Monday, 26 Oct 2026 | 01:23 PM

Trending :

Aamir Khan Was Target of Shooters in Mumbai

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले की जांच कर रही पुलिस को बड़ा सुराग मिला है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया है कि 20 सितंबर को हरियाणा से मुंबई आए शूटरों का असली निशाना अभिनेता आमिर खान थे।

लॉरेंस गैंग के इशारे पर मुंबई पहुंचे शूटरों ने आमिर खान के घर की तीन बार रेकी की थी, लेकिन शूटिंग और सुरक्षा के चलते आमिर तक पहुंचना मुश्किल था।

इसके बाद शूटरों ने आसानी से मिल जाने के कारण टाइगर श्रॉफ को अपना निशाना बना लिया, जो अक्सर जुहू के पार्क में फुटबॉल खेलने आते थे।

जुलाई में लॉरेंस गैंग ने दी थी आमिर खान को धमकी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस गैंग ने जुलाई में सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप के जरिए आमिर खान को धमकी दी थी।

धमकी में गौरी स्प्रैट संग आमिर के विवाह को सनातन धर्म के खिलाफ बताया गया था और जल्द सबक सिखाने की बात कही गई थी।

सलमान खान की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण उन तक पहुंचना नामुमकिन था, इसलिए गैंग ने आमिर खान को अपना मेन टारगेट बनाया था।

जुलाई में आमिर खान ने गौरी स्प्राट से शादी की थी जिसके बाद लॉरेंस गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

3 बार रेकी में नाकाम रहने के बाद बदला प्लान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 सितंबर को मुंबई पहुंचे शूटरों ने बांद्रा स्थित आमिर खान के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी। हालांकि, आमिर खान ज्यादातर समय फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में बाहर रहते थे या कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलते थे।

अक्टूबर के पहले हफ्ते में जब आमिर पर हमला करना संभव नहीं लगा, तो शूटरों ने बांद्रा से अंधेरी शिफ्ट होकर टाइगर श्रॉफ पर नजर रखनी शुरू कर दी।

शूटर्स ने आमिर के बांद्रा स्थित इसी घर की रेकी की थी।

कैब किराए पर लेकर सेलेब्स के घरों की रेकी

जांच में सामने आया है कि शूटरों ने अभिनेताओं के घरों का ठिकाना देखने के लिए 3,000 रुपए में एक कैब किराए पर ली थी। उन्होंने बांद्रा और अंधेरी में कई सितारों के घरों का चक्कर लगाया।

शूटरों ने अंधेरी में तीन बार अपने होटल बदले और 14 से 18 अक्टूबर तक ‘आर आर रेजीडेंसी’ होटल में ठहरे। 18 अक्टूबर की शाम जब टाइगर श्रॉफ जुहू के पुष्पा नरसी पार्क में फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे, तब हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

आसानी से मिलने की वजह से टाइगर बने निशाना

पुलिस सूत्रों का कहना है कि बांद्रा में आमिर खान और टाइगर श्रॉफ के घर कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर हैं। रेकी के दौरान शूटरों ने देखा कि टाइगर श्रॉफ अक्सर बिना किसी भारी सुरक्षा के बाहर निकलते हैं और रविवार को जुहू पार्क में फुटबॉल खेलने पहुंचते हैं। यही वजह है कि शूटरों ने आमिर खान का प्लान छोड़कर आसान टारगेट के रूप में टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया। 18 अक्टूबर को जुहू में हुई थी टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग

18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फुटबॉल ग्राउंड के बाहर निकलते हुए फायरिंग हो गई। दो हमलावरों ने 5-7 राउंड फायरिंग की। टाइगर जख्मी हुए, जबकि उनके ड्राइवर को गोली लगी। ड्राइवर के जख्मी होने पर टाइगर श्रॉफ ड्राइविंग सीट पर आए और सीधे अस्पताल पहुंचे।

राजस्थान, यूपी और हरियाणा से पकड़े गए 10 संदिग्ध

मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से अब तक 10 संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की कड़ी जोड़ रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'टाइम100' फेम एरियाना ने हफिंगटन पोस्ट को ग्लोबल ब्रांड बनाया:आइडेंटिटी ट्रैप पर कहा- कई सीईओ जॉब से नाखुश, फिर भी नहीं छोड़ पाते पद

August 13, 2026/
1:50 pm

करोड़ों की सैलरी, सीईओ जैसा पद और दुनिया भर में रुतबा हासिल करने के बाद भी कई दिग्गज खुश नहीं...

Cristiano Ronaldo will finally be in action tonight (Picture credit: AP)

June 17, 2026/
9:07 pm

आखरी अपडेट:17 जून, 2026, 21:07 IST पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए ईरानी ने कहा कि भारत के...

भाजपा सरकार पर भड़कीं सिंगर अनुराधा पौडवाल:कहा- 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं, विश्वगुरु-विश्वगुरु कहना बंद करो या ये नॉनसेंस बंद करो

July 13, 2026/
12:25 pm

नेशनल अवॉर्ड विजेता और पद्मश्री से सम्मानित हो चुकीं सिंगर अनुराधा पौडवाला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की आलोचना...

"जाओ पीएम मोदी को गले लगाओ!" | पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी की "नो हग" टिप्पणी पर पलटवार किया | ब्रेकिंग | न्यूज18

June 13, 2026/
4:58 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

PoK में पाकिस्तानी फोर्स ने लोगों पर गोलियां चलाईं:पाकिस्तान सरकार के खिलाफ 40 हजार प्रदर्शनकारी जुटे थे; कई लोग घायल

July 5, 2026/
6:21 pm

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में रविवार को जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के शांतिपूर्ण प्रदर्शन रैली...

रोहित ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई:कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए, मुंबई ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया; रिकॉर्ड्स

March 30, 2026/
4:30 am

मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से...

होटल रेड में 35 साल की टीवी एक्ट्रेस रेस्क्यू:NGO ने पुलिस को दी सेक्स रैकेट की सूचना, प्रोटेक्शन सेंटर में रखी गईं, जानिए पूरा मामला

October 12, 2026/
1:10 pm

महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे के एक होटल में रेड कर देह व्यापार और मानव तस्करी के एक कथित रैकेट का...

नेपाल बाढ़ में अबतक 1068 लोगों की मौत:4600 से ज्यादा की तलाश जारी; एक लड़की ने 17 रिश्तेदारों को खोया; चीन के 100 नागरिक लापता

September 2, 2026/
6:37 am

नेपाल में बाढ़ के एक हफ्ते बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आपदा में लापता लोगों की तलाश के बावजूद...

राजनीति

Aamir Khan Was Target of Shooters in Mumbai

Aamir Khan Was Target of Shooters in Mumbai

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले की जांच कर रही पुलिस को बड़ा सुराग मिला है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया है कि 20 सितंबर को हरियाणा से मुंबई आए शूटरों का असली निशाना अभिनेता आमिर खान थे।

लॉरेंस गैंग के इशारे पर मुंबई पहुंचे शूटरों ने आमिर खान के घर की तीन बार रेकी की थी, लेकिन शूटिंग और सुरक्षा के चलते आमिर तक पहुंचना मुश्किल था।

इसके बाद शूटरों ने आसानी से मिल जाने के कारण टाइगर श्रॉफ को अपना निशाना बना लिया, जो अक्सर जुहू के पार्क में फुटबॉल खेलने आते थे।

जुलाई में लॉरेंस गैंग ने दी थी आमिर खान को धमकी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस गैंग ने जुलाई में सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप के जरिए आमिर खान को धमकी दी थी।

धमकी में गौरी स्प्रैट संग आमिर के विवाह को सनातन धर्म के खिलाफ बताया गया था और जल्द सबक सिखाने की बात कही गई थी।

सलमान खान की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण उन तक पहुंचना नामुमकिन था, इसलिए गैंग ने आमिर खान को अपना मेन टारगेट बनाया था।

जुलाई में आमिर खान ने गौरी स्प्राट से शादी की थी जिसके बाद लॉरेंस गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

जुलाई में आमिर खान ने गौरी स्प्राट से शादी की थी जिसके बाद लॉरेंस गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

3 बार रेकी में नाकाम रहने के बाद बदला प्लान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 सितंबर को मुंबई पहुंचे शूटरों ने बांद्रा स्थित आमिर खान के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी। हालांकि, आमिर खान ज्यादातर समय फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में बाहर रहते थे या कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलते थे।

अक्टूबर के पहले हफ्ते में जब आमिर पर हमला करना संभव नहीं लगा, तो शूटरों ने बांद्रा से अंधेरी शिफ्ट होकर टाइगर श्रॉफ पर नजर रखनी शुरू कर दी।

शूटर्स ने आमिर के बांद्रा स्थित इसी घर की रेकी की थी।

शूटर्स ने आमिर के बांद्रा स्थित इसी घर की रेकी की थी।

कैब किराए पर लेकर सेलेब्स के घरों की रेकी

जांच में सामने आया है कि शूटरों ने अभिनेताओं के घरों का ठिकाना देखने के लिए 3,000 रुपए में एक कैब किराए पर ली थी। उन्होंने बांद्रा और अंधेरी में कई सितारों के घरों का चक्कर लगाया।

शूटरों ने अंधेरी में तीन बार अपने होटल बदले और 14 से 18 अक्टूबर तक ‘आर आर रेजीडेंसी’ होटल में ठहरे। 18 अक्टूबर की शाम जब टाइगर श्रॉफ जुहू के पुष्पा नरसी पार्क में फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे, तब हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

आसानी से मिलने की वजह से टाइगर बने निशाना

पुलिस सूत्रों का कहना है कि बांद्रा में आमिर खान और टाइगर श्रॉफ के घर कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर हैं। रेकी के दौरान शूटरों ने देखा कि टाइगर श्रॉफ अक्सर बिना किसी भारी सुरक्षा के बाहर निकलते हैं और रविवार को जुहू पार्क में फुटबॉल खेलने पहुंचते हैं। यही वजह है कि शूटरों ने आमिर खान का प्लान छोड़कर आसान टारगेट के रूप में टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया। 18 अक्टूबर को जुहू में हुई थी टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग

18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फुटबॉल ग्राउंड के बाहर निकलते हुए फायरिंग हो गई। दो हमलावरों ने 5-7 राउंड फायरिंग की। टाइगर जख्मी हुए, जबकि उनके ड्राइवर को गोली लगी। ड्राइवर के जख्मी होने पर टाइगर श्रॉफ ड्राइविंग सीट पर आए और सीधे अस्पताल पहुंचे।

राजस्थान, यूपी और हरियाणा से पकड़े गए 10 संदिग्ध

मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से अब तक 10 संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की कड़ी जोड़ रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket