Wednesday, 14 Oct 2026 | 12:44 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गाढ़ी और बार बार उबली चाय से हो रही है जलन और गैस? जानिए हल्की और पेट के लिए आरामदायक चाय बनाने का तरीका

authorimg

Light Tea Recipe: भारत में चाय सिर्फ पेय नहीं, दिन की शुरुआत और थकान मिटाने का सबसे आसान जरिया है. सुबह की नींद खोलने से लेकर मेहमानों की खातिरदारी तक, चाय हर मौके पर मौजूद रहती है. यही वजह है कि लगभग हर घर में चाय बनाने का अपना अलग तरीका होता है. कोई ज्यादा पत्ती डालता है, कोई दूध और चीनी बढ़ाकर गाढ़ी चाय बनाता है, तो कहीं चाय को देर तक खौलाया जाता है ताकि रंग और स्वाद तेज हो जाए. यही आदत धीरे-धीरे चाय को हल्की और ताज़गी देने वाली चीज़ से भारी और नुकसान करने वाली बना देती है. दरअसल, चाय को बार-बार और ज्यादा देर तक उबालने से उसमें टैनिन और कैफीन जैसे तत्व बढ़ जाते हैं. इससे चाय कड़वी, ज्यादा एसिडिक और पेट पर भारी हो जाती है.

कई लोगों को चाय पीने के बाद जलन, गैस, खट्टी डकार या बेचैनी महसूस होती है, और वे समझ नहीं पाते कि वजह वही रोज की चाय है. अच्छी खबर ये है कि चाय छोड़े बिना भी इसे हल्का और कम नुकसान वाला बनाया जा सकता है. बस बनाने का तरीका थोड़ा बदलना होगा.

ज्यादा उबली चाय क्यों करती है नुकसान
अक्सर लोग सोचते हैं कि चाय जितनी देर उबलेगी, उतनी अच्छी बनेगी. लेकिन सच उल्टा है. लंबे समय तक उबालने से चाय पत्ती के तत्व पानी में ज्यादा घुल जाते हैं.
-टैनिन बढ़ने से चाय कसैली और कड़वी बनती है
-कैफीन ज्यादा होने से दिल की धड़कन तेज या बेचैनी हो सकती है
-ज्यादा एसिडिक होने से पेट में जलन और गैस बढ़ती है
-दूध के साथ ज्यादा उबालने से चाय भारी और अपच वाली बनती है

यानी स्वाद भले स्ट्रॉन्ग लगे, शरीर के लिए ये चाय सही नहीं रहती.

हल्की और कम नुकसान वाली चाय बनाने का सही तरीका
अगर आप रोज चाय पीते हैं और पेट पर हल्का असर चाहते हैं, तो ये तरीका अपनाएं:

1. पानी से शुरुआत करें
एक कप चाय के लिए लगभग 1 कप पानी लें. पहले पानी को गर्म करें.

2. मसाले पहले डालें
अदरक, इलायची या जो भी हल्का मसाला डालना हो, पानी में डालें.
1–2 उबाल आने दें ताकि स्वाद पानी में आ जाए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. चाय पत्ती कम रखें
अब बहुत थोड़ी चाय पत्ती डालें. बस एक उबाल आने दें.
लंबे समय तक पत्ती न पकाएं.

4. दूध बाद में डालें
अब लगभग आधा कप दूध डालें.
अगर उबाल देना हो तो सिर्फ एक हल्का उबाल दें.

5. गैस तुरंत बंद करें
ज्यादा खौलाने से चाय फिर भारी हो जाएगी.

6. अंत में चीनी मिलाएं
स्वाद के अनुसार चीनी डालें और चाय छान लें.

इस तरीके में पत्ती और दूध दोनों ज्यादा देर तक नहीं पकते, इसलिए टैनिन और कैफीन कम रहते हैं.

हल्की चाय के फायदे
ऐसी चाय पीने से शरीर पर असर काफी हल्का रहता है. पेट में जलन और गैस कम होती है. चाय पीने के बाद भारीपन नहीं लगता. दिन में 2–3 बार पीने पर भी परेशानी कम. स्वाद भी बना रहता है. नींद और दिल की धड़कन पर असर कम. जो लोग रोज कई कप चाय पीते हैं, उनके लिए ये तरीका खास फायदेमंद है.

गाढ़ी चाय की आदत क्यों बदलनी चाहिए
ज्यादातर घरों में चाय का रंग जितना गहरा, उसे उतना अच्छा माना जाता है, लेकिन यही गाढ़ापन ज्यादा उबाल और ज्यादा पत्ती से आता है. धीरे-धीरे यही आदत पेट की समस्या, एसिडिटी और अपच की वजह बनती है. खासकर खाली पेट गाढ़ी चाय पीना पेट की अंदरूनी परत को चुभता है, जिससे जलन बढ़ती है.

और हल्की चाय पीना चाहते हैं तो
अगर सच में चाय से नुकसान कम करना चाहते हैं, तो ये छोटे बदलाव मदद करेंगे. चाय को बार-बार गरम न करें. पहले से बनी चाय दोबारा न उबालें. पत्ती कम रखें, दूध ज्यादा देर न पकाएं. चाहें तो कभी-कभी बिना दूध की चाय लें. खाली पेट गाढ़ी चाय से बचें. धीरे-धीरे स्वाद भी हल्की चाय का अच्छा लगने लगता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नीमच में श्रद्धा के साथ मनाया नरसिंह जयंती महोत्सव:अग्रवाल समाज मंदिर में लगाए 56 भोग; जीवंत नरसिंह लीला देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

April 30, 2026/
10:28 pm

नीमच के घंटाघर स्थित अग्रवाल समाज के नृसिंह मंदिर में गुरुवार को भगवान नरसिंह जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।...

Sunita Ahuja Celebrates Ganesh Chaturthi

September 14, 2026/
11:00 am

12 मिनट पहले कॉपी लिंक गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले रविवार को सुनीता आहूजा गणपति बप्पा को घर लेकर...

कामत ने चेताया,उधार लेकर शेयर ट्रेडिंग का ट्रेंड डुबो देगा:मिड, स्मॉल कैप शेयरों में सर्किट लगने पर न निवेशक निकल सकता है, न ब्रोकर

May 20, 2026/
1:33 pm

देश के शेयर बाजार में इन दिनों मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी यानी एमटीएफ का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। जीरोधा...

महिला कर्मचारी पर धर्म और नाम बदलने का दबाव:दस्तावेज छीने; मलेशिया भेजने की योजना थी; नासिक TCS केस में मुख्य आरोपी अब भी फरार

April 28, 2026/
3:27 pm

नासिक के TCS उत्पीड़न मामले में मुख्य आरोपी निदा खान ने महिला कर्मचारी पर धर्म परिवर्तन और नाम बदलकर ‘हानिया’...

नवरात्रि पर पंजाब में शराब का लंगर:दरबार के बाहर बेंच पर रखी बोतलें, प्रसाद के तौर पर बांटी, नवविवाहित जोड़े करते अरदास

March 20, 2026/
1:12 pm

फरीदकोट में कोटकपूरा के गांव मरहाना में चैत्र नवरात्रि के दौरान एक अनोखी परंपरा देखने को मिली, जहां बाबा काला...

अमेरिकी अरबपतियों में 100 साल पुराने पेड़ लगवाने का क्रेज:बड़े पेड़ बने नया स्टेटस सिंबल, नर्सरी में ग्राहकों के लिए हेलीपैड तक

September 9, 2026/
1:32 pm

अमेरिका में अरबपतियों के बीच अब 100 साल पुराने और पूरी तरह विकसित पेड़ लगवाने का क्रेज बढ़ रहा है।...

आज IPL में LSG-SRH का मैच: ईशान की कप्तानी में तीसरा मुकाबला, कहा था- हर मैच के साथ अपनी कमियों को जान रहा - Patna News

April 5, 2026/
1:01 pm

पटना15 मिनट पहले कॉपी लिंक आज IPL में पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गाढ़ी और बार बार उबली चाय से हो रही है जलन और गैस? जानिए हल्की और पेट के लिए आरामदायक चाय बनाने का तरीका

authorimg

Light Tea Recipe: भारत में चाय सिर्फ पेय नहीं, दिन की शुरुआत और थकान मिटाने का सबसे आसान जरिया है. सुबह की नींद खोलने से लेकर मेहमानों की खातिरदारी तक, चाय हर मौके पर मौजूद रहती है. यही वजह है कि लगभग हर घर में चाय बनाने का अपना अलग तरीका होता है. कोई ज्यादा पत्ती डालता है, कोई दूध और चीनी बढ़ाकर गाढ़ी चाय बनाता है, तो कहीं चाय को देर तक खौलाया जाता है ताकि रंग और स्वाद तेज हो जाए. यही आदत धीरे-धीरे चाय को हल्की और ताज़गी देने वाली चीज़ से भारी और नुकसान करने वाली बना देती है. दरअसल, चाय को बार-बार और ज्यादा देर तक उबालने से उसमें टैनिन और कैफीन जैसे तत्व बढ़ जाते हैं. इससे चाय कड़वी, ज्यादा एसिडिक और पेट पर भारी हो जाती है.

कई लोगों को चाय पीने के बाद जलन, गैस, खट्टी डकार या बेचैनी महसूस होती है, और वे समझ नहीं पाते कि वजह वही रोज की चाय है. अच्छी खबर ये है कि चाय छोड़े बिना भी इसे हल्का और कम नुकसान वाला बनाया जा सकता है. बस बनाने का तरीका थोड़ा बदलना होगा.

ज्यादा उबली चाय क्यों करती है नुकसान
अक्सर लोग सोचते हैं कि चाय जितनी देर उबलेगी, उतनी अच्छी बनेगी. लेकिन सच उल्टा है. लंबे समय तक उबालने से चाय पत्ती के तत्व पानी में ज्यादा घुल जाते हैं.
-टैनिन बढ़ने से चाय कसैली और कड़वी बनती है
-कैफीन ज्यादा होने से दिल की धड़कन तेज या बेचैनी हो सकती है
-ज्यादा एसिडिक होने से पेट में जलन और गैस बढ़ती है
-दूध के साथ ज्यादा उबालने से चाय भारी और अपच वाली बनती है

यानी स्वाद भले स्ट्रॉन्ग लगे, शरीर के लिए ये चाय सही नहीं रहती.

हल्की और कम नुकसान वाली चाय बनाने का सही तरीका
अगर आप रोज चाय पीते हैं और पेट पर हल्का असर चाहते हैं, तो ये तरीका अपनाएं:

1. पानी से शुरुआत करें
एक कप चाय के लिए लगभग 1 कप पानी लें. पहले पानी को गर्म करें.

2. मसाले पहले डालें
अदरक, इलायची या जो भी हल्का मसाला डालना हो, पानी में डालें.
1–2 उबाल आने दें ताकि स्वाद पानी में आ जाए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. चाय पत्ती कम रखें
अब बहुत थोड़ी चाय पत्ती डालें. बस एक उबाल आने दें.
लंबे समय तक पत्ती न पकाएं.

4. दूध बाद में डालें
अब लगभग आधा कप दूध डालें.
अगर उबाल देना हो तो सिर्फ एक हल्का उबाल दें.

5. गैस तुरंत बंद करें
ज्यादा खौलाने से चाय फिर भारी हो जाएगी.

6. अंत में चीनी मिलाएं
स्वाद के अनुसार चीनी डालें और चाय छान लें.

इस तरीके में पत्ती और दूध दोनों ज्यादा देर तक नहीं पकते, इसलिए टैनिन और कैफीन कम रहते हैं.

हल्की चाय के फायदे
ऐसी चाय पीने से शरीर पर असर काफी हल्का रहता है. पेट में जलन और गैस कम होती है. चाय पीने के बाद भारीपन नहीं लगता. दिन में 2–3 बार पीने पर भी परेशानी कम. स्वाद भी बना रहता है. नींद और दिल की धड़कन पर असर कम. जो लोग रोज कई कप चाय पीते हैं, उनके लिए ये तरीका खास फायदेमंद है.

गाढ़ी चाय की आदत क्यों बदलनी चाहिए
ज्यादातर घरों में चाय का रंग जितना गहरा, उसे उतना अच्छा माना जाता है, लेकिन यही गाढ़ापन ज्यादा उबाल और ज्यादा पत्ती से आता है. धीरे-धीरे यही आदत पेट की समस्या, एसिडिटी और अपच की वजह बनती है. खासकर खाली पेट गाढ़ी चाय पीना पेट की अंदरूनी परत को चुभता है, जिससे जलन बढ़ती है.

और हल्की चाय पीना चाहते हैं तो
अगर सच में चाय से नुकसान कम करना चाहते हैं, तो ये छोटे बदलाव मदद करेंगे. चाय को बार-बार गरम न करें. पहले से बनी चाय दोबारा न उबालें. पत्ती कम रखें, दूध ज्यादा देर न पकाएं. चाहें तो कभी-कभी बिना दूध की चाय लें. खाली पेट गाढ़ी चाय से बचें. धीरे-धीरे स्वाद भी हल्की चाय का अच्छा लगने लगता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket