Saturday, 28 Nov 2026 | 11:41 PM

Trending :

सूचना मंत्रालय से करें 6 महीने की पेड इंटर्नशिप: पदों की संख्या 30; बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन – MeitY Internship 2027 CBSE 12 वीं में 97% ने चुना अंग्रेजी: हाई स्टडीज, एकेडमिक डिस्कशन वजह, दूसरे नंबर पर केमेस्ट्री के लिए 57% रजिस्ट्रेशन – CBSE Class 12 Board Exam: English Most Chosen Subject UPPSC के अध्यक्ष बने आलोक सिंह: नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर, राजनाथ सिंह के सचिव रहे, जानिए कंप्लीट प्रोफाइल – Alok Singh Appointed UPPSC Chairman 552 पदों पर निकली भर्ती, सिर्फ 48 कैंडिडेट हुए सिलेक्ट: मिनिमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए, RPSC ने जारी किया स्कूल लेक्चरर का रिजल्ट – RPSC Agriculture Lecturer Result 2026 करेंट अफेयर्स 28 नवंबर: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पर देश में पहला म्यूजियम शुरू, लोकसभा सीटों में 50% बढ़ाने को मंजूरी – India First CJI Museum करेंट अफेयर्स 27 नवंबर: WhatsApp में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे, भारत उबर कप 2027 की मेजबानी करेगा – WhatsApp Message Schedule & India Uber Cup 2027 Hosting News
EXCLUSIVE

भाई दूज पर भी दतिया में होली का उत्साह:एसपी समेत पुलिसकर्मी भी रंग-गुलाल में सराबोर

भाई दूज के पर्व पर भी दतिया में होली का रंग और उत्साह थमने का नाम नहीं लेता दिखा। जिलेभर में रंग, गुलाल और फाग के सुरों के साथ त्योहार का माहौल बना रहा। खास बात यह रही कि पुलिस भी आमजन के साथ रंगों में सराबोर नजर आई, जिससे सौहार्द और उत्सव का संदेश मिला। पुलिस लाइन ग्राउंड में जिले की पुलिस ने सामूहिक रूप से होली मनाई। इस दौरान थाना प्रभारी से लेकर एसपी सूरज वर्मा तक रंग-गुलाल में सराबोर नजर आए। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और भाईचारे के साथ होली की खुशियां साझा कीं। चौराहों पर भी उत्सव दिखा
वहीं शहर के गली, चौक और चौराहों पर भी उत्सव का नजारा देखने को मिला। फाग मंडलियों ने पारंपरिक बुंदेली गीतों की प्रस्तुति दी। जिनकी धुनों पर लोग झूमते और ठुमके लगाते नजर आए। बाजारों में युवाओं की टोलियां रंग-गुलाल उड़ाती हुई निकलती दिखीं। जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा। भाई दूज के मौके पर बहनों ने भी पूरे विधि-विधान से भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। घर-घर में भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हालांकि, कुछ इलाकों में रंग-गुलाल लगाने को लेकर हल्के-फुल्के विवाद की स्थिति भी सामने आई, लेकिन पुलिस की सतर्कता से हालात पर तुरंत काबू पा लिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चारधाम यात्रा 2026 पर युद्ध का साया, रजिस्ट्रेशन में गिरावट:बुकिंग लेने से कतरा रहे ट्रैवल ऑपरेटर्स; पर्यटन व्यवसायियों की बढ़ीं मुश्किलें

April 3, 2026/
7:33 am

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली चारधाम यात्रा पर इस बार वैश्विक तनाव और युद्ध के हालात का...

अमित दुबे की साइबर कहानियां पहुंचीं हिरानी-नीरज पांडे तक:बोले- क्रिमिनल डिवाइस नहीं, पहले इंसान को हैक करता है, ऐसे बचें साइबर ठगी से

September 6, 2026/
5:30 am

साइबर क्राइम एक्सपर्ट और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अमित दुबे ने करियर में ऐसे कई मामलों की जांच की है, जो...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज:रणवीर सिंह का डबल रोल, पांच भाषाओं में 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

March 6, 2026/
2:17 pm

काफी समय से चल रही अटकलों और फैंस की बढ़ती उत्सुकता के बीच जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने आखिरकार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भाई दूज पर भी दतिया में होली का उत्साह:एसपी समेत पुलिसकर्मी भी रंग-गुलाल में सराबोर

भाई दूज पर भी दतिया में होली का उत्साह:एसपी समेत पुलिसकर्मी भी रंग-गुलाल में सराबोर

भाई दूज के पर्व पर भी दतिया में होली का रंग और उत्साह थमने का नाम नहीं लेता दिखा। जिलेभर में रंग, गुलाल और फाग के सुरों के साथ त्योहार का माहौल बना रहा। खास बात यह रही कि पुलिस भी आमजन के साथ रंगों में सराबोर नजर आई, जिससे सौहार्द और उत्सव का संदेश मिला। पुलिस लाइन ग्राउंड में जिले की पुलिस ने सामूहिक रूप से होली मनाई। इस दौरान थाना प्रभारी से लेकर एसपी सूरज वर्मा तक रंग-गुलाल में सराबोर नजर आए। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और भाईचारे के साथ होली की खुशियां साझा कीं। चौराहों पर भी उत्सव दिखा
वहीं शहर के गली, चौक और चौराहों पर भी उत्सव का नजारा देखने को मिला। फाग मंडलियों ने पारंपरिक बुंदेली गीतों की प्रस्तुति दी। जिनकी धुनों पर लोग झूमते और ठुमके लगाते नजर आए। बाजारों में युवाओं की टोलियां रंग-गुलाल उड़ाती हुई निकलती दिखीं। जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा। भाई दूज के मौके पर बहनों ने भी पूरे विधि-विधान से भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। घर-घर में भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हालांकि, कुछ इलाकों में रंग-गुलाल लगाने को लेकर हल्के-फुल्के विवाद की स्थिति भी सामने आई, लेकिन पुलिस की सतर्कता से हालात पर तुरंत काबू पा लिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket