Monday, 26 Oct 2026 | 09:36 PM

Trending :

EXCLUSIVE

शूटिंग-कॉन्सर्ट के लिए जयपुर पहुंचे सितारों ने खींचा ध्यान:एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस वाणी कपूर, गायक पलाश सेन ने फेंस के साथ खिंचवाई फोटो; देर शाम पहुंचीं मौनी रॉय

जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री वाणी कपूर और गायक पलाश सेन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वाणी कपूर एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आई हैं, जबकि पलाश सेन एक कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देने के लिए शहर पहुंचे। पलाश एयरपोर्ट पर मास्क लगाए नजर आए। दोनों कलाकारों का जयपुर से खास जुड़ाव है। दोनों ने एयरपोर्ट पर फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाए। वाणी कपूर ने वर्ष 2013 में फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा के साथ इस फिल्म की शूटिंग जयपुर में हुई थी। वहीं पलाश सेन इंडी-पॉप और रॉक बैंड यूफोरिया के प्रमुख गायक के रूप में पहचाने जाते हैं। उनके चर्चित गीतों में ‘मायरी’ और ‘धूम पिचक धूम’ शामिल हैं। ब्लैक मास्क में जयपुर पहुंचीं मौनी रॉय इवेंट में होंगी शामिल बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय भी सोमवार देर शाम जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आईं। ब्लैक मास्क लगाए मौनी एयरपोर्ट से बाहर निकलीं और यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गईं। वह जयपुर में आयोजित एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची हैं। यहां देखिए एयरपोर्ट के PHOTO’S जयपुर से जुड़ी है वाणी की पहली फिल्म की याद वाणी कपूर के लिए जयपुर सिर्फ एक शूटिंग डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि उनके फिल्मी सफर की शुरुआत से जुड़ा शहर भी है। वर्ष 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा नजर आए थे। फिल्म की शूटिंग जयपुर में हुई थी और शहर की गलियों, बाजारों और स्थानीय परिवेश को कहानी में शामिल किया गया था। फिल्म का गीत ‘शाम गुलाबी, सहर गुलाबी’ भी जयपुर की खूबसूरती से जुड़ी यादों में शामिल है। वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद यशराज फिल्म्स के साथ जुड़कर उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के बाद वह ‘आहा कल्याणम’, ‘बेफिक्रे’, ‘वॉर’, ‘बेल बॉटम’, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘शमशेरा’, ‘खेल खेल में’ और ‘रेड 2’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी मौजूदगी चर्चा में रही, जबकि ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में निभाए गए किरदार के लिए भी उन्हें सराहना मिली। वर्ष 2025 में वह वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ में भी नजर आईं। पलाश सेन हैं इंडी-पॉप बैंड यूफोरिया की पहचान पलाश सेन भारतीय स्वतंत्र संगीत जगत के चर्चित नामों में शामिल हैं। वह गायक होने के साथ गीतकार, संगीतकार और चिकित्सक भी हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में बैंड यूफोरिया की शुरुआत की थी। इस बैंड ने हिंदी पॉप और रॉक संगीत को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। ‘धूम पिचक धूम’, ‘मायरी’ और ‘आना मेरी गली’ जैसे गानों ने पलाश सेन को अलग पहचान दिलाई। उनके गानों की खासियत संगीत में रॉक का अंदाज और रोजमर्रा की भावनाओं से जुड़ने वाले बोल रहे हैं। टीवी से बॉलीवुड तक बनाया मुकाम मौनी रॉय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में टेलीविजन शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘देवों के देव…महादेव’ में सती और ‘नागिन’ में शिवन्या के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई। टेलीविजन पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया। वर्ष 2018 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वह ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’, ‘मेड इन चाइना’, ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा’, ‘ब्लैकआउट’, ‘लव सेक्स और धोखा 2’ और ‘द भूतनी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में जुनून के किरदार के लिए उन्हें खास पहचान मिली।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Maihar Private Tubewell Mining Banned Till June 30, 2026

April 22, 2026/
9:57 am

मैहर जिले को ‘जल अभावग्रस्त क्षेत्र’ घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिदिशा मुखर्जी ने कम वर्षा...

World News Updates; Trump Pakistan China

April 4, 2026/
12:14 am

15 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो। अफगानिस्तान के काबुल में शुक्रवार देर शाम भूकंप से 8 लोगों की मौत...

UP में ब्लास्ट करना चाह रहे 2 संदिग्ध आतंकी अरेस्ट:पाकिस्तानी गैंगस्टर ने कहा था- मैं तुम्हें इंडिया का हीरो बना दूंगा

May 6, 2026/
6:59 pm

यूपी में बुधवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...

मेगास्टार...उलगानायगन को भी नहीं मिली कमाल जैसी जीत, अब 'थलापति' ने कर दिया एनटीआर का धमाल

May 4, 2026/
6:58 pm

तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए टीवीके बहुमत के आंकड़े की ओर से विकास के बाद पार्टी के संस्थापक विजय...

भिंड में NH-719 पर 2 KM लंबा जाम:दबोहा पुलिया के पास बारातों के कारण फंसे सैकड़ों वाहन, एंबुलेंस भी घंटों जाम में अटकी

March 11, 2026/
10:04 pm

भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर बुधवार रात करीब 9 बजे के बाद अचानक जाम के हालात बन गए। दबोहा पुलिया...

Grand Aarti with 1008 Lamps

March 30, 2026/
10:53 am

उज्जैन5 मिनट पहले कॉपी लिंक महावीर जयंती के अवसर पर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला शुरू हो...

RR vs GT Live Score: Follow scorecard and match updates from Sawai Mansingh Stadium in Jaipur. (Picture Credit: Sportzpics)

May 9, 2026/
5:10 pm

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 17:10 IST वीसीके ने औपचारिक रूप से विजय के टीवीके को समर्थन दिया, जिससे तमिलनाडु में...

राजनीति

शूटिंग-कॉन्सर्ट के लिए जयपुर पहुंचे सितारों ने खींचा ध्यान:एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस वाणी कपूर, गायक पलाश सेन ने फेंस के साथ खिंचवाई फोटो; देर शाम पहुंचीं मौनी रॉय

शूटिंग-कॉन्सर्ट के लिए जयपुर पहुंचे सितारों ने खींचा ध्यान:एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस वाणी कपूर, गायक पलाश सेन ने फेंस के साथ खिंचवाई फोटो; देर शाम पहुंचीं मौनी रॉय

जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री वाणी कपूर और गायक पलाश सेन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वाणी कपूर एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आई हैं, जबकि पलाश सेन एक कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देने के लिए शहर पहुंचे। पलाश एयरपोर्ट पर मास्क लगाए नजर आए। दोनों कलाकारों का जयपुर से खास जुड़ाव है। दोनों ने एयरपोर्ट पर फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाए। वाणी कपूर ने वर्ष 2013 में फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा के साथ इस फिल्म की शूटिंग जयपुर में हुई थी। वहीं पलाश सेन इंडी-पॉप और रॉक बैंड यूफोरिया के प्रमुख गायक के रूप में पहचाने जाते हैं। उनके चर्चित गीतों में ‘मायरी’ और ‘धूम पिचक धूम’ शामिल हैं। ब्लैक मास्क में जयपुर पहुंचीं मौनी रॉय इवेंट में होंगी शामिल बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय भी सोमवार देर शाम जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आईं। ब्लैक मास्क लगाए मौनी एयरपोर्ट से बाहर निकलीं और यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गईं। वह जयपुर में आयोजित एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची हैं। यहां देखिए एयरपोर्ट के PHOTO’S जयपुर से जुड़ी है वाणी की पहली फिल्म की याद वाणी कपूर के लिए जयपुर सिर्फ एक शूटिंग डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि उनके फिल्मी सफर की शुरुआत से जुड़ा शहर भी है। वर्ष 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा नजर आए थे। फिल्म की शूटिंग जयपुर में हुई थी और शहर की गलियों, बाजारों और स्थानीय परिवेश को कहानी में शामिल किया गया था। फिल्म का गीत ‘शाम गुलाबी, सहर गुलाबी’ भी जयपुर की खूबसूरती से जुड़ी यादों में शामिल है। वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद यशराज फिल्म्स के साथ जुड़कर उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के बाद वह ‘आहा कल्याणम’, ‘बेफिक्रे’, ‘वॉर’, ‘बेल बॉटम’, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘शमशेरा’, ‘खेल खेल में’ और ‘रेड 2’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी मौजूदगी चर्चा में रही, जबकि ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में निभाए गए किरदार के लिए भी उन्हें सराहना मिली। वर्ष 2025 में वह वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ में भी नजर आईं। पलाश सेन हैं इंडी-पॉप बैंड यूफोरिया की पहचान पलाश सेन भारतीय स्वतंत्र संगीत जगत के चर्चित नामों में शामिल हैं। वह गायक होने के साथ गीतकार, संगीतकार और चिकित्सक भी हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में बैंड यूफोरिया की शुरुआत की थी। इस बैंड ने हिंदी पॉप और रॉक संगीत को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। ‘धूम पिचक धूम’, ‘मायरी’ और ‘आना मेरी गली’ जैसे गानों ने पलाश सेन को अलग पहचान दिलाई। उनके गानों की खासियत संगीत में रॉक का अंदाज और रोजमर्रा की भावनाओं से जुड़ने वाले बोल रहे हैं। टीवी से बॉलीवुड तक बनाया मुकाम मौनी रॉय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में टेलीविजन शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘देवों के देव…महादेव’ में सती और ‘नागिन’ में शिवन्या के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई। टेलीविजन पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया। वर्ष 2018 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वह ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’, ‘मेड इन चाइना’, ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा’, ‘ब्लैकआउट’, ‘लव सेक्स और धोखा 2’ और ‘द भूतनी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में जुनून के किरदार के लिए उन्हें खास पहचान मिली।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket