Saturday, 02 May 2026 | 11:11 PM

Trending :

EXCLUSIVE

NZ T20 WC Final Threat

NZ T20 WC Final Threat
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • NZ T20 WC Final Threat | Allen Fastest Century, Ravindra 128 Runs & 11 Wickets, Seifert 3 Fifties

स्पोर्ट्स डेस्क19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। पूरे टूर्नामेंट में मजबूत नजर आई भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी बड़ी चुनौती बन सकते हैं। भारत को साउथ अफ्रीका से हार मिली थी, जबकि अमेरिका और वेस्टइंडीज ने भी उसे कड़ी टक्कर दी थी।

कीवी ओपनर फिन एलन ने टूर्नामेंट में सबसे तेज सेंचुरी लगाई है, वहीं रचिन रवींद्र 128 रन बनाने के साथ 11 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा टिम साइफर्ट भी 3 अर्धशतकों के साथ बेहतरीन फॉर्म में हैं।

ऐसे में न्यूजीलैंड के 5 खिलाड़ी भारत की राह मुश्किल बना सकते हैं…

1. फिन एलन- सेमीफाइनल में शतक लगाया

फिन एलन इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 7 पारियों में 289 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा है। एलन ने इस वर्ल्ड कप में 24 चौके और 20 छक्के लगाए हैं।

26 साल के एलन ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद शतक लगाकर टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया। उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए। इससे पहले ग्रुप स्टेज में UAE के खिलाफ नाबाद 84 रन बनाकर टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई थी।

एलन ने इस टूर्नामेंट में जब-जब फिफ्टी लगाई है, न्यूजीलैंड ने मैच 9 या 10 विकेट से जीता है। ओवरऑल वे न्यूजीलैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में 3 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं, उनसे पहले कोलिन मुनरो यह कारनामा कर चुके हैं। एलन के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 1654 रन और 7 अर्धशतक हैं।

2. रचिन रवींद्र- श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेकर जिताया

रचिन रवींद्र इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के सबसे असरदार ऑलराउंडर रहे हैं। उन्होंने 6 पारियों में 128 रन बनाए हैं और एक फिफ्टी लगाई है। गेंदबाजी में उन्होंने 8 मैचों में 11 विकेट लिए हैं और टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/27 रहा है। श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो मैच में रचिन ने 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। इस मैच में उन्होंने 32 रन भी बनाए थे। न्यूजीलैंड ने वह मुकाबला 61 रन से जीता था।

मिडिल ओवर्स में उनकी स्पिन गेंदबाजी भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। सेमीफाइनल में उन्होंने 2 विकेट लिए थे, जबकि उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट झटके थे।

रचिन ने न्यूजीलैंड के लिए 51 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें 758 रन और 25 विकेट लिए हैं। उनके नाम 5 अर्धशतक भी हैं। 26 साल के रचिन ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 3 शतकों के साथ 578 रन बनाकर इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता था।

3. मिचेल सैंटनर- सबसे कम इकोनॉमी से रन दिए

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्हें दिसंबर 2024 में न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों (ODI/T20I) टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।

इस टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में 77 रन बनाए हैं और जरूरत पड़ने पर फिनिशिंग रोल भी निभाया है। श्रीलंका के खिलाफ सैंटनर ने 84 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद कोल मैककॉन्ची के साथ मिलकर 47 बॉल पर 84 रन जोड़े थे। इस मैच में उन्होंने 26 बॉल पर 47 रन की पारी खेली थी।

गेंदबाजी में सैंटनर किफायती साबित हुए हैं। उन्होंने 6 पारियों में 24 ओवर डालते हुए सिर्फ 6.33 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। उनके नाम 2 विकेट भी हैं। बतौर कप्तान भी सैंटनर के फैसले शानदार रहे हैं।

साउथ अफ्रीका के सेमीफाइनल में उन्होंने कोल मैककॉन्ची को पावरप्ले में बॉलिंग कराकर दोनों लेफ्ट हैंडर क्विंटन डी कॉक और रायन रिकेल्टन को एक ही ओवर में आउट कर दिया था।

टी-20 इंटरनेशनल में सैंटनर ने 134 मैच खेलकर 1030 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई हैं। सैंटनर कीवी टीम के लिए टी-20 में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 137 विकेट अपने नाम किए हैं। सैंटनर टी-20 इंटरनेशनल में 1000+ रन और 100+ विकेट लेने वाले पहले कीवी खिलाड़ी भी हैं।

4. मैट हेनरी- टीम के सबसे सफल तेज गेंदबाज

मैट हेनरी इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 9 विकेट लिए और कई बार नई गेंद से टीम को शुरुआती सफलता दिलाई है। हेनरी ने श्रीलंका के खिलाफ पहली ही बॉल पर इनफॉर्म बल्लेबाज पथुम निसांका को बोल्ड कर दिया था।

हेनरी की खासियत उनकी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ है। भारत के टॉप ऑर्डर के खिलाफ वे खतरनाक साबित हो सकते हैं। उनकी इकोनॉमी 7.59 रही है, जिससे पता चलता है कि वे रन भी ज्यादा नहीं देते। वे श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और UAE के खिलाफ 2-2 विकेट चटका चुके हैं।

हेनरी के नाम टी-20 इंटरनेशनल के 42 मैच में 52 विकेट हैं। उन्होंने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले में भारत के खिलाफ 42 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

5. टिम साइफर्ट- टूर्नामेंट में 274 रन, 3 फिफ्टी

टिम साइफर्ट न्यूजीलैंड के लिए इस टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप की 7 पारियों में 274 रन बनाए और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 161 से ज्यादा का रहा है।

साइफर्ट ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को तेजी से शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने फिन एलन के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 117 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। साइफर्ट ने इस मैच में 58 रन बनाए थे।

साइफर्ट ने इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के अलावा UAE और अफगानिस्तान के खिलाफ भी फिफ्टी लगाई हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 89 रन है। उन्होंने 2025 में वेस्टइंडीज की कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स के लिए 40 गेंदों में शतक बनाकर आंद्रे रसेल के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

वे टी-20 में न्यूजीलैंड के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। साइफर्ट के नाम 89 मैचों में 2227 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 16 फिफ्टी लगाई हैं और नाबाद 97 रन उनका बेस्ट स्कोर है। साइफर्ट के अलावा भारत को ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल से भी सतर्क रहना होगा।

———————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

———————————– टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगा

भारतीय क्रिकेट टीम ICC टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में मिली पहली वर्ल्ड कप जीत से शुरू हुआ यह सफर भारत को अब तक 7 ट्रॉफियां दिला चुका है। पढ़ें पूरी खबर…

——————————————— भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगे

टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी को 20 टीमों के बीच शुरू हुआ। 5 मार्च तक 2 फाइनलिस्ट टीमें मिल गईं, जिनके बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने कोलकाता और भारत ने मुंबई में सेमीफाइनल जीता। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जबलपुर में एक घर से मिले 50 चाइनीज चाकू:पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया; अवैध चाकू कारोबार पर रोक लगाने एसपी के निर्देश

April 17, 2026/
7:49 am

जबलपुर में अवैध चाकू सप्लाई के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार रात कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

बादशाह के टटीरी सॉन्ग पर पंचकूला-जींद में FIR:लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, गंदे शब्द का इस्तेमाल; महिला आयोग ने रैपर को तलब किया

March 6, 2026/
5:00 am

बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह के नए हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर पंचकूला के साइबर क्राइम और जींद के सिविल लाइन...

AI Data Centers Raise Earth Temp

April 1, 2026/
5:44 am

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर इंटरनेट से जुड़ी रही। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते...

अन्नू कपूर बोले-ओम पुरी ने मेरी बहन को धोखा दिया:फिर भी उसने अंतिम दिनों में उनकी देखभाल की, शादी के 8 महीने बाद छोड़ा था

April 24, 2026/
3:00 pm

एक्टर अन्नू कपूर ने हाल ही में दिवंगत एक्टर ओम पुरी पर उनकी बहन सीमा कपूर की जिंदगी बर्बाद करने...

हरदा जनपद में विधायक प्रतिनिधि और सचिव के बीच मारपीट:रुपयों की मांग और गाली-गलौज के आरोप, दोनों पक्ष थाने पहुंचे

March 24, 2026/
7:29 pm

हरदा में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जनपद परिसर में विधायक प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत सचिव के बीच मारपीट...

बड़वानी में श्री सांवलियाजी पाटोत्सव का समापन:शोभायात्रा और महाप्रसादी में उमड़ी भीड़; गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने के अभियान

April 24, 2026/
6:59 am

बड़वानी के रानीपुरा स्थित श्री सांवलियाजी मंदिर परिसर में श्री सांवलियाजी पाटोत्सव और महाप्रसादी का आयोजन हुआ। खरगोन के साद...

South Africa Vs New Zealand Live Cricket Score, T20 World Cup 2026 Semifinal: Stay updated with SA vs NZ Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Kolkata. (Picture Credit: AFP)

March 4, 2026/
5:48 pm

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 17:48 IST सूत्रों ने कहा कि जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने जाने पर...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

NZ T20 WC Final Threat

NZ T20 WC Final Threat
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • NZ T20 WC Final Threat | Allen Fastest Century, Ravindra 128 Runs & 11 Wickets, Seifert 3 Fifties

स्पोर्ट्स डेस्क19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। पूरे टूर्नामेंट में मजबूत नजर आई भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी बड़ी चुनौती बन सकते हैं। भारत को साउथ अफ्रीका से हार मिली थी, जबकि अमेरिका और वेस्टइंडीज ने भी उसे कड़ी टक्कर दी थी।

कीवी ओपनर फिन एलन ने टूर्नामेंट में सबसे तेज सेंचुरी लगाई है, वहीं रचिन रवींद्र 128 रन बनाने के साथ 11 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा टिम साइफर्ट भी 3 अर्धशतकों के साथ बेहतरीन फॉर्म में हैं।

ऐसे में न्यूजीलैंड के 5 खिलाड़ी भारत की राह मुश्किल बना सकते हैं…

1. फिन एलन- सेमीफाइनल में शतक लगाया

फिन एलन इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 7 पारियों में 289 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा है। एलन ने इस वर्ल्ड कप में 24 चौके और 20 छक्के लगाए हैं।

26 साल के एलन ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद शतक लगाकर टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया। उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए। इससे पहले ग्रुप स्टेज में UAE के खिलाफ नाबाद 84 रन बनाकर टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई थी।

एलन ने इस टूर्नामेंट में जब-जब फिफ्टी लगाई है, न्यूजीलैंड ने मैच 9 या 10 विकेट से जीता है। ओवरऑल वे न्यूजीलैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में 3 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं, उनसे पहले कोलिन मुनरो यह कारनामा कर चुके हैं। एलन के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 1654 रन और 7 अर्धशतक हैं।

2. रचिन रवींद्र- श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेकर जिताया

रचिन रवींद्र इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के सबसे असरदार ऑलराउंडर रहे हैं। उन्होंने 6 पारियों में 128 रन बनाए हैं और एक फिफ्टी लगाई है। गेंदबाजी में उन्होंने 8 मैचों में 11 विकेट लिए हैं और टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/27 रहा है। श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो मैच में रचिन ने 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। इस मैच में उन्होंने 32 रन भी बनाए थे। न्यूजीलैंड ने वह मुकाबला 61 रन से जीता था।

मिडिल ओवर्स में उनकी स्पिन गेंदबाजी भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। सेमीफाइनल में उन्होंने 2 विकेट लिए थे, जबकि उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट झटके थे।

रचिन ने न्यूजीलैंड के लिए 51 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें 758 रन और 25 विकेट लिए हैं। उनके नाम 5 अर्धशतक भी हैं। 26 साल के रचिन ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 3 शतकों के साथ 578 रन बनाकर इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता था।

3. मिचेल सैंटनर- सबसे कम इकोनॉमी से रन दिए

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्हें दिसंबर 2024 में न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों (ODI/T20I) टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।

इस टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में 77 रन बनाए हैं और जरूरत पड़ने पर फिनिशिंग रोल भी निभाया है। श्रीलंका के खिलाफ सैंटनर ने 84 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद कोल मैककॉन्ची के साथ मिलकर 47 बॉल पर 84 रन जोड़े थे। इस मैच में उन्होंने 26 बॉल पर 47 रन की पारी खेली थी।

गेंदबाजी में सैंटनर किफायती साबित हुए हैं। उन्होंने 6 पारियों में 24 ओवर डालते हुए सिर्फ 6.33 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। उनके नाम 2 विकेट भी हैं। बतौर कप्तान भी सैंटनर के फैसले शानदार रहे हैं।

साउथ अफ्रीका के सेमीफाइनल में उन्होंने कोल मैककॉन्ची को पावरप्ले में बॉलिंग कराकर दोनों लेफ्ट हैंडर क्विंटन डी कॉक और रायन रिकेल्टन को एक ही ओवर में आउट कर दिया था।

टी-20 इंटरनेशनल में सैंटनर ने 134 मैच खेलकर 1030 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई हैं। सैंटनर कीवी टीम के लिए टी-20 में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 137 विकेट अपने नाम किए हैं। सैंटनर टी-20 इंटरनेशनल में 1000+ रन और 100+ विकेट लेने वाले पहले कीवी खिलाड़ी भी हैं।

4. मैट हेनरी- टीम के सबसे सफल तेज गेंदबाज

मैट हेनरी इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 9 विकेट लिए और कई बार नई गेंद से टीम को शुरुआती सफलता दिलाई है। हेनरी ने श्रीलंका के खिलाफ पहली ही बॉल पर इनफॉर्म बल्लेबाज पथुम निसांका को बोल्ड कर दिया था।

हेनरी की खासियत उनकी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ है। भारत के टॉप ऑर्डर के खिलाफ वे खतरनाक साबित हो सकते हैं। उनकी इकोनॉमी 7.59 रही है, जिससे पता चलता है कि वे रन भी ज्यादा नहीं देते। वे श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और UAE के खिलाफ 2-2 विकेट चटका चुके हैं।

हेनरी के नाम टी-20 इंटरनेशनल के 42 मैच में 52 विकेट हैं। उन्होंने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले में भारत के खिलाफ 42 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

5. टिम साइफर्ट- टूर्नामेंट में 274 रन, 3 फिफ्टी

टिम साइफर्ट न्यूजीलैंड के लिए इस टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप की 7 पारियों में 274 रन बनाए और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 161 से ज्यादा का रहा है।

साइफर्ट ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को तेजी से शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने फिन एलन के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 117 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। साइफर्ट ने इस मैच में 58 रन बनाए थे।

साइफर्ट ने इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के अलावा UAE और अफगानिस्तान के खिलाफ भी फिफ्टी लगाई हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 89 रन है। उन्होंने 2025 में वेस्टइंडीज की कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स के लिए 40 गेंदों में शतक बनाकर आंद्रे रसेल के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

वे टी-20 में न्यूजीलैंड के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। साइफर्ट के नाम 89 मैचों में 2227 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 16 फिफ्टी लगाई हैं और नाबाद 97 रन उनका बेस्ट स्कोर है। साइफर्ट के अलावा भारत को ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल से भी सतर्क रहना होगा।

———————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

———————————– टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगा

भारतीय क्रिकेट टीम ICC टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में मिली पहली वर्ल्ड कप जीत से शुरू हुआ यह सफर भारत को अब तक 7 ट्रॉफियां दिला चुका है। पढ़ें पूरी खबर…

——————————————— भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगे

टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी को 20 टीमों के बीच शुरू हुआ। 5 मार्च तक 2 फाइनलिस्ट टीमें मिल गईं, जिनके बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने कोलकाता और भारत ने मुंबई में सेमीफाइनल जीता। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket