Monday, 02 Nov 2026 | 10:25 AM

Trending :

Air Chief Marshal Ashutosh Dixit Takes Charge

  • Hindi News
  • Career
  • Air Chief Marshal Ashutosh Dixit Takes Charge | Amit Shah Dakshata Padak

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं।

नेशनल (NATIONAL)

1. एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कार्यभार संभाला

  • 31 अक्टूबर 2026 को एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।
  • पदभार संभालने के बाद उन्होंने भारतीय वायुसेना के भविष्य के लिए VAYU विजन पेश किया।
  • इस विजन में सैन्य तैयारी, आत्मनिर्भरता और तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया।
  • उन्होंने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का स्थान लिया जो 43 सालों की सेवा के बाद रिटायर हुए।
  • दीक्षित ने ऑपरेशन सिंदूर में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के रूप में जिम्मेदारी निभाई।
  • उन्हें इस साल परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने 1986 में वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया।

दीक्षित को 3,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।

2. केंद्रीय गृह मंत्री पदक 2026 के तहत 490 पुलिस कर्मियों को सम्मान

  • 31 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक की घोषणा की।
  • इस वर्ष देशभर के राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और केंद्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) के कुल 490 कर्मियों को इस पदक से सम्मानित किया गया है।
  • इसमें CRPF को सबसे ज्यादा 115 पदक मिले।
  • फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में 9। कर्मियों को सम्मानित किया गया।
  • विशेष अभियानों में सीबीआईसी (CBIC) के 56, पंजाब पुलिस के 37, दिल्ली पुलिस के 36, झारखंड पुलिस के 28 और तेलंगाना पुलिस के 21 जवानों को यह सम्मान मिला।

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

  • यह गृह मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक विशेष सम्मान है।
  • यह पदक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर घोषित होता है।
  • इसका उद्देश्य पुलिस, सुरक्षा, खुफिया और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है।
इस पदक की शुरुआत 1 फरवरी 2024 से हुई।

इस पदक की शुरुआत 1 फरवरी 2024 से हुई।

3. भारत ने BIMSTEC समुद्री सुरक्षा अभ्यास 2026 की मेजबानी की

  • 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक भारत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के श्री विजयपुरम में पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास की मेजबानी कर रहा है।
  • इसमें बिम्सटेक के सभी सात सदस्य देशों (बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड) की नौसेनाएं और तटरक्षक बल भाग ले रहे हैं।
  • इस अभ्यास के शुरुआती 3 दिन में टेबलटॉप एक्सरसाइज और उसके बाद दो दिन का हार्बर फेज शामिल है।
  • इसमें सदस्य देशों के युद्धपोत भी हिस्सा ले रहे हैं।
  • इसका मकसद बंगाल की खाड़ी में क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा और साझा खतरों से निपटने की क्षमताओं को मजबूत करना है।
  • इस पहल की घोषणा 4 अप्रैल 2025 को थाईलैंड में आयोजित छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
  • इस अभ्यास का मुख्य समुद्री क्षेत्र बंगाल की खाड़ी है।

BIMSTEC

  • BIMSTEC का पूरा नाम बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन है।
  • इसकी स्थापना 6 जून 1997 को हुई थी।
  • यह दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के बीच आर्थिक, तकनीकी और क्षेत्रीय सहयोग का संगठन है।
BIMSTEC का मुख्यालय ढाका, बांग्लादेश में है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. अटलांटा में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक संपन्न

  • 31 अक्टूबर 2026 को अटलांटा (अमेरिका) में क्वाड (Quad) भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान) के विदेश मंत्रियों की बैठक संपन्न हुई।
  • यह इस साल (2026) की तीसरी क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक थी।
  • इससे पहले दिल्ली और मनीला में इस बैठक का आयोजन किया गया।
  • इस बैठक में अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भी शामिल हुए।
  • क्वाड का मकसद स्वतंत्र एवं खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र तय करना है।
  • बैठक में महत्वपूर्ण खनिज, AI, सेमीकंडक्टर और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा हुई।
  • इस बैठक ने अगले महीने फिलीपींस (मनीला) में होने वाले क्वाड लीडर्स समिट (शिखर सम्मेलन) की रूपरेखा तैयार की।

क्वाड (QUAD)

  • क्वाड का पूरा नाम क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग है।
  • इसकी शुरुआत दिसंबर 2004 में सुनामी राहत सहयोग से हुई थी।
  • इसकी पहली अधिकारिक बैठक का आयोजन मई 2007 में किया गया।
  • इसके सदस्य देशों में भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।
इस बैठक की मेजबानी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की।

5. स्पोर्ट्स (SPORTS)

भारत बना पहला कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियन

  • 31 अक्टूबर को भारत ने अहमदाबाद में पहले कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में डबल टाइटल जीता।
  • भारतीय पुरुष टीम फाइनल में श्रीलंका को 54-20 से हराकर पहली कॉमनवेल्थ चैंपियन बनी।
  • महिला टीम ने युगांडा को 35-15 से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
  • पुरुष टीम ने लगातार 8 मुकाबले जीते, जबकि महिला टीम ने सभी 6 मैच अपने नाम किए।
  • प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 13 और महिला वर्ग की 10 टीमों ने हिस्सा लिया।
  • पुरुष टीम के कप्तान सुरजीत सिंह थे।
  • महिला टीम की कप्तान निधि शर्मा थी।
  • पुरुष फाइनल में सर्वाधिक 10 रेड पॉइंट आदित्य शिंदे ने बनाए।
  • महिला फाइनल में सर्वाधिक 9 रेड पॉइंट साक्षी ने बनाए।
  • वर्ष 2026 में पहली बार कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ।
  • प्रतियोगिता 9 दिनों तक अहमदाबाद में आयोजित हुई।
  • इस प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नाइजीरिया, केन्या, तंजानिया, कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया, युगांडा, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने भाग लिया।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप

  • यह इंटरनेशनल लेवल की कबड्डी प्रतियोगिता है।
  • इसमें राष्ट्रमंडल देशों की राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेती हैं।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स और कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप दो अलग – अलग प्रतियोगिता हैं।

निधन (Death)

6. हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मपाल लाठर का निधन

  • 31 अक्टूबर को हरियाणा के पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मास्टर धर्मपाल लाठर का निधन हुआ।
  • उनकी उम्र 85 वर्ष थी। वह जींद जिले में शादीपुर गांव के निवासी थे।
  • लाठर ने 1971 में हरियाणा टीम को गोल्ड मेडल दिलाया था।
  • उन्होंने दो वर्षों तक हरियाणा हॉकी टीम की कप्तानी की।
  • हॉकी में उनकी प्रतिभा और समर्पण को देखते हुए उन्हें राजकीय स्कूल में शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (PTI) के पद पर नौकरी मिली।

आज का इतिहास :

  • 1959 में दिल्ली में भारत के पहले टेलीविजन (दूरदर्शन) पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई।
  • 1960 में संगीतकार व गायक अनु मलिक का जन्म हुआ।
  • 1965 में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का दिल्ली में जन्म हुआ।
  • 1982 में पहलवान योगेश्वर दत्त का हरियाणा में जन्म हुआ।
  • 1950 में नाटककार जॉर्ज बर्नार्ड शॉ का निधन हुआ।

ये खबर भी पढ़ें

करेंट अफेयर्स 28 अक्टूबर:रेलवे कन्फर्म टिकट पर 45 पैसे में ₹10 लाख तक का बीमा देगा, पीएम मोदी और प्रिंस एलोइस की वार्ता

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गिरफ्तारी से नाराज पारदी महिलाओं ने किया चक्काजाम:बच्चे को जमीन पर पटकने की कोशिश की; अधेड़ बस के पहिए के नीचे लेट गया

March 30, 2026/
8:05 am

गुना के कैंट थाने के सामने रविवार रात पारदी समाज की महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। वह लूट के एक...

शिवपुरी में 1 महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन:पोहरी बस स्टैंड से ब्रिज तक का रास्ता बंद; जानिए नए रूट्स

April 15, 2026/
10:53 am

शिवपुरी में पोहरी फाटक रेलवे ओवर ब्रिज पर आरई वॉल और सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।...

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, पंजाबी एक्टर-सिंगर बंटे:बब्बू मान बोले- हर बार हम ही क्यों लाठी खाएं; सोनम बाजवा ने टूटे दिल की इमोजी लगाई

July 22, 2026/
5:00 am

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री बंट गई है। एक तरफ दिलजीत दोसांझ और सोनू सूद...

तस्वीर का विवरण

June 19, 2026/
7:19 pm

सामग्री: 1 कप ढीली मूंग दाल, 6 से 8 काली मिर्च पाउडर, 2 हरी मिर्च, 1 इंच बड़ा मसाला अदरक,...

करनाल के युवक की अमेरिका में मौत:ट्रक खाई में गिरा, परिवार का इकलौता बेटा, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश

May 28, 2026/
12:39 pm

अमेरिका के कैलिफोर्निया में करनाल के एक युवक की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। युवक ट्रक ड्राइवर था। हादसे...

बॉडी डिटॉक्स: फैट से भी हो सकता है फुल बॉडी डिटॉक्स, बस गुनगुने पानी में इन 3 बॉडी डिटॉक्स को डाइट में शामिल करें फुट सोक

February 22, 2026/
10:07 pm

बॉडी डिटॉक्स: रात को सोने से पहले आदिवासियों को गुनगुने पानी में डुबोकर रखना बेहद अजीब आदत मानी जा रही...

टेक कंपनियों पर ऑस्ट्रेलिया सख्त:कानून तोड़ने पर जुर्माना बढ़ाकर 660 करोड़ रुपए करने की तैयारी‎; किशोरों को सोशल मीडिया से दूर रखने की कोशिश

June 30, 2026/
4:13 pm

ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने के अपने कानून को और सख्त...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Air Chief Marshal Ashutosh Dixit Takes Charge

Air Chief Marshal Ashutosh Dixit Takes Charge
  • Hindi News
  • Career
  • Air Chief Marshal Ashutosh Dixit Takes Charge | Amit Shah Dakshata Padak

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं।

नेशनल (NATIONAL)

1. एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कार्यभार संभाला

  • 31 अक्टूबर 2026 को एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।
  • पदभार संभालने के बाद उन्होंने भारतीय वायुसेना के भविष्य के लिए VAYU विजन पेश किया।
  • इस विजन में सैन्य तैयारी, आत्मनिर्भरता और तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया।
  • उन्होंने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का स्थान लिया जो 43 सालों की सेवा के बाद रिटायर हुए।
  • दीक्षित ने ऑपरेशन सिंदूर में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के रूप में जिम्मेदारी निभाई।
  • उन्हें इस साल परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने 1986 में वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया।

दीक्षित को 3,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।

दीक्षित को 3,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।

2. केंद्रीय गृह मंत्री पदक 2026 के तहत 490 पुलिस कर्मियों को सम्मान

  • 31 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक की घोषणा की।
  • इस वर्ष देशभर के राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और केंद्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) के कुल 490 कर्मियों को इस पदक से सम्मानित किया गया है।
  • इसमें CRPF को सबसे ज्यादा 115 पदक मिले।
  • फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में 9। कर्मियों को सम्मानित किया गया।
  • विशेष अभियानों में सीबीआईसी (CBIC) के 56, पंजाब पुलिस के 37, दिल्ली पुलिस के 36, झारखंड पुलिस के 28 और तेलंगाना पुलिस के 21 जवानों को यह सम्मान मिला।

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

  • यह गृह मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक विशेष सम्मान है।
  • यह पदक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर घोषित होता है।
  • इसका उद्देश्य पुलिस, सुरक्षा, खुफिया और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है।
इस पदक की शुरुआत 1 फरवरी 2024 से हुई।

इस पदक की शुरुआत 1 फरवरी 2024 से हुई।

3. भारत ने BIMSTEC समुद्री सुरक्षा अभ्यास 2026 की मेजबानी की

  • 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक भारत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के श्री विजयपुरम में पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास की मेजबानी कर रहा है।
  • इसमें बिम्सटेक के सभी सात सदस्य देशों (बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड) की नौसेनाएं और तटरक्षक बल भाग ले रहे हैं।
  • इस अभ्यास के शुरुआती 3 दिन में टेबलटॉप एक्सरसाइज और उसके बाद दो दिन का हार्बर फेज शामिल है।
  • इसमें सदस्य देशों के युद्धपोत भी हिस्सा ले रहे हैं।
  • इसका मकसद बंगाल की खाड़ी में क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा और साझा खतरों से निपटने की क्षमताओं को मजबूत करना है।
  • इस पहल की घोषणा 4 अप्रैल 2025 को थाईलैंड में आयोजित छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
  • इस अभ्यास का मुख्य समुद्री क्षेत्र बंगाल की खाड़ी है।

BIMSTEC

  • BIMSTEC का पूरा नाम बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन है।
  • इसकी स्थापना 6 जून 1997 को हुई थी।
  • यह दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के बीच आर्थिक, तकनीकी और क्षेत्रीय सहयोग का संगठन है।
BIMSTEC का मुख्यालय ढाका, बांग्लादेश में है।

BIMSTEC का मुख्यालय ढाका, बांग्लादेश में है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. अटलांटा में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक संपन्न

  • 31 अक्टूबर 2026 को अटलांटा (अमेरिका) में क्वाड (Quad) भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान) के विदेश मंत्रियों की बैठक संपन्न हुई।
  • यह इस साल (2026) की तीसरी क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक थी।
  • इससे पहले दिल्ली और मनीला में इस बैठक का आयोजन किया गया।
  • इस बैठक में अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भी शामिल हुए।
  • क्वाड का मकसद स्वतंत्र एवं खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र तय करना है।
  • बैठक में महत्वपूर्ण खनिज, AI, सेमीकंडक्टर और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा हुई।
  • इस बैठक ने अगले महीने फिलीपींस (मनीला) में होने वाले क्वाड लीडर्स समिट (शिखर सम्मेलन) की रूपरेखा तैयार की।

क्वाड (QUAD)

  • क्वाड का पूरा नाम क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग है।
  • इसकी शुरुआत दिसंबर 2004 में सुनामी राहत सहयोग से हुई थी।
  • इसकी पहली अधिकारिक बैठक का आयोजन मई 2007 में किया गया।
  • इसके सदस्य देशों में भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।
इस बैठक की मेजबानी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की।

इस बैठक की मेजबानी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की।

5. स्पोर्ट्स (SPORTS)

भारत बना पहला कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियन

  • 31 अक्टूबर को भारत ने अहमदाबाद में पहले कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में डबल टाइटल जीता।
  • भारतीय पुरुष टीम फाइनल में श्रीलंका को 54-20 से हराकर पहली कॉमनवेल्थ चैंपियन बनी।
  • महिला टीम ने युगांडा को 35-15 से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
  • पुरुष टीम ने लगातार 8 मुकाबले जीते, जबकि महिला टीम ने सभी 6 मैच अपने नाम किए।
  • प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 13 और महिला वर्ग की 10 टीमों ने हिस्सा लिया।
  • पुरुष टीम के कप्तान सुरजीत सिंह थे।
  • महिला टीम की कप्तान निधि शर्मा थी।
  • पुरुष फाइनल में सर्वाधिक 10 रेड पॉइंट आदित्य शिंदे ने बनाए।
  • महिला फाइनल में सर्वाधिक 9 रेड पॉइंट साक्षी ने बनाए।
  • वर्ष 2026 में पहली बार कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ।
  • प्रतियोगिता 9 दिनों तक अहमदाबाद में आयोजित हुई।
  • इस प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नाइजीरिया, केन्या, तंजानिया, कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया, युगांडा, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने भाग लिया।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप

  • यह इंटरनेशनल लेवल की कबड्डी प्रतियोगिता है।
  • इसमें राष्ट्रमंडल देशों की राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेती हैं।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स और कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप दो अलग – अलग प्रतियोगिता हैं।

निधन (Death)

6. हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मपाल लाठर का निधन

  • 31 अक्टूबर को हरियाणा के पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मास्टर धर्मपाल लाठर का निधन हुआ।
  • उनकी उम्र 85 वर्ष थी। वह जींद जिले में शादीपुर गांव के निवासी थे।
  • लाठर ने 1971 में हरियाणा टीम को गोल्ड मेडल दिलाया था।
  • उन्होंने दो वर्षों तक हरियाणा हॉकी टीम की कप्तानी की।
  • हॉकी में उनकी प्रतिभा और समर्पण को देखते हुए उन्हें राजकीय स्कूल में शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (PTI) के पद पर नौकरी मिली।

आज का इतिहास :

  • 1959 में दिल्ली में भारत के पहले टेलीविजन (दूरदर्शन) पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई।
  • 1960 में संगीतकार व गायक अनु मलिक का जन्म हुआ।
  • 1965 में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का दिल्ली में जन्म हुआ।
  • 1982 में पहलवान योगेश्वर दत्त का हरियाणा में जन्म हुआ।
  • 1950 में नाटककार जॉर्ज बर्नार्ड शॉ का निधन हुआ।

ये खबर भी पढ़ें

करेंट अफेयर्स 28 अक्टूबर:रेलवे कन्फर्म टिकट पर 45 पैसे में ₹10 लाख तक का बीमा देगा, पीएम मोदी और प्रिंस एलोइस की वार्ता

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket