, “समस्या ये है कि बॉलीवुड वाले सब हॉलीवुड को कॉपी करने के लिए पगलाए रहते हैं। इस वाले टीजर में गेम ऑफ थ्रोन्स का शैडो साफ पता चलता है। रामायण मतलब VFX और CGI होता है, ये मान बैठे हैं बॉलीवुड वाले।”
जब एक यूजर ने कहा था कि रामायण के सीन गेम ऑफ थ्रोन्स, द डार्क नाइट और ड्यून: पार्ट टू जैसी फिल्मों से मिलते-जुलते हैं, तो दूसरे यूजर ने जवाब दिया कि बाहुबली के भी कई सीन दूसरी हॉलीवुड फिल्मों से मिलते-जुलते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket