Sunday, 13 Sep 2026 | 09:41 PM

Trending :

EXCLUSIVE

डोनाल्ड ट्रंप को कमल हासन की नसीहत:कहा- अपने काम से काम रखो, हम दूसरे देश के ऑर्डर नहीं लेते; जमकर हो रही है ट्रोलिंग

कमल हासन ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक ओपन लेटर लिखकर, उन्हें अपने देश पर ध्यान देने की नसीहत दी है। कमल हासन ने दबे शब्दों में डोनाल्ड ट्रंप की उस नसीहत पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने भारत को रशिया से तेल लेने की छूट दी है। कमल हासन ने आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्वविटर) से लिखा है, ‘सेवा में, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। माननीय राष्ट्रपति जी, हम भारत के लोग एक आजाद और अपने फैसले खुद लेने वाले देश के नागरिक हैं। अब हम किसी दूसरे देश से ऑर्डर नहीं लेते। कृपया अपने काम से काम रखें। देशों के बीच आपसी सम्मान ही दुनिया में शांति बनाए रखने का सही तरीका है। हम आपके देश और वहां के लोगों के लिए शांति और तरक्की की कामना करते हैं। कमल हासन- एक प्राउड भारतीय नागरिक। संस्थापक- मक्कल नीधि माइअम।’ क्या है पूरा मामला? मिडिल-ईस्ट में जंग के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई है। ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को ब्लॉक कर दिया है, जहां से दुनिया की 20% तेल सप्लाई होती है। ऐसे में भारत में भी तेल के दाम बढ़ने का अनुमान था। इसी बीच भारत को 3 अप्रैल तक रूस से कच्चा तेल खरीदने की शर्तों के साथ छूट मिल गई है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण पार्टनर हैं और ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है। पोस्ट कर ट्रोल हो रहे हैं कमल हासन कमल हासन की पोस्ट सामने आने के बाद कई यूजर्स ये सवाल उठा रहे हैं कि वो किस हैसियत से इंडिया की तरफ से बयान दे रहे हैं। कई लोग इसे ड्रामा कह रहे हैं तो कुछ का ये भी कहना है कि भारत को किसी भी देश की तरफ से कोई ऑर्डर नहीं दिया गया है, जैसा कि कमल ने पोस्ट में कहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मूवी रिव्यू – ‘टॉक्सिक’:यश की फिल्म में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज, लेकिन कहानी  उलझी; तीन घंटे बाद सिरदर्द होता है

August 26, 2026/
10:26 am

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज है, लेकिन कहानी इतनी उलझी है कि तीन...

RCB vs CSK Live Cricket Score, IPL 2026: Stay updated with Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Bengaluru. (Picture Credit: X/@ChennaiIPL)

April 5, 2026/
7:15 pm

आखरी अपडेट:05 अप्रैल, 2026, 19:15 IST निर्मल कुमार ने कहा कि इस चुनाव में तमिलनाडु में लड़ाई टीवीके और डीएमके...

एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन; AICWA ने दुख जताया:कहा- यह सिर्फ परिवार ही नहीं, पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए नुकसान

April 23, 2026/
11:56 am

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने हरियाणवी एक्ट्रेस और डांसर दिव्यांका सिरोही के निधन पर दुख जताया है। सोशल...

एआई मॉडल में बिना निर्देश भ्रामक व्यवहार का अनूठा मामला:खुद बनाई फर्जी पहचान, साइबर हमले की कोशिश की; पकड़े जाने पर सबूत मिटाए

August 6, 2026/
3:27 pm

एआई अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या कंटेंट बनाने तक सीमित नहीं है। ब्रिटेन के एआई सिक्योरिटी इंस्टीट्यूट (एआईएसआई)...

Punjab-Chandigarh Days Top 10 News

April 19, 2026/
5:25 pm

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर बेअदबी को लेकर कानून बनने की रही। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

डोनाल्ड ट्रंप को कमल हासन की नसीहत:कहा- अपने काम से काम रखो, हम दूसरे देश के ऑर्डर नहीं लेते; जमकर हो रही है ट्रोलिंग

डोनाल्ड ट्रंप को कमल हासन की नसीहत:कहा- अपने काम से काम रखो, हम दूसरे देश के ऑर्डर नहीं लेते; जमकर हो रही है ट्रोलिंग

कमल हासन ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक ओपन लेटर लिखकर, उन्हें अपने देश पर ध्यान देने की नसीहत दी है। कमल हासन ने दबे शब्दों में डोनाल्ड ट्रंप की उस नसीहत पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने भारत को रशिया से तेल लेने की छूट दी है। कमल हासन ने आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्वविटर) से लिखा है, ‘सेवा में, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। माननीय राष्ट्रपति जी, हम भारत के लोग एक आजाद और अपने फैसले खुद लेने वाले देश के नागरिक हैं। अब हम किसी दूसरे देश से ऑर्डर नहीं लेते। कृपया अपने काम से काम रखें। देशों के बीच आपसी सम्मान ही दुनिया में शांति बनाए रखने का सही तरीका है। हम आपके देश और वहां के लोगों के लिए शांति और तरक्की की कामना करते हैं। कमल हासन- एक प्राउड भारतीय नागरिक। संस्थापक- मक्कल नीधि माइअम।’ क्या है पूरा मामला? मिडिल-ईस्ट में जंग के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई है। ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को ब्लॉक कर दिया है, जहां से दुनिया की 20% तेल सप्लाई होती है। ऐसे में भारत में भी तेल के दाम बढ़ने का अनुमान था। इसी बीच भारत को 3 अप्रैल तक रूस से कच्चा तेल खरीदने की शर्तों के साथ छूट मिल गई है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण पार्टनर हैं और ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है। पोस्ट कर ट्रोल हो रहे हैं कमल हासन कमल हासन की पोस्ट सामने आने के बाद कई यूजर्स ये सवाल उठा रहे हैं कि वो किस हैसियत से इंडिया की तरफ से बयान दे रहे हैं। कई लोग इसे ड्रामा कह रहे हैं तो कुछ का ये भी कहना है कि भारत को किसी भी देश की तरफ से कोई ऑर्डर नहीं दिया गया है, जैसा कि कमल ने पोस्ट में कहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket