Saturday, 19 Sep 2026 | 02:44 PM

Trending :

कटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी-खुशबू सुंदर:पूर्व सांसद बोलीं- शरीर, उम्र के फैसलों के लिए सफाई क्यों देनी चाहिए?; ऋतिक ने भी बचाव किया Subject Experts Vacancy & Eligibility Details Pakistan Suicide Attack | Khyber Pakhtunkhwa Kohat Mosque Blast News पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में अब तक 31 की मौत:100 से ज्यादा लोग घायल; विस्फोटक से भरी गाड़ी मस्जिद से टकराई थी किशोर कुमार की बायोग्राफी पर विवाद:2 साल पहले मिला नेशनल अवॉर्ड वापस लेने की मांग मिला, कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नोटिस देकर पूछे सवाल किशोर कुमार की बायोग्राफी पर विवाद:2 साल पहले मिला नेशनल अवॉर्ड वापस लेने की मांग मिला, कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नोटिस देकर पूछे सवाल
EXCLUSIVE

Iran Khamenei US Israel Attack Punjab Teacher viral Video

वीडियो में परेशानी बताते वक्त एसएसडी गर्ल्स कॉलेज बठिंडा की प्रिंसीपल नीरू गर्ग घबराई हुई नजर आईं।

US-इजराइल और ईरान जंग से मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने लगे हैं, जिसका असर अब पंजाब के लोगों पर भी दिख रहा है। एयरस्पेस बंद होने से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दुबई के शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई पंजाबी यात्री फंस गए हैं।

.

बठिंडा की प्रिंसिपल नीरू गर्ग ने एयरपोर्ट से वीडियो जारी कर बताया कि उनके पास बीपी और शुगर जैसी जरूरी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत सरकार से मदद की अपील की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस प्रबंध नहीं हुआ।

नीरू ने बताया कि रात करीब 10 बजे उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने को कहा गया, लेकिन कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए। उन्हें इंडिगो से भी शिकायत है, क्योंकि एयरलाइन ने बाहर अधिकारियों के मिलने की बात कही थी, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। काफी देर इंतजार के बाद उन्होंने होटल तलाश किया, पर सभी होटल भरे हुए थे। अंत में 20 किलोमीटर दूर एक महंगा होटल मिला, जहां उन्होंने रात बिताई।

अब होटल प्रबंधन ने उन्हें कमरा खाली करने को कहा है और उनके पास पैसे भी लगभग खत्म हो चुके हैं। नीरू ने कहा कि उनकी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और कोई कुछ बताने वाला नहीं है। उन्होंने भारत सरकार से जल्द सुरक्षित निकासी की मांग की है।

नीरू ने कहा कि उनके परिचित आर्थिक मदद की पेशकश कर रहे हैं, लेकिन वे चाहती हैं कि सरकार जल्द हस्तक्षेप कर सभी लोगों को सुरक्षित वापस लाए। वे अपने बच्चों से मिलने गईं थी।

वीडियो में बोलते वक्त टीचर काफी बैचेन नजर आईं।

दुबई में फंसी टीचर ने बताए हालात…

एयरपोर्स से निकाल दिया, कोई हेल्प नहीं मिली: एसएसडी गर्ल्स कॉलेज बठिंडा की प्रिंसीपल नीरू गर्ग ने कहा कि मैंने भारत सरकार से गुहार लगाई थी कि हमारे लिए कोई प्रबंध किया जाए। मैं आपको ताजा हालात बताना चाहती हूं कि कल हमें रात 10 बजे एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया गया। हमें कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए और न ही कोई सहायता मिली।

एयरलाइंस और होटल की समस्या: नीरू गर्ग ने कहा कि हमें सबसे ज्यादा शिकायत इंडिगो एयरलाइंस से है, क्योंकि उन्होंने कहा था कि बाहर उनके अधिकारी मिलेंगे पर वहां कोई नहीं था। हम आधा घंटा बाहर बैठे रहे फिर हमने होटल ढूंढे पर सब भरे हुए थे। 20 किलोमीटर दूर हमें एक बहुत महंगा होटल मिला जहां रात काटी।

दवाइयां खत्म हो गई हैं और सरकारी मदद दी जाए: नीरू गर्ग ने बताया कि अब होटल छोड़ने का समय हो चुका है। हमारे पास पैसे खत्म हो गए हैं और सबसे जरूरी बात कि हमारी बीपी और अन्य दवाइयां भी खत्म हो चुकी हैं। मेरी भारत सरकार से विनती है कि कृपया हमसे संपर्क करें और जल्द से जल्द हमें यहां से सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

जंग में फंसे पंजाबी यात्रियों की परेशानी के 3 PHOTOS….

दुबई एयरपोर्ट पर परेशान पंजाबी यात्री ने कहा कि वे डरे हुए हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाए।

दुबई एयरपोर्ट पर परेशान पंजाब के यात्री। इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से सभी फंसे हैं।

दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी देता पंजाब का यात्री।

हमें एक घंटे पहले बताया कि फ्लाइट कैंसिल हैं शारजाह एयरपोर्ट पर पंजाब के एक यात्री ने बताया कि वह दोपहर ढाई बजे से एयरपोर्ट पर हैं। फ्लाइट की जिम्मेदारी हमारी केयर करना है, लेकिन मैनेजर आया था, हमें कहा कि इंतजाम कर रहे हैं। वह हमें मीठी गोली देकर निकल गया। इसके बाद से कोई पूछने वाला नहीं है।

मैं पांच दिन के वीजा पर बच्चों से मिलने आया था। अब मेरा वीजा भी खत्म हो चुका है। एक अन्य पंजाबी यात्री ने बताया कि हम सब यहां पर डरे हुए हैं। घर से बार-बार फोन आ रहे हैं। यहां न रहने के लिए हमारे पास कोई इंतजाम है और न ही कोई एयरपोर्ट की तरफ से व्यवस्था की गई है।

अमृतसर से खाड़ी देश जाने वाली कई फ्लाइट रद्द

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। इससे सैकड़ों यात्री हवाई अड्डे पर फंस गए हैं। सुरक्षा कारणों से अमृतसर से दुबई, शारजाह, मस्कट और दोहा जाने वाली लगभग 10 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

अचानक मिली इस जानकारी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोहा जाने वाले यात्री अरविंदर सिंह ने बताया, ‘मैं पिछले दो साल से दोहा में लेबर का काम कर रहा हूं। छुट्टी काटकर आज वापस जाना था, लेकिन फ्लाइट रद्द है। अब समझ नहीं आ रहा क्या करूं।

पंजाबी यात्रियों के लिए एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर जारी करते खालसा एड के सदस्य।

खासला एड आगे आई, हेल्पलाइन नंबर जारी किया

UAE में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए ग्लोबल NGO खालसा एड ने हेल्पलाइन नंबर 772 54-7520711 जारी किया है। खालसा एड के सदस्यों ने वीडियो जारी कर कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि मिडिल ईस्ट के देशों में एयरपोर्ट बंद होने की वजह से हमारे बहुत से लोग वहां फंसे हुए हैं। उनके लिए सलाह यह है कि आप जहां भी हैं, वहीं रहें और ज्यादा इधर उधर न घूमें। खाने-पीने का सामान और खासकर पानी का पर्याप्त स्टॉक अपने पास रखें।

इंडियन एंबेंसी की वेबसाइट पर नजर रखें खालसा एड ने कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि भारतीय दूतावास यानी इंडियन एंबेंसी की वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज पर लगातार नजर रखें और अपनी जानकारी वहां अपडेट करते रहें, अगर आप अपना होटल या रहने की जगह बदलते हैं, तो उसकी सूचना तुरंत दूतावास को दें ताकि जब सरकार आपको निकालने के लिए जहाज भेजे तो उन्हें आपकी सही लोकेशन पता हो और वे आप तक आसानी से पहुंच सकें।

एक-दूसरे की मदद करें, सुरक्षित रहें और घबराएं नहीं। भारत सरकार ने भरोसा दिया है कि हालात मिलते ही फ्लाइट्स भेजकर सबको सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

**************

ये खबर भी पढ़ें:

ईरान-इजराइल युद्ध असर अमृतसर से कई उड़ाने रद्द: एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों से की कैंसिल, खाड़ी देशों में जाने वाले यात्री परेशान

US-इजराइल और ईरान जंग के कारण अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इससे सैकड़ों यात्री हवाई अड्डे पर फंस गए हैं। ईरान पर हुए हमलों के बाद कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

वहीं सुरक्षा कारणों से अमृतसर से दुबई, शारजाह, मस्कट और दोहा जाने वाली लगभग 10 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। रविवार होने के कारण हवाई अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। अचानक मिली इस जानकारी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि उन्हें अपनी नौकरी पर वापस लौटना था। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए पुलिस से भिड़े लोग:स्टेज पर चढ़ने लगे, धक्का-मुक्की हुई; मैच के बीच मैदान में घुसे

March 1, 2026/
4:58 pm

कोटा में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को देखने पहुंचे लोगों और पुलिस में धक्का-मुक्की हो गई। बाउंसर्स भी भीड़ को...

अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी कहे जाने पर भड़कीं एक्ट्रेस:प्राइवेट जेट की फोटो पर आए कमेंट्स, फटकार लगाकर बोलीं- महिला किसी की प्रॉपर्टी नहीं

May 12, 2026/
1:32 pm

साउथ एक्ट्रेस सीरत कपूर हाल ही में उन पर भद्दा कमेंट करने वाले एक शख्स पर भड़क गईं और फटकार...

Vijay & Trisha Chepauk Stadium AI Fake Video Viral

May 18, 2026/
12:48 pm

15 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर और तमिलनाडु के नए सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक वीडियो सोशल...

हम लोग डरने वाले नहीं हैं:भाई पर कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले पर बोले पंकज त्रिपाठी, कहा- संसार में किसी के साथ गलत नहीं किया

July 23, 2026/
11:41 am

जून में पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। घटना के बाद वो...

Ranveer Singh Struggle Story; Casting Couch Mop Sweep Works

April 10, 2026/
4:30 am

26 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक धुरंधर रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित...

टीईटी के विरोध में जौरा में शिक्षकों का प्रदर्शन:शिक्षकों ने रैली निकाली, बोले– अयोग्य ठहराना अनुचित; आंदोलन तेज करने की चेतावनी

April 11, 2026/
9:31 pm

मुरैना के जौरा में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विरोध में शनिवार को शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Iran Khamenei US Israel Attack Punjab Teacher viral Video

Iran Khamenei US Israel Attack Punjab Teacher viral Video

वीडियो में परेशानी बताते वक्त एसएसडी गर्ल्स कॉलेज बठिंडा की प्रिंसीपल नीरू गर्ग घबराई हुई नजर आईं।

US-इजराइल और ईरान जंग से मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने लगे हैं, जिसका असर अब पंजाब के लोगों पर भी दिख रहा है। एयरस्पेस बंद होने से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दुबई के शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई पंजाबी यात्री फंस गए हैं।

.

बठिंडा की प्रिंसिपल नीरू गर्ग ने एयरपोर्ट से वीडियो जारी कर बताया कि उनके पास बीपी और शुगर जैसी जरूरी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत सरकार से मदद की अपील की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस प्रबंध नहीं हुआ।

नीरू ने बताया कि रात करीब 10 बजे उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने को कहा गया, लेकिन कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए। उन्हें इंडिगो से भी शिकायत है, क्योंकि एयरलाइन ने बाहर अधिकारियों के मिलने की बात कही थी, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। काफी देर इंतजार के बाद उन्होंने होटल तलाश किया, पर सभी होटल भरे हुए थे। अंत में 20 किलोमीटर दूर एक महंगा होटल मिला, जहां उन्होंने रात बिताई।

अब होटल प्रबंधन ने उन्हें कमरा खाली करने को कहा है और उनके पास पैसे भी लगभग खत्म हो चुके हैं। नीरू ने कहा कि उनकी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और कोई कुछ बताने वाला नहीं है। उन्होंने भारत सरकार से जल्द सुरक्षित निकासी की मांग की है।

नीरू ने कहा कि उनके परिचित आर्थिक मदद की पेशकश कर रहे हैं, लेकिन वे चाहती हैं कि सरकार जल्द हस्तक्षेप कर सभी लोगों को सुरक्षित वापस लाए। वे अपने बच्चों से मिलने गईं थी।

वीडियो में बोलते वक्त टीचर काफी बैचेन नजर आईं।

दुबई में फंसी टीचर ने बताए हालात…

एयरपोर्स से निकाल दिया, कोई हेल्प नहीं मिली: एसएसडी गर्ल्स कॉलेज बठिंडा की प्रिंसीपल नीरू गर्ग ने कहा कि मैंने भारत सरकार से गुहार लगाई थी कि हमारे लिए कोई प्रबंध किया जाए। मैं आपको ताजा हालात बताना चाहती हूं कि कल हमें रात 10 बजे एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया गया। हमें कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए और न ही कोई सहायता मिली।

एयरलाइंस और होटल की समस्या: नीरू गर्ग ने कहा कि हमें सबसे ज्यादा शिकायत इंडिगो एयरलाइंस से है, क्योंकि उन्होंने कहा था कि बाहर उनके अधिकारी मिलेंगे पर वहां कोई नहीं था। हम आधा घंटा बाहर बैठे रहे फिर हमने होटल ढूंढे पर सब भरे हुए थे। 20 किलोमीटर दूर हमें एक बहुत महंगा होटल मिला जहां रात काटी।

दवाइयां खत्म हो गई हैं और सरकारी मदद दी जाए: नीरू गर्ग ने बताया कि अब होटल छोड़ने का समय हो चुका है। हमारे पास पैसे खत्म हो गए हैं और सबसे जरूरी बात कि हमारी बीपी और अन्य दवाइयां भी खत्म हो चुकी हैं। मेरी भारत सरकार से विनती है कि कृपया हमसे संपर्क करें और जल्द से जल्द हमें यहां से सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

जंग में फंसे पंजाबी यात्रियों की परेशानी के 3 PHOTOS….

दुबई एयरपोर्ट पर परेशान पंजाबी यात्री ने कहा कि वे डरे हुए हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाए।

दुबई एयरपोर्ट पर परेशान पंजाबी यात्री ने कहा कि वे डरे हुए हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाए।

दुबई एयरपोर्ट पर परेशान पंजाब के यात्री। इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से सभी फंसे हैं।

दुबई एयरपोर्ट पर परेशान पंजाब के यात्री। इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से सभी फंसे हैं।

दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी देता पंजाब का यात्री।

दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी देता पंजाब का यात्री।

हमें एक घंटे पहले बताया कि फ्लाइट कैंसिल हैं शारजाह एयरपोर्ट पर पंजाब के एक यात्री ने बताया कि वह दोपहर ढाई बजे से एयरपोर्ट पर हैं। फ्लाइट की जिम्मेदारी हमारी केयर करना है, लेकिन मैनेजर आया था, हमें कहा कि इंतजाम कर रहे हैं। वह हमें मीठी गोली देकर निकल गया। इसके बाद से कोई पूछने वाला नहीं है।

मैं पांच दिन के वीजा पर बच्चों से मिलने आया था। अब मेरा वीजा भी खत्म हो चुका है। एक अन्य पंजाबी यात्री ने बताया कि हम सब यहां पर डरे हुए हैं। घर से बार-बार फोन आ रहे हैं। यहां न रहने के लिए हमारे पास कोई इंतजाम है और न ही कोई एयरपोर्ट की तरफ से व्यवस्था की गई है।

अमृतसर से खाड़ी देश जाने वाली कई फ्लाइट रद्द

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। इससे सैकड़ों यात्री हवाई अड्डे पर फंस गए हैं। सुरक्षा कारणों से अमृतसर से दुबई, शारजाह, मस्कट और दोहा जाने वाली लगभग 10 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

अचानक मिली इस जानकारी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोहा जाने वाले यात्री अरविंदर सिंह ने बताया, ‘मैं पिछले दो साल से दोहा में लेबर का काम कर रहा हूं। छुट्टी काटकर आज वापस जाना था, लेकिन फ्लाइट रद्द है। अब समझ नहीं आ रहा क्या करूं।

पंजाबी यात्रियों के लिए एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर जारी करते खालसा एड के सदस्य।

पंजाबी यात्रियों के लिए एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर जारी करते खालसा एड के सदस्य।

खासला एड आगे आई, हेल्पलाइन नंबर जारी किया

UAE में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए ग्लोबल NGO खालसा एड ने हेल्पलाइन नंबर 772 54-7520711 जारी किया है। खालसा एड के सदस्यों ने वीडियो जारी कर कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि मिडिल ईस्ट के देशों में एयरपोर्ट बंद होने की वजह से हमारे बहुत से लोग वहां फंसे हुए हैं। उनके लिए सलाह यह है कि आप जहां भी हैं, वहीं रहें और ज्यादा इधर उधर न घूमें। खाने-पीने का सामान और खासकर पानी का पर्याप्त स्टॉक अपने पास रखें।

इंडियन एंबेंसी की वेबसाइट पर नजर रखें खालसा एड ने कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि भारतीय दूतावास यानी इंडियन एंबेंसी की वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज पर लगातार नजर रखें और अपनी जानकारी वहां अपडेट करते रहें, अगर आप अपना होटल या रहने की जगह बदलते हैं, तो उसकी सूचना तुरंत दूतावास को दें ताकि जब सरकार आपको निकालने के लिए जहाज भेजे तो उन्हें आपकी सही लोकेशन पता हो और वे आप तक आसानी से पहुंच सकें।

एक-दूसरे की मदद करें, सुरक्षित रहें और घबराएं नहीं। भारत सरकार ने भरोसा दिया है कि हालात मिलते ही फ्लाइट्स भेजकर सबको सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

**************

ये खबर भी पढ़ें:

ईरान-इजराइल युद्ध असर अमृतसर से कई उड़ाने रद्द: एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों से की कैंसिल, खाड़ी देशों में जाने वाले यात्री परेशान

US-इजराइल और ईरान जंग के कारण अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इससे सैकड़ों यात्री हवाई अड्डे पर फंस गए हैं। ईरान पर हुए हमलों के बाद कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

वहीं सुरक्षा कारणों से अमृतसर से दुबई, शारजाह, मस्कट और दोहा जाने वाली लगभग 10 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। रविवार होने के कारण हवाई अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। अचानक मिली इस जानकारी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि उन्हें अपनी नौकरी पर वापस लौटना था। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket