Wednesday, 07 Oct 2026 | 03:53 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Sabalenka Warns of French Open Boycott Over Prize Money; Seeks 22% Revenue Share

  • Hindi News
  • Sports
  • Sabalenka Warns Of French Open Boycott Over Prize Money; Seeks 22% Revenue Share

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका 2025 फ्रेंच ओपन में रनर-अप रहीं।

महिला वर्ल्ड नंबर-1आर्यना सबालेंका ने मंगलवार को कहा कि अगर फ्रेंच ओपन में प्राइज मनी नहीं बढ़ाई गई तो खिलाड़ी टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकते हैं। अमेरिकी स्टार कोको गॉफ ने भी इसका समर्थन किया। पुरुष वर्ग के नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर और टॉप-10 के कई अन्य खिलाड़ियों ने भी इनामी राशि को लेकर नाराजगी जताई है।

सबालेंका का बयान ऐसे समय आया है, जब आयोजकों और खिलाड़ियों के बीच कमाई के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस साल फ्रेंच ओपन की प्राइज मनी 9.5% बढ़कर 61.7 मिलियन यूरो (686 करोड़ रुपए) हो गई है, लेकिन खिलाड़ी इसे कम मानते हैं।

खिलाड़ियों ने सोमवार को दावा किया कि टूर्नामेंट रेवेन्यू में उनकी हिस्सेदारी 2024 के 15.5% से घटकर 2026 तक 14.9% हो सकती है। खिलाड़ी रेवेन्यू में 22% हिस्सेदारी चाहते हैं, जो ATP और WTA के 1000 लेवल टूर्नामेंट्स के बराबर है।

हमारे बिना टूर्नामेंट और मनोरंजन कुछ भी नहीं आर्यना सबालेंका

इटालियन ओपन के दौरान 28वां जन्मदिन मना रहीं आर्यना सबालेंका ने कहा, ‘हमारे बिना कोई टूर्नामेंट नहीं होगा और न ही कोई मनोरंजन। मुझे लगता है कि हम निश्चित रूप से रेवेन्यू का ज्यादा प्रतिशत पाने के हकदार हैं।’

उन्होंने कहा, ‘एक समय ऐसा आएगा जब हम इसका बहिष्कार करेंगे। मुझे लगता है कि अपने अधिकारों के लिए लड़ने का यही एकमात्र तरीका बचा है।

पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी मांग

खिलाड़ी सिर्फ इनामी राशि ही नहीं, बल्कि चारों ग्रैंड स्लैम-औस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन चैंपियनशिप और यूएस ओपन से बेहतर प्रतिनिधित्व, स्वास्थ्य सुविधाएं और पेंशन की भी मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट करोड़ों का मुनाफा कमाते हैं, लेकिन एथलीटों को उनके श्रम के अनुपात में लाभ नहीं मिलता।

खामोश आयोजक, विवाद बढ़ने के आसार खिलाड़ियों के कड़े विरोध और साझा बयान पर फ्रेंच ओपन आयोजकों ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टेनिस में ऐसे मतभेद पहले भी हुए हैं, लेकिन महिला और पुरुष वर्ग के दोनों नंबर-1 खिलाड़ियों का साथ आना टूर्नामेंट की छवि पर असर डाल सकता है।

———————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

आर्सेनल 20 साल बाद चैंपियंस लीग के फाइनल में:एटलेटिको मैड्रिड को हराया; 30 मई को बुडापेस्ट में फाइनल, सामने PSG या बायर्न

इंग्लिश क्लब आर्सेनल F.C. ने 20 साल बाद UEFA चैंपियंस लीग फाइनल में जगह बनाई। एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे लेग में आर्सेनल F.C ने एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दुबई के अस्पताल में भर्ती हुईं जैस्मिन भसीन:बर्थडे मनाने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ गई थीं, गंभीर इन्फेक्शन के कारण बिगड़ी तबीयत

June 29, 2026/
2:38 pm

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की दुबई में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में...

PBKS batter Prabhsimran Singh. (Picture Credit: X/@IPLT20)

April 16, 2026/
9:47 pm

आखरी अपडेट:16 अप्रैल, 2026, 21:47 IST इससे पहले महिला कोटा बिल पर पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन का जवाब देते...

तस्वीर का विवरण

June 2, 2026/
10:16 pm

सेब का छिलका: इसमें पोषक तत्व और कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। पाचन क्रिया बेहतर बनी रहती है।...

15 बैंकों को सोना-चांदी के इंपोर्ट का नया लाइसेंस मिला:SBI, PNB और HDFC लिस्ट में शामिल, देश में सप्लाई की कमी नहीं होगी

April 17, 2026/
5:33 pm

केंद्र सरकार ने देश के 15 प्रमुख बैंकों को 31 मार्च 2029 तक सोना और चांदी इंपोर्ट करने की अनुमति...

Hanuman Ansh Box Office Clash

August 31, 2026/
3:19 pm

15 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई है। इन दिनों तीन बड़ी फिल्में आवारापन...

ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम 1-मई से लागू होंगे:गेमिंग-सर्टिफिकेट अब 10 साल तक वैलिड रहेगा; बिना पैसे वाले गेम्स को रजिस्ट्रेशन से छूट

April 22, 2026/
7:24 pm

केंद्र सरकार ने देश में ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेट करने के लिए ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) के गठन...

वर्ल्ड अपडेट्स:मेटा के पूर्व इंजीनियर ने भेदभाव का आरोप लगाया, कहा- छंटनी में गैर-चीनी कर्मचारियों को टारगेट किया गया

May 24, 2026/
7:40 am

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के एक पूर्व इंजीनियर ने कंपनी पर नस्लीय भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Sabalenka Warns of French Open Boycott Over Prize Money; Seeks 22% Revenue Share

Sabalenka Warns of French Open Boycott Over Prize Money; Seeks 22% Revenue Share
  • Hindi News
  • Sports
  • Sabalenka Warns Of French Open Boycott Over Prize Money; Seeks 22% Revenue Share

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका 2025 फ्रेंच ओपन में रनर-अप रहीं।

महिला वर्ल्ड नंबर-1आर्यना सबालेंका ने मंगलवार को कहा कि अगर फ्रेंच ओपन में प्राइज मनी नहीं बढ़ाई गई तो खिलाड़ी टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकते हैं। अमेरिकी स्टार कोको गॉफ ने भी इसका समर्थन किया। पुरुष वर्ग के नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर और टॉप-10 के कई अन्य खिलाड़ियों ने भी इनामी राशि को लेकर नाराजगी जताई है।

सबालेंका का बयान ऐसे समय आया है, जब आयोजकों और खिलाड़ियों के बीच कमाई के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस साल फ्रेंच ओपन की प्राइज मनी 9.5% बढ़कर 61.7 मिलियन यूरो (686 करोड़ रुपए) हो गई है, लेकिन खिलाड़ी इसे कम मानते हैं।

खिलाड़ियों ने सोमवार को दावा किया कि टूर्नामेंट रेवेन्यू में उनकी हिस्सेदारी 2024 के 15.5% से घटकर 2026 तक 14.9% हो सकती है। खिलाड़ी रेवेन्यू में 22% हिस्सेदारी चाहते हैं, जो ATP और WTA के 1000 लेवल टूर्नामेंट्स के बराबर है।

हमारे बिना टूर्नामेंट और मनोरंजन कुछ भी नहीं आर्यना सबालेंका

इटालियन ओपन के दौरान 28वां जन्मदिन मना रहीं आर्यना सबालेंका ने कहा, ‘हमारे बिना कोई टूर्नामेंट नहीं होगा और न ही कोई मनोरंजन। मुझे लगता है कि हम निश्चित रूप से रेवेन्यू का ज्यादा प्रतिशत पाने के हकदार हैं।’

उन्होंने कहा, ‘एक समय ऐसा आएगा जब हम इसका बहिष्कार करेंगे। मुझे लगता है कि अपने अधिकारों के लिए लड़ने का यही एकमात्र तरीका बचा है।

पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी मांग

खिलाड़ी सिर्फ इनामी राशि ही नहीं, बल्कि चारों ग्रैंड स्लैम-औस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन चैंपियनशिप और यूएस ओपन से बेहतर प्रतिनिधित्व, स्वास्थ्य सुविधाएं और पेंशन की भी मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट करोड़ों का मुनाफा कमाते हैं, लेकिन एथलीटों को उनके श्रम के अनुपात में लाभ नहीं मिलता।

खामोश आयोजक, विवाद बढ़ने के आसार खिलाड़ियों के कड़े विरोध और साझा बयान पर फ्रेंच ओपन आयोजकों ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टेनिस में ऐसे मतभेद पहले भी हुए हैं, लेकिन महिला और पुरुष वर्ग के दोनों नंबर-1 खिलाड़ियों का साथ आना टूर्नामेंट की छवि पर असर डाल सकता है।

———————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

आर्सेनल 20 साल बाद चैंपियंस लीग के फाइनल में:एटलेटिको मैड्रिड को हराया; 30 मई को बुडापेस्ट में फाइनल, सामने PSG या बायर्न

इंग्लिश क्लब आर्सेनल F.C. ने 20 साल बाद UEFA चैंपियंस लीग फाइनल में जगह बनाई। एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे लेग में आर्सेनल F.C ने एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket