Thursday, 05 Nov 2026 | 01:19 PM

Trending :

Meta Title Smriti Mandhana; ICC Women ODI Ranking Update

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गई हैं। ICC की ओर से मंगलवार को जारी ताजा महिला वनडे रैंकिंग में मंधाना ने साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट को पीछे छोड़ दिया। वहीं, गेंदबाजी रैंकिंग में चार साल से टॉप पर बरकरार सोफी एकलस्टन को पीछे छोड़कर अलाना किंग टॉप पर पहुंच गई है।

मंधाना की रेटिंग पॉइंट्स 790 हो गई है, जबकि लौरा वोल्वार्ट का रेटिंग पॉइंट्स 782 है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मंधाना ने 58 और 31 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं। हालांकि, वोल्वार्ड्ट के पास मार्च और अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में दोबारा नंबर-1 बनने का मौका होगा।

हरमनप्रीत कौर की टॉप-10 में वापसी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतर खेलने का फायदा मिला है। वह टॉप-10 में पहुंच गई हैं। उन्होंने सीरीज में 53, 54 और 25 रनों की पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत वह चार पायदान की छलांग लगाकर 9वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स बल्लेबाजी रैंकिंग में 12वें स्थान पर मौजूद हैं।

एलिसा हीली ने चौथे स्थान के साथ वनडे करियर को कहा अलविदा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलिसा हीली ने अपने आखिरी वनडे मैच में शतक जड़कर शानदार विदाई ली। वह 744 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहीं। बल्लेबाजी रैंकिंग में बेथ मूनी 749 पॉइंट्स के साथ तीसरे और एशले गार्डनर 724 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही जॉर्जिया वोल ने सीरीज में 54 की औसत से रन बनाए, जिससे उन्हें 23 अंकों का फायदा हुआ और वह 34वें स्थान पर पहुंच गईं।

गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग नंबर-1 बनीं गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग 775 पॉइंट्स के साथ अब दुनिया की नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने सोफी एकलस्टन के करीब चार साल पुराने दबदबे को खत्म कर दिया है। अलाना ने भारत के खिलाफ सीरीज में 16.71 की औसत से सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके। टॉप-8 गेंदबाजों में 5 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की हैं, जिनमें एशले गार्डनर (तीसरे), एनाबेल सदरलैंड (पांचवें), मेगन शुट्ट (सातवें) और किम गार्थ (आठवें) शामिल हैं।

ऑलराउंडर्स में दीप्ति शर्मा टॉप-5 में बरकरार भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स दोनों श्रेणियों में टॉप-10 में अपनी जगह बनाए रखी है। वह गेंदबाजी रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं, जबकि ऑलराउंडर्स की सूची में वह पांचवें पायदान पर काबिज हैं। ऑलराउंडर्स रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर 516 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं, जो दूसरे स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज (418) से लगभग 100 पॉइंट्स आगे हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Mirzapur The Movie Box Office Record

September 5, 2026/
3:51 pm

1 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘मिर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी ने बाहुबली ‘कालीन भैया’ (अखिलेशानंद त्रिपाठी) का मुख्य किरदार...

इजराइल में नेतन्याहू को हटाने एकजुट हुए दो पूर्व प्रधानमंत्री:बेनेट-लैपिड अपनी पार्टी का विलय करेंगे, 2021 में दोनों ने मिलकर बेंजामिन को हराया था

April 27, 2026/
3:02 pm

इजराइल में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों नफ्ताली बेनेट और येर लैपिड ने मौजूदा पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ एक साथ चुनाव...

सुप्रीम कोर्ट में शिक्षक संघ ने पुनर्विचार याचिका दायर की

March 27, 2026/
5:12 am

भास्कर संवाददाता| राजगढ़ शिक्षकों के हित में राज्य शिक्षक संघ ने पात्रता परीक्षा से जुड़े आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट...

Kangana Ranaut on Chirag Paswan: Just Friends, No Romance

April 16, 2026/
4:56 pm

16 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने रिश्तों को...

Tanushree Datta Questions Nana Patekar Funeral

October 14, 2026/
4:50 am

2 घंटे पहले कॉपी लिंक अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर के निधन और उनके अंतिम संस्कार के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Meta Title Smriti Mandhana; ICC Women ODI Ranking Update

Meta Title Smriti Mandhana; ICC Women ODI Ranking Update

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गई हैं। ICC की ओर से मंगलवार को जारी ताजा महिला वनडे रैंकिंग में मंधाना ने साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट को पीछे छोड़ दिया। वहीं, गेंदबाजी रैंकिंग में चार साल से टॉप पर बरकरार सोफी एकलस्टन को पीछे छोड़कर अलाना किंग टॉप पर पहुंच गई है।

मंधाना की रेटिंग पॉइंट्स 790 हो गई है, जबकि लौरा वोल्वार्ट का रेटिंग पॉइंट्स 782 है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मंधाना ने 58 और 31 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं। हालांकि, वोल्वार्ड्ट के पास मार्च और अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में दोबारा नंबर-1 बनने का मौका होगा।

हरमनप्रीत कौर की टॉप-10 में वापसी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतर खेलने का फायदा मिला है। वह टॉप-10 में पहुंच गई हैं। उन्होंने सीरीज में 53, 54 और 25 रनों की पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत वह चार पायदान की छलांग लगाकर 9वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स बल्लेबाजी रैंकिंग में 12वें स्थान पर मौजूद हैं।

एलिसा हीली ने चौथे स्थान के साथ वनडे करियर को कहा अलविदा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलिसा हीली ने अपने आखिरी वनडे मैच में शतक जड़कर शानदार विदाई ली। वह 744 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहीं। बल्लेबाजी रैंकिंग में बेथ मूनी 749 पॉइंट्स के साथ तीसरे और एशले गार्डनर 724 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही जॉर्जिया वोल ने सीरीज में 54 की औसत से रन बनाए, जिससे उन्हें 23 अंकों का फायदा हुआ और वह 34वें स्थान पर पहुंच गईं।

गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग नंबर-1 बनीं गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग 775 पॉइंट्स के साथ अब दुनिया की नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने सोफी एकलस्टन के करीब चार साल पुराने दबदबे को खत्म कर दिया है। अलाना ने भारत के खिलाफ सीरीज में 16.71 की औसत से सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके। टॉप-8 गेंदबाजों में 5 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की हैं, जिनमें एशले गार्डनर (तीसरे), एनाबेल सदरलैंड (पांचवें), मेगन शुट्ट (सातवें) और किम गार्थ (आठवें) शामिल हैं।

ऑलराउंडर्स में दीप्ति शर्मा टॉप-5 में बरकरार भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स दोनों श्रेणियों में टॉप-10 में अपनी जगह बनाए रखी है। वह गेंदबाजी रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं, जबकि ऑलराउंडर्स की सूची में वह पांचवें पायदान पर काबिज हैं। ऑलराउंडर्स रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर 516 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं, जो दूसरे स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज (418) से लगभग 100 पॉइंट्स आगे हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket